icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीमपुर-खीरी आशाओं ने चिकित्सा प्रभारी को सौंपा कई सूत्री मांगों का ज्ञापन

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow3m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:आशाओं ने चिकित्सा प्रभारी को सौंपा कई सूत्री मांगों का ज्ञापन लखीमपुर-खीरी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के चिकित्सा प्रभारी डा. देवेंद्र सिंह को कई सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, सम्मानजनक वेतनमान निर्धारित करने तथा बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनके लिए आवासीय व्यवस्था किए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना पड़ता है, इसलिए सीएचसी परिसर में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वाली आशाओं में प्रभा अवस्थी, मीना, निशा, सुमन, लता, रत्नेश, मंजू देवी, लता सिंह, अर्चना देवी, मीना कुमारी, सुशीला देवी, रीता देवी, उमा देवी, विक्टरा देवी, शयंकी सिंह, माधुरी देवी, सोने श्री, राजेंद्र कुमारी, मिथिलेश गुप्ता, गीता, नीलम देवी और राजरानी सहित अन्य आशा कार्यकत्रियां शामिल रहीं।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर गुलावठी में 73वें श्री रामलीला महोत्सव का किया गया भूमि पूजन

Pawan SharmaPawan SharmaFollow4m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर गुलावठी में श्री रामलीला समिति के नेतृत्व में आयोजित हो रहे 73वें श्री रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन नरेंद्र सिंह नागर एम डी पारस ग्रुप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया समेत नगर के सभी प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। प्राचीन बड़ा महादेव मन्दिर के पण्डित अनिल शर्मा व आचार्य कामता प्रसाद मिश्र ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया। इस मौके पर श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरित शर्मा, महामंत्री जय तेवतिया, कोषाध्यक्ष विशाल सिंघल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में सहकारी पीएम जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, अब 55 केंद्र चालू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में सहकारी पीएम जन औषधि केंद्र का शुभारंभ,प्रदेश में अब 55 केंद्र खुले,100 सेंटर खोलने का लक्ष्य जयपुर- मालवीय नगर स्थित करधनी कॉम्प्लेक्स में सहकारी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा भी मौजूद रहे। केंद्र के शुरू होने के साथ ही लोगों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहकारिता विभाग की पहल को आगे बढ़ाया गया है। सहकारिता विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक सहकारिता क्षेत्र के 55 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू हो चुके हैं। विभाग की योजना आने वाले समय में 45 और जन औषधि केंद्र खोलने की है। इन केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में सहकारिता सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि सहकारी जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। पहले इन केंद्रों पर करीब 750 तरह की दवाएं उपलब्ध थीं। अब यह संख्या बढ़कर करीब 1500 तरह की दवाओं तक पहुंच गई है। आने वाले कुछ दिनों में दवाओं की उपलब्धता बढ़ाकर करीब 2000 तरह की दवाएं करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। सहकारिता विभाग की ओर से नए केंद्र खोले जाने से अधिक लोगों तक इन दवाओं की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है। विभाग का फोकस केंद्रों के विस्तार के साथ दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर भी है, ताकि लोगों को जरूरी दवाओं के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े और सहकारी क्षेत्र के माध्यम से जन औषधि योजना का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके。
0
0
Report

संभलमें हाईवे पार करते समय बाइक की चपेट में आया 8 वर्षीय मंदबुद्धि मासूम, गंभीर रूप से घायल

Chandausi, Uttar Pradesh:हाईवे पार करते समय बाइक की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम, गंभीर घायल भुलावई गांव के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया तीन बच्चों में सबसे छोटा है आशीष, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बनियाठेर -:चंदौसी-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भुलावई गांव के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि भुलावई निवासी धर्मेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र आशीष घर से हाईवे की ओर खेलने आया था। सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। परिजनों के मुताबिक आशीष तीन बच्चों में सबसे छोटा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है जबकि प्रत्याशी की माने तो एक बाइक पर बच्चों सहित चार सवार लोगों में से बाइक को अचानक का नियंत्रित करते समय बैठा मासूम भी घायल हो गया जिसे निजी उपचार के बाद परिजन घर ले गए
0
0
Report

जिले का शिक्षा विभाग बच्चों का भविष्य कचड़े में,विद्यालय प्रबंधन द्वारा बेचीं गई सरकारी कॉपी–किताबें

RavindraRavindraFollow6m ago
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां शिक्षा के मंदिर में ही सरकारी सामान की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है! मामला मुस्करा विकासखंड के मॉडल स्कूल इमिलिया का है, जहाँ विद्यालय प्रबंधन पर सरकारी कॉपी और किताबें बेचने का गंभीर आरोप लगा है।"कुंतलों वजनी सरकारी सामग्री से भरे एक ई-रिक्शा को जब ग्रामीणों ने रोका, तो भ्रष्टाचार की यह पोल खुल गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही न सिर्फ ई-रिक्शा को रोका बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर बच्चों के हक की किताबें और सरकारी सामग्री बाजार में बेचने के लिए कौन भेज रहा था?"इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जब इस संबंध में हमीरपुर के डीआईओएस (DIOS) से बात की गई, तो उन्होंने कैमरे पर साफ कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" "बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा विभाग की इस लापरवाही पर जांच के बाद आखिर कब तक कार्रवाई होती है। हमीरपुर से इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, आगे की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।"
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में सहकारी पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, 55 केंद्रों का लक्ष्य

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- मालवीय नगर स्थित करधनी कॉम्प्लेक्स में सहकारी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा भी मौजूद रहे। केंद्र के शुरू होने के साथ ही लोगों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहकारिता विभाग की पहल को आगे बढ़ाया गया है। सहकारिता विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक सहकारिता क्षेत्र के 55 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू हो चुके हैं। विभाग की योजना आने वाले समय में 45 और जन औषधि केंद्र खोलने की है। इन केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में सहकारिता सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि सहकारी जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। पहले इन केंद्रों पर करीब 750 तरह की दवाएं उपलब्ध थीं। अब यह संख्या बढ़कर करीब 1500 तरह की दवाओं तक पहुंच गई है। आने वाले कुछ दिनों में दवाओं की उपलब्धता बढ़ाकर करीब 2000 तरह की दवाएं करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। सहकारिता विभाग की ओर से नए केंद्र खोले जाने से अधिक लोगों तक इन दवाओं की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है। विभाग का फोकस केंद्रों के विस्तार के साथ दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर भी है, ताकि लोगों को जरूरी दवाओं के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े और सहकारी क्षेत्र के माध्यम से जन औषधि योजना का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।
0
0
Report

ANTF ने मंदसौर से एक लाख रुपए के इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार किया

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नशे के नेटवर्क पर ANTF का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स यानी ANTF ने दो साल से फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार किया गया है। दादा के नशे की लत को पूरा करने के लिए विश्नाराम का नशे की दुनिया में कदम रखा और उसका सफर तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंच गया। बचने के लिए उसने हुलिया और पहचान तक बदली, लेकिन ANTF की नजरों से नहीं बच सका। राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है। ANTF टीम ने राजस्थान से बाहर मध्यप्रदेश के मंदसौर में कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए इनामी मादक पदार्थ तस्कर बिश्नाराम को दबोच लिया। 32 वर्षीय विश्नाराम बाडमेर के कुड़ला का निवासी है और दो साल से फरार चल रहा था.. 12 साल से अपराध की दुनिया में .... आईजी ANTF विकास कुमार ने बताया कि विश्नाराम ने 12वीं तक पढ़ाई की... इसके बाद पाइपलाइन कंपनी में ड्राइवर की नौकरी... लेकिन ज्यादा कमाई की चाह ने विश्नाराम को धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार करीब 12 साल से आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्करी समेत अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। उसके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज बताए गए हैं। दादा का नशा बना तस्करी की वजह.... विश्नाराम के दादा डोडा-पोस्त का नशा करते थे। पुलिस के मुताबिक, दादा अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च कर देते थे। इससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी। दादा की लत पूरी करने के लिए वह अपने दोस्त से थोड़ी मात्रा में डोडा पोस्त लाने लगा। इसी दौरान विश्नाराम की मुलाकात एक ऐसे तस्कर से हुई, जो मध्यप्रदेश से डोडा-पोस्त खरीदकर मारवाड़ में सप्लाई करता था। शुरुआत में विश्नारमर उसके साथ खलासी के तौर पर जाने लगा... फिर खुद ही तस्करी के नेटवर्क में उतर गया। ग्राफिक्स इन .. विश्नाराम के अपराध का नेटवर्क 3 राज्यों से जुड़ा नेटवर्क राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा में तस्करी नेटवर्क इन तीनों राज्यों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा केस NDPS , हत्या का प्रयास , आर्म्स एक्ट , चोरी, धोखाधड़ी के मामलों में वांटेड ग्राफिक्स आउट बाइट - विकास कुमार आईजी ANTF बाड़मेर का रहने वाला विश्नाराम पुलिस से बचने के लिए जोधपुर में किराये के मकान में रहने लगा। समय समय पर रिश्तेदारों के यहां ठिकाने बदलकर फरारी काटता रहा। इसके बाद डरकर राजस्थान छोड़कर मध्यप्रदेश पहुंच गया था। फर्नीचर कारोबारी बन गया तस्कर... मध्यप्रदेश पहुंचने के बाद विश्नाराम ने फर्नीचर का काम शुरू कर दिया। लोगों के बीच वह एक सामान्य फर्नीचर कारोबारी के तौर पर रहने लगा। लेकिन ANTF की टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी रही। इसी दौरान टीम को उसके मध्यप्रदेश में छिपे होने की सूचना मिली。 कारीगरों ने खोल दिया राज... विश्नाराम ने फर्नीचर के काम के लिए जोधपुर से कारीगर बुलाए। ANTF ने इन कारीगरों की गतिविधियों पर नजर रखी...और इसी कड़ी में टीम मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव तक पहुंच गई। पार्टी के दौरान दबोचा.... लोकेशन की पुष्टि होते ही ANTF ने ठिकाने की घेराबंदी की। आरोपी विश्नाराम अपने तस्कर दोस्त और कारीगरों के साथ तस्कर दोस्त के चाचा के मकान पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान ANTF टीम ने दबिश दी और एक लाख रुपए के इनामी आरोपी विश्नाराम को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

लालसोट-দौसा चोरी कांड में शातिर रवि कुमार सोनी गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट और दौसा सदर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की मामले पुलिस ने शातिर बदमाश रवि कुमार सोनी को किया गिरफ्तार आरोपी झुंझुनू जिले के मेहड़ा थाने के शिमला का निवासी आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में 14 प्रकरण दर्ज एक माह पूर्व ही जमानत पर छूटा था अलवर जेल से पुलिस 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पहुंची आरोपी तक एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर लालसोट पुलिस की कार्रवाई लालसोट पुलिस ने 7 दिन में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का किया खुलासा लालसोट एवं दौसा सदर थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदातों का खुलासा मुख्य आरोपी रवि कुमार सोनी जयसिंहपुरा खोर, जयपुर से गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद चिकित्सक दंपती के घर समेत अन्य वारदातों में आरोपी की भूमिका सामने आई करीब एक महीने पहले अलवर जिला कारागृह से जमानत पर बाहर आया था आरोपी जेल में संपर्क में आए साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों की बनाई योजना पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी दोनों वारदातों में चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में हुई कार्रवाई एएसपी लालसोट विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव के सुपरविजन में कार्रवाई थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी लालसोट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात का खुलासा, अब आरोपियों के नेटवर्क और चोरी के माल की बरामदगी पर फोकस
0
0
Report
Advertisement

टिब्बी में शवयात्रा के लिए रास्ता पानी-पानी, प्रशासन पर नागरिकों का रोष

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी में मृतक के शव को ले जाने का रास्ता हुआ पानी-पानी! रास्ते में तालाब बनने से कंधों की जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जानी पड़ी अर्थी, कस्बे के वार्ड 11 निवासी बलदेव सिंह के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए करनी पड़ी मशक्कत, मजबूरन अर्थी को कंधों के बजाय ले जाना पड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर, कल्याण भूमि की ओर जाने वाले मार्ग अवरुद्ध होने से बना तालाब, दोपहर को नवनिर्वाचित पार्षदों ने ईओ के समक्ष रखी समस्या, लेकिन समय पर नहीं हुई पानी निकासी, ईओ सुनील कुमार सैनी ने कहा- टिब्बी में नहीं मिलीं जेसीबी, देर शाम को सही करवाया गया संबंधित मार्ग, नगरपालिका प्रशासन के गैर-जिम्मेदाराना रवैया पर नागरिकों ने जताया रोष
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top