476339
पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा, श्योपुर-कोटा मार्ग फिर बंद
Baroda, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले में पार्वती नदी का जलस्तर साढ़े पांच फीट बढ़ने से जलालपुरा गांव के पास खातौली पुल डूब गया। इससे श्योपुर-कोटा मार्ग पर आवागमन सोमवार को भी बंद रहा। यह चौथी बार है जब इस मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
धौलपुर तक गया चीते का 100 किमी सफर: निगरानी तेज
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा के रिछरा के नाले में दिखी चीता की झलक, ट्रैकर्स की टीम कर रही निगरानी, कूनो से 100 किमी का सफर कर पहुंचा धौलपुर सरमथुरा के जंगलों में इन दिनों एक खास मेहमान की चर्चा जोरों पर है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता ने करीब 100 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर धौलपुर टाइगर अभ्यारण्य की सीमा में दस्तक दे दी है। इस खबर के बाद से वन विभाग की टीमें पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चीते की लोकेशन धौलपुर अभ्यारण्य के रीक्षरा के नाले में ट्रेस हुई है। रेंजर देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क का KGP-3 चीता मंडरायल रेंज होते हुए धौलपुर की सीमा में दाखिल हुआ है। पिछले कई दिनों से इस चीते का मूवमेंट मंडरायल रेंज में बना हुआ था, जिसके बाद इसने सीधे रीक्षरा के नाले में शरण ली है। बताया जा रहा है कि कूनो से निकलते ही कूनो नेशनल पार्क की विशेष ट्रैकर्स टीम सैटेलाइट कॉलर के जरिए लगातार इस चीते का पीछा कर रही थी। जैसे ही चीते ने राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया, करौली जिले की मंडरायल रेंज और सरमथुरा रेंज की वन टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल वन विभाग ने अभ्यारण्य क्षेत्र में कैमरा ट्रैप बढ़ा दिए हैं और ग्रामीणों को भी जंगल की तरफ अकेले न जाने की हिदायत दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चीता पूरी तरह से स्वस्थ है और यह अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के चलते इतना लंबा सफर तय कर यहां पहुंचा है। धौलपुर टाइगर रिजर्व में चीते की मौजूदगी वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है, लेकिन वन विभाग के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। फिलहाल सभी टीमें चीते की निगरानी में जुटी हैं ताकि उसे सुरक्षित वापस कूनो की ओर ले जाया जा सके या उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.0
0
Report
क Kashmir में CIK ने कई जगहों पर दबिश, 2023 UAPA केस से जुड़ा मामला
Srinagar, Uttarakhand:CIK Conducts Raids At Multiple Locations Across Kashmir Searches Carried Out In Srinagar, Budgam And Anantnag In Connection With 2023 UAPA Case Srinagar, Nov 6 : Counter Intelligence Kashmir (CIK) on Friday conducted raids at multiple locations across Kashmir in connection with FIR No. 07/2023 registered at Police Station CIK. Officials told that in Srinagar, a raid was conducted at a residential house. The subject is a graduate. The case is registered under Sections 153-A and 505 IPC and Sections 13, 18, 18-A and 39 of the UAPA. It is pertinent to mention that the subject's mother was deported to Pakistan on April 29, 2025 and is presently residing there. In Budgam, a team of CIK, accompanied by local police, conducted a raid at a residential house. The raid was underway at the time of filing this report. Earlier in the day, CIK also conducted raids at two residential houses in Bijbehara and at a village in Mattan in Anantnag district, with the assistance of local police and revenue officials. Further details are awaited.0
0
Report
Advertisement
रामपुर में दोस्ती के रिश्ते पर हत्या, दो दोस्त विष्णु को मौत दे गए
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर की Civil Lines थाना क्षेत्र के पास कचहरी के पास एक युवक विष्णु का शव मिला। पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने मिलकर विष्णु की हत्या कर दी और शव को कचहरी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी श्रीकांत सैनी और किशन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली बताई जा रही है और पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सके।0
0
Report
वेनेज़ुएला के जंगलों में सलटो डुरुहुआया झरना 100 मीटर से अधिक गिरता है
Noida, Uttar Pradesh:Hidden deep in Venezuela’s jungle, Salto Duruhuaya is a striking waterfall known for curtain-like cascade over granite rock. It drops over 100 meters down a granite rock face, often accessed via boat and jungle trekking.0
0
Report
बारां में धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद में भीड़, आभूषण बाजार में चहल-पहल
Baran, Rajasthan:बारां में धनतेरस से पहले बाजारों में रौनक, सोने चांदी पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ बारां। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बारां के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग घरों से निकलकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बारां शहर के ज्वेलर्स के शोरूमों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई, जहां महिला और पुरुष सोने-चांदी के आभूषण खरीदते दिखाई दिए। ग्राहकों ने नई डिजाइन के आभूषणों में खास रुचि दिखाई। शोरूम संचालकों का कहना है कि धनतेरस को देखते हुए सोने-चांदी के आभूषणों की कई नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। इस वर्ष सोने-चांदी के कारोबार में अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद है। दीपावली और धनतेरस के चलते आभूषण बाजार में ग्राहकों की रुचि बनी हुई है। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों में भी उत्साह है।0
0
Report
Advertisement
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भीड़, शुद्धता से जुड़ी मान्यताएं तेज
Deoghar, Jharkhand:देवघर आज धनतेरस है और धनतेरस को लेकर बाजारों में सोने चांदी के दुकानों के अलावे झाड़ू की दुकानों में काफी भीड़ देखी जा रही है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू खरीदने से घर में सुख शांति समृद्धि और वैभव होता है, जिस वजह से लोग झाड़ू खरीदते हैं। वहीं देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने बताया कि झाड़ू धनतेरस को इसलिए खरीदनी चाहिए क्योंकि धनतेरस के दिन धनवंतरि महाराज जी की पूजा की जाती है और इस काल में ही समुद्र मंथन हुआ था जिसमें अमृत निकला था और अमृत धन्वंतरि जी के पास था और अमृत वही रहेगा जहां साफ सुथरा वातावरण रहे। साफ सफाई के लिए झाड़ू को सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है, इसलिए झाड़ू खरीदा जाता है। इसके अलावा अनाज को साफ करने के लिए जो सूप बनाए जाते हैं उसकी भी आज के दिन खरीदारी की जाती है, उसके पीछे की वजह यही है कि अनाज को साफ सुथरा किया जाता है। वही माता लक्ष्मी के द्वारा भी इससे कृपा बरसती है क्योंकि मां महालक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, माता धानी लक्ष्मी है स्वर्णालक्ष्मी है सहित अन्य रूपों में पूजी जाती है। उसके अलावा धान को नापने के लिए पैला का जो उपयोग किया जाता है वह भी लक्ष्मी का रूप ही माना जाता है। इस वजह से आज के दिन शुभ झाड़ू और पहले की पारंपरिक खरीदारी की जाती है।0
0
Report
पिपरिया के पास सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:दुर्गावती से रिजर्व सवारी लेकर पिपरिया गांव जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, भभुआ सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इस दर्दनाक हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गावती स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय गिरिजा प्रसाद शर्मा के 36 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पड़ोसी अरविंद कुमार यादव एवं अन्य परिजनों ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंशु कुमार शर्मा पेशे से ऑटो चालक था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दुर्गावती से सीएनजी ऑटो में रिजर्व सवारी बैठाकर उन्हें छोड़ने के लिए पिपरिया गांव जा रहा था। इसी दौरान पिपरिया गांव के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे अंशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कागजी पंचनामा पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, कमाऊ सदस्य के छिन जाने से बेसहारा हुए परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.0
0
Report
पुणे एयरपोर्ट पर 10.642 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, मूल्य 3.72 करोड़ रुपये
Noida, Uttar Pradesh:Maharashtra: Pune Customs officials at Pune International Airport seized 10.642 kg of hydroponic weed, valued at approximately Rs 3.72 crore, from an Indian passenger arriving from Bangkok. The contraband was concealed in nine vacuum-sealed packets labelled as 'Freeze Dried Monthong Durian' and hidden among commercial food items, including noodle packets, inside the passenger's check-in baggage. The accused has been arrested under the NDPS Act and remanded to judicial custody till November 18. Further investigation is underway to bust the international smuggling syndicate.0
0
Report
Advertisement
देवघर के बाजारों में दीपावली के लिए स्वदेशी सजावट और पूजा सामग्री की मांग बढ़ी
Deoghar, Jharkhand:देवघर दीपावली के त्योहार को लेकर देवघर के बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर लोग अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर घरों की सजावट से जुड़ी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में आकर्षक फूलों की लड़ियां, रंग-बिरंगी सजावटी झालर, भगवान की सुंदर पोशाक और पूजा से जुड़े सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ग्राहक स्वदेशी और पारंपरिक सजावटी सामान को अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं चाइनीज सामान की बिक्री में पहले की तुलना में कमी देखी जा रही है। लोग भगवान के लिए आकर्षक वस्त्र, पूजा स्थल की सजावट और घरों को सुंदर बनाने वाले सामान खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होगी।0
0
Report
सुरेश खन्ना: यूपी में चयन पारदर्शी, 9.5 लाख तक नौकरियां और 4500 नियुक्त पत्र जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "उत्तर प्रदेश में नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से योग्यता के आधार पर और बिना किसी पक्षपात और सिफारिश के अंजाम दिया जा रहा है। आज लगभग 9.5 लाख लोगों को नौकरी मिल चुकी है। आज लगभग साढ़े चार हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।"0
0
Report
दीपावली पर देवघर मार्केट में मिठाईयों और सजावट वस्तुओं की तेज खरीदारी
Deoghar, Jharkhand:देवघर में दीपावली के अवसर पर बाजार में रौनक दिखने लगती है। घरों के सजावट के सामान से लेकर दीपावली के दिन बनाए गए छोटे घरौंदे में चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयों की भी बिक्री जोरदार होती है। देवघर मार्केट में भी दीपावली की रौनक देखी जा रही है। घरों के सजावट के सामान बिक रहे हैं, तो दूसरी ओर चीनी की बनी छोटी-छोटी हाथी-घोड़े की मिठाइयां और लावा-बरभुजा की बिक्री हो रही है। दीपावली के दिन रंगोली बनाकर और मिट्टी के बर्तनों में लावा और मिठाइयां रखने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा मानी जाती है, यही वजह है कि लोग इन चीजों की खरीदारी जमकर करते हैं। इस बार बाजार में दुकानदारों को विक्री की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में 136 संदिग्ध मावे के डिब्बे पकड़े, जांच जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, त्यौहारी सीजन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर, फूड इंस्पेक्टर ने पकड़े 15-15 किलो वजन के136 से ज्यादा संदिग्ध मावे के डिब्बे, बीकानेर और गुजरात अहमदाबाद से आए मावे के डिब्बे, फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह चौहान और सहायक कर्मचारी मोहम्मद सलीम ने की कार्रवाई, बस में आया मावा ऑटो से होना था दुकानों पर सप्लाई, टीम ने लिए मावे के सेम्पल, मौके पर बुलाया सभी व्यापारियों को, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट,0
0
Report
तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने वृद्ध व्यापारी को टक्कर दी, चालक फरार
Bikaner, Rajasthan:तेज रफ्तार बेकाबू वाहन का कहर, वृद्ध व्यापारी को मारी जोरदार टक्कर हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल बालिका विद्यालय के पास हुआ हादसा व्यापारी को टक्कर मारने के बाद वाहन स्कूल की तारबंदी तोड़कर दीवार में घुसा हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर हुआ फरार स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को नापासर उप जिला अस्पताल पहुंचाया सूचना पर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार जारी0
0
Report
फर्रुखाबाद में पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली कटौती से राहत फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (RMU) स्थापित की गई है। यह आधुनिक व्यवस्था आंधी-तूफान या किसी तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर अथवा फीडर में दिक्कत आने पर बिजली का लोड अपने आप दूसरे फीडर पर स्थानांतरित कर देगी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम होगी और करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में दूसरी RMU ITI क्षेत्र में भी दो से तीन दिनों में स्थापित की जाएगी, जिससे शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और आने वाली गर्मियों में बिजली कटौती की पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
