476337
श्योपुर में अवैध रेत से भरे ओवरलोड डंपर सड़को पर दिखे
Budhera, Madhya Pradesh:श्योपुर में अवैध रेत से भरे 40 से ज्यादा ओवरलोड डंपर खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे सरकारी राजस्व और सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक भिड़ंत से घंटों लगा जाम
Damoh, Madhya Pradesh:देर रात दो ट्रक आपस में टकराए घंटों बंद रहा स्टेट हाइवे.. दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे है तो एक बार फिर एक दुर्घटना ने घंटों गाड़ियों के पहिये जाम कर दिए और दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। दरअसल स्टेट हाइवे पर सिंगारपुर चौकी के तहत आने वाले गिरिदर्शन वॉच टावर के पास दो ट्रक आमने सामने से भिड़ गए और इस भिड़ंत में दोनों के ड्राइवर्स को मामूली चोटें आई लेकिन ट्रक जिस तरह से भिड़े उसने ये रास्ता बंद कर दिया , भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों की वजह से दूसरे वाहनों की निकलने के लिए जगह नहीं बची वहीं बारिश की वजह से लोग किसी और रास्ते का भी उपयोग नहीं कर सके। बड़े जाम की सूचना मिलने के बाद सिग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद ट्रकों को अलग कराया है और करीबन 5 से 6 घंटे बाद आखिरकार सुबह जाम खुल पाया।0
0
Report
दिव्यांग पैरा तैराक सत्येंद्र लोहिया ने इंग्लिश चैनल तीसरी बार पार किया
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-लहरों को चीरकर भिंड के दिव्यांग पैरा तैराक सत्येंद्र लोहिया ने फिर रचा इतिहास… 21 घंटे 20 मिनट तक समुद्र में तैरकर 58 किलोमीटर का सफर किया पूरा, तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार कर बढ़ाया देश का गौरव। एंकर-“शरीर थक सकता है, लेकिन हौसला नहीं… हम चल नहीं सकते, लेकिन हम रुकेंगे नहीं।” ये सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि उस जज्बे की आवाज है जिसने भिंड के छोटे से गांव गाता से निकलकर दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री तैराकी अभियानों में अपनी पहचान बनाई है। भिंड के दिव्यांग पैरा तैराक सत्येंद्र लोहिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के डोवर से फ्रांस के तट तक उन्होंने 21 घंटे 20 मिनट तक लगातार तैरते हुए करीब 58 किलोमीटर का सफर पूरा किया और तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने की उपलब्धि हासिल की। 24 सितम्बर 2026 की सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर डोवर तट से शुरू हुआ यह सफर आसान नहीं था। सामने था बेहद ठंडा समुद्र, तेज समुद्री धाराएं और हर पल बढ़ती शारीरिक थकान। डोवर से फ्रांस की सीधी दूरी भले ही करीब 36 किलोमीटर हो, लेकिन समुद्री धाराओं ने तैराकी का रास्ता घुमावदार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि करीब 58 किलोमीटर तक समुद्र की लहरों से जूझते हुए सत्येंद्र आगे बढ़ते रहे। घंटे गुजरते गए… दिन ढला… रात ने समुद्र को अपने आगोश में ले लिया। ठंडे पानी में शरीर सुन्न पड़ने लगा, मांसपेशियां जवाब देने लगीं, लेकिन सत्येंद्र के हौसले ने हार नहीं मानी। हर लहर के साथ एक ही लक्ष्य था—फ्रांस का तट। इस चुनौतीपूर्ण सफर में गैलीबेंट नौका के चालक माइकल ओराम और पर्यवेक्षक मिस्टर पॉल लगातार उनके साथ रहे। अभियान CSPF यानी चैनल स्विमिंग एंड पायलट फेडरेशन के अंतर्गत पूरा किया गया। और आखिरकार… 25 सितम्बर की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर वह ऐतिहासिक पल आया, जब 21 घंटे 20 मिनट के अथक संघर्ष के बाद सत्येंद्र फ्रांस के तट तक पहुंच गए। यह इंग्लिश चैनल पर उनकी तीसरी सफल पार यात्रा है। इससे पहले 24 जून 2018 को पहली बार और 19 जुलाई 2023 को दूसरी बार दोतरफा रिले के रूप में उन्होंने यह चुनौती पूरी की थी। गांव गाता की छोटी सी नदी बैसली से तैराकी का सफर शुरू करने वाले सत्येंद्र लोहिया का यह कारनामा आज दुनिया के समुद्र तक पहुंच चुका है। 58 किलोमीटर का सफर… 21 घंटे 20 मिनट का संघर्ष… और तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने की उपलब्धि—यह सिर्फ एक तैराक की सफलता नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस की कहानी है, जो शरीर की सीमाओं से कहीं आगे निकल जाता है। फ्रांस के तट पर पहुंचने का भावुक पल सत्येंद्र ने अपनी टीम, परिवार, प्रायोजकों और देशभर के शुभचिंतकों को समर्पित किया।0
0
Report
औरंगाबाद में SUV से 196 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के अंबा में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक एसयूवी वाहन से गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त किया है।वाहन की जब तलाशी ली गई तब उस पर गांजे के कुल 182 पैकेट पड़े थे जिनमें 196 किलो गांजा रखा था। गांजे की खेप के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया है और बरामद गांजा तथा वाहन के संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल वाहन किसका है और मादक पदार्थो की यह खेप कहाँ ले जाई जा रही थी ,इसकी जांच की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के अस्पताल परिसर में फिर भू-धंसाव, लोग दहशत में
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के सीसीएल बनियाडीह में एक बार फिर जमीन धंस गई। सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल परिसर में शनिवार रात साढ़े नौ बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भू-धसान इतना जबरदस्त था कि अस्पताल परिसर का रसोई घर और जेनरेटर रूम पूरी तरह जमींदोज हो गया। आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग क्वार्टर खाली कर बाहर भाग निकले और अपनी जान बचाई। डर का आलम इतना था कि रात में अस्पताल परिसर में रह रहे परिवार घर- द्वार छोड़कर भागने लगे। ऑटो पर सामान लादकर लोग सुरक्षित जगह की ओर निकले और रविवार सुबह भी भू-धसान हुआ, जिससे दहशत बढ़ गई। एक महीना पहले भी इसी अस्पताल परिसर में भू-धसान हुआ था, जिसके बाद अस्पताल बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट कर दिया गया था और पूरे परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए सीसीएल प्रबंधन ने क्वार्टर खाली करने का नोटिस दिया था। कई स्टाफ अभी शिफ्ट होने की प्रक्रिया में थे कि फिर ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कोयला खनन के कारण अस्पताल के आसपास की जमीन पूरी तरह खोखली हो चुकी है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने खतरे को और बढ़ा दिया और आखिरकार जमीन धंस गई। पूरा इलाका दहशत में है और लोग अपने क्वार्टर खाली कर रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या सीसीएल प्रबंधन अवैध खनन पर लगाम लगाएगा या फिर किसी बड़े हादसے का इंतजार करेगा।0
0
Report
झुंझुनूं से वाराणसी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा: माल्यार्पण और पौधरोपण
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं वडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ पहुंची मंडावा मंडावा सीमा पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ ने किया स्वागत यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर भवन पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण विभिन्न राज्यों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वडनगर से वाराणसी के लिए निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ मंडावा पहुंची। मंडावा सीमा पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत। इसके बाद यात्रा से जुड़े कार्यकर्ता अंबेडकर भवन पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया की यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता से जुड़े संदेश आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। बताया गया कि 17 सितंबर से वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा करीब 10 समूहों में अलग-अलग मार्गों से रवाना हुई है। ये समूह विभिन्न राज्यों से होते हुए वाराणसी पहुंचेंगे। यात्रा का उद्देश्य सेवा और सामाजिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। बाइट : यात्रा में गुजरात से आया कार्यकर्ता0
0
Report
झुंझुनूं में मतदान भवनों पर मतदाता सहायता केंद्र, बीएलओ तैनात
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायतीराज चुनाव में मतदाताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा मतदाताओं की मदद के लिए मतदान भवनों पर बनेंगे सहायता केंद्र मतदान भवन पर तैनात रहेंगे बीएलओ, बताएंगे सही बूथ और मतदाता क्रमांक नए परिसीमन के चलते बदली हैं वार्ड सीमाएं और मतदान केंद्र 5 बूथ वाले भवन में बीएलओ के साथ 2 सहायक होंगे तैनात 5 से अधिक बूथ होने पर जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे अतिरिक्त सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दी जानकारी पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों में मतदाताओं को मतदान के दिन अपना पोलिंग बूथ खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान भवनों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एक ही मतदान भवन में एक से अधिक मतदान बूथ होने तथा नए परिसीमन के कारण वार्ड सीमाओं और मतदान केंद्रों में बदलाव हुआ है। ऐसे में मतदान के दिन मतदाताओं को सही बूथ की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक मतदान भवन पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन सहायता केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात रहेंगे। बीएलओ के पास संबंधित मतदान भवन की पूरी मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। वे मतदाता के नाम के आधार पर उसे सही मतदान बूथ और मतदाता क्रमांक की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि जिन मतदान भवनों में पांच मतदान बूथ होंगे, वहां बीएलओ के साथ दो सहायक भी लगाए जाएंगे। पांच से अधिक बूथ वाले मतदान भवनों में आवश्यकता के अनुसार स्थानीय स्तर पर निर्णय लेकर अतिरिक्त सहायकों की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मतदाता सहायता केंद्र पर टेबल-कुर्सियाँ के साथ गर्मी और धूप से बचाव के लिए छाया की उचित व्यवस्था करना भी अनिवार्य किया गया है। इससे मतदान के दिन मतदाताओं को अपने निर्धारित बूथ की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के मऊखेड़ा में मगरमच्छ दिखा, वन विभाग ने सुरक्षित जल क्षेत्र में छोड़ा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ तहसील के ग्राम मऊखेड़ा में एक मगरमच्छ दिखे जाने की घटना के बाद हड़ कंप मच गया वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और उसे सुरक्षित जल क्षेत्र में छोड़ा गया बताया जा रहा है कि भोजन की तलाश में भटक कर पास के ही जल क्षेत्र से मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया था विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के ग्राम मऊखेड़ा में रविवार रात करीब 2:30 बजे रहवासी इलाके में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस स्टाफ ने सीतामऊ परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के वनरक्षक हिमांशु गिरी, कादर, शुभम और परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को बसई स्थित चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।0
0
Report
रीवा में कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप, प्राचार्य निलंबित
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के अचानक स्कूल निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सिलसिले में गुढ़ जाते समय महसांव हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य कथित रूप से नशे की हालत में मिले, जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही प्रभारी प्राचार्य की तत्काल मेडिकल जांच कराने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई अन्य अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया था, जबकि 9 छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए ई-केवाईसी लंबित मिली। स्कूल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। पुस्तक और छात्रवृत्ति वितरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अब लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा रही है...0
0
Report
महराजगंज में कच्चा मकान गिरा: 59 वर्षीय महिला की मौत, पति बचा
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया जिसके मलबे में दबकर 59 वर्षीय कुसुमी देवी की मौत हो गई। हादसे के समय उनके पति भी पास में सो रहे थे लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मृतका के दो बेटे है जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि दूसरा अपने ससुराल में रहता है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार के अनुसार मृतका के पति का करीब चार महीने पहले एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनका पैर टूट गया था। हादसे की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
दोहरे हत्याकांड के दो इनामी बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर, गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, dोहरे हत्याकांड के 2 इनामी बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में मारी गोली, दोनों आरोपी अस्पताल में भर्ती, नीलगंगा थाना क्षेत्र के चर्चित गोरकर बंधु दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाईं। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी करोहन गांव के पास छिपे हुए हैं। बता दें कि रंजिश के चलते 18 जुलाई की रात को भाजपा नेता दिलीप राव गोरकर के भतीजे लोकेश और जय की निर्ममता से हत्या कर दी थी। उक्त हत्याकांड में अभी भी कुख्यात बदमाश रोशन पासी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
खैरागढ़ में जर्जर आंगनबाड़ी भवनों से बच्चों की सुरक्षा को खतरा बारिश में हालत खराब
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। दो दिन की बारिश ने खैरागढ़ जिले में आंगनबाड़ी भवनों की बदहाली और प्रशासनिक व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी है। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पाण्डुका में 18 मासूम बच्चे जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। बारिश होते ही छत से पानी टपकता है, प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है और कई जगह सरिया बाहर निकल चुकी है। ऐसे में बच्चों के सिर पर सिर्फ छत नहीं, बल्कि हादसे का खतरा मंडरा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि भवन के ऊपर से विद्युत लाइन भी गुजर रही है। बारिश के दौरान करंट और शॉर्ट सर्किट का खतरा बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ा रहा है। सरपंच और कार्यकर्ता के मुताबिक भवन करीब दो साल से इसी हालत में है और मरम्मत के लिए कई बार जिम्मेदार विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने खुद बताया कि जिले में 50 से 100 के बीच आंगनबाड़ी केंद्र खराब या जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब जर्जर भवनों की जानकारी प्रशासन के पास पहले से है, तो बारिश शुरू होने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? फिलहाल प्रशासन मरम्मत तक वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दे रहा है, लेकिन सवाल यही है नौनिहालों की सुरक्षा में कार्रवाई पहले होगी या हादसे के बाद? बाइट 1 - चमेली विश्वकर्मा, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता बाइट 2 - रंजीत रजक, सरपंच बाइट 3 - प्रेम कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ0
0
Report
सादिलपुर में देर रात दो घरों में भीषण आग, सामान जलने की संभावना
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर देर रात लम्बोर बड़ी में दो घरों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख होने की आशंका, आग की लपटों से गांव में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, घर में रखा फर्नीचर, कपड़े व घरेलू सामान जलकर नष्ट, ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में किया सहयोग, घटना के बाद अभी तक नहीं हुआ मामला दर्ज।0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यटन दिवस पर कुमारी का संदेश; राजस्थान के संरक्षित स्मारकों में फ्री एंट्री
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- रंग रंगीलो राजस्थान,पधारो म्हारे देश,विश्व पर्यटन दिवस पर किया कुमारी का खास संदेश,सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दिया संदेश,देश-प्रदेश वासियो को दी पर्यटन दिवस की बधाई,आज राजस्थान के सभी संरक्षित स्मारको में फ्री एंट्री0
0
Report
बेगूसराय को Best Performing Model District के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेगूसराय जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। देशभर में 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में बेगूसराय को “Best Performing Model District” के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान 25 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आयुष्मान मंथन 2026 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रदान किया।बेगूसराय जिले की ओर से यह सम्मान बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना के विशेष सचिव-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने ग्रहण किया।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बेगूसराय में आभा आईडी निर्माण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।जिले में अब तक 20 लाख 23 हजार से अधिक आभा आईडी का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंचाने और जिले की डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा समिति उन्होंने कहा कि बेगूसराय के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और संबंधित टीमों ने बेहतर तरीके से काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य जिले भी स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सकता है।इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने इसे जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम के लिए गौरव और उत्साह का विषय बताया।वहीं, जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी टीमों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ काम करते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक डिजिटल, सुलभ और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करने का निर्देश दिया।आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेगूसराय को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिले में डिजिटल health सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है。 बाइट रिची पांडे डीएम बेगूसराय बाइट डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन सदर अस्पताल0
0
Report
एसपी अपर्णा कौशिक की कार्रवाई: बरकछा चौक पर अवैध वसूली के 3 सिपाही निलंबित
Ukhdand, Uttar Pradesh:भ्रष्टाचार के मामले में एसपी अपर्णा कौशिक की बड़ी कार्यवाही अवैध वसूली में 3 सिपाही हुए निलंबित बरकछा हाइवे के नीचे नो एंट्री में गाड़ी निकलवाने के एवज में ले रहे थे रुपइया एक ट्रक मालिक ने वीडियो बना कर एसपी से की थी मामले की शिकायत एसपी ने जांच कर बरकछा चौके के 2 और एक ट्रैफिक सिपाही को किया निलंबित0
0
Report
Advertisement
