icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार हादसा: आग लगने से एक की मौत, चार घायल

Mathura, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज गति से नोयडा से आगरा की ओर जा रही हौंडा सिटी कार आगे चल रही पैट्रोलिंग गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गये। जिसमें एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया है कि दिल्ली निवासी राघव व प्रतिभा हौंडा सिटी कार dl 10 ch 2108 में सवार थे। आगे मांट टोल प्लाजा की गाड़ी पेट्रोलिंग करते चल रही थी, जिससे कार जा टकराई। और हादसा हो गया। फिर गाड़ी में आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड को सूचना दी जिससे आग पर काबू पाया। हादसे में चार लोग घायल हुए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां राघव ने दम तोड़ दिया। जबकि पैट्रोलिंग गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी अनिल व चालक प्रताप घायल हो गये। जिनका अस्पताल में ईلाज चल रहा है।
0
0
Report

झारखंड पहुंचा 25 बाइक जत्था, मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने दिया स्वागत

Narayanpur, Jharkhand:गुजरात के वड़नगर से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर निकला 25 मोटरसाइकिलों का जत्था आज झारखंड के गढ़वा पहुँचा. छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करते समय भाजपा नेताओं ने जत्थे का भव्य स्वागत किया. यह बाइक यात्रा वाराणसी तक जाएगी. गढ़वा में दो दिनों तक विविध कार्यक्रम होंगे. झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर यह यात्रा के स्वागत के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे. 17 सितंबर को गुजरात के वड़नगर स्थित पीएम मोदी के जन्मस्थान से शुरू हुआ जत्था आज झारखंड के गढ़वा जिले में पहुँचा. गोदरमाना गांव के पास जत्थे के पहुँचने पर संजय सेठ ने सभी बाइक सवारों को माला और अंगवस्त्र पहनाकर पुष्पवर्षा की. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समेत भाजपा नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई. झारखंड पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर भी बाइक सवारों का पुष्पवर्षा किया. इसके बाद यात्रा रंका के हुर्दाग गांव पहुँची, जहां लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और आयुष्मान कार्ड तथा उज्ज्वला जैसी सुविधाएं मिली हैं. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है और अधिकारी लूट-खसोट में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद, 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि मोदी का उद्देश्य सिर्फ देश की सेवा करना है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 62 वर्षों तक सत्ता में रही और गरीबी हटाने का नारा देती रही, लेकिन ठोस काम नहीं हुआ.
0
0
Report

NIT फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से 3 नाबालिग फरार; CCTV फुटेज से सुराग तलाश

Faridabad, Haryana:एनआईटी फरीदाबाद के 5 नंबर इलाके में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग बाल बंदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों बाल बंदी बीती देर रात बाथरूम की खिड़की तोड़कर बाहर निकले और मेन गेट से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक फरार हुए तीनों नाबालिगों को अलग-अलग मामलों में बाल सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन रखा गया था। इनमें से दो बाल बंदी वर्ष 2024 से यहां रह रहे थे, जबकि तीसरा वर्ष 2025 से बाल सुधार गृह में था। सूत्रों का कहना है कि तीनों पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं और इसी के चलते उन्हें यहां रखा गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल सुधार गृह बताया जा रहा है कि फरार बाल बंदियों में एक गुरुग्राम, दूसरा मेवात और तीसरा हिसार जिले का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीमें भी फरार बाल बंदियों की तलाश में जुट गई हैं। थाना एनआईटी इंचार्ज महावीर ने बताया कि बाल सुधार गृह की तरफ से उनको शिकायत मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। तीनों नाबालिग किस तरह बाल सुधार गृह से बाहर निकले और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान फरार बाल बंदियों को जल्द से जल्द तलाशने पर है。
0
0
Report
Advertisement

य yamunaran? नहीं—यह एक हीशी headline है

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के औरंगाबाद में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान महापंचायत हुई। इसमें धान खरीद, फसल के दाम, गन्ने के रेट और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। महापंचायत के बाद भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने हाईवे जाम करने का ऐलान किया, जिसके बाद किसान पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर धरने पर बैठ गए। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। टिकैत ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण युवा खेती से दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान जो भी फैसला लेंगे, भाकियू उनके साथ खड़ी रहेगी। जरूरत पड़ने पर हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर को सील करने का फैसला भी लिया जा सकता है। वहीं, रतन मान ने आरोप लगाया कि मंडियों में धान खरीद को लेकर दिक्कतें बनी हुई हैं और पर्याप्त बारदाना नहीं पहुंचा है। गन्ने के दाम को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। इसके बाद किसानों ने हाईवे की ओर कूच किया और पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारी उनकी मांगों का ज्ञापन लेने के लिए हाईवे पर ही पहुंचें। बाइट – विश्वनाथ, SDM... “किसानों की फसल की खरीद में दिक्कतें हैं और गन्ने के दाम को लेकर भी रोष है। सरकार को किसानों की समस्याओं को पहुंचया जायेगा। वहीं पर किन्नर समाज ने भी किसानों के धरने प्रदर्शन पर पहुंचकर उनका समर्थन देने की बात कही और कहा की किसान भाइयों के साथ सरकार को अन्याय नहीं करना चाहिए उनकी बात सुनकर उनके समाधान करना चाहिए. बाइट : चाँदनी किन्नर फिलहाल किसान हाईवे पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत की मांग कर रहे हैं।हरियाणा के किसान जो फैसला लेंगे, भारतीय किसान यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी। किसान की फसल की खरीद सुचारु हो और उसे मंडियों में परेशान न किया जाए।
0
0
Report

हांसी की खाली दुकान में बीड़ी से आग, दमकल ने बड़ा नुकसान रोक लिया

Hansi, Haryana:हांसी में खाली पड़ी दुकान में लगी आग, बीड़ी की चिंगारी से हादसा होने की आशंका. हांसी के बड़सी गेट के अंदर खाली पड़ी दुकानों में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खाली दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में काम कर रहे एक मजदूर ने बीड़ी पीने के बाद उसे फेंक दिया। बीड़ी की आग सूखे घास-फूस तक पहुंच गई, जिसके बाद आग ने दुकान में पड़ी लकड़ी की कड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, वरना आसपास चारों तरफ दुकानें होने के कारण बड़ा हादसा और ज्यादा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान खाली थी और उसमें घास-फूस व लकड़ी का सामान पड़ा हुआ था। आग लगने से सामान को नुकसान हुआ है, हालांकि फिलहाल नुकसान ज्यादा नहीं बताया जा रहा है। सचिन कुमार की खाली दुकान में आग लगी थी। सचिन कुमार के अंकल जयभगवान ने बताया कि दुकान में घास-फूस पड़ा हुआ था और मजदूर द्वारा बीड़ी फेंकने की वजह से उसमें आग लगने की बात सामने आई है। वहीं फायरमैन संदीप सिंह ने बताया कि इससे पहले चार कुतुब गेट से समाधा रोड की तरफ बाड़ में आग लगी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। इसके बाद बड़सी गेट के अंदर खाली दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जहां दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिये जाने से आसपास की दुकानों को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

घोसी में सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक अरविंद यादव की मौत; CCTV सामने

Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के घोसी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक अरविंद यादव को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला और वह भारी-भरकम ट्रॉली के नीचे बुरी तरह दब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर के पलटने का दृश्य साफ देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर 2.10 लाख रुपये ठगे: आरोपी गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा फर्जी वन अधिकार पट्टा बनाकर 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम अंजना निवासी राजेन्द्र धुर्वे (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों की प्रतियां जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कबीरधाम भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अंजना निवासी पंछू सिंह धुर्वे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजेन्द्र धुर्वे ने उसके और उसकी पत्नी के नाम वन अधिकार पट्टा बनवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये लिए थे। बाद में पट्टा लेकर केसीसी ऋण और खाद लेने सोसायटी पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी होने का पता चला। जांच में संतोष धुर्वे से 60 हजार और चमर सिंह कुशरे से 50 हजार रुपये लेने की जानकारी भी सामने आई। वन विभाग कवर्धा से सत्यापन कराने पर संबंधित पट्टों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और दस्तावेज फर्जी पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी पट्टा तैयार करना स्वीकार किया। झलमला पुलिस ने आरोपी को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 338 और 336(3) के तहत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद: 1669 से अब तक का इतिहास

Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद: जानिए 1669 से लेकर अब तक का पूरा इतिहास मथुरा: मथुरा में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का विवाद सदियों पुराना है। यह स्थल भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक स्थल से जुड़े प्रमुख घटनाक्रमों का विवरण निम्नलिखित है: 1669-70 (मस्जिद का निर्माण): मान्यता है कि मुगल शासक औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तुड़वाकर 1669-70 में शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया था। 1935 (इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला): वर्ष 1935 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13.37 एकड़ की इस विवादित भूमि को बनारस के राजा कृष्ण दास को अलॉट कर दिया था। 1951 (ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहण): वर्ष 1951 में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस पूरी भूमि का अधिग्रहण कर लिया। 1958 और 1977 (ट्रस्ट का पंजीकरण): यह ट्रस्ट वर्ष 1958 में 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ' और आगे चलकर 1977 में 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान' के नाम से रजिस्टर्ड हुआ। 1968 (ऐतिहासिक समझौता): वर्ष 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह कमेटी के बीच एक समझौता हुआ। इसके तहत विवादित जमीन का स्वामित्व ट्रस्ट को मिला, जबकि ईदगाह मस्जिद के प्रबंधन का अधिकार ईदगाह कमेटी को सौंप दिया गया।
0
0
Report

बृजमनगंज पुलिस ने 3 किलो 100ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Baisar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं क्षेत्राधिकार महोदया दीप शिखा वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना बृजमनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दिनांक 04.10.2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित अपराधी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हाईवे कट के पास से सवारी के रास्ते से एक पुरुष व एक महिला दो अलग-अलग झोले व प्लास्टिक की बड़ी पन्नी में गांजा लेकर धानी से हाईवे कट होते हुए फरेंदा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक पुरुष व एक महिला अपने हाथों में झोला व बड़ी पन्नी लिए आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुरुष व्यक्ति को पुरुष कांस्टेबल द्वारा व महिला को महिला आरक्षी द्वारा रोका गया। पूछने पर दोनों ने अपना नाम पता होरीलाल पुत्र गिरीशचन्द (52 वर्ष) व उसकी पत्नी चंद्रावती पत्नी होरीलाल (42 वर्ष) निवासी ग्राम बंजारा सोनबरसा टोला सिसवनिया थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज बताया।तलाशी के दौरान दोनों के पास से 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक अदद मोबाइल फोन और 280 रुपये नगद बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top