476337
श्योपुर में पेपर लीक और छात्रवृत्ति की मांगों को लेकर NSUI का छात्र मांग पत्र अभियान शुरू
Sheopur, Madhya Pradesh:भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पेपर लीक, छात्रवृत्ति पर लोकसेवा गारंटी और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने जैसी मांगों को लेकर छात्र मांग पत्र अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पियूष शिवहरे कर रहे हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को एक्सीलेंस स्कूल से की गई। रविवार को एक वीडियो जारी कर NSUI जिलाध्यक्ष पियूष शिवहरे ने मांग की कि पेपर लीक जैसी गंभीर घटनाओं पर कड़ा कानून बनाया जाए जिसमें दोषियों को 20 साल की जेल और 10 करोड़ रुपए का जुर्माना हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैथल में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी घुटने में गोली लगने से काबू
Kaithal, Haryana:कैथल में पुलिस मुठभेड़, चोरी-छीनाझपटी के वांछित आरोपी को लगी गोली कैथल के गुहला क्षेत्र में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान पंजाब के अलीपुर निवासी कृपाल उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी सुशील प्रकाश के अनुसार, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ की टीम गुहला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गांव बाबकपुर के पास पुलिस को सूचना मिली कि चोरी और छीनाझपटी के कई मामलों में वांछित कृपाल उर्फ बल्लू बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर जंगल के पास किसी वारदात की फिराक में है। उसके पास अवैध हथियार होने की भी सूचना थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी की गोली एएसआई अजीत सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के घुटने में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चार फायर किए, जबकि पुलिस की तरफ से भी चार फायर किए गए। घायल आरोपी को पहले सीएचसी गुहला ले जाया गया, जहां से उसे कैथल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का अवैध हथियार बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ चोरी, लूट और छीनाझपटी के कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।0
0
Report
कोठगी की महिलाओं ने बांज का जंगल बनाकर जल संरक्षित किया
Routhiya, Uttarakhand:जहां कभी लैटिना घास की झाड़ियां थीं, वहां आज बांज के एक हजार से ज्यादा पेड़ खड़े हैं। यह किसी बड़ी सरकारी योजना की कहानी नहीं, बल्कि रुद्रप्रयाग के कोठगी गांव की महिलाओं के श्रम, संकल्प और प्रकृति के प्रति आस्था की कहानी है। पिछले तीन वर्षों से महिलाएं यहां सिर्फ पौधे नहीं लगा रहीं, बल्कि एक पूरा जंगल तैयार कर रही हैं। इस जंगल को नाम दिया गया है—पित्र वन। श्राद्ध पक्ष में यहां लगाया जाने वाला हर बांज का पौधा किसी पूर्वज की स्मृति और आने वाली पीढ़ियों की सांसों से जुड़ रहा है। वीओ-1 :कोठगी गांव के इस हिस्से में कभी सिर्फ लैटिना घास की झाड़ियां हुआ करती थीं। महिलाओं ने इस जमीन पर बाँज का जंगल खड़ा करने का संकल्प लिया। इसके पीछे मकसद सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाना भी था। इसके लिए न कोई बड़ा बजट था, न मशीनें और न ही सरकारी तामझाम। था तो सिर्फ महिलाओं का श्रम, हाथों में मिट्टी और आंखों में जंगल का सपना। तीन साल पहले यहां बाँज के पौधे लगाए गए और उसके बाद लगातार उनकी देखभाल की गई। महिलाओं की इसी मेहनत का नतीजा है कि आज यहां एक हजार से ज्यादा बांज के पेड़ आकार ले चुके हैं। बाइट : सत्येंद्र भण्डारी, पर्यावरण विद, शिक्षक वीओ-2 : यह जंगल इन महिलाओं के लिए सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं है। यह उनके पितरों की स्मृति, उनकी आस्था और आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ी जा रही विरासत है। इसी भावना से इसका नाम रखा गया—पित्र वन। श्राद्ध पक्ष में महिलाएं यहां अपने पितरों के नाम पर बांज के पौधे लगा रही हैं। पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का यह एक अलग तरीका है—जहां तर्पण सिर्फ जल से नहीं, बल्कि जंगल खड़ा करके किया जा रहा है। बाइट : महिलाओं की बाईट वीओ-3 : तीन वर्षों की इस मेहनत का असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। महिलाओं के मुताबिक, गर्मियों के दौरान पित्र वन के नीचे मौजूद करीब एक दर्जन प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता बढ़ी है। बांज की जड़ें मिट्टी को थामने में मदद कर रही हैं और जंगल जमीन में नमी बनाए रखने में सहायक बन रहा है। यानी तीन साल पहले जिन महिलाओं ने यहां पौधे लगाए थे, उन्होंने अनजाने में आने वाले कल के लिए पानी बचाने की नींव भी रख दी। बाइट : सविता भण्डारी, पूर्व ग्राम प्रधान कोठगी वीओ-4 : कोठगी के पित्र वन की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह जंगल करीब 850 मीटर की ऊंचाई पर तैयार हुआ है। आमतौर पर बाँज के प्राकृतिक वन इससे कहीं अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। लेकिन यहां महिलाओं ने प्रकृति से संघर्ष करने के बजाय उसे समझा और लगातार मेहनत के साथ पौधों को पाला। 850 मीटर की इस धरती पर खड़ा यह जंगल सिर्फ पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि उन महिलाओं के श्रम और संकल्प की कहानी है, जिन्होंने अपनी हथेलियों से मिट्टी को थामा, पौधों को सींचा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की विरासत तैयार की। कोठगी का पित्र वन यह संदेश देता है कि जंगल सिर्फ पेड़ों से नहीं बनता—जंगल बनता है विश्वास से, धैर्य से और उस सोच से, जो आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचती है। इन महिलाओं ने अपने पितरों को सिर्फ याद नहीं किया... उनकी स्मृति में एक जंगल खड़ा कर दिया।0
0
Report
नाशिक से मुंबई तक उलगुलान मोर्चा भिवंडी पहुंचा; राजभवन घेरने की तैयारी
Thane, Maharashtra:नाशिक ते मुंबई उलगुलान मोर्चा भिवंडीत दाखल.. आज राजभवनावर धडकणार... अँकर .... नाशिकहून निघालेला उलगुलान मोर्चा रात्री भिवंडीमध्ये दाखल झाला आहे. भिवंडीतील साईबाबा मंदिर परिसरात हा मोर्चा थांबला होता. सात दिवसांपासून हा मोर्चा पायी मुंबईच्या दिशेने निघाला आहे. शेकडो मोर्चे तरुण, तरुणी व नागरीक या मोर्चात सहभागी झाले आहेत. आज हा मोर्चा मुंबईतील राजभवनावर पोहोचणार आहे. आदिवासी विकास मंत्री यांचा राजीनामा घ्यावा, सर्पदंशाने मृत्यू झालेल्या विद्यार्थ्यांच्या पालकांना एक कोटीची भरपाई द्यावी आणि सेंट्रल किचन बंद करून आश्रमशाळेतच जेवण बनवावे या मागण्यांसाठी हा उलगुलान मोर्चा निघाला आहे. BITE 1 - अरुण पावरा BITE 2 - धनश्री पराडके0
0
Report
Advertisement
नए सोयाबीन का भाव छह हजार प्रति क्विंटल, किसानों को राहत
Amravati, Maharashtra:नव्या सोयाबीनला पहिल्यांदा तब्बल सहा हजार रुपये क्विंटलपर्यंतचा दर मिळाला आहे. केंद्र सरकारचा हमीभाव ५ हजार ३२८ रुपये असताना बाजारात त्यापेक्षा सुमारे ९०० रुपये अधिक दर मिळत आहे. त्यामुळे शेतकऱ्यांना दिलासा मिळाला आहे. मात्र यंदा पावसाच्या लहरीपणामुळे सोयाबीनच्या उत्पादनावर मोठा परिणाम झाला आहे. काही भागात एकरी १० ते २० क्विंटलपर्यंत नुकसान झाल्याने बाजारातील आवक सध्या कमी आहे. त्यामुळे दर वाढत असले तरी शेतकऱ्यांकडे विक्रीसाठी सोयाबीनच कमी असल्याची स्थिती आहे. पितृपक्ष संपल्यानंतर आवक वाढल्यास बाजारभावाची दिशा काय राहणार याकडे आता शेतकऱ्यांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
भागलपुर में गंगा जलस्तर बढ़ा; हॉस्टल में बाढ़ से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। चेतावनी स्तर से नीचे जाने के बाद गंगा फिर उफनाई और अब खतरे के निशान को पार कर गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर पहले दियारा इलाके में दिखा और अब शहरी क्षेत्र भी इसकी चपेट में आने लगा है। भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी गर्ल्स छात्रावास में एक बार फिर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। हॉस्टल परिसर में पानी जमा होने के बाद छात्राओं को हॉस्टल खाली करना पड़ा है। बाढ़ के पानी के कारण छात्राओं के सामने एक बार फिर रहने और सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाढ़ के पानी के साथ जहरीले सांप और दूसरे जंगली जीवों के हॉस्टल परिसर तक पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर छात्राओं में डर का माहौल है। छात्राओं का कहना है कि हर साल बाढ़ के दौरान हॉस्टल में पानी घुसता है, लेकिन समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बार-बार की इस परेशानी से बचाने के लिए सिर्फ अस्थायी इंतजाम नहीं, बल्कि स्थायी समाधान जरूरी है। छात्राओं ने सरकार और जिला प्रशासन से हॉस्टल के पीछे गंगा किनारे मजबूत तटबंध का निर्माण कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि अगर समय रहते तटबंध का निर्माण कराया जाए तो हर साल बाढ़ का पानी हॉस्टल परिसर तक पहुंचने से रोका जा सकता है।0
0
Report
उमेश पाल हत्याकांड: अरमान बिहारी को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर, बिहार जेल में बंद शूटर अरमान बिहारी को लाया गया प्रयागराज, कड़ी सुरक्षा के बीच कल शाम को गया जेल से लेकर निकली थी पुलिस, सुबह तड़के अरमान बिहारी को प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस, बी वारंट पर बिहार से अरमान बिहारी को लाया गया है प्रयागराज, अरमान बिहारी को दोपहर के आस पास प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा, उमेश पाल हत्याकांड में अरमान बिहारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, प्रयागराज पुलिस कोर्ट से अरमान बिहारी का कस्टडी रिमांड भी मांग सकती है, उमेश पाल Hत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांग सकती है, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या के बाद फरार हो गया था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ घटनास्थल पर बाइक से पहुंचा था अरमान, उमेश पाल और उनके गनर पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया था अरमान बिहारी, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गया था अरमान, पुराने मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर करके गया जेल में बंद था अरमान, इधर उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने अरमान की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया था, हालांकि अरमान के जेल में होने की जानकारी के बाद अब पुलिस गया जेल जेल से प्रयागराज लेकर पहुंची है।0
0
Report
Advertisement
VHP ने अय्यर के बयान पर पाकिस्तानी फंडिंग के शक में तीखी टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता मणी शंकर अय्यर के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "मुझे लगता है कि या तो उन्हें पाकिस्तान से भारी फ़ंडिंग मिली है, या फिर वे असल में पाकिस्तान के अघोषित एजेंट हैं—एक ऐसा मामला जिस पर कांग्रेस ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। या फिर, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में इसलिए बनाए रखा है ताकि उनकी पाकिस्तान-समर्थक सोच और भारत-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब भी वे बोलते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे बस पाकिस्तान की ही बातें दोहरा रहे हैं।"0
0
Report
जालौन में किराए को लेकर दबंगों ने ई-रिक्शा चालक पर की मारपीट; वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों ने ई-रिक्शा चालक से की जमकर मारपीट, ई-रिक्शा चालक द्वारा किराया मांगने पर दबंगों ने की मारपीट, ई-रिक्शा के किराए के लेनदेन को लेकर चालक और दूसरे पक्ष में हुआ विवाद, dोनो पक्षों के बीच चौराहे पर हुई मारपीट में ई-रिक्शा चालक के फटे कपड़े, पुलिस के सामने ई-रिक्शा के साथ होती रही हाथापाई व मारपीट, हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कराया बीच बचाव, यातायात भी हुआ बाधित, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।0
0
Report
इलाहाबाद HC में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 पर सुनवाई, कुंजी विवाद और मेरिट संशोधन
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई, परीक्षा भर्ती बोर्ड को हाईकोर्ट के सामने आज दाखिल करना होगा जवाब, फिलहाल के लिए हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगा रखी है रोक, अभ्यर्थियों की तरफ से भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को हाईकोर्ट में दी गई है चुनौती, यूपी पुलिस में 4345 पदों पर दरोगा की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था, भर्ती परीक्षा में उतर कुंजी में चार विवादित सवालों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, याचिका में उत्तर कुंजी को रद्द कर विवादित प्रश्नों के सही उत्तर जारी करने की मांग की गई है, साथ ही नए सिरे से मूल्यांकन करके पुनः संशोधित मेरिट जारी करने की मांग की गई है, संशोधित मेरिट सूची के आधार पर ही पात्र अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग याचिका में की गई है, अलीगढ़ के श्याम सुंदर, कमलेश कुमार यादव समेत अन्य की तरफ से दाखिल की गई है याचिका।0
0
Report
Advertisement
हाईवे पर स्टंट दिखाने वाले युवक को पुलिस ने दी सख्त हिदायत
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: हाईवे पर स्टंट दिखाने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक. देहरादून से पोंटा साहिब जाने वाले नेशनल हाईवे पर बाइक से स्टंट करना एक युवक के लिए भारी रहा. युवक ने बाइक पर स्टंट कर सुर्खियां बटोरने के लिए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सभावाला चौकी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली इस बाइक को सीज कर युवक को सबक सिखा दिया. अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालने वाले इस युवक को पुलिस ने दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है.0
0
Report
बेमेटरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 8.38 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 8 लाख 38 हजार की ठगी! मंत्रालय रायपुर में नौकरी लगाने का झांसा, साजा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार! तीन लोगों को बनाया ठगी का शिकार, नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 8.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी! नौकरी नहीं मिली, पैसे भी नहीं लौटाए, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार! तिल्दा नेवरा निवासी शैलेन्द्र पात्रे पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस की कार्रवाई! मंत्रालय में वाहन चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला! खेमन लाल, यशवंत और धर्मेन्द्र से लिए गए 8 लाख 38 हजार रुपये! नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!0
0
Report
देहरादून में नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जागरूकता अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली नगर देहरादून में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, सभी को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।0
0
Report
Advertisement
कालिंदी कुंज में फायरिंग, एक युवक गंभीर घायल; पुलिस तलाश कर रही
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है जहां इस फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक खड्डा कॉलोनी इलाके में अपनी सैलून की दुकान चलाता है. और आज रविवार रात 8:30 के आसपास दो युवकों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर कालिंदी कुंज थाना इलाके के खड्डा कॉलोनी की है जहां आज रात तकरीबन 8:30 से 9:00 बजे के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है जिसमें एक नाबालिग युवक को गोली लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे अस्पताल में भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं पूरे मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वही इस घटना के चश्मदीद राहुल ने बताया कि यह घटना आज रात 8:30 से 9:00 के बीच की है. जब दो युवक कोट पहन कर इस इलाके में आना-जाना कर रहे थे और सामने वाली गली में आकर दोनों युवक खड़ा हो जाता है तभी नाइ की दुकान से निकलकर एक युवक के सामने जनरल स्टोर पर पहुंचता है इसके बाद जो युवक गली में खड़ा थे उनके द्वारा फायरिंग कर दी जाती है और इस फायरिंग की घटना में सैलून चलने वाले युवक को गोली लग जाता है. और इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनो युवक यहां से फरार हो जाते हैं वहीं आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो जाते हैं और घायल युवक को अस्पताल भेजा जाता है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है वहीं इस घटना के आधे घंटे के बाद पुलिस पहुंचती है और अब जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची हुई थी. कालिंदी कुंज थाना के पुलिस स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल एक राउंड फायरिंग हुई है और इसमें एक युवक को गोली लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है फिलहाल आगे जांच जारी है. इसके अलावा साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने इस मामले के बारे में बताया है कि फायरिंग की घटना के बारे में कालिंदी कुंज थाना को सूचना मिली थी मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है घायल को अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज जारी है फिलहाल पूरी घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने के लिए टीम छापेमारी कर रही है.0
0
Report
ओवैसी के बयान पर विनोद बंसल बोले: भारत अब अजेय, EC से Form-6 चर्चा जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'जंतर-मंतर 2.0' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "अगर-मगर की बातें करके भड़काऊ भाईजान धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। आपके पूर्वजों ने भी भारत को धमकी दी थी उनका क्या हश्र हुआ, यह सब जानते हैं। भारत अब वह कमज़ोर देश नहीं रहा जो किसी की धमकी के आगे झुक जाए या डर जाए। इस देश का नेतृत्व एक बेहतरीन प्रधानमंत्री कर रहे हैं और आज भारत एक शक्तिशाली देश है। जहाँ तक फॉर्म-6 के मुद्दे की बात है, तो ऐसे मामलों पर चुनाव आयोग से चर्चा की जानी चाहिए…0
0
Report
सिन्दुरिया पुलिस द्वारा 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी/अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा भेडिया-मोजरी मार्ग के पास से अभियुक्त *छोटेलाल पुत्र स्व0 रामवृक्ष, निवासी मोजरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *240 ग्राम अवैध गांजा, 50 ग्राम गांजा (चिलम)* , एक पॉलिथीन की थैली में, *प्लास्टिक की खाली 50 पुड़िया तथा ₹395/- नकद* बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,* में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 140/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज। 2.मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.उ0नि0 मनोज कुमार यादव 2.का0 हृदयानन्द यादव 3.का0 अभिषेक यादव 4.का0 इन्द्रेश यादव 5.का0 रामजन्म यादव0
0
Report
Advertisement
