476337
श्योपुर में व्यापारी पर बदमाशों का हमला, व्यापारियों ने थाने का किया घेराव
Budhera, Madhya Pradesh:श्योपुर में दो बदमाशों ने व्यापारी नितिन गर्ग पर कट्टे की नोक पर लूट करने की कोशिश की, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस घटना से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर पुलिस पर बदमाशों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजनौर बैंक लूटकांड: CCTV में आरोपी का चेहरा कंबल के पीछे
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर में बैंक लूटने पहुंचा शातिर चोर... चेहरा छिपाने के लिए कंबल ओढ़ा... बिजली के तार काटे... स्ट्रॉन्ग रूम का ताला भी तोड़ डाला.. लेकिन फिर बैंक की एक अलमारी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.. अब सबसे बड़ा सुराग वही CCTV फुटेज है, जिसमें चोर का चेहरा भले ही कंबल में छिपा है... लेकिन बैंक के अंदर उसकी एक-एक हरकत उसमें कैद हो रही थी... अब इसी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है...0
0
Report
युवाओं ने मेहता गांव के पास शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, पुलिस ने कब्जे में लिया
Seoni, Madhya Pradesh:गांव-गांव शराब पहुंचाने का आरोप, युवाओं ने बोलेरो वाहन पकड़ा एंकर-सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में ग्रामीण युवाओं ने शराब से भरी बोलेरो वाहन को पकड़ लिया। युवाओं के अनुसार मेहता स्थित शराब दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब बोलेरो में भरकर गांव-गांव बिक्री के लिए पहुंचाई जा रही थी। युवाओं ने शराब वाहन में लोड किए जाने का वीडियो भी बनाया और बोलेरो को रोक लिया। युवाओं को देखकर चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शराब व वाहन को कब्जे में लिया। युवाओं का आरोप है कि लंबे समय से शराब दुकान से नर्मदा डूब क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शराब पहुंचाई जा रही है। बाइट 1. ग्रामीण युवक 2. ग्रामीण युवक 3. लक्ष्मण झरिया थाना प्रभारी घंसौर0
0
Report
अयोध्या के महंत ने अंसारी के बयान को जिहादी प्रवृत्ति बताया—आतंकवादी विचारधारा पर चोट
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: साकेत भवन के महंत आचार्य सीताराम दास जी महाराज ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "देखिए, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, जिसको देश का सर्वोच्च पद पर बैठाने के बाद भी यह भावना उसके मुख से निकल रहा है, कितना निंदनीय है...यह हामिद अंसारी निश्चित रूप से एक जिहादी प्रवृत्ति का है, एक आतंकवादी विचारधारा का है। ऐसे जिहादी प्रवृत्ति आतंकवादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले मौलवी, मौलाना, पादरी जैसे लोग समाज को तोड़ने का काम करते हैं..." अयोध्या, यूपी: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "देखिए, सवाल हमारे यहां हिंदुस्तान का है। हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम का भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। बयानबाजी लोग करते हैं—हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, जात-धर्म। हमारा तो यही मानना है कि जो भी लोग, जितने भी लोग हैं, हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं, जिस दिन हमारे देश में लोग विकास की बात करेंगे, रोजगार की बात करेंगे। उस दिन देश को खतरा कभी नहीं रह जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2047 तक SP का राजनीति भविष्य नहीं
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: SP के AI से बने वीडियो का इस्तेमाल करके BJP को टारगेट करने के आरोप पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...समाजवादी पार्टी का कैरेक्टर घटिया है, और अगर वे कोई ऐसा वीडियो शेयर करते हैं जिसे शेयर नहीं करना चाहिए, तो पार्टी के प्लेटफॉर्म—मीडिया सेल, सोशल मीडिया—निश्चित रूप से संयमित तरीके से जवाब देंगे। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अगर उनमें कोई ताकत है, तो उन्हें सही तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, जिससे पॉलिटिक्स में हेल्दी कॉम्पिटिशन को बढ़ावा मिले..." बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद के बयान पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जो लोग अपने साथियों को कमजोर करते हैं, उन्हें लोगों ने छोड़ दिया है। हमने किसी को कमजोर नहीं किया है हमने उन्हें मजबूत किया है, इसीलिए कोई हमें छोड़कर नहीं गया है।" बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: दिवंगत BJP MLA अनिल शर्मा पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मेरा बुलंदशहर का दौरा प्लान किया गया था। दिवंगत श्री अनिल शर्मा जी हमारे पिछले टर्म में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स में साथी थे और मौजूदा टर्म में एक सम्मानित MLA हैं। क्योंकि मैं पहले नहीं जा पाया था, इसलिए आज मैं उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं देने आया हूं..." बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कम से कम 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई पॉलिटिकल फ्यूचर नहीं है। SP गुंडों, क्रिमिनल्स, माफिया और दंगाइयों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी करोड़ों डेडिकेटेड, देशभक्त वर्कर्स की पार्टी है जो समाज की सेवा करते हैं। हमारे पास बूथ लेवल तक एक मजबूत ऑर्गनाइजेशन है, जबकि उनके पास बूथ लेवल पर गुंडे हैं..."0
0
Report
75वें उर्स पर अजमेर शरीफ में चिश्ती दरबार की सूफी महफिल गूंज उठी
Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिंद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में हजरत सैयद ख्वाजा मौलाना हनीफ मियां चिश्ती का 75वे उर्स की तकरीब अदा की गई। जहां अहाता ए नूर में रुबरू ए आस्ताना बाद महाना छठी शरीफ के महफिल मुनक्किद की गई, जिस में हजरत हनीफ मियां की सवाने हयात का बयान साहिबजादा सैयद फजलुल अमीन मियां चिश्ती ने किया। हनीफ मियां ने 105 साल की तवील खुश गंवार जिंदगी में चिश्तिया सिलसिले की तालिमात को खास ओ आम तक पहुंचाने का रूहानी फरीजा अंजाम दिया। हनीफ मियां एक बेहतरीन सूफी थे जिनके मुरीदीन ज्यादातर निजाम और पयगाह खानदान से थे बिलखुसूस निजाम उस्मान अली खा आप के बेहद मोतकिद थे और आप से बेपनाह अकीदत ओ मोहब्बत रखते थे। इसी वजह से हनीफ मियां का अक्सर हैदराबाद जाना और जायदा तर वही कियाम होता था। हैदराबाद में कियाम के दोरान आप ने इस दुनिया ए फानी से रुखसत ली, जिनका मजार ए मुबारक खित्ताए सुआलेहीन नामपल्ली हैदराबाद पीली दरगाह के नाम से मशहूर हैं। इसी सिलसिले में अजमेर शरीफ दरगाह में लगर-ए-आम भी रखा गया और तमाम वबस्तगान-ए-सिलसिला-ए-मोइनिया चिश्तिया को बारगाह-ए-ख्वाजा गरीब नवाज की खास दुआओं में याद किया गया। उर्स की महफिल में सूफियाना कव्वाली का प्रोग्राम हुआ और कुल की रस्म का रंग भी पढ़ा गया, जहां जायरीन सूफियाना कव्वाली के कलाम पर झूम उठे.0
0
Report
छत्तीसगढ़: साय ने अग्रवाल समाज के लिए छुट्टी और जीवनी पाठ्यक्रम पर चर्चा की
Kusu, Chhattisgarh:अग्र महाकुंभ 2026 का 18वाँ प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के बसंत हो होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोग सैकड़ों की संख्या मौजूद रहे. जहां मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज को परिश्रमी, परोपकारी, हजारों लोगों को रोजगार देने वाला समाज बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती के दिन छत्तीसगढ़ में छुट्टी देने की घोषणा की है, साथ ही कहा कि अग्रवाल समाज की कुछ मांगों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम में अग्रसेन महाराज की जीवनी शामिल करने के साथ सरकारी अस्पतालों में अग्रवाल समाज की सहभागिता को लेकर विचार करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
चठिया पावर हाउस पर किसानों ने प्रदर्शन किया
Shahabad, Uttar Pradesh:बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या से आजिज आकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 12:30 बजे चठिया पावर हाउस पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। चठिया पावर हाउस के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार विद्युत अधिकारियों से शिकायतें भी की जा रही हैं परंतु विद्युत अधिकारियों की कान पर जूं नहीं रेग रही। इसी समस्या से अजिज आकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग की।0
0
Report
ग्वालियर में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित, चालक की मौके पर मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के किला गेट इलाके में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर खंभे से टकरा गई; खंभे को तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया सड़क पर टूटे पड़े सीवर चैंबर में जा घुसा. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र के जहांगीर कटरा की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चढ़ाई के दौरान ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण गड़बड़ाया और तभी यह घटना हुई. घटना में मृतक युवक का नाम रवि परिहार है जो भितरवार इलाके का रहने वाला था. घटना के समय एक युवक और उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार था; हालांकि उसकी जान बाल-बाल बच गई. ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरी ओवरलोड थी जिसके चलते ही यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है.0
0
Report
बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कटनी: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी
Katni, Madhya Pradesh:सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीनों आरोपियों का गिरफ्तारी वारंट जारी एंकर कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन सौदे से जुड़े मामले में अदालत ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस को तीनों आरोपियों को 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। कटनी के चर्चित जमीन सौदा मामले का है जिस पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। वी ओ 2 निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला कटनी के कुठला थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले में पद के कथित दुरुपयोग, जमीन सौदे और अन्य गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि तीनों को 25 सितंबर 2026 तक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इससे पहले तीनों की अग्रिम जमानत से जुड़ी याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई हो चुकी है। वहीं, निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की ओर से मामले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
अलीगढ़ के स्कूल बसों की फिटनेस फेल, 26 रजिस्ट्रेशन रद्द, 22 रेड लिस्ट में
Hathras, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर अब बड़ा शिकंजा कसा जा रहा है...185 स्कूली वाहन फिटनेस में फेल... 26 का रजिस्ट्रेशन रद्द... और 22 स्कूल परिवहन विभाग की रेड लिस्ट में रखा है! क्योंकि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने वाली बसों में छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है... इसीलिए अब बिना फिटनेस सड़क पर उतरने वाले वाहनों पर सीधे कार्रवाई की जा रही है...0
0
Report
बुलंदशहर हादसे: आरोपियों को जमानत, परिजनों का आरोप कार्रवाई में ढील
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में युवक को कार के बोनट पर करीब 400 मीटर तक घसीटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है...परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय मामूली शिकायत दर्ज कर उन्हें जमानत दे दी गई... फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि घटना में वास्तविक क्या हुआ और आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई बनती है?0
0
Report
Advertisement
कटनी में डिजिटल आईटी अकादमी पर छात्रों-परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के जागृति कॉलोनी, एनसीसी रोड, वार्ड क्रमांक 16 में किराये के मकान में संचालित बताई जा रही डिजिटल आईटी एकेडमी के खिलाफ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि एकेडमी में स्कूल के बच्चों को बड़े-बड़े और आकर्षक सपने दिखाकर उनसे प्रोडक्ट बिकवाने का काम कराया जाता था। वहीं एडमिशन और अन्य गतिविधियों के नाम पर छात्रों एवं अभिभावकों से हजारों रुपये लिए गए। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि एकेडमी में एडमिशन के नाम पर प्रत्येक छात्र से करीब 13 से 19 हजार रुपये तक लिए जाते थे। इसके बदले कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी देने की बात कही जाती थी। इसके अलावा छात्रों को दूसरे जिले में ले जाने के नाम पर अभिभावकों से करीब 4200 रुपये अलग से लिए जाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, छात्रों को दूसरे जिले में ले जाकर स्मार्ट वेल्यू कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का कार्य कराया जाता था। इतना ही नहीं, एकेडमी में नए बच्चों को जोड़ने के लिए उन्हें दूसरे छात्रों को लाने के लिए कहा जाता था। इसके लिए डी.डी. के नाम से राशि लिए जाने और नए छात्रों को जोड़ने वाले बच्चों को भी इसी प्रक्रिया में शामिल किए जाने का आरोप लगाया गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और एकेडमी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत ने बताया कि पूरे मामले की जांच और विवेचना की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित एकेडमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिवनी में 7 वर्षीय मासूम की सरिया से भरे ट्रक ने मौत, चालक फरार
Seoni, Madhya Pradesh:स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम को सरिया से भरे ट्रक(ओपन ट्राला) ने रौंदा, मौके पर मौत पलारी तिगड्डा में दर्दनाक हादसा, चालक मौके से फरार कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के पलारी तिगड़ा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम अनुज पिता सोनू चौरसिया को सरिया से भरे ओपन ट्राला ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई。 बताया जा रहा है कि ओपन ट्राला ट्रक में सरिया भरी हुई थी और जो मंडला की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया。 घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला。 पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा भेजा है। वहीं ट्राला को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
धमतरी: लूट-अपहरण केस में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, फरार दो भी दबोचे गए
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में खुद को बजरंग दल का सदस्य और पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट व अपहरण की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार चल रहे दो आरोपियों विकास आडिल और साहिल अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...... दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस चुका है........ दरअसल, 3 मार्च को देवेन्द्र कुमार मारकण्डे अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन में बछड़े लेकर मुड़केरा जा रहे थे...... इसी दौरान आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर स्विफ्ट कार सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया..... आरोपियों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य और पुलिसकर्मी बताकर उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की...... इसके बाद देवेन्द्र का कथित रूप से अपहरण कर उसे दुगली की ओर ले जाया गया...... रास्ते में आरोपियों ने देवेन्द्र से 13 हजार 800 रुपये नकद छीन लिए..... इसके अलावा फोन-पे के जरिए 30 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करवाए गए..... इस तरह आरोपियों ने कुल 43 हजार 800 रुपये की लूट की...... वही मामले की शिकायत के बाद मगरलोड पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था...... उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 7 लाख 58 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी....... वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे विकास आडिल और साहिल अली पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे..... मगरलोड पुलिस ने दोनों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी...... इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया...... पूछताछ के दौरान आरोपियों के हिस्से में आई लूट की बची हुई रकम भी बरामद कर ली गई..... गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया..... मगरलोड पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है0
0
Report
Advertisement
