476337
श्योपुर में महाकाल की निकाली पालकी, लाखों भक्तों ने किया स्वागत
Budhera, Madhya Pradesh:सावन के सोमवार को शिव की नगरी श्योपुर शहर में बाबा महाकाल की पालकी निकाली गई। इस दौरान हजारों शिव भक्त भगवान की पालकी के पीछे-पीछे हर हर महादेव और बाबा महाकाल की जय जयकार करते रहे। शहर भर के लोगों ने बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन किए जगह-जगह स्वागत और भंडारे भी आयोजित किए गए। शहर भर में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ATS ने रोहित कुमार को पकड़ा; 9 मोबाइल और 2 स्कूटी बरामद, 11 केस
New Delhi, Delhi:साउथ डिस्ट्रिक्ट के एटीएस टीम ने रोहित कुमार नाम के ऑटो लिफ्टर को पकड़ा। इसके बाद 9 चोरी के फोन और दो स्कूटी बरामद हुईं और 11 केस वर्कआउट किए गए। घटना साउथ दिल्ली में हुई। डीसीपी आनंद मित्तल के अनुसार पकड़े गए आरोपी रोहित कुमार के पास से 9 चोरी के मोबाइल और दो स्कूटी बरामद हुईं। एटीएस इंस्पेक्टर उमेश यादव ने काफी मेहनत से ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार किया। आगे की पूछताछ से पता चलेगा कि इसके साथ कितने लोग शामिल हैं और पहले कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।0
0
Report
CBI ने डिजिटल अरेस्ट मामले में FIR दर्ज, 64 वर्षीय महिला के साथ धोखाधड़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डिजिटल अरेस्ट मामले में पहली बार CBI ने FIR दर्ज 18 नवंबर 2025 में हुई थी 64 वर्षीय अरुणा चिंचोलकर के साथ 25 लाख 65 हजार की धोखाधड़ी भोपाल साइबर पुलिस ने मामला FIR दर्ज किया सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए CBI को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे CBI ने मामले में FIR दर्ज 64 वर्षीय महिला को व्हाट्सएप कॉलिंग पर आंतरिक सुरक्षा विभाग और काउंटर टेररिज्म विभाग का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी की गई0
0
Report
जबलपुर ब्रेकिंग बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामे में युवतियों ने युवक की धुनाई, वीडियो वायरल
Jabalpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग जबलपुर बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा छोटी लाइन फाटक पर युवतियों का फूटा गुस्सा युवक की बीच सड़क जमकर कूटाई युवतियों ने युवक पर बरसाईं चप्पलें और थप्पड़, तमाशबीन बने रहे लोग हंगामे के चलते लगी भीड़ मौके पर राहगीरों ने बनाया पिटाई का वीडियो आखिर क्यों हुई युवक की धुनाई? पिटाई की वजह अब भी बनी है पहेली सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो0
0
Report
Advertisement
झारखंड में आदिवासी बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट के नाम पर 1500 रुपये माँगे गए
Dhanbad, Jharkhand:एंकर झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी को बच्चों के भविष्य से भी कोई मतलब नहीं है। नवोदय और एकलव्य विधायक में नामांकन के लिए छात्र को मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कई आदिवासी बच्चे 5 दिन से सिविल सर्जन कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन अभी तक टेस्ट ही नहीं लिया गया। इसे लेकर आज बच्चों के साथ उनके परिवार के लोग और जिला परिषद सदस्य सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। निरसा के जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी पूर्वी टुंडी जिला परिषद सदस्य जोबा मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण आदिवासी बच्चे मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 5 दिन से सिविल सर्जन कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन यहां सर्टिफिकेट के नाम पर 1500 रुपया मांगा जा रहा है। पैसा नहीं देने पर सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है। कहा कि ये बच्चे पांचवीं, छठी क्लास के है। जिन्हें नवोदय और एकलव्य विद्यालय में नामांकन के लिए 20 अप्रैल मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना है। जमा नहीं कराने पर इनका नामांकन नहीं हो पाएगा। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वही मौके पर भाजपा नेता राजीव ओझा ने कहा कि आदिवासी सरकार के आदिवासी बच्चों का ही काम नहीं हो रहा है। बच्चे का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए 1500 रुपया मांगा जा रहा है। वही सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चे पेपर जमा किए है मेडिकल का प्रोसेस किया जा रहा है। जल्द की मेडिकल जांच कर सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।0
0
Report
Lucknow की मुस्लिम महिलाओं ने 33% आरक्षण पर सरकार के फैसले को सराहा
Noida, Uttar Pradesh:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लखनऊ की मुस्लिम महिलाओं ने कहा सरकार का अच्छा फैसला इसको लेकर लखनऊ की मुस्लिम महिलाओं ने कहा की सरकार का अच्छा फैसला है इससे हम लोग आगे बढ़ेंगे अपने मुद्दों को संसद में विधानसभा में रख सकेंगे महिलाएं से आगे बढ़ेगी महिलाओं को घर की जुटी समझा जाता था केंद्र सरकार का अच्छा फैसला है कि हम लोग को कम से कम अब पार्टी में जगह मिलेगी अगर कोई भी पढ़ी-लिखी महिला है तो उसको आगे आने का मौका मिलेगा बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन बरेली के मुस्लिम महिलाओं को राजनीति में नहीं आना चाहिए इसको लेकर महिलाओं ने कहा कि उनकी सोच बेकार है महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ देंगे अब वह समय चला गया जब महिलाएं सिर्फ घर में रहकर काम करती थी मुस्लिम महिलाओं को 33% आरक्षण को लेकर मुस्लिम पुरुषों ने कहा कि सरकार का अच्छा फैसला है कब से कम महिलाएं अब आगे बढ़ेगी वह अपने मुद्दे खुद उठा पाएंगे0
0
Report
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन जनगणना 2027 का शुभारंभ, डोर-टू-डोर गणना की तैयारी शुरू
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में जनगणना की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान 2027 का शुभारंभ किया. ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ मूख्यमंत्री ने किया. उन्होंने जनगणना के महाभियान में लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील भी की. मुख्यमंत्री ने खुद पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर लोगों को जनगणना में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश के नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना को आधुनिक और डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुलभ हो सके. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है. इन आंकड़ों के आधार पर सरकार आने वाले वर्षों की योजनाएं तैयार करती है, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके 1 मई से डोर टू डोर जाएंगे प्रगणक- 1 मई 2026 से फिजिकल तौर पर जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा. 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों, उनकी स्थिति, उपयोग तथा बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार व्यवस्था से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे मुख्यमंत्री की प्रदेश वासियों से अपील- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी प्रगणक घर आएं, तो उन्हें सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी दें, क्योंकि प्रत्येक जानकारी राज्य के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और नीतिगत उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047 में जनगणना के खास रोल- मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को साकार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका है. सही आंकड़े ही बेहतर योजना और प्रभावी विकास की नींव रखते हैं. उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस महाअभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने और सक्रिय सहयोग देने की अपील की......0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ के दोहली में केबल चोरी से किसानों की सिंचाई प्रभावित, भारी नुकसान
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ के दोहली गांव में केबल चोरी से किसानों को बड़ा नुकसान, सिंचाई ठप\n\nअलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम दोहली में चोरों ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। अज्ञात बदमाशों ने खेतों में लगी बोरिंगों को निशाना बनाते हुए तांबे की केबलें चोरी कर लीं। जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो बोरिंग सूनी पड़ी मिलीं और मोटरों से केबलें गायब थीं।\n\nजानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र हीरूलाल, महेंद्र पुत्र बल्लीराम, जमील पुत्र उमरखां और पन्नी पुत्र बढ़्धन सहित कई किसानों की करीब 8 से 10 बोरिंगों से केबल चोरी हुई है। चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अलग-अलग बोरिंगों से 10 से 40 मीटर तक तांबे की केबल उखाड़ ली गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।\n\nघटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। किसानों का कहना है कि वे पहले ही फसल और बढ़ती लागत के दबाव से जूझ रहे थे, ऐसे में इस चोरी ने उनकी कमर तोड़ दी है। केबल चोरी होने से सिंचाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।\n\nदोपहर बाद पीड़ित किसानों ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पकड़ कमजोर नजर आ रही है।\n\nग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान प्रशिक्षण: 116 में से 15 शिक्षक अनुपस्थित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान प्रायोगिक प्रशिक्षण के पहले दिन 116 में से 15 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जबकि कई देर से पहुंचे। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रे ने नाराजगी जताते हुए संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस प्रशिक्षण में हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के विज्ञान शिक्षक शामिल हैं। निरीक्षण में केवल 85 शिक्षक उपस्थित मिले। डीईओ ने चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की。0
0
Report
इंदौर में बाइक और डंपर की भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर बाइक ओर डंपर वाहन की भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल युवक का चेहरा बुरी तरह से जख्मी गंभीर अवस्था में घायल को किया रेफर घटना के दौरान डंपर वाहन भी अनियंत्रित होकर पलटा डंपर पलटने से ओर भी हो सकती थी बड़ी घटना इंदौर के बेटमा देपालपुर रोड पर रंगवासा गांव के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के डेढ़ साल बाद EVM-VVPAT जाँच के आदेश
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र विधासभा चुनाव परिणाम और विजयी भाजपा गठबंधन सरकार को लगभग डेढ़ साल हो गए लेकिन डेढ़ साल बाद चुनाव में एक सीट की EVM - VVPAT की जाँच हो रही है। कांग्रेस नेता नसीम ख़ान ने हाई कोर्ट में याचिका कर पुनः गिनती और EVM जाँच की माँग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर चाँदीवली विधानसभा सीट पर पुन EVM और VVPAT जाँच के आदेश दिए थे। खास बात यह है कि पहली बार उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रत्यक्ष जांच की गई लेकिन आज़ की जाँच प्रक्रिया से असंतुष्ट होकर बाहर आए कांग्रेस नेता नसीम ख़ान ने मीडिया से बातचीत में कहा की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो फैसला आया और BEL कंपनी के प्रतिनिधियों ने आज जिस प्रकार से एवं की जांच की बात कही वह दोनों अलग-अलग थी हमारी मांग थी कि पूरी यूनिट की जांच कराई जाए लेकिन चुनाव आयोग द्वारा जो निर्देश दिए गए थे उसके मुताबिक केवल EVM का वायर लगाकर अगर उसमें रेडी बोल दिया जाता है तो यह मान्य हो जाएगा की मशीन सही है। उसने २ Hफ़्ते का समय मांगा है जिसके बाद वो तय करेंगे की आगे क्या करना है。0
0
Report
शाजापुर के निजी स्कूलों में किताब और यूनिफॉर्म महंगे, अभिभावक परेशान
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, इस मेले में शहर के सभी निजी विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक और शासकीय विद्यालयों की कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की पुस्तकें और यूनिफार्म 10 प्रतिशत तक कम राशि पर उपलब्ध कराई जा रही है। निजी पुस्तक और ड्रेस विक्रेताओं ने यहां स्टॉल लगाकर किताबों और स्कूल यूनिफार्म 10 प्रतिशत तक कम राशि पर उपलब्ध कराई। एक दिवसीय इस मेले में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ही खरीदी की जा सकती है। बाजारों में अभिभावकों को पूरी राशि देकर किताबें और यूनिफॉर्म खरीदना पड़ रही है। शहर के निजी स्कूलों की किताबें 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक मिल रही है। पुस्तक मेला भी इतनी लेट लगाया गया जब 75 प्रतिशत अभिभावक बच्चों के लिए किताबें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही स्कूलों ने किताब और यूनिफॉर्म के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुस्तक मेले में ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई।0
0
Report
बूंदी में वन मंत्री संजय शर्मा का ख़यावदा पंचायत में स्वागत, समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:वन मंत्री संजय शर्मा पहुंचे बून्दी वन मंत्री शर्मा का ग्राम पंचायत ख़यावदा में किया स्वागत सत्कार तिल भाण्डेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना, इस दौरान पूर्व विधायक रामनारायण मीणा ने भी वन मंत्री संजय शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात, आमजन की सुनी समस्याएं। भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा भाजपा नेता रुपेश शर्मा, सरपंच महावीर मीणा भी रहे साथ में मौजूद0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का दौरा,आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 56 वे जिले का आज किया दौरा, आगामी चुनाव में पीडीए को और मजबूत करने के लिए लोगों से कर रहे है चर्चा। नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर बताया जुमलेबाजी, नसीमुद्दीन बोले नारी का सम्मान हम भी करते हैं और बिल होना भी चाहिए लेकिन सरकार इसे इस्तेमाल ना करें। वहीं अन्य मुद्दों पर भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विपक्ष पर साधा निशाना। बुलंदशहर में आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे हैं नसीमुद्दीन।0
0
Report
पीएम मोदी का 33% आरक्षण पर बड़ा वादा: एक बार में दे देंगे आरक्षण?
Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने कहा कि एक बार 33 प्रतिशत आरक्षण देने तो दो। उनको 33 प्रतिशत आने भी तो दो। उनके सामर्थ्य पर सवाल क्यों करते हैं। एक बार आने तो दो। धन्यवाद0
0
Report
दृष्टिबाधित छात्र अनमोल नरूला ने सीबीएसई 10वीं में जिले में पहला स्थान पाया
Ambala, Haryana:अंबाला की दृष्टि बाधित विद्यार्थी अनमोल नरूला ने सीबीएसई 10वीं के परिणाम में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। यह सिर्फ अंकों की बात नहीं बल्कि अनमोल के दृष्टिबाधित होने के बावजूद उनकी मेहनत और लगन की कहानी है। अनमोल की इस सफलता से पूरा स्कूल और परिवार खुश है और अनमोल बाकी बच्चों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 10वीं का परिणाम घोषित होते ही कई सपनों ने उड़ान भरी। अनमोल की कहानी सिर्फ एक रिजल्ट नहीं बल्कि हिम्मत, जज्बे और संघर्ष की मिसाल बन गई है। AI और आज के दौर की तकनीक की मदद से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। स्कूल उनके लिए टीचर उनकी पढ़ाई में मदद करते हैं और रिकॉर्डर चलाया जाता ताकि क्लास की रिकॉर्डिंग घर पर सुनकर विषय पूरी कर सकें। उन्होंने अपने अच्छे अंकों का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि वे हर बच्चे पर ध्यान देते हैं और इस बार जिले में पहले और दूसरे स्थान भी उसी स्कूल के छात्र हैं।0
0
Report
Advertisement
