476355
कराहल में गुर्जर समाज की महा पंचायत, रविंद्र भाटी भी शामिल
Karahal, Madhya Pradesh:कराहल कस्बे में गुर्जर समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक महा पंचायत का कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी तैयारिया कई दिनों से की जा रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुर्जर समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी आमंत्रित किए गए थे और आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। रविंद्र भाटी का सेसईपुरा में स्वागत किया गया वहीं से सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें कराहल स्थित कार्यक्रम स्थल लाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना पुलिस ने घायल बच्चों के इलाज के लिए ड्यूटी लगाकर मानवीय मिसाल बना दी
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन पटना एंकर--पटना में दिल को झकझोर देने वाली आगजनी की घटना के बाद अब पुलिस मानवता की मिसाल पेश कर रही है। बीते 20 मई को एक सनकी पिता द्वारा घर में पेट्रोल छिड़ककर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो मासूम बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए पटना पुलिस दिन-रात जुटी हुई है। घटना में अब तक पुरुषोत्तम अग्रवाल, नीलम अग्रवाल और आरोपी कन्हैया समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बच्चों की मां प्रिया उर्फ मोनी, 3 वर्षीय सूरज और 10 वर्षीय आयुष की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे पिछले पांच दिनों से पटना के अपोलो बर्न हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। पुलिस बनी परिवार का सहारा परिजनों की सहमति के बाद दोनों बच्चों को NMCH से अपोलो बर्न हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया। खास बात यह है कि इलाज का खर्च उठाने के लिए चौक थाना पुलिस आगे आई है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह और राजेश चौधरी की पहल पर पुलिसकर्मियों ने अपनी सैलरी से कंट्रिब्यूशन शुरू किया। अब तक करीब ढाई लाख रुपए इलाज पर खर्च किए जा चुके हैं और सहयोग लगातार जारी है। दो शिफ्ट में लगाई गई पुलिस ड्यूटी बच्चों की देखभाल के लिए पुलिस ने अस्पताल में विशेष ड्यूटी लगाई है। दिन और रात की दो अलग-अलग शिफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी बच्चों के लिए “दीदी” बन गई हैं, जबकि पुरुष जवान “भैया” और “अंकल” की भूमिका निभा रहे हैं। समय पर दवा देना, खाना खिलाना, शौचालय ले जाना और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान पुलिसकर्मी ही रख रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मासूम अब अपनी मां से ज्यादा पुलिस दीदी को पुकार रहे हैं। ड्यूटी में तैनात चौक थाना की महिला होमगार्ड कोमल ने बताया कि बच्चों की पूरी जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है और सभी पुलिसकर्मी परिवार की तरह उनकी देखभाल कर रहे हैं। मासूमों का दर्द सुन पसीज रहा दिल अस्पताल में भर्ती बच्चे दर्द से कराहते हुए बार-बार पुलिस दीदी को बुलाते हैं। कभी कार्टून दिखाने की जिद, तो कभी दर्द कम करने की गुहार… मासूमों की बातें सुन अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। इस दर्दनाक हादसे के बीच पटना पुलिस का यह मानवीय चेहरा लोगों के लिए उम्मीद और संवेदना की मिसाल बन गया है।0
0
Report
मीरा रोड के सोसाइटी में पुलिस मार्च: बकरा रोकथाम के लिए सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई से सटे मीरा रोड में एक सोसाइटी में इसीलिए पुलिस मार्च निकल रहा है ताकि कोई भी सोसाइटी में बकरा लाकर लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था को ख़राब ना कर सके0
0
Report
दुर्ग के शोरूम में CEO पर छेड़छाड़ के आरोप, वीडियो वायरल
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के नेहरू नगर स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला कर्मचारियों ने शोरूम के सीईओ अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। आरोपों से नाराज एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के भीतर ही सीईओ पर स्याही फेंक दी और थप्पड़-लात मारते हुए अपना विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वास्तविक- दरअसल जुनवानी स्थित ऑटोमोबाइल में जीएम पद पर कार्यरत अंकित आनंद के खिलाफ महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई और शिकायत में बताया कि आरोपी लगातार अभद्र मैसेज भेजता था और महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। मामले के सामने आने के बाद शोरूम में काम करने वाली अन्य 3-4 महिला कर्मचारियों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस ने आरोपी सीईओ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता था। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
अमरौली में प्रेम-विवाह के बाद परिवारों में तनाव, पुलिस शिकायत
Surat, Gujarat:અમરોલીમાં લવ મેરેજ બાદ ભારે હોબાળો, યુવતીના પરિવાર સામે પોલીસ ફરિયાદ રત્નકલાકાર યુવકે પ્રેમ લગ્ન કરતા બંને પરિવારો વચ્ચે તણાવ અમરોલીની મનિષા સોસાયટીમાં યુવતીના પરિવારનો હોબાળો પ્રેમ લગ્નની અદાવત રાખી ઘરમાં ઘૂસ્યાનો આક્ષેપ લોખંડની પાઇપ સાથે આવી માથું ફોડી નાખવાની ધમકી આપ્યાનો આરોપ “દીકરી પરત નહીં આવે તો મજા નહીં આવે” કહી ખુલ્લી ધમકી આપ્યાનો દાવો યુવતીના પિતા સહિત 4 લોકો વચ્ચે વિરોધી ફરિયાદ નોંધાઈ જાહેરમાં ગાળો આપી પરિવારને ભયભીત કર્યાનો આક્ષેપ રઘુવીરસિંહ, પત્ની અને વૃદ્ધ માતાને નિશાન બનાવ્યાનો આરોપ પ્રેમ સંબંધ બાદ આશરે 1 મહિના પહેલાં થયા હતા પ્રેમ લગ્ન લગ્ન બાદ નવદંપતી ઘર છોડીને અજ્ઞાત સ્થળે રહેતું હોવાનું સામે આવ્યું જાનથી મારી નાખવાની ધમકી બાદ નવદંપતીમાં ભારે ભયનો માહોલ ઓનર કિલિંગ જેવી ઘટનાની ભીતિ વચ્ચે દંપતી હિજરત કરવાનો રહેલ્યાં અમરોલી போலீસ મથકે BNSSની વિવિધ કલમો હેઠળ ગુનો નોંધાયો પોલીસે કાર્યવાહી હાથ धरિ, આરોપીઓની અટકાયત કરી તપાસ શરૂ કરી0
0
Report
खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की: 10 वाहन जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बार फिर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, खनिज विभाग की टीम ने बस्तर और बडांजी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की है, जांच के दौरान 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया, खनिज अमले ने वाहनों सहित रेत को जब्त कर पुलिस थाना बस्तर की अभिरक्षा में सौंपा है, वहीं ग्राम पालाबहार और बड़े आमाबाल क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का एक प्रकरण भी दर्ज किया गया, खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, बता दें कि इस महीने खनिज विभाग ने रेत उत्खनन के मामले में 6 टैक्टर 4 टिप्पर कुल 10 वाहनों को अब तक जब्त किया है。0
0
Report
बोकारो में गरगा नदी साफ-सफाई को लेकर आंदोलन, जनता उठाती जिम्मेदारी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में गंगा दशहरा के तहत दमोदर बचाओ आंदोलन के तहत 25 मई को देवनद दामोदर महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत दामोदर और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता को लेकर पूजा अर्चना की जाती है। इसी संदर्भ में सोमवार को चीरा चास क्षेत्र के निवासियों ने गरगा नदी पर विधिवत गंगा आरarti का आयोजन किया। दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो मीडिया प्रभारी ललित सिन्हा ने कहा जिला प्रशासन, नगर निगम एवं आम जनता को गरगा नदी की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए आगे आने की आवश्यकता है। यह नदी पूरी तरह दूषित हो चुकी की है। नदी में कचरा न जाए इसकी व्यवस्था के लिए व्यापक योजना बनाई जाए। अर्चना शर्मा ने कहा कि गरगा नदी की साफ-सफाई और इसके जल को निर्मल बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। प्रशासनिक स्तर के साथ हम सभी को अपने स्तर पर भी इसकी सफाई के लिए समर्पित होना होगा। वहीं नगर निगम वार्ड दो की पार्षद प्रभा देवी ने लोगों से गरगा नदी में कचरा न डालने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर में किशोरी हत्या मामला: SIT जांच, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर किशोरी हत्या कांड के कथित गवाह नाबालिक के आत्महत्या का मामला पकड़ा तूल भाजपा जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को ज्ञापन दे कर थाना प्रभारी को निलंबन कर उच्च स्तरीय जांच की मांग कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा आक्रोश रैली के साथ निकाला कैंडल मार्च मृत आत्मा को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय मंत्री पर संरक्षण का लगाया आरोप कांग्रेस पार्टी ने दिया अल्टीमेटम 27 मई तक अगर बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह पर नहीं हुई कार्यवाही तो कांग्रेस पार्टी 27 मई को अनूपपुर एस.पी कार्यालय का करेगी घेराव जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों किशोरी अपने किशोर दोस्त के साथ कोरजा कोलरी के पास घूमने गई थी जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा किशोरी से अश्लीलता की साथ ही किशोरी के नाबालिक दोस्त के साथ मारपीट की जिसके बाद इलाज के दौरान किशोरी की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई जिसके बाद बिजुरी पुलिस 06 घंटे के भीतर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है वहीं किशोरी घटना का एक मात्र चश्मदीद गवाह जिसकी शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थित में रेलवे लाइन से शव मिला जिस पर बिजुरी पुलिस द्वारा तत्काल उसके शव को छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला अस्पताल जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया और बिजुरी पुलिस उसे आत्महत्या बता रही है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।वहीं कांग्रेस पार्टी उसे हत्या बता रही है हालांकि पुलिस महानिरीक्षक शहडोल ने इस मामले की चार सदस्यी (SIT) टीम गठित कर दी है अब देखना होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितने गंभीरता से लेते है और आखिरकार कब तक थाना प्रभारी बिजुरी को निलंबन की कार्यवाही की जाएगी बाइट 01:- गुड्डू चौहान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाइट02:- सुनील सराफ पूर्व विधायक कोतमा अभय पाठक0
0
Report
खंडवा में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: ट्रॉली पलटने से महिला की मौत
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में भीषण सड़क हादसा। ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत। ट्रॉली पलटने से नीचे दबी बाइक सवार महिला की मौत। ट्रॉली में भरा था गोबर खाद, एक युवक दबा था नीचे। रेस्क्यू का LIVE वीडियो, लोगों ने युवक को निकालकर बचाई उसकी जान। मोरटक्का से ओंकारेश्वर रोड पर नहर के पास हुआ हादसा। बाइक पर बच्चे सहित सवार थे 4 लोग। बाइक चालक और बच्चे सहित एक युवक की बचाई जान। ट्रॉली में गोबर खाद भरकर ओंकारेश्वर जा रहा था ट्रैक्टर। बाइक सवार संभवतः बड़वाह जाने के लिए नहर किनारे के रास्ते पर जाने के प्रयास में हुए हादसे का शिकार।0
0
Report
गाजीपुर में पॉक्सो वांछित आरोपी से मुठभेड़, गोली लगी, गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:पॉक्सो के वांछित आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद. पैर में गोली लगने के बाद मो. तस्लीम गिरफ्तार. पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश. करण्डा थाना पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तस्लीम घायल, गिरफ्तार. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में पहले से है मुकदमा दर्ज. मौके से देशी तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद. करंडा थाना के मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़. घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी करण्डा में कराया भर्ती. गाजीपुर में पुलिस और वांछित आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. करण्डा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है. इस बात की पुष्टि सीओ सिटी शेखर सेंगर ने की है.0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नेशनल हाईवे पर डायल किया 112, जाना हाल Dials 112 on NH to Check Response
Raipur, Chhattisgarh:कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर आपातकालीन सेवा 112 की कार्यप्रणाली परखी। सफर के दौरान उन्होंने अचानक 112 नंबर डायल कर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया जांची। मौके पर पहुंची डायल-112 टीम की तत्परता पर डिप्टी सीएम ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए आपात सेवा का अलर्ट रहना जरूरी है। शर्मा ने अधिकारियों को सेवा और मजबूत करने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में चर्चा रही।0
0
Report
देवरिया में पेट्रोल-डीजल दामों की बढ़ोत्तरी से महंगाई का बोझ, लोग परेशान
Deoria, Uttar Pradesh:पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । इसी को लेकर जब हमने देवरिया जनपद में पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अब उन्हें महंगाई की आदत सी पड़ गई है । यह एक दिन की बात नहीं है रोज दाम बढ़ रहे हैं। लोगों के जेब खाली हो रहे है और हम महंगाई से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि खेती में भी परेशानी हो रही है। महंगाई तो बढ़ रही है लेकिन तेल भी समय से नहीं मिल पा रहा है।0
0
Report
यूपी सरकार की बकरीद गाइडलाइंस और पेट्रोल-डिज़ल कीमतों पर असर
Noida, Uttar Pradesh:Shahnawaz Hussain Yogi Adityanath Bakrid Guidelines Fuel Price Hike0
0
Report
Advertisement
नागरिक उड्डयन मंत्री का घेराव: लगभग 200-300 प्रदर्शनकारी पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:नागरिक उड्डयन मंत्री का घेराव करने आते हैं प्रदर्शनकारी क़रीब 200- से300 प्रदर्शनकारी पहुँच रहे हैं बाकी लोगों को पुलिस रोकने की कोशिश में0
0
Report
देवगढ़ पुलिस ने तार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, साथ में अवैध हथियार बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने बिजली लाइन का तार चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया तार और अवैध हथियार बरामद किया है।दरअसल, ग्राम खेड़ाखेरा में विद्युत लाइन का तार चोरी होने की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली तार चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बिजली तार, एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
किशनगंज एयरपोर्ट का रनवे विस्तार: बिहार सरकार का बड़ा सुरक्षा-उन्नयन कदम
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने किशनगंज हवाई अड्डे के रनवे विस्तार की योजना को मंजूरी दे दी है। डॉ. दिलीप जायसवाल की पहल पर वित्त विभाग ने करीब 25 एकड़ जमीन अधिग्रहण और विस्तारीकरण के लिए लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है। बिहार सिविल विमानन विभाग के अपर सचिव की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि किशनगंज सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि यह बांग्लादेश, नेपाल और चीन सीमा के करीब स्थित है। उन्होंने बताया कि इलाके में बीएसएफ की बड़ी मौजूदगी है, वहीं सीआईएसएफ के करीब 1000 जवानों का प्रशिक्षण केंद्र और एसएसबी कैंप भी स्थापित होने जा रहा है। ऐसे में बड़े विमानों की लैंडिंग योग्य एयरपोर्ट का विस्तार सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा दोनों के लिए जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने इस योजना को गंभीरता से लिया है और आने वाले समय में एयरपोर्ट क्षेत्र का और विस्तार किया जाएगा। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दोबारा मिलने और विभाग में लंबित कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री पद संभाला था, उस समय करीब ढाई महीने से हड़ताल चल रही थी, जिसके कारण विभाग का कामकाज पूरी तरह प्रभावित था और बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो गए थे। उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त होने के बाद अब विभागीय कार्यों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। उनका प्रयास है कि राजस्व विभाग के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन हो और विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विभाग का काम खुद0
0
Report
Advertisement
