476337
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मनाया स्थापना दिवस, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा
Salapura, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आज, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। श्योपुर शहर के ऑडिटोरियम हॉल में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इसी मौके पर 17 अक्टूबर को भोपाल में प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई। संघ के जिला अध्यक्ष मनोज पाराशर ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। श्योपुर के कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून सचिवालय कूच: पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया
Noida, Uttar Pradesh:भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राजधानी देहरादून में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सचिवालय कूच किया। पुलिस मुख्यालय से कुछ दूर पहले ही बैंकडिंग लगाकर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जो कि लेकर नोक झोंक भी देखने को मिली है। फिलहाल जिस तरह से कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन किया उसको लेकर भाजपा ने भी निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है और ऐसे में बेवजह के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सियासत कर रही है।0
0
Report
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, रोक-टोक नहीं: एसपी रुद्रप्रयाग
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरी तरह से सुचारू है। एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने चार धाम यात्रा को लेकर बयान जारी किया है। एसपी रुद्रप्रयाग का कहना है कि किसी भी तरह से चार धाम यात्रा में कोई रोक-टोक नहीं है । सोशल मीडिया में अगर कोई भ्रामक संदेश डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहब की यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और पूरी तरह से सुचारू है। किसी भी तरह से पुलिस या प्रशासन की ओर से यात्रियों को कहीं भी नहीं रोका जा रहा है।0
0
Report
चानौत में टी-कनेक्शन पर हंगामा खत्म, आमरण अनशन समाप्त, पानी परियोजना पूरी
Hansi, Haryana:हांसी。 चानौत मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग का बयान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दर्ज हुआ मामला हांसी। गांव चानौत में पानी के आंदोलन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन संजीव त्यागी ने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके चलते संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी। संजीव त्यागी ने कहा कि शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पर जल पाइपलाइन में गांव चानौत में टी-कनेक्शन लगाने को लेकर विभाग के पास अभी तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई नया आदेश या निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल विभाग अपने स्तर पर किसी नए निर्णय की पुष्टि नहीं कर सकता। गौरतलब है कि चानौत गांव के ग्रामीण टी-कनेक्शन की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उनकी मांग को मंजूरी मिल गई है, जबकि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में टी-जॉइंट को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर पिछले 38 दिन से धरना चल रहा है। शनिवार शाम को गांव में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कनेक्शन लगवा दिया गया। यह टी कनेक्शन पूर्व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सोमेश कुमार ने की मौजूदगी में काम करवाया गया। टी कनेक्शन जिसके बाद गांव में खुशी मनाई गई वह 12 दिनों से चला आ रहा 5 ग्रामीणों का आमरण अनशन सोमेश कुमार ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया।0
0
Report
Advertisement
आज की ताज़ा खबरें अभी उपलब्ध नहीं हैं
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
अजमेर आरपीएससी के नवनियुक्त दीपक शर्मा ने पदभार ग्रहण किया, मेहता ने कार्यभार ग्रहण करवाया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर-आरपीएससी के नवनियुक्त सदस्य दीपक शर्मा ने किया पदभार ग्रहणसादगी के साथ संभाला पद और कार्य आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने करवाया पदभार ग्रहण मीडिया से बनाई पूरी तरह दूरी आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी बधाई कुछ देर आयोग कार्यालय में रुकने के बाद किया प्रस्थान0
0
Report
ABVP ने NSS, NCC समेत पांच प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा
Alwar, Rajasthan:छात्राओं के हित में ABVP का ज्ञापन: NSS, NCC सहित 5 प्रमुख मांगें रखीं अलवर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से छात्राओं के हितों को लेकर जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के जिला संयोजक विजय यादव ने बताया कि विज्ञान नगर स्थित नवीन कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के सर्वांंगीण विकास और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई शुरू करने की मांग की गई, ताकि छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई, जिससे छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के अवसर मिल सकें। परिषद ने सभी पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित करने और छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की। इसके अलावा छात्राओं की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए महाविद्यालय में महिला प्राचार्य की नियुक्ति की आवश्यकता जताई गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास के लिए महाविद्यालय में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्राप्त कर सकें。 परिषद ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। बाइट: विजय यादव , संयोजक0
0
Report
Advertisement
डासना में 250 बीघा जमीन कब्जे की योजना पर प्रशासनिक कार्रवाई, SIT जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद का डासना इलाके में डासना पंचायत की लगभग 250 बीघा भूमि पर कब्जा करने की योजना बनाई जा रही थी। जिला प्रशासन को जब कब्ज होने की सूचना मिली तो प्रशासनिक जांच शुरू की गई। प्रशासनिक जांच में तथ्य सही पाए जाने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस जमीन पर स्टेट ले लिया गया है और एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। एसआईटी की टीम जांच करेगी कि किन लोगों ने इस जमीन पर रजिस्ट्री करवाई है और एंट्री करने का प्रयास किया है। जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस जमीन पर हो रहे निर्माण को भी रोक दिया गया है。0
0
Report
भभुआ रोजगार मेले में अव्यवस्था, बेरोजगार युवाओं का आक्रोश फैल गया
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल पीएम-अजय योजना के तहत आयोजन में न पंखे चले न बैठने की जगह; 50 किमी दूर से आए छात्र परेशान。 वियो - जिला प्रशासन कैमूर और कल्याण विभाग द्वारा भभुआ के लिच्छवी भवन में आयोजित 'पीएम-अजय' (प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना) कौशल एवं रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार का अवसर कम और प्रताड़ना का केंद्र अधिक साबित हुआ. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के दावों की पोल खोलते हुए इस मेले में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिला, जिससे दूर-दराज से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश फैल गया. भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर न तो पर्याप्त पंखों की व्यवस्था थी और न ही बेरोजगार युवाओं के बैठने के लिए उचित कुर्सियों का इंतजाम किया गया था. रामपुर प्रखंड के बहेरी गाँव से करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय कर अपनी जेब से भारी किराया लगाकर आए अभ्यर्थी सिकंदर कुमार भारती ने विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि परिसर में न पंखे चल रहे थे और न ही अभ्यर्थियों के ठहरने की कोई सुचारू व्यवस्था थी. इसके अलावा, जब युवाओं ने प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की, तो अधिकारियों ने उन्हें यहाँ समाधान देने के बजाय मोहानिया ऑफिस आने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया. छात्रों का कहना था कि जब उन्हें बाद में कार्यालयों के ही चक्कर काटने हैं, तो इस चिलचिलाती धूप में मेले का ढोंग कर उन्हें यहाँ क्यों बुलाया गया? मेले में ओएसएस (OSS), फ्रीडम लायबिलिटी, एलआईसी (LIC) और एलएंडजे (L&J) जैसी चार कंपनियाँ तो पहुँचीं, लेकिन अव्यवस्था के कारण पूरा माहौल अफरा-तफरी का शिकार बना रहा. जिला नियोजन अधिकारी दिनेश तिवारी ने अपनी ओर से कंपनियों को फ्रॉड से बचाने और मुफ्त पंजीकरण की नसीहतें तो दीं, लेकिन विभाग खुद युवाओं को न्यूनतम मानवीय सुविधाएँ देने में पूरी तरह नाकाम रहा. कुल मिलाकर, यह आयोजन सरकारी खानापूर्ति और विभाग की असंवेदनशीलता का जीता-जागता उदाहरण बनकर रह गया.0
0
Report
रींगस में आवारा कुत्तों के आतंक से तीन घायल, CCTV में रिकॉर्ड हुआ हमला
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस में फिर आवारा कुत्तों का आतंक: बच्चे और महिला समेत 3 को काटा, CCTV में कैद हुई घटना सीकर जिले के रींगस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर शहर के वार्ड संख्या 17 में आवारा कुत्ते ने बच्चे और महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों کو پرिजनों کی مدد سے तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवारा कुत्ता अचानक घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया जिसको परिजनों ने दौड़ कर बचाया। यह घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर बच्चों और महिलाओं के बाहर निकलने को लेकर پرिजनों میں चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी रींगस शहर में एक आवारा कुत्ते ने करीब 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया था, जिसके बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब दोबारा हुई इस घटना के बाद शहरवासियों में नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है。0
0
Report
Advertisement
बुराड़ी थाना: धर्मांतरण-रेप मामला दर्ज, इन्फ्लुएंसर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
Delhi, Delhi:थाना बुराड़ी में धर्मांतरण और रेप का मामला दर्ज सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ने दर्ज कराई एफ़आईआर सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाई और लगातार कर रहा था ब्लैक मेल पीड़िता ने बताया कि वीडियो डिलीट करने के बदले रखा धर्म बदलने का प्रस्ताव0
0
Report
मनसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की आशंका
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में मानसून की हुई एंट्री मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रवेश की पुष्टि की प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार प्रदेश वासियों को जल्द ही गर्मी से मिलेगी राहत.. इधर राजधानी रायपुर में बदला मौसम का मिजाज.. बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू..0
0
Report
सरिस्का बफर क्षेत्र में एक साथ छह बाघ, शावकों सहित दृश्य रोमांचक
Alwar, Rajasthan:अलवर शहर से सटे सरिस्का के बफर जोन में रविवार शाम ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने पर्यटकों को हैरान कर दिया। महज 100 मीटर के दायरे में एक साथ 6 टाइगर दिखाई दिए। दरअसल, टूरिस्ट सफारी के दौरान पहले काफी देर तक जंगल में कोई हलचल नजर नहीं आई। करीब डेढ़ घंटे तक पर्यटक मायूस रहे। लेकिन तभी टीम के साथ मौजूद टाइगर एक्सपर्ट चिन्मय मैकमेसी ने अचानक गाड़ी रुकवाने को कहा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें आसपास टाइगर की मौजूदगी का आभास हो रहा है। पहले तो यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दावा सच साबित हो गया। करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से टाइगर एसटी-18 बाहर निकलता दिखाई दिया। इस नजारे ने सभी की सांसें थाम दीं। रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ… थोड़ी ही दूरी पर टाइग्रेस एसटी-19 अपने चार शावकों के साथ अठखेलियां करती नजर आई। यानी एक ही जगह पर कुल 6 टाइगर दिखाई दिए। इस अद्भुत दृश्य को देखकर फाइव स्टार होटल से आए पर्यटक और अन्य सैलानी रोमांचित हो उठे। उन्होंने इसे जिंदगी का सबसे खास अनुभव बताया। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बफर जोन में एक साथ इतने टाइगर्स का दिखना इस बात का संकेत है कि सरिस्का में टाइगरों की संख्या और उनका कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। बाइट:चिन्मय मैसी वन्य जीव प्रेमी फिलहाल, यह नजारा सरिस्का आने वाले पर्यटकों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।0
0
Report
Advertisement
पौड़ी के इंडोर स्टेडियम के चारों बैडमिंटन कोर्ट पुनर्निर्मित, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलीं
Dehradun, Uttarakhand:लोकेशन पौड़ी एंकर-पौड़ी के कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों को अब बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। लंबे समय से जर्जर और खराब स्थिति में पड़े बैडमिंटन कोर्टों के नवीनीकरण कार्य के पूर्ण होने के बाद विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रिबन काटकर चारों कोर्टों का विधिवत शुभारंभ किया। कंडोलिया इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट काफी समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कोर्ट की खराब स्थिति के कारण कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई थीं। इस संबंध में खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं स्टेडियम का निरीक्षण कर खिलाड़ियों को शीघ्र बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उनके प्रयासों से महज चार माह के भीतर स्टेडियम के सभी चार बैडमिंटन कोर्टों का नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों ने इसके लिए जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार भी जताया।0
0
Report
अमरोहा में हिन्दू संगठन का हंगामा, जिला मंत्री ने आत्महत्या का प्रयास किया
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाने में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का हंगामा, जिला मंत्री ने तेल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश की अमरोहा जनपद के थाना मंडी धनौरा परिसर में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपात और विपक्षी पक्ष से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विपिन शर्मा ने आरोप लगाया कि खेत पर जाते समय उनके ही गांव के पिता-पुत्र ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद वह शिकायत लेकर मंडी धनौरा थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस बात से आहत होकर विपिन शर्मा ने थाना परिसर में ही तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय रहते रोक लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना प्रभारी अमरपाल सिंह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ बच्चे की मौत, लापरवाही के आरोप
Jaipur, Rajasthan:डीडवाना - बांगड़ अस्पताल में प्रसूता की मौत, गर्भस्थ बच्चे की भी मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, परिजनों ने खुनखुना थाने में मामला दर्ज करवाया, मृतका का शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा.0
0
Report
Advertisement
