विजयपुर में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध
Vijaypur, Madhya Pradesh:विजयपुर में गांधी चौक से अस्पताल तक सड़क निर्माण के लिए पहले अतिक्रमण हटाया गया था, जिसमें कई लोगों के मकान तोड़ दिए गए थे लेकिन 15 से ज्यादा मकानों को नहीं तोड़ा गया। अब चुनाव के मद्देनजर और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आगमन से पहले, रातों-रात सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस जल्दबाजी का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और उनका आरोप है कि प्रशासन ने अनियमित तरीके से काम किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
