476332
तिलंगापुरा गांव में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना हुआ लोगों के लिए मुश्किल
Vijaypur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के तिलंगापुरा गांव में आम रास्ते पर कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को घुटने-घुटने कीचड़ में से गुजरना पड़ता है। कई वर्षों से ग्रामीण रोड बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और नेताओं के प्रयासों के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर: नहर किनारे शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, राजेंद्र चौहान की पहचान
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के किनारे झाड़ियां में मिला शव - 45वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी - शव से बदबू आने की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना - बीते 19 तारीख को घर से तिलक समारोह में शामिल होने निकला था मृतक - मृतक की पहचान राजेंद्र चौहान के रूप में हुई - पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी - कसया थाना क्षेत्र के बनवारी टोला बटेसरा माफी का मामला।0
0
Report
कोटपूतली गोपालपुरा बाईपास पर ट्रॉले की टक्कर: चाचा-भतीजी की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.....पनियाला नारेहेड़ा गोपालपुरा बाईपास पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गये। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। हादसे के बाद चालक फरार ग्रामीणों ने किया पीछा चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मृतकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव ट्रॉले के आगे जाल मे फ़स गये जिसे खुद चालक ने बड़ी मुश्किल से जाल से निकाला हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रॉला चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने हिम्मत दिखाकर ट्रॉले का पीछा किया और उसे आगे जाकर घेर लिया। हालांकि, खुद को घिरता देख चालक ट्रॉले को वहीं छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।पुलिस की देरी पर भड़के ग्रामीण, एम्बुलेंस में तोड़फोड़ हादसे के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उत्तेजित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। जब पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। आक्रोश इस कदर था कि शवों को ले जाने के लिए पहुंची एम्बुलेंस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और उसके शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हंगामे के चलते दोनों शव चार घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे। पूर्व संसदीय सचिव ने किया समझाइश और मोर्चरी में भिजवाए शव तनाव बढ़ता देख रामस्वरूप कसाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समझाइश की। कसाना और प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, उसके बाद दोनों शव एम्बुलेंस की मदद से राजकीय BD M अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। भारी जाप्ता तैनात, ग्रामीण अभी भी मांग पर अड़े। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर SDM और तहसीलदार के साथ चार थानों का पुलिस जाप्ता भी मौजूद है। ग्रामीण गोपालपुरा बाईपास पर स्थायी बैरिकेड्स और ब्रेकर लगाने, ओवरब्रिज/पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि हादसों पर रोक लग सके। पुल/ अंडरपास तक नहीं बने तब तक ब्रिकेट्स लगाकर चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रात-दिन लगाने की मांग भी उठी। प्रशासन प्रयास कर रहा है कि उच्च अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि समझाइश दें और शांत रखा जाए।0
0
Report
बिलासपुर कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा चेकिंग, फायर सेफ्टी कमियाँ सामने
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुई दर्दनाक घटना के बाद, जहाँ 15 बच्चों की जान चली गई, अब बिलासपुर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। जांच के दौरान कई संस्थानों में पाई गई भारी अनिअनिय। अवैध रूप से चल रहे और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बिलासपुर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा चेकिंग अभियान शुरू किया है। लखनऊ की घटना के बाद बिलासपुर प्रशासन की नींद टूटी है। राजेंद्र नगर स्थित आचार्य इंस्टीट्यूट के बाहर, जहाँ नगर निगम और प्रशासन की टीम औचक निरीक्षण के लिए पहुँची है। यहाँ सुरक्षा व्यवस्था और फायर एनओसी (Fire NOC) को लेकर गंभीर कमियाँ पाई गई हैं। जो नॉर्म्स हैं, उसके आधार पर एक चेकलिस्ट बनी हुई है। उसी के तहत जांच की जा रही है कि इनके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट है या नहीं, स्प्रिंकलर सिस्टम है या नहीं, और संस्थान में बच्चों की कुल स्ट्रेंथ कितनी है। इसके अलावा स्ट्रक्चरल जोन और एंट्री-एग्जिट (निकास द्वार) की क्या स्थिति है, इन सभी चीजों का डाटा संकलित किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम बिलासपुर द्वारा इसके निर्देश दिए गए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसे आज ही आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमियाँ तो पाई गई हैं। यहां एक साढे तीन फीट चौड़ी सीढ़ी है उसी से बच्चे आने-जाना करते हैं जबकि इस संस्थान में लगभग 700 से 800 बच्चे रोजाना पढ़ते हैं संस्थान में पार्किंग की भी सुविधा नहीं है और ऊपर अवैध रूप से टिन का सेड बनाकर तीसरी मंजिल में भी पढ़ाया जा रहा है जो की बच्चों की जान के साथ खतरा है और आग बुझाने के लिए जो पाइप लाइन दिखावे के लिए लगाई गई है उसे पानी इतना पानी धीमा निकल रहा था कि गाड़ी तक नहीं धोई जा सकती थी उन कमियों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। फायर सेफ्टी के नाम पर यहाँ फायर एक्सटिंग्विशर टैंक तो हैं, लेकिन स्प्रिंकलर सिस्टम की कमी पाई गई है। संचालक को इसे अपडेट करने के निर्देश दिए जाएंगे। जांच की कार्रवाई अभी जारी है। बिलासपुर का आचार्य इंस्टीट्यूट। सहित अन्य कई इंस्टिट्यूट में नगर निगम की टीम जांच और विवेचना में जुटी है। सुरक्षा में कमियाँ तो साफ तौर पर उजागर हुई हैं और अधिकारी कार्रवाई की बात भी कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यह कार्रवाई कब तक होगी? अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तब प्रशासन जागता है, नोटिस-नोटिस का खेल खेला जाता है, और कुछ दिनों बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है। अब देखना यह होगा कि इस बड़ी घटना से सबक लेते हुए बिलासपुर नगर निगम और प्रशासन इन कोचिंग संस्थानों पर क्या वाकई कोई ठोस कार्रवाई करता है या स्थिति फिर ढाक के तीन पात जैसी ही बनी रहेगी। रिपोर्टर शैलेंद्र सिंह ठाकुर वॉकथ्रू0
0
Report
Advertisement
टोंक भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर विकास दावे दोहराए गए
Tonk, Rajasthan:टोंक जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय पर आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद अलका गुर्जर ने शिरकत की। केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। प्रेस वार्ता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और विकसित भारत के संकल्प को लेकर भाजपा लगातार कार्य कर रही है। अलका गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि टोंक मेरी कर्मभूमि है यही से मैं पहली बार जिला परिषद सदस्य रहे चुकी हूं इसलिए टोंक से मेरा काफी लगाव भी है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने गुर्जर समाज को सबकुछ दिया है। राजनीति में जो सब को साथ लेकर चलते वो आगे बढ़ते हैं। किरोड़ी लाल मीणा के सवाल पर कहा कि ये उनके विभाग का मामला है अगर वो कुछ कर रहे है तो सही कर रहे होगे। पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव के सवाल पर कहा कि ये निर्वाचन विभाग का मामला इस विषय पर में कुछ नही बोल सकती।0
0
Report
फागी के सिरस्या गांव में चोरी: लाखों के सोने-चांदी चोर ले गए
Dudu, Rajasthan:फागी क्षेत्र में बढ़ने लगी चोरी की घटना, फागी के सिरस्या गांव में चोरों ने उड़ाया लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने। कमरे की खिड़की तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, पीड़ित ने चोरी के खुलासे की मांग को लेकर थाने में दी रिपोर्ट। सिरस्या के टवर सिंह के घर हुई चोरी, परिवार सो रहा था छत पर खिड़की तोड़कर चोर घुसे कमरे में। रातभर करते रहे घर में चोरी, नगदी समेत लाखों रुपए के सोने और चांदी के ज़ेवर लेकर हुए फरार।0
0
Report
PBM अस्पताल में प्रसूता मौत: मोर्चरी के बाहर धरना, परिवार से न्याय की मांग
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम हॉस्पिटल प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका शारदा का शव अभी अंतिम संस्कार के इंतज़ार में है, जबकि परिजन तीसरे दिन भी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और शव उठाने से इनकार कर चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि चिकित्साकर्मियों की लापरवाही से यह घटना घटी। दोषी अधिकारियों और चिकित्साकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग परिजन कर रहे हैं और मृतका के नन्हे बच्चों के भविष्य को देखते हुए उचित न्याय और मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। जब तक मांगी गई कार्रवाई पूरी नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है क्योंकि कांग्रेस के नेता धरना स्थल पर पहुँचकर परिजनों का समर्थन दे रहे हैं; मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी नारेबाजी कर रहे हैं। प्रशासन और PBM के अधिकारी तीन बार वार्ता कर चुके हैं, परंतु अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। यूथ कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन के कारण अस्पताल परिसर के आस-पास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और स्थिति पर स्थानीय पुलिस के उच्च अधिकारी निगरानी रखे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
टोल पर तमाशा कब बंद होगा? ताजा स्थिति जानिए
Kushinagar, Uttar Pradesh:कब बंद होगा टोल पर 'तमाशा'?0
0
Report
Lucknow: घटना स्थल से तीन बैग बरामद, पुलिस ने संदिग्ध सबूत जुटाए
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: पुलिस ने घटना स्थल से सामान से भरे तीन बैग बरामद किए।0
0
Report
दिल्ली में तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना, लोगों को मिली राहत
Delhi, Delhi:दिल्ली में अचानक मौसम में एक बार फिर करवट ली है तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम हो हुआ सुहाना लोगों को गर्मी से मिली राहत0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में धूल भरी आंधी से मौसम बदला, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
Delhi, Delhi:दिल्ली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी और तूफानी हवाओं ने लोगों के होश उड़ा दिए। कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया और सड़कों पर धूल का गुबार दिखाई दिया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी, बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कई दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही दिल्ली को मंगलवार को मौसम ने राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही तेज धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। राजधानी के कई इलाकों में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। विभाग ने कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर का मौसम लगातार बदल रहा है। इसी वजह से लोगों को एक तरफ गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा तो दूसरी तरफ आंधी और बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर खड़े वाहन, कमजोर पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम का यह बदला हुआ मिजाज आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।0
0
Report
हरिद्वार को बम धमकी ईमेल, सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट
Haridwar, Uttarakhand:बम धमाका की धमकीब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार *हरिद्वार नगर निगम को बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर।* *ईमेल में हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों का उल्लेख किया गया है।* *केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम लेकर भी धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं।* *धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर टीम ईमेल की जांच में जुट गई हैं।* *संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।* *ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच तेज कर दी गई है।*0
0
Report
अलीगंज फायर केस: आरोपी हिरासत में, मेडिकल चेकअप के लिए भेजे गए
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): ALIGANJ FIRE CASE ACCUSED TAKEN INTO CUSTODY AND SENT FOR MEDICAL EXAMINATION0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने रीपा से अटल आजीविका मिशन तक सरकार के यूटर्न को छलावा बताया
Begun, Rajasthan:अटल आजीविका मिशन को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान कांग्रेस सरकार के रीपा योजना शुरू की गई.. भाजपा सरकार आते ही उस योजना को बंद कर दिया. अब उसी योजना का नाम बदलकर अटल आजीविका मिशन के नाम से योजना शुरू कर रही.. अंतः सरकार फिर से यूटर्न लेने पर मजबूर हुई. इसी काम को अगर दलीय भवनाओं में काम करते तो आज रीपा में भी आगे बढ़ गए होते. वीबी जी राम जी मे हिस्सेदारी पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान 60 प्रतिशत केंद्र और 40 फीसदी राज्य की हिस्सेदारी का फैसला राज्य की जनता पर अत्याचार.. राज्य के पास आर्थिक संसाधन कम, बावजूद केंद्र सरकार की चाटुकारिता की वजह से केंद्र के फैसले का विरोध के बजाय अनुमोदित किया.. मनरेगा बजट में मात्र 4 हजार करोड़ प्रावधान रखा.. भाजपा सरकार से पहले साढ़े 6 करोड़ मनरेगा में खर्च होते थे.. बजट कम किया दिन बढ़ा दिया. मतलब मनरेगा को अघोषित तौर पर बंद करना चाहते हैं.. ये फैसला सिर्फ दिखावे का..0
0
Report
गोंडा में वन दरोगा बालक राम रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाई
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में एक बार फिर से एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर के बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर वन दरोगा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परसदा के सामने की गई है। जहां फर्नीचर व्यवसायी राधेश्याम से फर्नीचर दुकान चलाने के नाम पर 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथों वनदरोगा बालक राम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करके एंटी करप्शन थाने की टीम द्वारा तरबगंज थाने लाया गया है जहां पर वन दरोगा बालक राम और फर्नीचर व्यवसायी राधेश्याम से पूरे मामले को लेकर के पूछताछ कर दोनों लोगों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ तरबगंज थाने में वन दरोगा बालक राम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपसराय गांव के रहने फर्नीचर व्यवसायी राधेश्याम द्वारा अपने घर पर ही दुकान करके फर्नीचर का काम जाता है। वन दरोगा बालक राम द्वारा लगातार राधेश्याम को धमकी देकर के रिश्वत की मांग की जा रही थी। वन दरोगा बार-बार राधेश्याम से कह रहा था कि अगर आपको दुकान चलानी है तो 10000 रिश्वत देना होगा नहीं तो हम दुकान बंद करवा देंगे। राधेश्याम ने अपने गरीबी होने का दुहाई दिया जिसके बाद 10000 से 6000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर के राधेश्याम द्वारा गोंडा एंटी करप्शन थाने में लिखित शिकायत दे करके कार्रवाई की मांग की गई थी। जहां आज मंगलवार दोपहर बजे एंटी करप्शन की टीम अपनी पूरी टीम के साथ वन क्षेत्राधिकार कार्यालय परसदा के सामने पहुंची जहां पर राधेश्याम से 6000 रिश्वत लेते वनरक्षक बालक राम को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
काशीपुर में 63 लाख की जल संचयन परियोजना का महापौर ने शिलान्यास किया
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-36 कटोराताल उत्तरी स्थित रामनगर रोड पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में 63 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली जल संचयन परियोजना का आज महापौर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से वर्षाजल संरक्षण एवं भूजल स्तर को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से काशीपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का काशीपुर की जनता के प्रति विशेष लगाव है, जिसके चलते नगर के विकास से जुड़ी योजनाओं को लगातार स्वीकृति और सहयोग प्राप्त हो रहा है। जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। तेजी से गिरते भूजल स्तर और बढ़ती जल समस्याओं को देखते हुए यह जल संचयन परियोजना भविष्य में क्षेत्र के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल वर्षा जल के संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भूजल पुनर्भरण में भी अहम भूमिका निभाएगी। दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विकास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और सहयोग से काशीपुर में निरंतर जनहितकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं और आगे भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एस.के. दीक्षित, पार्षद शाह आलम, पार्षद रवि कुमार प्रजापति, ईश्वर चंद गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक अमर सिंह रावत, प्रकाश नेगी, मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, एम.एम. पंत, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
