Back
श्योपुर में वन भूमि पौधा रोपण के दौरान वनकर्मियों पर हमला
PSParmeshwar Singh
Jan 07, 2026 08:15:13
Sheopur, Madhya Pradesh
कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बड़ौदा वन रेंज के मसावनी गांव में वन भूमि पर पौधा रोपण के लिए गड्ढे खोदने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी डंडों ओर पत्थरों से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सरकारी अमले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पत्थर ओर लट्ठ बरसाए। वन भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा जमाने की फिराक में बैठे लोगों ने जैसे ही वन भूमि पर पौधा रोपण के लिए गड्ढे खोदने की कार्यवाही शुरू होते देखी, लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ हमला बोल दिया। वन कर्मियों के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं ओर गाड़िया फोड़ी गई। इस हमले में एक महिला वन कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। श्योपुर जिले में इस प्रकार के हमलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वन भूमि पर पौधा रोपण के लिए गड्ढे खोदने की कार्यवाही के दौरान यह हमला किया गया है और एक वर्ष के अंतराल में यह तीसरा बड़ा हमला है जो अलग अलग क्षेत्रों में हुए घटना क्रम सवाल खड़े करता है। पुलिस ने वन विभाग के आवेदन पत्र पर 13 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है और विवेचना की जा रही है। यह घटना साफ दिखाती है कि अतिक्रमण कारियो में कानून का कोई डर नहीं है, जहां सरकारी अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए भी सुरक्षित नहीं हैं। सवाल यह है कि जब जंगल बचाने निकले कर्मचारियों पर ही हमला होगा, तो सरकार की ज़मीन आखिर बचेगी कैसे? क्या अतिक्रमणकारियों को किसी राजनैतिक संरक्षण का सहारा है?क्या स्थानीय प्रशासन पहले से सब जानकर भी आंखें मूंदे बैठा था? और क्या अब भी यह मामला फाइलों में ही दबा दिया जाएगा? यह घटना केवल हमला नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम पर सीधा वार है। अगर अब भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में वन अमला जंगल में नहीं, डर के साए में काम करता नजर आएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 08, 2026 12:16:310
Report
HSHarish Sharma2
FollowJan 08, 2026 12:15:390
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 08, 2026 12:15:280
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 08, 2026 12:15:060
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowJan 08, 2026 12:13:570
Report
VNVishal Nagesh More
FollowJan 08, 2026 12:13:460
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 08, 2026 12:13:120
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 08, 2026 12:12:400
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 08, 2026 12:12:240
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 08, 2026 12:12:100
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 08, 2026 12:11:480
Report
SSSwapnil Sonal
FollowJan 08, 2026 12:11:190
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 08, 2026 12:11:100
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowJan 08, 2026 12:10:450
Report