476337
श्योपुर में महिला के साथ परिवार के लोगों ने प्राण घातक हमला कर किया घायल
Budhera, Madhya Pradesh:श्योपुर शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्योपुर शहर में परिवार विवाद को लेकर एक महिला पर एक ही परिवार के लोगों ने तलवारों से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है। घायल महिला के पति अतीक मोहम्मद की आंखे उस वक्त भर आई जब उसने अपने परिवार के लोगों की करतूत बताई। रविवार को अतीक मोहम्मद ने मिडिया को बताया कि मेरे परिवार के लोग हमे जान से मरना चाहते है। मेरी पत्नी पर हमला किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवसारी में चुनाव आयोग के सामने कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गिरफ्तारियाँ शुरू
Navsari, Gujarat:નવસારી શહેરમાં ચૂંટણી પંચની સામે આંદોલન કરી રહેલા કોંગ્રેસી કાર્યકરો અને પોલીસ વચ્ચે ઉગ્ર તડાફડી, આંદોલન કરી રહેલા કોંગ્રેસી કાર્યકર્તાઓની પોલીસે ધરનાના પહેલા જ અટકાયત, બાબા સાહેબ આંબેડકર ના સ્ટેચ્યૂ પાસે કરી રહેલા કોંગ્રેસીઓની રોડસ્ટેપ અટકાયત, કોંગ્રેસી કાર્યકર્તાઓ ઉગ્ર વિરોધ નોંધાવતા ટીંગાટોળી કરી ઉપાડી લેવાયા, ચૂંટણી પંચની કામગીરીને લઈને વિરોધ કરી રહેલા નવસારીના કોંગ્રેસી કાર્યકર્તાઓ આક્રમક મૂડમાં0
0
Report
केशव मौर्य: विपक्ष के पास असल मुद्दे नहीं, वोटर लिस्ट पर सख्ती
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जहां तक कांग्रेस और उसके लीडर राहुल गांधी की बात है, या उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और उसके लीडर अखिलेश यादव, साथ ही TMC, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और आम आदमी पार्टी जैसे दूसरे INDIA अलायंस पार्टनर्स की बात है, इन सभी पार्टियों के पास कोई असली मुद्दा नहीं है। उनके पास केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो असल में हैं ही नहीं। अगर किसी वोटर की मौत हो गई है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए। अगर किसी वोटर का नाम एक से ज़्यादा जगहों पर है, तो उसे सिर्फ एक ही जगह पर रखा जाना चाहिए..." प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उन्हें शिवजी की बारात की कोई समझ नहीं है...यह देश संविधान के हिसाब से चलता है, और सब कुछ उसी के हिसाब से होना चाहिए। राहुल गांधी और उनसे जुड़े लोग पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं, और देश ऐसा ड्रामा कभी एक्सेप्ट नहीं करेगा..."0
0
Report
टोंक में नकली घी कारोबार: DST की दबिश, 50 किलोग्राम मिलावटी घी जब्त
Tonk, Rajasthan:आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ टोंक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) ने सदर थाना क्षेत्र के तारण गांव में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को तारण गांव में की गई कार्रवाई के दौरान 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने गिरिराज यादव (35) निवासी तारण गांव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद घी कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और इस कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। टोंक पुलिस का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, जब्त घी की वास्तविक गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
पंडित पुरवा में नवदुर्गा पूजा पंडाल का ब्लॉक प्रमुख और कोतवाल ने किया भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलित किय
Bahraich, Uttar Pradesh:ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रुपईडीहा (बहराइच)।भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली के पंडित पुरवा गांव में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, बहराइच के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवाबगंज-बाबागंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के ब्लॉक नवाबगंज-बाबागंज से जुड़े रमेश कुमार मिश्रा के निज निवास पर आयोजित इस पूजा कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। उद्घाटन समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष शेर सिंह कसौधन और अंबिका प्रसाद मिश्रा ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। नवरात्र के प्रथम दिन ही मां दुर्गा के दर्शन और आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख तेज प्रसाद वर्मा, समाजसेवी सुरेश कुमार वर्मा, श्रवण कुमार कसौधन, पत्रकार श्याम कुमार मिश्रा सहित पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
तीरथगढ़ में तेज रफ्तार बस दुर्घटना, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर तीरथगढ़ में तेज रफ्तार यात्री बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, तोंगपाल से जगदलपुर जा रही थी यात्रियों से भरी बस, तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सेफ्टी रेलिंग से जा टकराई, 6 यात्री हुए घायल 2 की हालत गंभीर मौके पर पहुंची दरभा थाने की पुलिस, घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
नगर पालिका सीमा द्वार के पास बाइक सवार के ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, बाइक सवार घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर नगर पालिका सीमा द्वार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को रविवार को रात्रि 9:00 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम नरहाई निवासी विपिन पुत्र रामस्वरूप बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही नगर पालिका सीमा द्वार के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में रात्रि में भर्ती कराया गया।0
0
Report
Advertisement
कटघोरा- अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर पुल के पास दो ट्रक भिड़ंत, 8 घंटे का जाम हटे
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- बीती रात कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर पुल के पास हुआ हादसा, दो ट्रको में भिड़ंत, हादसे के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके पर ट्रकों को छोड़कर हुए फरार, ड्राइवर के फरार होने से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकें खड़े रहे सड़क पर, जिसकी वजह से सड़क पर लगा जाम, करीब 7 किलोमीटर तक वाहनों की लगी लंबी कतार, 8 घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर और बस यात्री, हुए परेशान और हलकान, मौके पर पहुँचे SDOP, थाना प्रभारी और पुलिस टीम. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को हटाया गया सड़क से, 8 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल, बांगो थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
खैरागढ़ में नवरात्रि के दौरान मारपीट, पुलिस सुरक्षा पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर में नवरात्रि के दौरान जहां पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का दावा कर रही है, वहीं मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम करीब 9 बजे शराब भट्टी रोड पर 10 से 12 लोगों ने तोप सिंह निषाद (40 वर्ष), निवासी संडी, खैरागढ़ और नेतराम निषाद, निवासी शिवकोकड़ी पर हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका सिविल अस्पताल खैरागढ़ में इलाज जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान जब पुलिस की निगरानी बढ़नी चाहिए, तब इस तरह की घटना कैसे हो गई? घटना के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और बदमाशों में कानून के डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है।0
0
Report
कांकेर यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर जब्त कर नष्ट कर दिए
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर। यातयात पुलिस ने इन दिनों एक्शन मोड पर है, बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब मॉडिफाइड साइलेंसर पर जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है, जिले भर में 75 साइलेंसर जब्त कर सभी पर आज बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया साथ ही लोगो को हिदायत दी गई है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले साइलेंसर का उपयोग ना करे अन्यथा इसी तरह कार्यवाही की जाएगी। शहर के बायपास मार्ग पर आज एडिशनल एसपी योगेश साहू की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर पर बुलडोजर चलवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया है। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने कहा कि जिले भर में साइलेंसर को लेकर काफी शिकायतें थी , जिसके बाद यातायात पुलिस ने एक माह में 75 साइलेंसर जब्त कर उन्हें आज नष्ट किया है। बाइट योगेश साहू एडिशनल एसपी कांकेर0
0
Report
Advertisement
ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर चोरी: सीपत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेलर से दो टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डिस्क सहित चोरी किए गए दोनों टायर, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं। चोरी में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया गया है। मामले के अनुसार, ग्राम जांजी निवासी हेमंत यादव का ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएम 5851 पिछले करीब एक महीने से खराब होने के कारण मटेरियल गेट सीपत के पास पार्किंग में खड़ा था। 10 अक्टूबर की सुबह बल्कर चालक मुकेश रजक और जेसीबी चालक ओमप्रकाश यादव ड्यूटी पर पहुंचे, तब ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर गायब मिले। जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मो. यासीब अंसारी, निवासी तोरवा और मो. जफर खान, निवासी लिंगियाडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के पास से चोरी किए गए टायर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन टायरों को ऑटो क्रमांक सीजी 10 ए के 9722 में भरकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वकार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पिपरिया पुल के पास लेवलर मशीन से खनन माफिया कर रहा बालू का खनन, वीडियो वायरल
Shahabad, Uttar Pradesh:पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बालू खनन माफिया धड़ल्ले के साथ राजस्व विभाग और पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लेवलर मशीन से बालू खनन कर रहा है। सोमवार को शाम 4:00 बजे से दबंग खनन माफिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिली है पाली थाना क्षेत्र के ग्राम किल्कीली का रहने वाला चर्चित खनन माफिया पाली पुलिस और राजस्व विभाग की सांठगांठ के चलते बड़े पैमाने पर लेबलर मशीन से खनन का कार्य करता चला रहा है। सोमवार को भी दिनदहाड़े पिपरिया पुल के पास लेबर मशीन से खनन करते हुए देखा गया, तो किसी ग्रामीण ने खनन करते हुए उसका वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाम 4:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्व विभाग और पुलिस पूरी तरह से इस खनन माफिया को संरक्षण दिए हुए हैं।0
0
Report
बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरे पर, नाल में करेंगे आमसभा पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस की सभा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, सिंचाई पानी की कमी से फसलें प्रभावित होने का आरोप चुनाव बहिष्कार की अपील पर बोले—इससे सरकार को ही फायदा होगा 25 से 30 सीटें जीतने की उम्मीद, जिला प्रमुख के चेहरे पर फैसला करेगा प्रदेश नेतृत्व डूडी परिवार की दावेदारी और परिवारवाद के सवाल पर भी गोविंदराम ने रखी बात0
0
Report
Advertisement
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निदेशालय गठन और ग्रेड पे विसंगतियों समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा
Dholpur, Rajasthan:मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निदेशालय गठन और ग्रेड पे विसंगतियों समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा धौलपुर。 राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर प्रदेश भर के साथ धौलपुर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कश्यप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रैली निकालकर उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए अलग निदेशालय के गठन को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। अन्य प्रमुख मांगों में ग्रेड पे संशोधन, द्वितीय पदोन्नति पर अन्य संवर्गों की भांति ग्रेड पे 4200, संस्थापन अधिकारी के बाद उप निदेशक प्रशासनिक और वरिष्ठ उप शासन सचिव के नए पद सृजित करने की मांग शामिल है。 कर्मचारियों ने बताया कि समर्पित अवकाश के बिल कोषालय से पास होने के 5 माह बाद भी ईसीएस नहीं हो रहे हैं, जिससे रोष है। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान अमर गोस्वामी, विजय शुक्ला, नरेश परमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे0
0
Report
टिब्बी नगरपालिका की पहली सभा: 23 विकास प्रस्ताव, साफ-सफाई और बस स्टैंड पर जोर
Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी नगरपालिका की पहली साधारण सभा में 23 विकास प्रस्तावों पर चर्चा, सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर, पुराने खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, स्थायी बस स्टैंड और रोडवेज ठहराव की मांग उठी। हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी नगरपालिका की पहली साधारण सभा पालिकाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली और पेयजल सहित विविध समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के पुराने खेल मैदान का सौंदर्यीकरण कराने को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत दी जानी चाहिए। इसके अलावा सड़क और नालियों की समस्याओं के समाधान तथा पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। शहर में स्थायी बस स्टैंड बनाने और रोडवेज बसों के ठहराव की मांग भी उठाई गई। बैठक में कुल 23 सूत्रीय विकास प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया। बैठक में विधायक अभिमन्यु पूनिया, वाइस चेयरमैन पूनम शेखावत और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।0
0
Report
रैली निकालकर किया जागरूक,मिशन शक्ति रहा उद्देश्य
Bbrasi, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति के तहत निकाली रैली,किया जागरूक चहनिया, मिशन शक्ति के अंतर्गत चहनिया खंडवारी देवी इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली । रैली को हरी झंडी दिखाकर बलुआ थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह और मां खंडवारी पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । लोगो को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया । मिशन शक्ति रैली चहनिया कस्बा में होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा । जिसमें छात्र छात्राओं ने नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन का नारा लगाते हुए चल रहे थे । लोगो को जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने कहा कि हर नारी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये देवी की रूप है । यदि इनके साथ बदतमीज़ी किया तो मिशन शक्ति के तहत कार्यवाही किया जायेगा। प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति को बढ़ावा देने से काफी हद तक सुधार हुआ है । महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले । इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एसआई जमीलुद्दीन,समाजसेवी डॉ.अजय कुमार सिंह,राजेंद्र पाण्डेय,महिला हेड कांस्टेबल अनामिका,सोनम अवस्थी,विद्या,आकृति गुप्ता,का.वाहिद अली,चंदन शाह,कृष्णा आदि मौजूद रहे ।0
0
Report
Advertisement
