476339
बडौदा में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी पर हुआ
Baroda, Madhya Pradesh:बडौदा के रतोधन रोड़ पर पुरानी रंजिश के चलते 5 लोगों ने पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट में दोनों घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जयपुर के सूचना केंद्र में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राजस्थान में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल नवाचार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को दर्शाया गया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है और विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में किए जा रहे कार्यों से लोग जुड़ते हैं। कार्यक्रम में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। यह प्रदर्शनी अगले तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी.0
0
Report
सीकर के फतेहपुर में तेज आंधड़-बारिश ने गर्मी को राहतभरा बदला
Sikar, Rajasthan:तेज अंधड़ और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत फतेहपुर। शुक्रवार देर शाम फतेहपुर कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर प्रचंड धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को उस समय बड़ी राहत मिली जब तेज धूलभरी आंधी के साथ मौसम का रूख बदल गया। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज अंधड़ ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। धूलभरी आंधी के कारण लोगों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधड़ के बाद आसमान में बिजली की तेज गर्जना शुरू हो गई और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश की फुहारों ने तपती धरती को राहत दी और मौसम सुहाना हो गया। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से परेशान आमजन ने राहत की सांस ली। तेज अंधड़ के कारण शहर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिनभर गर्मी अपने चरम पर रही। कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को हुई तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया तथा लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई।0
0
Report
ईओ की बदतमीजी पर DLबी ने किया निलंबन, विधायक विवाद तय हुआ
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर बयाना विधायक से बदतमीजी करने वाली ईओ पर गिरी गाज, डीएलबी ने किया सस्पेंड, विधायक ऋतु बनावत और ईओ अनीता कुमारी में हुआ था विवाद,ईओ ने विधायक से की थी तू तड़ाक से बात,सीएमओ तक पहुंचा मामला,ईओ निलंबित,डीएलबी रहेगा मुख्यालय0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में 7 माह गर्भवती विवाहिता की मौत: दहेज हत्या के आरोपों की जांच तेज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे 7 माह की गर्भवती विवाहिता की लाश राप्ती नदी में मिली: पिता बोले- दहेज के लिए मारकर फेंका शव, बुलेट और जेवर की हो रही थी मांग, पुलिस के जांच में आत्महत्या की बात आई सामने बलरामपुर जनपद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें जब एक महिला आत्महत्या कर लेती है तो परिजन उसे छुपाने के लिए नदी में फेंक देते हैं. यह खुलासा पुलिस के जांच पड़ताल में हुआ है.बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में राप्ती नदी से एक सात माह की गर्भवती विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की जांच में ससुराल के पक्ष के लोगों के द्वारा नदी में महिला को फेंकने का मामला सामने आया है बलरामपुर पुलिस के मुताबिक महिला ने आत्महत्या कर ली थी जिसको छुपाने के लिए ससुराल के पक्ष के लोगों ने महिला को नदी में फेंक दिया. घटना शुक्रवार सुबह सीरिया घाट के पास ग्रामीणों ने नदी में एक महिला का शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान कान्दभारी गांव निवासी 24 वर्षीय मंजीता वर्मा पत्नी राकेश वर्मा के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए。 मृतका के पिता रामअभिलाख ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी 29 अप्रैल 2025 को राकेश वर्मा के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज देने के साथ होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर मंजीता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पिता के अनुसार घटना से एक दिन पहले बेटी ने फोन कर बताया था कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट हो रही है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 9 जून की रात करीब 10 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन परिजन ससुराल पहुंचे तो मंजीता घर पर नहीं मिली और कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। परिजनों का कहना है कि मंजीता करीब सात माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को उसका शव नदी में मिलने के बाद मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी । मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया मामले को लेकर और मृतका के पिता के अनुसार जब जांच शुरू की गई, और ससुराल के पक्ष के लोगों को जब हिरासत में लिया गया पुरस्कार शुरू की गई तो पता चला की महिला ने आत्महत्या कर ली थी और इसी को छुपाने के लिए इन्हीं लोगों ने उसे नदी में फेंक दिया था. इसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है आगे की कार्रवाई कर रही है. ब्यान - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार0
0
Report
ईद के मौके पर बिजनौर में नर्स प्रेमिका की हत्या: प्रेमी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुंबई में नर्स के पद पर कार्यरत तलाकशुदा महिला ईद पर अपने प्रेमी से मिलने बिजनौर पहुंची, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात साबित होगी। पुलिस के अनुसार प्रेमी फैसल अंसारी उर्फ शमी उर्फ शमीर पुत्र नाजिम ने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ईख के खेत में दफना दिया। करीब दो सप्ताह बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना का खुलासा हुआ तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर खादर निवासी फैसल ने मुंबई के जोगेश्वरी क्षेत्र में सैलून की दुकान चलाते हुए सना अहमद से संबंध बनाते हुए उसे अपने गांव में मिलने के लिए बुलाया। सना का तलाक हो चुका था और उसका नौ वर्ष का पुत्र भी है। जांच में सामने आया कि घटना के दिन फैसल ईद मनाने के लिए गांव आया था और उसी दौरान सना भी उससे मिलने आई। आरोप है कि इससे फैसल परेशान हो गया और उसने सना को बाइक पर बैठाकर फतेहपुर संभानचंद स्थित एक ईख के खेत में ले गया, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। वारदात के बाद वह ईद मनाकर वापस मुंबई लौट गया। सना के परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और जांच के दौरान सना की अंतिम लोकेशन व कॉल डिटेल फैसल से जुड़ने लगीं। पूछताछ में आरोपी नेInitially गुमराह किया, बाद में हत्या की बात स्वीकार कर ली। मुंबई पुलिस आरोपी को साथ लेकर मंडावर पहुंची और घटनास्थल पर जाकर शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी प्रेमी फैसल गिरफ्तार है और आगे की कार्यवाही मुंबई पुलिस मुंबई में ही करेगी। पुलिस ने मृतका का बैग, मोबाइल सिम और शव दफनाने के औजार की तलाश जारी रखी। मृतका की बहन ने मीडिया से बातचीत में मुंबई पुलिस पर नरमी बरतने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और ईद के मौके पर गांव पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें हत्या हुई।0
0
Report
तारापुर में गैस लीकेज से घर में आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
Munger, Bihar:मुंगेर : तारापुर प्रखंड हरपुर गांव में खाना बनाने के दौरान शिव शंकर मंडल के घर में आग लग गई आग लगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गया , जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम शिव शंकर मंडल के परिवार वाले घर में खाना बनाने के लिए गैस जला रही थी तभी अचानक गैस लीकेज होने के कारण घर में आग लग गई देखते हैं देखते पूरा घर आज की चपेट में आ गया। वही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।वही इस घटना में घर में रखे लैपटॉप नगदी समेत घर में खाने पीने की एवं कपड़े जलकर खाक हो गए।0
0
Report
Advertisement
बैतूल के रिंगढाना में भीषण आग, 15 मकान जलकर राख; दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के रिंगढाना गांव में देर शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गांव के कई घर इसकी चपेट में आ गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार 15 से ज्यादा मकान जलकर खाक हो गए हैं। घरों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान आग में स्वाहा हो गया। आग लगते ही पूरे गांव में अफरातफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व अमला मौके के लिए रवाना हो गया है। वहीं जिले के अलग-अलग इलाकों से दमकल की गाड़ियां भी गांव की ओर भेजी जा रहीं हैं,फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।0
0
Report
एमवाय अस्पताल में लापरवाही: इमरजेंसी के बाहर जहरीला जीव, बेकार बिखरे ब्लड सैंपल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल से एक बार फिर लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो अस्पताल प्रबंधन के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। मामला सिर्फ अव्यवस्था का नहीं, बल्कि मरीजों की जान से खिलवाड़ का भी दिखाई देता है। एमवाय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक जहरीला सांप जैसा जीव और उसके ठीक पास ब्लड सैंपल से भरी ट्यूब खुले में लावारिस हालत में पड़ी मिली। हैरानी की बात यह रही कि इन दोनों के आसपास इलाज के लिए आए कई मरीज और उनके परिजन भी बैठे ओर लेटकर आराम करते दिखाई दिए। जी मीडिया के कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। इंदौर का एमवाय अस्पताल न केवल शहर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है। हर दिन यहां हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में लगातार सामने आ रही लापरवाहियां चिंता बढ़ाने वाली हैं। कभी चूहा कांड, कभी मरीजों को स्ट्रेचर खुद परिजन इलाज के लिए घूमते हुए की घटनाएं और अब इमरजेंसी वार्ड के बाहर इस तरह की तस्वीरें... हर बार मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन जांच और कार्रवाई की बात तो करता है, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आता। जी मीडिया के कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें एमवाय अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी के बाहर की हैं। जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन मौजूद रहते हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक जहरीला सांप जैसा जीव खुले में पड़ा हुआ है और उसके ठीक पास ब्लड सैंपल से भरी ट्यूब भी लावारिस हालत में पड़ी है। यह सैंपल किस मरीज का है और वहां कैसे पहुंचा, यह तो जांच का विषय है, लेकिन सवाल यह है कि अगर यह किसी गंभीर संक्रमण से पीड़ित मरीज का सैंपल हो और कोई जानवर, स्वान, या व्यक्ति उसके संपर्क में आ जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं दूसरी ओर, जहरीले जीव की मौजूदगी भी अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल जी मीडिया के कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों ने एक बार फिर एमवाय अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन इस गंभीर लापरवाही को लेकर क्या कार्रवाई करता है और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
गोरखपुर में ई-रिक्शा चालक और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच बहस वायरल वीडियो
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक ई-रिक्शा चालक और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गोरखनाथ क्षेत्र के रामनगर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में ई-रिक्शा चालक पुलिस इंस्पेक्टर पर उसकी गाड़ी की फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर करता दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में लगाए गए दावों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। चालक का आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने उससे सवारी के रूप में चलने के लिए कहा था, लेकिन उसके पास पहले से रैपिडो की बुकिंग होने के कारण उसने जाने से मना कर दिया। चालक का कहना है कि मना करने के बाद इंस्पेक्टर ने उसके ई-रिक्शा की फोटो खींच ली, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वीडियो में ई-रिक्शा चालक यह कहते हुए दिखाई देता है कि "अगर चालान करना है तो कर दीजिए, लेकिन हमारी पहले से रैपिडो की बुकिंग है, इसलिए हम आपको नहीं ले जा सकते।" इसी दौरान चालक यह भी कहता है कि वह इंस्पेक्टर की शिकायत मंदिर प्रशासन से करेगा और उन्हें वहां आना पड़ेगा। चालक को आशंका है कि उसकी गाड़ी की फोटो चालान की कार्रवाई के लिए ली गई है। वायरल वीडियो के अंतिम हिस्से में ई-रिक्शा चालक पुलिस अधिकारी का नाम पूछता है, जिस पर वह अपना नाम विनोद कुमार बताते हुए सुनाई देते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फोटो खींचे जाने के बाद ई-रिक्शा का चालान किया गया या नहीं। इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कोई चालक के समर्थन में टिप्पणी कर रहा है तो कोई पुलिस की कार्रवाई को उचित बता रहा है। फिलहाल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल गोरखनाथ क्षेत्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में लगाए गए आरोपों और बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नोट: जी मीडिया वायरल वीडियो में किए गए दावों, आरोपों और बातचीत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी: कैंची धाम मेले के बीच मंदिर समेत पांच दुकानों के ताले टूटे
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले टूटने के बाद अब चोरों ने मंदिर को भी निशाना बनाया है। कैंची धाम मेले की तैयारियों के बीच चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात लालडांठ रोड पर पांच दुकानों में चोरी की घटना का सीसीटीवी सामने आया था, जिसके बाद अब जगदंबा नगर स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। कुछ दिन पहले चोरों ने मंदिर के दानपात्र को निशाना बनाया और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पता तब चला ज़ब दान पात्र देखा गया, मंदिर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, उससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क किनारे दुकानों के ताले टूट रहे हैं और चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर पुलिस की रात्रि गश्त कहां है? लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कब लगेगी?0
0
Report
दिन दहाड़े लूटपाट के खिलाफ ग्रामीणों ने बिजयनागर तहसील-थाने में ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन- बिजयनगर , ब्यावर 12/06/26 #beawar #बिजयनगर दिन दहाड़े लुटपाट की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की बिजयनगर ( ब्यावर ) 11 जून को 26 मिल डेयरी बिजयनगर के पास ढाबा संचालक रतन गुर्जर के साथ अज्ञात लोगों ने लूटपाट कर जानलेवा हमला करने के विरोध में आज शुक्रवार ग्रामीणों ने बिजयनगर थाना व तहसील में ज्ञापन सौंपकर अज्ञात व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की ज्ञापन में बताया की 11 जून को दिन दहाड़े 4-5 व्यक्ति बिना नम्बर कि सिप्ट कार में आए ओर रतन गुर्जर को कार में बिठाकर उसके साथ लूटपाट कर लोहे के सरिये से जानलेवा हमला किया आगे जाकर चलती कार से पीड़ित को रोड पर डाल कर कार में अज्ञात लोग फरार हो गए जिससे रतन गुर्जर को गंभीर चोटे आई अधिक चोट आने के कारण घायल अवस्था में उन्हे अजमेर रेफर किया गया इसी घटना को लेकर आज ग्रामीण एकत्रित होकर तहसील व थाना बिजयनगर में ज्ञापन सौंपकर अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी मसूदा पुलिस के शिवराज सिंह ने बताया की जो घटना हुई है उसको लेकर हमने अलग-अलग टीम बनााकर और सीसीटीवी कैमरे चेक करके बिना नंबर की कार का पता लगाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और शीघ ही घटना का खुलासा करेंगे बाइट शिवराज सिंह डीवाईएसपी ( डिप्टी) मसूदा0
0
Report
बुलंदशहर में आपसी विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला, तीन घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में आपसी कहासुनी के बाद युवक पर धारदार हथियार से प्रहार। बीच बचाव में आए दो दोस्तों पर भी किया हमला। हमले में घायल हुए तीन युवकों अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। भूमि विवाद में गांव के ही तीन युवकों पर रंजिशन चाकू से हमला करने का आरोप। घायलों का उपचार जारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव उस्मापुर का मामला.0
0
Report
Advertisement
BKDA ने बुलंदशहर खुर्जा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त; कार्रवाई जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर - खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) की बड़ी कार्रवाई। प्राधिकरण ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर। सुनेहरा, गंगेश्वरा चौराहा और गंगेश्वरा खुर्जा बाईपास रोड क्षेत्र में कार्रवाई। करीब 4, 11 और 8 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त। उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देश पर चला ध्वस्तीकरण अभियान। बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण और प्लॉट खरीद-फरोख्त न करने की अपील। BKDA ने कहा- अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा प्रवर्तन अभियान।0
0
Report
शहरी सेवा शिविर में अधिकारी गैरहाजिर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने CM कार्यालय तक रिपोर्ट मांगी
Kota, Rajasthan:शहरी सेवा शिविर में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष, रिपोर्ट जाएगी CM कार्यालय सुल्तानपुर (कोटा)। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित ''शहरी सेवा शिविर-2026'' के पहले ही दिन सुल्तानपुर में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में वार्ड नंबर 1 (झोटोली) के शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर बुरी तरह भड़क गए। मंच से जब एक-एक कर विभागों की उपस्थिति जांची गई, तो पीडब्ल्यूडी, जलदाय, विद्युत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, वन और पुलिस विभाग सहित करीब 11 विभागों के जिम्मेदार नदारद मिले। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि सरकार की मंशा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को तुरंत निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार कर कोटा कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) भेजी जाए। हालांकि, खिंचाई होने के 15 मिनट भीतर कई अधिकारी दौड़ते-भागते शिविर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी लापरवाही चर्चा का विषय बन चुकी थी।0
0
Report
अलवर रेलवे जंक्शन पर बुजुर्ग से जीआरपी की झड़प वीडियो वायरल
Alwar, Rajasthan:अलवर रेलवे जंक्शन पर हंगामा: नशे में बुजुर्ग से जीआरपी की झड़प, वीडियो वायरल अलवर रेलवे जंक्शन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और जीआरपी जवानों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। साधु के वेश में मौजूद यह बुजुर्ग कथित रूप से शराब के नशे में था और स्टेशन पर यात्रियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कुछ यात्रियों के साथ हाथापाई भी की। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन बुजुर्ग ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान जवानों ने उसे काबू में लेने के लिए बल प्रयोग किया और स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है ।0
0
Report
Advertisement
