icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गर्म पानी से 1 साल बच्चे के झुलसने पर 112 ने उपचार शुरू किया

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम हाटपदमुर में एक सवा साल का बच्चा खेलने के दौरान गर्म पानी की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया, परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया, जानकारी के अनुसार ग्राम हाटपदमुर में रहने वाले राजमन बघेल का बच्चा छोटू बघेल उम्र एक वर्ष दो माह जो घर आंगन में खेल रहा था, उसी आंगन में मां खाना बना रही थी, आंगन में खेलने के दौरान छोटू ने गरम पानी को हाथों से खींच लिया, जिससे कि गर्म पानी बच्चे के ऊपर गिर गया, बच्चे की आवाज को सुनकर उसकी मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, परिजनों ने मदद की गुहार लगाई, जहां डायल 112 की टीम ने बिना देर किए बच्चे को बेहतर उपचार के लिए पहले पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, बच्चे की हालत को देख उसे मेकाज रेफर कर दिया गया है, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, ठाठीपुर में चक्का जाम

Morena, Madhya Pradesh:पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, हत्या के विरोध में परिजनों ने ठाठीपुर पर किया चक्का जाम ग्वालियर के ठाठीपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर गत शाम हत्या कर दी गई थी इसके विरोध में आज सुबह परिजनों ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर थाटीपुर के कुमरपुरा पर चक्का जाम कर दिया उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ निवासी 24 साल का कालू सेन नदीपार टाल अपनी मौसी के यहां आया हुआ था इसी दौरान मृत्युंजय उर्फ महाकाल, लल्ला चौहान सहित आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया आरोपियों ने लाठी डंडो और लात घूसों से बेड़नी से हमला कर दिया गंभीर हालत में कालू सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई मृतक के परिजनों का कहना है की विवाद तीन साल पुराना था जिसको लेकर परिजन एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया नगर पुलिस अधीक्षक मुरार अतुल सोनी ने कहा कि आरोपियों की धर पकड़ने के लिए पुलिस दविश दे रही है फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस एवं जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही सारे आरोपी पकड़े जाएंगे
0
0
Report

गाडरवारा में अतिक्रमण हटाओ अभियान: बुलडोजर से कब्जे हटे, शांतिपूर्ण कार्रवाई

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर में प्रशासन ने मुख्य सड़कों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सड़क किनारे दोनों तरफ किए गए कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कार्रवाई के दौरान गाडरवारा एसडीएम कलावती व्योरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित पुलिस और नगर पालिका का भारी अमला मौके पर मौजूद रहा। शहर की मुख्य सड़कों पर लंबे समय से लग रहे जाम और अव्यवस्था को लेकर नगरवासियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुई, जिससे किसी प्रकार का विवाद देखने को नहीं मिला। नारसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह स्वयं इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की मॉनिटरिंग कर रही हैं。
0
0
Report

नारायणखेड़ा डेम मरम्मत में घटिया सामग्री के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन

Baran, Rajasthan:नारायणखेड़ा डेम मरम्मत के नाम घटिया निर्माण, ग्रामीणों के बाद एक फिर रकवाया निर्माण कार्य किसानों ने काम रुकवाकर किया जोरदार प्रदर्शन बारां के समरानियां के पास नारायण खेड़ा गांव में निर्माणाधीन डेम की मरम्मत का कार्य को एक बार फिर से विवादों में हैं घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने से नाराज ग्रामीण किसानों ने एक बार फिर से काम को बंद कर दिया है घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को बंद करवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से डेम की मजबूती के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मरम्मत में प्रयुक्त होने वाली सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं है। सीमेंट और डस्ट के मिश्रण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। मिट्टी युक्त डस्ट से निर्माण कार्य किया जा रहा है दुसरी और जांच के लिए अलग से गिट्टी और सीमेंट मिला कर सैम्पल तैयार किया जा रहा है अगर निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री सही है तो सेम्पल के लिए मिक्चर से मसाला क्यों नहीं लिया जा रहा । जिस डैम को दशकों तक चलना चाहिए था, उसकी 'रिंग वॉल' मात्र 15 साल में ही ढह गई। अब मरम्मत कार्य भी गुणवत्ताहीन होने से भविष्य में बड़े खतरे की आशंका है। सवा 5 करोड़ के इस कार्य का टेंडर 42% बिल्लो पर हुआ था। ग्रामीणों का तर्क है कि इतनी कम दर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करना मुमकिन ही नहीं है। क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा कम रेट पर टेंडर लेने को लेकर पूर्व में ही राजस्थान विधानसभा में यह मुद्दा उठा चुके हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक की सक्रियता के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं और अभी तक ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रविवार को हुए भारी विरोध प्रदर्शन के बाद भी विभाग की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होती और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में पानी की समस्या: 24 घंटे में हल हुई पेयजल आपूर्ति

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पेयजल शिकायत पर प्रशासन की संवेदनशील पहल देखने को मिली है… वनांचल क्षेत्र मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत धनगांव की एक दूरस्थ बासाHट में रह रहे 3 परिवारों की पानी की समस्या के समाधान के लिए पीएचई विभाग, ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से शिकायत मिलने के बाद पीएचई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक ग्राम पंचायत धनगांव में 33 हैंडपंप और 604 घरेलू नल कनेक्शन संचालित हैं… लेकिन मुख्य आबादी से करीब 900 मीटर दूर स्थित बसाहट में कम पानी के दबाव के कारण सप्लाई नहीं पहुंच पा रही थी। बताया गया कि यहां रहने वाले 3 परिवार झिरी बनाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे थे। इस स्थान पर पीएचई विभाग ने करीब एक माह पहले ट्यूबवेल खनन भी कराया था, लेकिन जलस्तर कम होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया। अब अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया है। सोशल मीडिया में इस क्षेत्र की पेयजल समस्या का एक ग्रामीण ने वीडियो शेयर किया था जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। वीडियो को लेकर खूब चर्चा हुई लेकिन प्रशासन के दावों के मुताबिक क्षेत्र में सब कुछ ठीक है।
0
0
Report

झालावाड़ में ग्राम रथ से जनहित योजनाओं की जानकारी, समस्याएं संबधी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आज दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्राम अभियान के तहत बकानी क्षेत्र के नसीराबाद ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की और ग्राम रथ के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रभारी मंत्री ने जनसुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की बिजली व पेयजल से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद मंत्री देवासी झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचे और प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, डग विधायक कालूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन भी मौजूद रहे। बाद में मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री देवासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहितकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों व सभी विधानसभाओं में ग्राम रथ भेजे गए हैं। जिसमें एलईडी के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश सरकार का प्रयास इन योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति ना छूटे। ग्राम रथ के साथ ही सभी विभागीय अधिकारी भी पंचायत में पहुंचकर जनसुनवाई कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना प्रदेश सरकार का संकल्प है, जिसे ग्राम रथ अभियान के माध्यम से पूरा किया जा रहा। बाद में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जीत का भागीदार बताया।
0
0
Report

जदयू नेता चंद्रवंशी: निशांत कुमार राजनीति में आने के पीछे दबाव नहीं

Jehanabad, Bihar:जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी आज पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचे। जहां जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। चंद्रवंशी ने बताया कि निशांत कुमार को राजनीति में लाना कोई आसान फैसला नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कभी इच्छा नहीं थी कि उनका बेटा राजनीति में आए। निशांत कुमार खुद भी इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय झा की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि संजय झा के कड़े परिश्रम और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भारी दबाव के बाद ही निशांत कुमार और मुख्यमंत्री इस फैसले के लिए सहमत हुए हैं। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों पर पलटवार करते हुए चंद्रवंशी ने कहा कि निशांत कुमार का राजनीति में आना परिवारवाद की श्रेणी में नहीं आता। उन्होंने तर्क दिया कि निशांत कुमार कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर पार्टी में आए हैं, नीतीश कुमार के आदेश पर नहीं। उन्होंने लालू परिवार का नाम लिए बिना तुलना करते हुए कहा कि वहां पूरा परिवार सत्ता और संगठन में दखल देता है, जबकि नीतीश कुमार के परिवार के किसी सदस्य ने आज तक किसी अधिकारी को पैरवी के लिए एक फोन तक नहीं किया है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष अब पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। जब उन्हें सत्ता मिली थी तब उन्होंने कुछ किया नहीं और अब केवल अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की जनता इन बयानों से भ्रमित होने वाली नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

बक्सर राजपुर पावर सबस्टेशन में भीषण आग: ट्रांसफार्मर जलकर राख, बिजली सेवाएं बाधित

Buxar, Bihar:बक्सर के राजपुर पावर सब स्टेशन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लगने से 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद पावर सब स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में भी राजपुर पावर सब स्टेशन में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरी बार आग लगने से बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल विभागीय अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

27 दिनों बाद धनबाद–बोकारो मार्ग चालू कराने की बैठक आज तय

Dhanbad, Jharkhand:लगभग 27 दिन से बंद केंदुआ धनबाद बोकारों मुख्य मार्ग को चालू करने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का अनशन समाप्त हो गया है। मुख्य सड़क को चालू करने के लिए वैज्ञानिकों से तकनीकी पहलू पर बातचीत करने का आश्वासन उपायुक्त से मिला है. सोमवार को उपायुक्त आदित्य रंजन वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे धनबाद का केंदुआडीह इलाका लगातार चर्चा में बना हुआ है। लगभग एक माह पहले केंदुआडीह में भू-धंसान की घटना हुई थी, जिसके बाद धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया। पिछले 27 दिनों से सड़क बंद है और लोग वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने को मजबूर हैं। सड़क बंद होने से स्थानीय व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा 24 घंटे के अनशन पर बैठे थे। इधर, अनशन स्थल पर विधायक से वार्ता करने पीबी एरिया के जीएम जीसी साहा भी पहुंचे। जीएम ने विधायक को सड़क बंद रखने के पीछे तकनीकी और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि 27 दिनों से सड़क बंद है, लेकिन इसे चालू कराने को लेकर ठोस पहल नहीं हो रही है और केवल तकनीकी कारणों का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माडा द्वारा 15 फीट गड्ढा खोदा गया, लेकिन जमीन के नीचे न आग मिली और न ही गैस रिसाव के संकेत मिले। ऐसे में सड़क को सुरक्षित तरीके से चालू किया जा सकता है। सोमवार को उपायुक्त ने सड़क को चालू करने बैठक करने का आश्वासन दिया है। आगे देखते है कयय होता है। यह सड़क सरकार की है। लेकिन सड़क के बन्द होने से स्थानीय लोगो, व्यवसायी वर्ग को परेशानी हो रही है। आम लोगो के आवाज को उठाने का काम वह करते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

ज्योति कलश रथ का हुआ भव्य स्वागत, गायत्री महायज्ञ का विधिवत संपन्न।

FKFirasat KhanFollow4m ago
Takia Dinarpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर (पीलीभीत)। शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ का शनिवार शाम श्री वेद माता गायत्री शक्तिपीठ गन्ना समिति पूरनपुर में श्रद्धालुओं ने आरती व पुष्पांजलि के साथ स्वागत किया। गायत्री परिवार के विद्वानों द्वारा दीपयज्ञ कराया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। विधायक बाबूराम पासवान व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सपत्नीक पहुंचे और दिव्य ज्योति का पूजन किया। रविवार सुबह ज्योति कलश के सान्निध्य में गायत्री महायज्ञ हुआ। इसके बाद नगर में रथ का भ्रमण कराया गया। मुख्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश का नमन-वंदन किया। नगर पालिका ने पुष्प वर्षा की, सड़कें सजाई गईं।गायत्री परिवार तहसील संयोजक राम औतार कुशवाह ने बताया कि शताब्दी वर्ष के तहत शांतिकुंज से 108 ज्योति कलश रथ देशभर में भ्रमण कर रहे हैं। ये रथ 2400 तीर्थों की रज-जल व अखंड दीपक की ज्योति लेकर गांव-गांव आस्था जगा रहे हैं। शताब्दी वर्ष में अखंड दीपक के 100 वर्ष, माता भगवती देवी शर्मा के जन्म के 100 वर्ष और गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की तप साधना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीलीभीत जिले में 12 अप्रैल से भ्रमण कर रहा रथ 16 मई तक रहेगा। गुरु सिंह सभा, अशोक कॉलोनी मंदिर, बाल्मीकि बस्ती, कायस्थान, शिव धाम मंदिर सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फल, बिस्किट व शीतल पेय वितरित किए गए। इस दौरान सुश्री चरणजीत कौर, शशि गुप्ता, पीएल गंगवार, लालाराम मौर्य समेत गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
0
0
Report

लालितपुर के मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड की मौत: परिजनों ने लापरवाही का आरोप

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये भर्ती किये गए एक होमगार्ड की वहाँ इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में मृतक के परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग की । मृतक होमगार्ड राजाराम के परिजनों का आरोप है कि स्टाफ द्वारा जबरन मरीज को आईसीयू से हटाकर कॉलेज के ऊपर वार्ड में भर्ती कर दिया था मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से उसकी मौत हो गयी । वहीं जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कहना है कि मरीज को टीवी की गम्भीर बीमारी थी , आईसीयू वार्ड में गर्भवती महिला सहित अन्य मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा था , साथ ही मरीज की हालत में सुधार को देखते हुये उसे ऊपर वार्ड में शिफ्ट किया गया था ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top