icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476355
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow9 Oct 2024, 05:18 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैवर्धा वनांचल में 61 परिवारों ने सनातन धर्म वापसी, बोहरा ने अभिनंदन किया

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा वनांचल इलाका महिडबरा में 61 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी का दावा, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया अभिनंदन अब तक 600 से अधिक परिवारों की घर वापसी कराने का विधायक ने किया दावा । कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के बैगा बाहुल्य वनांचल क्षेत्र महिडबरा में आयोजित संस्कृति गौरव अभिनंदन समारोह में 61 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी का किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस दौरान बैगा आदिवासी, यादव सहित विभिन्न समाजों के परिवारों का उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज से पैर पखारकर, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बताया गया कि वनांचल के कुछ परिवार पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुके थे, जिन्होंने अब अपनी पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से पुनः जुड़ने का निर्णय लिया है। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा, पुरखों की विरासत और ग्राम देवी-देवताओं की आस्था से जुड़ी है। भगवान बिरसा मुंडा ने भी जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। भावना बोहरा ने कहा कि वे विधायक के रूप में नहीं, बल्कि समाजसेविका के तौर पर इस आयोजन में शामिल हुई हैं। गौरतलब है कि विधायक ने अब तक 600 से अधिक परिवारों की सनातन धर्म में वापसी कराने का दावा किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट_भावना बोहरा, पंडरिया विधायक
0
0
Report

शाहजहांपुर में आम पेड़ गिरने से 6 साल की मासूम मौत, ठेकेदार फरार

SKSHIV KUMARJust now
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में आम का पेड़ बिजली के तार पर गिरने से 11 हजार वोल्ट का खंभा 6 वर्ष मासूम प्रतीक्षा के ऊपर गिर गया। पेड़ के भारी वजन से खेत में लगा डबल पोल भरभराकर सीधे मासूम प्रतीक्षा के ऊपर गिर पड़ा। दादी और भाई तो किसी तरह जान बचाकर भागे, लेकिन प्रतीक्षा भारी कंक्रीट के खंभों के नीचे दब गई। तारों में दौड़ते करंट के खौफ से चीखते-बिलखते ग्रामीण भी काफी देर तक तड़पती मासूम तक नहीं पहुंच सके। जब तक बिजली सप्लाई बंद कराकर उसे बाहर निकाला गया, उसकी नन्ही सांसें हमेशा के लिए थम चुकी थीं। हादसे के बाद ठेकेदार ट्रैक्टर और बाइक छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है。
0
0
Report

विकासनगर: आरक्षित वन क्षेत्र से बाहर घुसा हाथी ने मचाई दहशत

Dehradun, Uttarakhand:स्लग :--- रिहायशी इलाके में घुसा हाथी...अलर्ट मोड पर वन विभाग...! इस वक्त की बड़ी खबर विकासनगर से आ रही है जहां आरक्षित वन क्षेत्र से बाहर निकलकर आबादी मे घुसे एक हाथी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया... देर रात ये हाथी जंगल से निकलकर कई किलोमीटर दूर ढकरानी गांव तक जा पहुंचा... हाथी को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया...सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हाथी को वापस जंगल में खदेड़ने की कोशिश शुरू हो गई... सुबह सवेरे से पूरा दिन वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित वापस जंगल में पहुंचाने की कोशिश करती नजर आई...लेकिन शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र में गन्ने की बड़ी खेती का सहारा लेते हुए हाथी खेत में छुप गया... इस दौरान अपने खेत खलियानो में काम कर रहे ग्रामीण किसान दहशत में आ गए... हाथी को देखने के लिए इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई... जिस कारण ये हाथी सही रास्ते से वापस नहीं जा पाया... वन विभाग की टीम ने हाथी की मॉनिटरिंग करने के लिए कई टीमों का गठन किया है...जो लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं... विभाग की कोशिश है कि ग्रामीणों की जान और माल के नुकसान से पहले जल्द से जल्द इस हाथी को वापस आरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचा दिया जाए... ताकि दहशत में आए ग्रामीण राहत की सांस ले सके... विभाग को उम्मीद है कि रात के अंधेरे में हाथी वापस जंगल पहुंच जाएगा...
0
0
Report
Advertisement

अलवर के घंटाघर बाजार में दिवाली से पहले निगम कार्रवाई पर महिलाओं का भारी विरोध

Alwar, Rajasthan:दिवाली से पहले घंटाघर बाजार में नगर निगम की कार्रवाई पर हंगामा, सामान जब्ती का महिलाओं ने किया विरोध फिर लगाया जाम अलवर। दीपावली से ठीक पहले अलवर के घंटाघर बाजार में फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों और नगर निगम प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम को दुकानदारों और उनके परिवारों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान एक बार फिर निगम के आगे फिर लगा जाम लगा दिया। दरअसल नगर निगम ने इस बार कंपनी बाग रोड पर अलग से एक हाट बाजार बनाया है जहां इन्हें निशुल्क दुकान दी जा रही है लेकिन ये लोग वहां जाने को तैयार नहीं है। कार्यवाही के दौरान नगर निगम की टीम जब दुकानदारों का सामान जब्त कर ऑटो टिप्पर में रख रही थी, तभी कुछ महिलाएं अपना सामान वापस लेने के लिए ऑटो टिप्पर पर चढ़ गईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को ऑटो से नीचे उतारकर दूर किया। देखते ही देखते मौके पर विरोध प्रदर्शन और हंगामे की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त माधव भारद्वाज और अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय बीना महावर सहित प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा अमला घंटाघर बाजार पहुंचा। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने और सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन दुकानदार और उनके परिजन कार्रवाई के विरोध में डटे रहे。 दरअसल निगम दिवाली पर लगाए हाट बाजार में इन्हें शिफ्ट करना चाहता है लेकिन ये लोग जाना नहीं चाहते प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि प्रशासन उनका सामान जब्त करने से पहले उनकी रोजी-रोटी और आर्थिक नुकसान की समस्या का समाधान करे। महिलाओं ने सरकार और प्रशासन पर गरीब एवं छोटे दुकानदारों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि उनकी आमदनी इतनी कम हो गई है कि तीन-तीन दिन में महज 20 रुपये तक की कमाई हो पा रही है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना, बच्चों की स्कूल फीस भरना और दीपावली जैसे त्योहार की तैयारी करना भी मुश्किल हो गया है। दीपावली के ऐन पहले हुई इस कार्रवाई ने छोटे दुकानदारों की आजीविका और शहर में अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक मुहिम के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।
0
0
Report

ऑपरेशन त्रिनेत्र: हथुनिया पुलिस ने 400 किग्रा डोडाचूरा समेत महेन्द्र विश्नोई को गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की हथुनिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए राठांजनाथ थाने के 400 किग्रा से अधिक अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में लंबे समय से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी महेन्द्र विश्नोई को राजस्थान के बालोतरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर ग्रामीण जिले का रहने वाला है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2024 को राठांजना के तत्कालीन थानाधिकारी उप निरीक्षक दीपक कुमार जाप्ते के साथ कनोरा फंटे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली। पुलिस ने पीछा किया तो चालक और उसका साथी स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से 21 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 409.25 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया। राठांजना थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हथुनिया थानाधिकारी को सौंपा गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने वाहन स्वामी बक्षीराम पुत्र उदयराम जाट, निवासी जाटों का बास, बनाड़, जिला जोधपुर तथा अन्य आरोपी राकेश पुत्र कालूराम खीचड़ विश्नोई, निवासी खीचड़ों की ढाणी, थाना विवेक विहार, जिला जोधपुर और रमेश उर्फ अनिल उर्फ रामलाल पुत्र सोहनलाल मांजू विश्नोई, निवासी शिव मंदिर, नेडी नाडी, थाना जोरीमना, जिला बालोतरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में घटना के समय से फरार चल रहे महेन्द्र पुत्र बाबूराम विश्नोई की तलाश की गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। 30 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि वह बालोतरा जिले में है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बालोतरा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है.
0
0
Report
Advertisement

तमिलनाडु के लोगों को ठगने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़; पांच महिलाएं गिरफ्तार

Delhi, Delhi:तमिलनाडु और दक्षिण भारत के लोगो को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पांच महिला और चार शातिर ठग गिरफ्तार हैं। पश्चिमी जिला साइबर सेल ने लोन और स्कॉलरशिप स्कैम से जुड़े ऑर्गनाइज़्ड फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। 45 हजार नगदी, 21 मोबाइल फ़ोन, 10 नोटपैड और पांच रजिस्टर जिनमें ग्राहक की डिटेल्स और डेबिट कार्ड चेक बुक बरामद हुईं। तमिलनाडु और दक्षिण भारत के लोगो को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पश्चिमी जिला साइबर सेल ने लोगों को कॉल कर जाल में फँसा कर ठगी करने वाली पांच महिला और चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दाऊद उर्फ सेराज अंसारी, अमित कपूर, शिवा सिंह चौधरी, एस. गौरव @ अप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 45 हजार नगदी, 21 मोबाइल फ़ोन, 10 नोटपैड, पांच रजिस्टर में कस्टमर की डिटेल्स और डेबिट कार्ड चेक बुक बरामद किए। पश्चिमी जिला डीसीपी हरिश्वर कुमार स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जिला साइबर सेल के इंस्पेक्टर विकास कुमार बुलडक को एक शिकायत मिली थी कि कर्नाटक बैंक, विकासपुरी, दिल्ली में बना एक अकाउंट तीन NCRP शिकायतों से जुड़ा है। इसके बाद 318(4)/317(2)/61(2)/3(5) BNS के तहत PS साइबर वेस्ट में केस रजिस्टर किया गया और जांच शुरू की गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश कुमार पश्चिमी जिला साइबर सेल के इंस्पेक्टर विकास कुमार बुलडक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधेला, विकासपुरी, दिल्ली में एक जगह पर रेड मारी। वहां पांच महिला टेलीकॉलर और सेराज अंसारी @ दाऊद, जो कथित तौर पर जगह को मैनेज करता था, समेत छह लोग मौजूद मिले। जगह की जांच करने पर मोबाइल फोन, नोटपैड, रजिस्टर और बैंकिंग डाक्यूमेंट मिले, जिनमें कस्टमर और संदिग्ध पीड़ितों की डिटेल्स थीं। इन चीज़ों से लोन और दूसरी स्कीम के ऑफ़र से जुड़ी संदिग्ध कॉलिंग एक्टिविटीज़ का पता चला। टीम ने पांच महिलाओं और चार शातिर ठगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बरामद किए गए डिजिटल डिवाइस और डाक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है ताकि और पीड़ितों की पहचान की जा सके, लिंक्ड बैंक अकाउंट्स का पता लगाया जा सके और नेटवर्क में दूसरे लोगों के शामिल होने का पता लगाया जा सके।
0
0
Report

नजफगढ़ के गोदाम से गायों के अवशेष: 4 आरोपियों की हिरासत

New Delhi, Delhi:दिल्ली के नजफगढ़ में एक गोदाम में गौकशी किए जाने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और गोदाम का पता लगाकर रेड की। इसके बाद दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बतायाज रहा है कि गोदाम के एक कमरे से गायों के कटे हुए कई अवशेष बरामद हुए। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गोदाम के कंपाउंड में खड़ी एक गाड़ी में भी लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिले के डीसीपी सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद अवशेषों की भी जांच कराई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव मंजूर, नाराजगी और सफाई पर हंगामा

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक में आज शहर के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मेयर और पार्षदों ने कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद भागीरथी बिष्ट ने नाराजगी जताते हुए सदन में ही धरना शुरू कर दिया। इसके अलावा बैठक में विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर भी पार्षदों ने जमकर नाराजगी जाहिर की और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई,इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। अहम प्रस्ताव : 1: बैठक में निगम में शामिल नए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल टैक्स में छूट की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया 2: नगर निगम की ओर से एनजीओ और विविध संस्थाओं को दिए गए पार्कों की स्थिति और व्यवस्थाओं की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी 3: इसके अलावा नगर निगम की दुकानों का सर्वे कराने और नजूल से जुड़े दस्तावेजों के संरक्षण का भी निर्णय लिया गया। 4: काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। 5: डीके पार्क के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी जिला विकास प्राधिकरण को दी जाएगी। 6: शहर की रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइटें खरीदी जाएंगी। 7: शनि बाजार मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण के चलते ध्वस्त हुई दुकानों के पुनर्निर्माण का भी प्रस्ताव शामिल किया गया।
0
0
Report

जयपुर: पेट्रोल पंप से बिना भुगतान भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu बिंदायका थाना पुलिस की कार्रवाई पेट्रोल पंपों पर बिना भुगतान किए भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार डीसीपी पश्चिम प्रशान्त किरण के निर्देशन में DST और बिंदायका थाना पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी अंकित वर्मा और विशाल मेहरा को किया गिरफ्तार मामा फिलिंग स्टेशन और ढाका फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाकर भागने के मामले में दो गिरफ्तार घूमने और मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल पंपों पर देते थे वारदात को अंजाम जयपुर शहर में 20 से अधिक पेट्रोल पंपों पर वारदात करना किया स्वीकार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल भरवाते और बिना भुगतान किए हो जाते थे फरार घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों से चुराते थे नंबर प्लेट, फिर उन्हीं प्लेटों से करते थे वारदात मानसरोवर, सोढाला, सीकर रोड, निवारू, करधनी और बिंदायका सहित कई इलाकों में वारदात 4403 और 4070 रुपये का पेट्रोल भरवाकर भागने के मामले में पुलिस ने दबोचा सीकर जिले के अलखपुरा गोदरान में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे आरोपी, घेराबंदी कर पकड़े गए
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में होटल संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे ओंकार सिंह

KSKshitij SinghFollow7m ago
Kasganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कासगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां माराठा होटल के संचालक ओंकार सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने होटल संचालक ओंकार सिंह को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, इस हमले में होटल संचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान की पूरी गतिविधि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ के बयान पर शिवपाल ने किया पलटवार वही केशव प्रसाद के लिए दिया बड़ा बयान

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow9m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार और केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि नेताओं की सोच छोटी है। वहीं आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इटावा शहर के कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने सियासी बयानबाजी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर सवाल उठाने को लेकर शिवपाल ने कहा कि उनकी सोच बहुत छोटी है। जनता दो बार उन्हें धूल चटा चुकी है, इसी की खीझ उनके बयानों में दिखाई दे रही है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सोच घटिया और छोटी है। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन से घबराई हुई है। यह सरकार लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती और ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रहने वाली। आजम खान की गिरफ्तारी पर शिवपाल ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। अदालत से जमानत मिलने के बाद भी उन्हें घर नहीं जाने दिया गया और ईडी पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आजम खान को परेशान कर रही है।
0
0
Report

कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, फ‍िर ट्रेन से कटकर दे दी जान

SShyamFollow14m ago
Bhopal, Madhya Pradesh:

भोपाल:  कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने पहले परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, इसके बाद ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान

 

- भोपाल के छोला के एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में कर्ज निकलकर आई वजह। 
- नरेंद्र साहू ने पत्नी, बच्चों और मां की गला काटकर हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की ।
- परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है। 
- मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं।
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्ज होने के चलते मृतक परेशान था। 
- कुक का काम करते थे मृतक नरेंद्र साहू। 

 

(भोपाल से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर प्रमोद शर्मा की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top