icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्रपुर में नकाबपोश बदमाशों ने मटर व्यापारी से लूट कर घायल किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारियों को लूट कर घायल कर दिया. घायल व्यापारी भगवां थाना क्षेत्र का है जहाँ नकाबपोश बदमाशों ने मटर बेचकर लौट रहे एक युवक को लूट लिया. नदी खेरा के पास भंगवा थाना क्षेत्र के दो नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप वाहन को रोका. बताया जा रहा है कि युवक बड़ामलहरा से ललितपुर, यूपी में मटर बेचकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया. बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की. कट्टे की बट से सिर पर हमला कर दिया जिससे युवक लहूलुहान हो गया. शरीर पर भी कई जगह चोटें आईं. इसके बाद बदमाश एक लाख सत्तर हजार रूपए से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए. घायल व्यापारी घुवारा उपथाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
0
0
Report

बहराइच: मोतीपुर पुलिस-SSB ने 583 ग्राम चरस तस्कर शाहरुख खान उर्फ लल्लू गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, मोतीपुर पुलिस, और SSB की टीम के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर, 583 ग्राम चरस और मोटरसाइकिल के साथ शाहरुख नाम का चरस तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच, ख़बर बहराइच से है,जहां मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 583 ग्राम चरस और एक मोटरसाइकॉलि बरामद हुई है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपराधों की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थानाधिकारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बलईगांव पुलिया के पास से पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोच लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर की पहचान शाहरुख खान उर्फ लल्लू (31 वर्ष) पुत्र सलीम खान, निवासी मेढकिया पोंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 583 ग्राम चरस और एक प्लेटিনা मोटरसाइकाइल (चेसिस नंबर MD2B63AX5TPA00167) बरामद की गई। मोतीपुर थाने में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 362/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय बहराइच में पेश किया गया। गिरफ्तारी 19 अगस्त 2026 को दोपहर 03:40 बजे बलईगांव पुलिया के पास हुई थी। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मोतीपुर पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गोंड, उपनिरीक्षक अजेश कुमार, हेड कांस्टेबल गहू पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दयानन्द सिंह, कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल थे। 59वीं बटालियन एसएसबी बलईगांव से एएसआई/जीडी जगदंबा प्रसाद, एएसआई/जीडी संजीव कुमार, सीटी/जीडी जितेंद्र सिंह, सीटी/जीडी मिसाल सतीश और सीटी/जीडी एन मेघनादम ने भी सहयोग किया।
0
0
Report

मुहम्मदाबाद गोहना में 1.57 लाख की 340 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट

VKVasim KhanFollow2h ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना में 1.57 लाख की 340 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कोतवाली परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त करीब 340 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.57 लाख रुपये बताई गई है। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में अभिलेखों और शराब की मात्रा का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी कमलाकांत वर्मा, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार सहित पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब्त अवैध शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। साथ ही अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर बीजेपी ने जिला इकाई की घोषणा कर 21 पदाधिकारियों के नाम जारी किए

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर बीजेपी महानगर इकाई ने बुधवार देर रात जिला कार्यसमिति की घोषणा की। जिला अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने 21 पदाधिकारियों के नाम जारी किए। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 कार्यालय मंत्री शामिल हैं।उपाध्यक्ष बने: वरुण चौरसिया, संतोष शुक्ला, पवन यादव, रणविजय शाही, मनीष जैन, रणविजय सिंह मुन्ना, अमृतलाल भारती और श्वेता श्रीवास्तवंेत। महामंत्री: अच्युतानंद शाही, समरेन्द्र कुमार सिंह और मनोज अग्रहरी।मंत्री: सत्यम साहनी, आनंद अग्रहरी, जगन्नाथ सिंह नीडू, उमा चौहान, प्रेमनाथ शुक्ला, सिद्धान्तो घोष, निखिल मोटानी और सूरज गुप्ता।कोषाध्यक्ष: विवेकी कुकरेजा। कार्यालय मंत्री: विवेक श्रीवास्तव।यह घोषणा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़ी मानी जा रही है। पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।
0
0
Report

दिल्ली-एनसीआर की वायु शुद्धि के लिए मंत्रियों की बैठक: क्लीनिंग ड्राइव, EVs और पराली रोक

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने राजस्थान समेत दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसरिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में मानसून के बाद सड़क पर जमा धूल की सफाई, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण और पराली-बायोमास जलाने पर रोक सहित कई उपायों पर चर्चा हुई। तरुण कपूर ने निर्देश दिए कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष क्लीनिंग ड्राइव चलाकर सड़कों पर जमा धूल की प्रभावी साफ़ाई की जाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास की सड़कों की उपचारित पानी से धुलाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी राज्यों से इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने और निर्धारित समय सीमा में ईंधन स्टेशनों पर VAHAN से जुड़े ANPR कैमरों का संचालन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘परिवर्तन’ कार्यक्रम के तहत एनसीआर क्षेत्र में 5,268 पुराने एवं प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि स्वच्छ और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिले। मुख्य सचिव ने बताया कि सड़क की धूल नियंत्रित करने के लिए मैकेनाइज्ड स्वीपिंग सहित अन्य उपाय किए जा रहे हैं। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, निर्माण स्थलों की निगरानी, वायु गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग और औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भी कार्रवाई जारी है। पराली और बायोमास जलाने की रोकथाम के साथ पौधारोपण को भी प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति का हिस्सा बनाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। सरकार का फोकस एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण पर भी है। बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM), पर्यावरण मंत्रालय, एनसीआर योजना बोर्ड तथा संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बारिश के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, सुरक्षा प्राथमिकता

Noida, Uttar Pradesh:लगातार बारिश के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। खराब मौसम के कारण मार्गों पर फिसलन, भूस्खलन और अन्य संभावित जोखिमों को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें और यात्रा से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। सोशल मीडिया और विभिन्न ब्लॉगों पर यात्रा को लेकर कई तरह की सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी की पुष्टि किए बिना उसे आगे साझा न करें। यात्रा से संबंधित आधिकारिक अपडेट के लिए श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org पर उपलब्ध जानकारी को ही मानें। प्रशासन द्वारा मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। परिस्थितियों में सुधार होने के बाद यात्रा को लेकर आगे का निर्णय आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह सांसद के आरोप: सरकार ने JPSC-CGL परीक्षाएं रद्द कर घोटाला छुपाया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में गिरिडीह सांसद सह आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि JPSC और CGL की परीक्षा रद्द करने से साफ पता चलता है कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में जितनी भी बहाली हुई है सबमें घोटाला हुआ है। उन्होंने MMDR बिल को लेकर भी सरकार को आड़े हातों लिया और कहा कि जब संसद में बहस के लिए समय दिया तो हंगामा कर भाग गए। बतاتے चले कि बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार ने JPSC और CGL की परीक्षा को रद्द कर दिया। इससे सवाल उठता है कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में जितनी भी बहाली हुई हैं, उन सब में घोटाला हुआ है। इसी वजह से सरकार को सभी परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं। उन्होंने CID की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये एजेंसी राज्य सरकार के अधीन है, इसलिए निष्पक्ष जांच पर शंका है। छात्रों की मांग है कि मामले की CBI जांच होनी चाहिए। तभी सच्चाई सामने आएगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा। वहीं MMDR बिल पर स्पेशल सेशन को लेकर उन्होंने कहा कि जब UPA गठबंधन के तहत आनेवाले कांग्रेस और JMM को जब लोकसभा में इस बिल पर बहस करने का समय दिया गया और मौका मिला था तब वो हंगामा कर सदन से चले गए थे और आज वही लोग इस बिल पर हंगामा कर रहे हैं। बाइट: -- चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद गिरिडीह लोकसभा।
0
0
Report

अशोक विहार में 75 लाख की लूट; महिला को बंधक बनाकर बदमाश फरार

New Delhi, Delhi:अशोक विहार फेज-1 में बुधवार दोपहर चार हथियारबंद बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला को घर में बंधक बनाकर करीब 75 लाख रुपये की नकदी और गहने लूट लिये। बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला के हाथ-पैर टेप से बांध दिए और करीब 20 मिनट तक घर खंगालने के बाद फरार हो गए। वारदात में महिला को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। थाना अशोक विहार की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है, जिसमें संदिग्ध बदमाशों के आने-जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जांच में सामने आया है कि बदमाशों को परिवार के बारे में काफी जानकारी थी। महिला के पति मनोज वजीरपुर गांव में फास्टनर बनाने का कारोबार करते हैं, जबकि उनकी दो जुड़वां बेटियां चावड़ी बाजार में दुकान चलाती हैं। परिवार के एक बेटे का करीब दो साल पहले निधन हो चुका है। लूटे गए गहने बेटियों की शादी के लिए खरीदे गए थे। बदमाशों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि उन्हें परिवार की पूरी जानकारी है और उनकी दोनों बेटियों के पीछे लोग लगे हुए हैं। किसी को घटना बताने पर बेटियों को उठवा लेने की धमकी भी दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों को परिवार की इतनी निजी जानकारी कैसे मिली। वारदात से पहले बदमाशों ने कॉलोनी में एक पड़ोसी से पानी भी मांगा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। स्थानीय आरडब्ल्यूए ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।
0
0
Report

RGHS में CAR-T थेरेपी शामिल, इलाज लागत 30 लाख तक, ऑनलाइन मंजूरी

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान सरकार ने गंभीर रक्त कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक CAR-T Cell थेरेपी को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत अनुमत उपचार पैकेज में शामिल कर लिया है। सरकार ने इस इलाज के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तक की चार्जेबल दर तय की है।पैकेज में CAR-T Cell के निर्माण के लिए अधिकतम 26 लाख रुपये और इलाज के दौरान सहायक देखभाल व संभावित जटিলताओं के प्रबंधन के लिए 4 लाख रुपये तक शामिल होंगे। हालांकि, भुगतान वास्तविक लागत या तय सीमा में से जो कम होगा, उसी के आधार पर किया जाएगा।इस फैसले का लाभ RGHS के पात्र सरकारी कर्मचारियों, उनके आश्रित परिवारजनों और राजस्थान राज्य पेंशनर्स मेडिकल कन्सेशन स्कीम के तहत आने वाले पेंशनर्स को भी मिलेगा।CAR-T Cell थेरेपी एक विशेष प्रकार की इम्यूूनोथेरेपी है, जिसका इस्तेमाल कुछ तरह के ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा जैसे रक्त कैंसर के मामलों में किया जाता है। हालांकि, यह इलाज हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं है और पात्रता का फैसला विशेषज्ञ चिकित्सकों या विशेषज्ञ समिति की सलाह के आधार पर किया जाएगा।राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि कैंसर की महंगी दवाओं की मंजूरी से जुड़ी मेडिकल बोर्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, जिससे मरीजों को हर बार जयपुर आने की आवश्यकता न पड़े।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस फैसले को गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत बताया है।
0
0
Report
Advertisement

सड़क नहीं पुल: दंतेवाड़ा के गांव में बरसात में संपर्क टूटता, पुल बनना बाकी

Dantewada, Chhattisgarh:9 अप्रैल 2019 को हुए माओवादी हमले में शहीद हुए दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी को आज भी पूरा बस्तर एक निडर जननेता के रूप में याद करता है। लेकिन विडंबना यह है कि जिस जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र के विकास और लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, आज उसी शहीद विधायक का गृह ग्राम गदापाल बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। गांव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात के दिनों में पूरा इलाका कई हिस्सों में बंट जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 साल पहले टूट चुके पुलों का आज तक निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण गांव के अलग-अलग मोहल्लों का संपर्क एक-दूसरे से कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान मिसोपारा, मरकामपारा, रावतपारा और पटेलपारा के लोगों को अपने ही गांव में आने-जाने के लिए उफनते नालों को पार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, किसी के बीमार होने या आपातकालीन स्थिति में गांव का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। शिक्षकों को भी नाला पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले भी इन नालों में कई लोगों की जान जा चुकी है। अब ग्रामीण शासन और प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कर गांव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

त्योहार से पहले मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों की जांच

Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा प्रदेशभर में 102 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जांच के लिए 142 खाद्य सैंपल लिए गए 92 एनफोर्समेंट और 50 सर्विलांस सैंपल 893 किलो से ज्यादा संदिग्ध खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर 9 कारोबारियों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जयपुर में मिठाई, पनीर और मावा बर्फी के सैंपल लिए गए आगरा रोड के बगराना में बिना लाइसेंस चल रहे मिठाई कारखाने पर कार्रवाई करीब 300 किलो सोनपपड़ी नष्ट, मशीनें सील कर प्रतिष्ठान बंद टोंक में 11 लीटर एक्सपायर्ड रिफाइंड पाम ऑयल नष्ट सिरोही, खैरथल-तिजारा समेत कई जिलों में भी सैंपलिंग और निरीक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग का साफ संदेश त्योहारों में मिलावट पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
0
0
Report

जालौन के इंटर कॉलेज में छात्राओं के अश्लील डांस मामला वायरल, प्रशासन सशंकित

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में इंटर कॉलेज प्रबंधन की शर्मनाक हरकत का मामला आया सामने, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में छात्राओं से आपत्तिजनक डांस कराने का आरोप, हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर और मुखौटा लगाकर अश्लील डांस कराने का आरोप, कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में आक्रोश, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की, राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति को लेकर उठे गंभीर सवाल, माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम खितौली स्थित महात्मा कामता शरण इंटर कॉलेज का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top