476337
किसानों का उग्र आंदोलन: श्योपुर में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा प्रदर्शन!
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर में खाद की कालाबाजारी रोकने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर किशोर कुमार भदौरिया के नाम तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। राधेश्याम मीणा ने बताया कि जिले में निजी दुकानदारों द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली नगरपरिषद के 55 वार्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया में भारी भीड़
Karauli, Rajasthan:जिले करौली नगरपरिषद के 55 वार्डों के लिए पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार को तेज़ रही। शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिर्टनिंग अधिकारी कार्यालय में उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। इस दौरान 168 प्रत्याशियों ने कुल 241 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार करौली नगरपरिषद के लिए अब तक कुल 172 प्रत्याशियों द्वारा 246 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जबकि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए अभी एक दिन शेष हैं। रिर्टनिंग अधिकारी (एसडीएम) ने बताया कि शनिवार को 168 अभ्यर्थियों की ओर से चुनाव के लिए 241 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इधर शनिवार को उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुँचे और सुबह से ही दाखिल करने के क्रम जारी रहा। तीन बजे तक कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए आना-जाना बना रहा। गौरतलब है कि करौली नगरपरिषद के 55 वार्डों के लिए नामांकन दाखिले के पहले दिन 27 अगस्त को 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नगरपरिषद चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन कराने हेतु कतार लगी रही। नामांकन की जाँच और आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के लिए प्रत्याशियों को इंतजार भी करना पड़ा। जिला कलक्ट्रेट परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे वाहनों का प्रवेश रोका जा सके।0
0
Report
पूर्णिया में 5 दिनों से लापता युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी
Purnia, Bihar:पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र से 5 दिनों से लापता 45 वर्षीय मोहम्मद मनीरूद्दीन का शव शुक्रवार को Bokoथी थाना क्षेत्र के दौड़ी बहियार में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मनीरूद्दीन शहीदगंज/रोशनगंज वार्ड संख्या-1 का रहने वाला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाकर फांसी का रूप दिया गया है। परिजनों के अनुसार गांव के पूर्व मुखिया से करीब एक एकड़ जमीन को लेकर मनीरूद्दीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह मानते हुए परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी थाना में लिखित आवेदन देकर सूचना दी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते मनीरूद्दीन की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त की रात मनीरूद्दीन अपने समधी मो. इलियास के घर रोशनगंज गया था। दोनों ने साथ में खाना खाया और इसके बाद मेला देखने चले गए। मेला देखकर लौटने के बाद मनीरूद्दीन के सोने के लिए घर के बाहर बिछावन लगाया गया था। 25 अगस्त की सुबह जब मो. इलियास उठे तो मनीरूद्दीन वहां नहीं था। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पांच दिनों तक खोजबीन के बाद भवानीपुर थाना में उसके लापता होने की लिखित सूचना दी गई। इसी बीच शुक्रवार को बीकोठी थाना क्षेत्र के दौड़ी बहियार में पेड़ से लटका एक शव मिला। पहचान के बाद शव मनीरूद्दीन का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर भवानीपुर और बड़हरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आईओ सह पीएसआई सुमन कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
धनबाद गोल्फ ग्राउंड पर डिज्नी मेले को लेकर विरोध, स्थानांतरण की मांग तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर के बीचोबीच स्थित गोल्फ ग्राउंड में एक बार फिर से डिज़नीलैंड मेला लगाने की तैयारी की जा रही है। मेला दुबारा लगने की बात जानकर ग्राउंड में प्रतिदिन मॉर्निंग इवनिंग वॉक, प्रतियोगी तैयारी करने आने वाले अभ्यर्थी इसका विरोध शुरू कर दिए है। गोल्फ ग्राउंड में प्रतिदिन स्थानीय निवासी, बुजुर्ग और अभ्यर्थियों की भीड़ रहती है, जहां लोग अपने स्वास्थ्य, नोकरी के लिये प्रैक्टिस करते है। आये दिन ग्राउंड में मेला अन्य आयोजन होने से इनलोगो को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राउंड में नापी शुरू होते ही विरोध तेज़ हो गया है। वही गोल्फ ग्राउंड वॉक, प्रैक्टिस करने आने वाले लोग ने कहा कि गोल्फ ग्राउंड एकमात्र ग्राउंड बचा है जहां वाकिंग, प्रैक्टिस करने का स्थान बना है। विशेष रूप से झारखंड पुलिस भर्ती व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओ को अधिक परेशानी होती है। यहाँ शारीरिक दक्षता का अभ्यास करते हैं, लेकिन इसे ग्राउंड में आये दिन कोई न कोई आयोजन होने से सभी को दिक्कत होती है। गंदगी, कील इसके बाद छोड़ दिया जाता है। बार-बार मेले के आयोजन से मैदान में गंदगी और अव्यवस्था फैलती है, इस बार मेला का आयोजन नहीं प्रशासन कराये। मेला महीनों तक रह जाता है। इस संबंध में डीसी और नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मेले को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। खेल, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गोल्फ ग्राउंड को मेलों से मुक्त रखा जाए। वही डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि गोल्फ ग्राउंड में मेला आयोजन होने की सूचना मिली है। खेल पदाधिकारी निगम से इसे लेकर जानकारी ली है। मेला व अन्य आयोजन को लेकर दूसरे ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। खिलाड़ियों के बात को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
काकोडकर समिति 60 दिन में रिपोर्ट दें, पुणे-नाशिक सेमी हाईस्पीड रेल पर बहस तेज
Shirur, Maharashtra:पुणे-नाशिक सेमी हायस्पीड रेल्वे प्रकल्पाच्या व्यवहार्यतेचा अभ्यास करण्यासाठी मुख्यमंत्र्यांनी काकोडकर समितीची स्थापना केली असून समितीला ६० दिवसांची मुदत देण्यात आली आहे. मात्र, सध्या ज्या भूसंपादनाची चर्चा सुरू आहे, ते 'पुणे ते अहिल्यानगर' आणि 'नाशिक रोड ते शिर्डी' असे दोन स्वतंत्र प्रकल्प आहेत. या भूसंपादनाचा संबंध थेट पुणे-नाशिक सेमी हायस्पीड रेल्वेशी जोडून दिशाभूल करू नये, असे स्पष्ट मत खासदार डॉ. अमोल कोल्हे यांनी व्यक्त केले आहे. माध्यमांनीही वस्तुस्थिती समजून घेऊनच यावर भाष्य करावे, असे आवाहन त्यांनी केले आहे. पाहूयात यावर डॉ. अमोल कोल्हे नेमकं काय म्हणालेत..0
0
Report
दिल्ली में सेवा संकल्प अभियान: मोदी के जन्मदिन से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर
New Delhi, Delhi:प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वें वर्ष में उनके जन्म दिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के मध्य दिल्ली सरकार एवं दिल्ली भाजपा संयुक्त प्रयास से एक 'सेवा संकल्प अभियान' चलायेंगे. एक माह चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की मुख्य तिथियां होंगी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन 2 अक्टूबर एवं प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने वाले तिथि 7 अक्टूबर -- Harsh Malhotra और Rekha Gupta कुलजीत सिंह चहल होंगे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, कपिल मिश्रा होंगे नोडल मंत्री, योगिता सिंह होंगी प्रदेश संयोजक नई दिल्ली 29 अगस्त : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता एवं मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिती मे आज प्रदेश भाजपा की एक बैठक हुई जिसमें दोनों नेताओं ने अपने सम्बोधन में घोषणा की दिल्ली सरकार एवं दिल्ली भाजपा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्ययोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा समर्पण के 25वें वर्ष में उनके जन्म दिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के मध्य दिल्ली में एक 'सेवा संकल्प अभियान' चलायेंगे। बैठक को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री कुलजीत सिंह चहल ने भी बैठक को सम्बोधित किया और आशा व्यक्त की दिल्ली के कार्यक्रम देश के सर्वोत्तम कार्यक्रम होंगे。 बैठक में राष्ट्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश एवं श्री स्वदेश सिंह, राष्ट्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया श्री शिवानंद द्विवेदी, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, श्रीमति योगिता सिंह एवं श्री मोहनलाल गिहारा, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री कपिल मिश्रा, डा. पंकज सिंह, दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, मुख्य सचेतक श्री अभय वर्मा, महापौर श्री प्रवेश वाही के आलावा लगभग सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद श्री मनोज तिवारी, विधायक, वरिष्ठ निगम नेता, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं साप्ताहिक बैठक में आपेक्षित सदस्य सम्मिलित हुए。 श्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया की 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर के पर्यवेक्षक हैं एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, दिल्ली सरकार के नोडल मंत्री होंगे श्री कपिल मिश्रा और दिल्ली प्रदेश की ओर से गठित समिति की संयोजक हैं महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह और समिति के सदस्य हैं सरदार राजा इकबाल सिंह, श्रीमति ऋचा पांडेय, श्री मनोज कुमार, श्री दिव्या जयसवाल, श्री रजत टंडन एवं श्री अभिषेक टंडन। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री ने बताया की इस एक माह चलने वाले अभियान की मुख्य तिथियां होंगी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन 2 अक्टूबर एवं प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने वाली तिथि 7 अक्टूबर。 भाजपा नेताओं ने बताया की इस एक माह चलने वाले अभियान का प्रारम्भ होगा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को ब्लड डोनेशन कैम्प से और इसमे अनेक अलग अलग कार्यक्रम होंगे जिनमे से कुछ केवल दिल्ली सरकार के स्तर पर होंगे तो कुछ केवल प्रदेश संगठन स्तर पर होंगे और कुछ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली संगठन दोनों के संयुकत प्रयास से होंगे। सभी कार्यक्रमों के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता होंगे。 इस एक माह में होने वाले कार्यक्रमों में प्रमुख होंगे ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वच्छता अभियान, उपलब्धि स्थलों पर प्रकाश, 12 वर्ष की सरकार की उपलब्धियों एलहवं विकसित भारत को लेकर चित्र कला प्रतियोगिता, नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक, आगणवाड़ी एवं आशा वर्कर्स सम्मान, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी की यात्रा एवं राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती आदि।0
0
Report
रींगस नगर पालिका चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशी समर्थकों की भीड़
Sikar, Rajasthan:रींगस नगर पालिका चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन उमड़ी प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़, 96 नामांकन दाखिल रींगस नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन उपखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षाबंधन के अवकाश के बाद एक बार फिर शहर में चुनावी रंगत नजर आई। अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। दिनभर उपखंड कार्यालय के आसपास चुनावी हलचल बनी रही। रिटर्निंग अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन एक ही दिन में 96 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे पहले नामांकन के पहले दिन 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस प्रकार अब तक नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए 99 प्रत्याशियों ने कुल 114 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे। कई प्रत्याशी ने जुलूस के रूप में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी कर चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। नामांकन प्रक्रिया के बीच रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 31 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। ऐसे में सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर और अधिक स्पष्ट होगी। रिटर्निंग अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। प्रशासन की ओर से नामांकन के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा CM ने इंडियन फिल्म एक्सपो में नए भारत की कहानी लिखने को कहा
New Delhi, Delhi:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडियन फिल्म एक्सपो के दौरान कहा- यह उत्सव उस नए भारत का है, जो अपनी कहानी खुद लिख रहा है और अपनी कहानी खुद सुना रहा है। आज यहाँ कैमरा, तकनीक, निर्माता, लेखक और निर्देशक—सभी मौजूद हैं। जिस देश के पास दुनिया की सबसे महान कहानियाँ हैं, उसे दुनिया के सामने सबसे प्रभावशाली तरीके से अपनी कहानी कहने का सामर्थ्य और अधिकार होना चाहिए। यह केवल एक देश नहीं है, यह वह धरती है जिसने हमें रामायण दी, महाभारत दिया, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अनुभव कराया। इस धरती ने वीरों के बलिदान की गाथाएँ देखी हैं, माँ की ममता को महसूस किया है, जवान की शहादत को सलाम किया है और युवाओं के सपनों को जन्म दिया है। आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती भी है। इस पावन अवसर पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। खिलाड़ी और सिनेमा में एक अद्भुत समानता है। मैदान में खिलाड़ी अपने परिश्रम, साहस और समर्पण से एक कहानी लिखता है, और सिनेमा उस कहानी को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखता है। खेल मैदान में जीत और संघर्ष की कहानी लिखता है, जबकि सिनेमा उन कहानियों को समाज की स्मृतियों में हमेशा के लिए दर्ज कर देता है। देश में किसी के पास कहानियों का सबसे बड़ा खजाना है तो वह भारत है *अगर हरियाणा में किसी फिल्म की शूटिंग की जाएगी तो हरियाणा सरकार 2 करोड़ की सब्सिडी देगी- नायब सिंह सैनी*0
0
Report
दिल्ली PWD: हादसे की विस्तृत जाँच, दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
New Delhi, Delhi:PWD Statement The Delhi PWD expresses its deepest condolences to the family of the deceased. The department takes the unfortunate incident seriously and is committed to ensuring that all facts related to the matter are properly ascertained. A detailed technical inspection of the site was carried out, along with examination of the electrical infrastructure and relevant maintenance records. Based on the technical findings available so far, no electrical fault or current leakage from the PWD street-light pole at the location has been established. The pole and its electrical components were also found to have the required protective measures in place. The Government has directed that all aspects of the incident be thoroughly examined and responsibility be fixed wherever any negligence, lapse or violation of prescribed safety protocols is found. Strict action will be taken against any person or agency found responsible for negligence or dereliction of duty. PWD is extending all necessary cooperation and technical information to the concerned authorities. At the same time, the department will continue to strengthen inspections and maintenance of electrical infrastructure to ensure the highest standards of public safety. Public safety remains the foremost priority of the Delhi Government and PWD.0
0
Report
दिल्ली सरकार लॉन्च करेगी वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयो आनंद योजना और सुविधाएं
New Delhi, Delhi:दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करेगी दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्रों में मिलेंगी कई सुविधाएं लूडो, कैरम, टीवी, कंप्यूटर, किताबें और समाचार पत्र की होगी व्यवस्था योग-ध्यान, स्वास्थ्य एवं फिटनेस कक्षाओं का भी होगा आयोजन मनोरंजन केंद्रों में हर महीने चिकित्सा शिविर और प्राथमिक उपचार कит की सुविधा आउटडोर टूर, कहानी सुनाने, पेंटिंग, क्राफ्ट और पॉटरी जैसी गतिविधियां भी होंगी केंद्र सप्ताह में कम से कम 5 दिन और रोजाना न्यूनतम 7 घंटे खुले रहेंगे केंद्रों के संचालन के लिए दिल्ली सरकार देगी ₹2.40 लाख सालाना यानी ₹20 हजार प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सहायता राशि दो बराबर छमाही किस्तों में जारी की जाएगी योजना के तहत केंद्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के कम से कम 200 सदस्य होना जरूरी RWA, CGHS और सामुदायिक स्थानों में संचालित केंद्र भी योजना में शामिल हो सकेंगे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सक्रिय जीवन और सामाजिक जुड़ाव सरकार की प्राथमिकता: CM रेखा गुप्ता0
0
Report
Advertisement
रायबरेली निजी अस्पताल में 13 वर्षीय किशोरी की मौत; बाथरूम में घटना, मुकदमा दर्ज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: निजी अस्पताल में 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हॉस्पिटल के बाथरूम मे हुई थी मौत मृतका की मां आरती देवी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा डॉक्टर सुनील चौहान व स्टॉफ पर दर्ज हुआ मुकदमा बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती 27 अगस्त को किशोरी को अस्पताल में कराया गया था भर्ती 28 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौहान हॉस्पिटल का मामला0
0
Report
बूंदी: अवनीश शर्मा की दयालु अपील से मासूम परिवार को मिली राहत
Jaipur, Rajasthan:बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा की मार्मिक अपील का हुआ असर रोडवेज बस स्टैंड से लावारिस हालत में मिली डेढ़ वर्ष की मासूम से जुड़ा मामला विधिवत प्रक्रिया पूरी होने के बाद मासूम बालिका को परिजनों को सौंपा मासूम बालिका के परिजनों तक पहुंचाने में बूंदी पुलिस की रही विशेष भूमिका मासूम के परिजनों ने बूंदी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की बूंदी पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली बड़ी राहत पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में पूरी हुई प्रक्रिया0
0
Report
पटना की 10-वर्षीय बाल कलाकार लाडो वानी पटेल ने विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया
Patna, Bihar:बिहार की राजधानी पटना की निवासी महज 10 वर्षीय बाल कलाकार, माॅडल एवं समाजसेवी लाडो वानी पटेल ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। लाडो वानी का नाम बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड्स में दर्ज होने पर जदयू के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मा0 नीतीश कुमार ने कहा की लाडो वानी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। महज 2 वर्ष 4 माह की उम्र में मंच पर राष्ट्रगान गाकर उन्होंने सबको चकित कर दिया था। उस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र अरविंद जत्ती एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी मौजूद थे। लाडो वानी अब तक लगभग 200 सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं। इनमें आॅल इंडिया फोटो काँटेस्ट में 5वां स्थान, 4 वर्ष की उम्र में टी-सीरीज में विनर, जयपुर में ‘ब्रांड फेस आॅफ बिहार’, चित्रकूट में विशेष सम्मान सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं द्वारा प्राप्त अनेक सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा मानव श्रृंखला एवं नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक अभियानों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की है। साथ ही नेपाल में बाल कला सम्मान भी मिला। सुश्री लाडो ने समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाया है उन्होंने कहा की लाडो वानी ने इतनी कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उनका जुड़ाव समाजसेवा से लगातार बना हुआ है। वह अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, मूक-बाधिर, दिव्यांग, नेत्रहीन बच्चों एवं स्लम बस्तियों में जाकर मनाती हैं। साथ ही कचड़ा चुनने वाले बच्चों के लिए पाठशाला चलाकर उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है。 श्री नीतीश कुमार ने लाडो वानी की प्रतिभा, उपलब्धियों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की इस नन्हीं प्रतिभा ने अपनी मेहनत, लगन और सेवा भावना से प्रदेश का गौरव व मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने लाडो वानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कम उम्र में समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर सत्तारुढ़ दल के मा0 उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ भी रहे।0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अतल दुल्ला ने बरामुल्ला जेहानपोरा में Phase-II शुरू करने का संकेत
Gulmarg, Chief Secretary, Jammu and Kashmir, Atal Dulloo today visited the ongoing archaeological excavation site at Zehanpora in Baramulla to review the progress of excavation works, take stock of the historical and archaeological significance of the site and mark the commencement of Phase-II of the excavation. The visit was attended by the Vice Chancellor, University of Kashmir; Principal Secretary, Culture Department; Deputy Commissioner, Baramulla; Director, Archives, Archaeology & Museums; SSP Baramulla; SDM Uri; faculty members of Government Degree College Baramulla and the University of Kashmir, besides other concerned officers and officials.0
0
Report
अलीगढ़ में दो पक्षों के बीच भीषण दंगल, लात-घूंसे से पांच घायल, पुलिस जांच
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... दो पक्षों के बीच जमकर हुआ दंगल दो पक्ष में जमकर चले लात,घूसे हुआ खूनी खेल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है मामूली कहा सुनी से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदला हाथों में डंडे बेल्ट कुर्सियां एक दूसरे को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं लोग दोनों पक्षों के पांच व्यक्ति हुए घायल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी ब्लॉक गंगीरी थाना छर्रा क्षेत्र ग्राम बूढ़ा गांव का मामला0
0
Report
पांसकुरा सरकारी स्कूल के विध्वंस पर भारी विरोध, बच्चों के आंसू
Dihierench, West Bengal:*সরকারি স্কুল ভাঙা কে কেন্দ্র করে উত্তেজনা পাঁশকুড়ায়। পুলিশের সাথে অভিভাবকদের বিক্ষোভ, পুলিশের সাথে ধস্তা দোস্তি, উত্তপ্ত পাঁশকুড়া। স্কুল ফিরে পেতে পড়ুয়াদের কান্না।* পূর্ব মেদিনীপুর জেলার পাঁশকুড়া থানার অন্তর্গত বাহারপুর ১ নং প্রাথমিক বিদ্যালয়। ১১৫ বছরের ঐতিহ্যবাহী এই সরকারি স্কুল আজ ভাঙার মুখে। এই স্কুলে বর্তমানে ১৩০ জন খুদে পড়ুয়া পড়াশোনা করে, শিক্ষক4জন ও শিক্ষিকা 1জন 4জন শিক্ষকের মধ্যে একজন প্রতিবন্ধী শিক্ষক রয়েছে। স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে, স্কুলের জায়গা পড়াশোনার জন্য স্কুলকে দেওয়ার পর প্রায় ১০০ বছর পর সেই জায়গা দাবি করেন স্থানীয় বাসিন্দা অসিতকুমার মান্না। পরে তিনি স্কুলের জায়গা নিয়ে স্কুলের বিরুদ্ধে ২০০১ সালে কেস করেন স্থানীয় বাসিন্দা অসিত মান্না। ২০১৩ সালে তমলুকের জেলা কোর্টে স্কুল কর্তৃপক্ষ জিতলেও, ২০১৮ সালে জেলা জজ কোর্টে এবং ২০২৪ সালে হাইকোর্টে মামলায় হেরে যায় স্কুল। ২০০৭ সালে তৎকালীন প্রধান শিক্ষক ১৪৪ ধারার সময় লিখিত দিয়েছিলেন, জায়গা প্রমাণ হলে নির্মাণ ভেঙে দেবেন। সেই অর্ডারের ভিত্তিতেই ১৩/৪৯ দাগের নির্মাণ অবৈধ বলে রায় দেয় কলকাতা হাইকোর্টের আদালত। আদালতের নির্দেশে আজ স্কুল ভাঙতে bulldozer নিয়ে আসা হলে উত্তেজনা ছড়ায়। স্কুলের অভিভাবক এবং ছাত্রছাত্রীরা বিক্ষোভ দেখায়। সেই সময় পুলিশের সাথে ধস্তাধস্তিতে জড়িয়ে যায় গ্রামবাসী এবং অভিভাবকদের।গ্রামবাসীরা JCB দিয়ে স্কুল ভাঙতে বাধা দেন। বিক্ষোভ দেখিয়ে JCB-কে ফিরিয়ে দেন তাঁরা। পরে কোর্টের অর্ডারকে সম্মান জানিয়ে গ্রামবাসীরা স্কুল ভাঙতে দেয়। গ্রামবাসীদের অভিযোগ, এত বছরের স্কুল যেখানে ছাত্র-ছাত্রীদের ভবিষ্যৎ জড়িয়ে রয়েছে সেই স্কুল ভেঙ্গে দিলে ছাত্রছাত্রীরা পড়াশোনা করবে কোথায়। এদিকে স্কুল ভাঙা শুরু হতেই কান্নায় ভেঙে পড়েছে খুদে পড়ুয়ারা। পঞ্চম শ্রেণির ছাত্রী সুদীপা চক্রవర্তার কথায়, "আমার বাবা-মার অত পয়সা নেই। আমরা এই স্কুলেই পড়তে চাই। স্কুল ভেঙে দেবেন না।" এই বর্ষার মরশুমে ১৩০ জন ছাত্র-ছাত্রী কোথায় ক্লাস করবে, তা নিয়ে চরম দুশ্চিন্তায় শিক্ষক ও অভিভাবকরা। প্রশাসনের কাছে স্কুলটি দ্রুত পুনর্নির্মাণের দাবি জানিয়েছেন গ্রামবাসীরা।0
0
Report
Advertisement
