जलालपुरा गांव के पास पार्वती नदी में जान जोखिम में डालकर डूबे हुए रपटे को पार कर रहे वाहन चालक
Sheopur, Madhya Pradesh:बारिश की वजह से जिलेभर के नदी नाले एक बार फिर से उफान पर पहुंच गए हैं। पार्वती नदी में उफान आने से नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया है। इन हालातों में श्योपुर का राजस्थान से कोटा, खातोली सहित कई शहरों से संपर्क कट गया है। इस दौरान बड़ी लापरवाही भी देखी जा रही है जो लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। पार्वती नदी के पुल पर मौजूदा हालातों में करीब ढाई फीट पानी है। वहीं, नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
