476337
श्योपुर में प्रेमी जोड़े की शादी के बाद विवाद, युवक के रिश्तेदारों को बंधक बना कर पीटा
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के गढ़ी गांव में कुछ दिनों पहले एक प्रेमी जोड़े ने भाग कर शादी की थी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। फरियादी ने आरोप लगाया है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के एक जीजा को विजयपुर पुलिस थाने से बंधक बना लिया और दूसरे को अस्पताल गेट से स्कॉर्पियो गाड़ी में बंधक बना कर ले गए। उन्हें जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और पूरी रात जमकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस की भी संलिप्तता की शिकायत की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का किसान मेला 1–2 अक्टूबर, 1 लाख से अधिक किसान जुटेंगे
Hisar, Haryana:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का किसान मेला 1 और 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. कंबोज ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में बताया कि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कुलपति ने कहा कि मेले को इस बार ग्लोबल स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी की गई है, ताकि आने वाले समय में यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी एक अलग पहचान बना सके। इस दो दिवसीय मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 1 लाख से अधिक किसानों के जुटने की संभावना है। मेले में कुल 323 स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं कृषि क्षेत्र में नई मिसाल पेश करने वाले 23 जिलों के 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा और उनके सफल कृषि मॉडल को स्टॉल के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।0
0
Report
सिरसा की अनाज मंडी में सरकारी खरीदी अभी शुरू नहीं, किसानों को इंतजार
Sirsa, Haryana:सिरसा。 सिरसा जिला में धान की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू。 किसानों को सरकारी खरीद کا इंतजार。 1234 मिट्रिक टन पीआर धान की मंडी में आवक हुई。 सिरसा जिला में अब तक 288 मिट्रिक टन की प्राइवेट खरीद हुई。 1063 मिट्रिक टन बासमती धान की आवक सिरसा जिला में हुई。 मंडी में प्रदेश सरकार और मार्केट कमेटी द्वारा व्यापक प्रबंध करने का किया दावा。 किसान मंडी में जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों से संतुष्ट दिखाई दिए。 सरकार ने पीआर धान ग्रेड A का रेट 2461 समर्थन मूल्य निर्धारित किया。0
0
Report
उदयपुर के साकरोदा स्कूल में चोर घुसे, ताले तोड़े, कीमती सामान चुरा लाए
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के साकरोदा में बदमाशो ने बीती रात पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में स्कूल में घुसे चोरों ने ताले तोड़े, सामान चुराया और जाते-जाते सरकारी संपत्ति में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा तो घटना के बारे में पता चला। स्कूल के कई कमरों के ताले टूटे मिले और जगह-जगह सामान अस्त-व्यस्त था। बदमाशो ने वॉटर कूलर और सेनेटरी नैपकिन डिस्पोज मशीन चोरी कर ली गई। टॉयलेट और स्नानागर में लगे नल भी चोर उखाड़कर ले गए। स्कूल के किचन और मिड-डे मील कक्ष की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी गई। स्कूल में हुई चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
वन्यजीव सप्ताह शुरू: रांची से जिलों तक जागरूकता कार्यक्रम जारी
Ranchi, Jharkhand:वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 2 से 7 अक्टूबर तक राज्यभर में 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान वन्यजीव और जैव विविधতা के संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सप्ताहभर प्रभात फेरी, बर्ड वॉचिंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, साइकिलिंग, कार्यशाला और अंतर-विभागीय बैठक जैसे कार्यक्रम होंगे. वहीं, मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी चुनौतियों और उसके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी. प्रेस वार्ता में PCCF & HoFF संजीव कुमार ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण कई बार ऐसी गलतियां होती हैं, जो वन्यजीव और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से रांची में राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जबकि राज्य के सभी जिलों में भी अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.0
0
Report
बागीदौरा में दल-बदल: 50 से अधिक कांग्रेस में शामिल, BAP को बड़ा झटका
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा, जहां 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का मालवीय ने माला पह wearingakar स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र में काम करने की बात कही। पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले हुए इस दल-बदल को बागीदौरा क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मालवीय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।0
0
Report
हाई कोर्ट ने नाबालिग गर्भवती के गर्भपात के लिए मेडिकल बोर्ड से अनुमति दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दुष्कर्म की कथित घटना के बाद गर्भवती हुई नाबालिग पीड़िता की गर्भसमापन की मांग स्वीकार कर ली है। न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने धमतरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल पीड़िता को रायपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में कानून के अनुसार गर्भसमापन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म से जुड़ी गर्भावस्था में होने वाली मानसिक पीड़ा को कानून गंभीर चोट के रूप में मान्यता देता है। पीड़िता को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भ जारी रखने के लिए मजबूर करना उसकी गरिमा, निजता, शारीरिक स्वायत्तता और प्रजनन संबंधी अधिकारों का उल्लंघन होगा। मामले में पीड़िता ने अपने प्राकृतिक संरक्षक के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के अनुसार, मार्च 2025 में उसके साथ कथित यौन हमला हुआ था। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 23 सितंबर को हाई कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता की जांच कराने का आदेश दिया था। 25 सितंबर को पेश मेडिकल रिपोर्ट में गर्भावस्था 31 सप्ताह और छह दिन की बताई गई। रिपोर्ट के अनुसार, भ्रूण जीवित था और उसका विकास सामान्य था। मेडिकल बोर्ड ने इस अवस्था में गर्भसमापन के दौरान रक्तस्राव, संक्रमण और अन्य गंभीर जटिलताओं की आशंका जताई, हालांकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और उचित चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता में प्रक्रिया को संभव बताया। धमतरी अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण पीड़िता को उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान में उपचार देने की सिफारिश की गई थी। हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पीड़िता के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कोर्ट ने रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एंबुलेंस, रक्त, नवजात शिशु की देखभाल और मनोवैज्ञानिक सहायता सहित सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के उद्देश्य से भ्रूण से संबंधित जैविक नमूनें सुरक्षित रखने और दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है.0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।
New Delhi, Delhi:एंकर - खबर हापुड़ से है जहां मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने एक युवक को घर के अंदर बंद करके जमकर पीटा है युवक की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई की गई है युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी बेल्ट से ताबड़तोड़ वार करते रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो बाबूगढ़ थाना क्षेत्र कुचेसर चौपला के पास का है। वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है जहां पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
तोरवा में यूपीआई धोखाधड़ी: महिला कारोबारी के खाते से 1.9 लाख रुपये गायब
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार तोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला कारोबारी के खाते से यूपीआई के जरिए 1 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना पूरी कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर तोरवा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि महिला कारोबारी के खाते से यूपीआई के जरिए 1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ठगी के तरीके और आरोपी की पहचान को लेकर विवेचना की जा रही है। एएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले की जांच पूरी कर आरोपी की गिरफ्तारी करेगी.0
0
Report
कैच द रेन-2026: राजस्थान में जल संरक्षण पर जन भागीदारी बढ़ाने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।जल संचय जन भागीदारी अभियान को लेकर मुख्य सचिव की वीसी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जिला कलेक्टर्स के साथ की समीक्षा। ‘कैच द रेन-2026’ को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश। हर गांव में जरूरत के मुताबिक जल संरक्षण के काम कराने के निर्देश। जल संरक्षण कार्यों की गुणवत्ता खुद जांचें जिला कलेक्टर-CS कार्र्यों का मौके पर निरीक्षण करने के भी दिए निर्देश। भूजल स्तर पर जल संरक्षण कार्यों के असर का होगा आकलन। चारागाहों में पानी की उपलब्धता पर असर भी जांचने के निर्देश। जल संरक्षण से पलायन में आए बदलाव का भी होगा आकलन। 29 सितंबर तक अभियान में राजस्थान का बेहतर प्रदर्शन। पूर्ण जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर चेकिंग के दौरान पुलिस-बाइक चालक के बीच झड़प वायरल, एसपी ने जांच के आदेश
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और एक बाइक चालक के बीच झड़प और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।,वायरल वीडियो थाना लवकुश नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक चालक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच बहस और गाली-गलौज होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान यह विवाद हुआ।कोई वाहन चैकिंग मे लगे पुलिसकर्मि एक हजार रूपये बाईक चालक से चालान के रूप मे मांग रहे थे ,वाहन चालक ने एक हजार रूपये दिये ,लेकिन उससे तीन सौ रूपये की चालान की रसीद थमा दी ,जिस पर विवाद हुआ एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि थाना लवकुश नगर अंतर्गत बाइक चालक और पुलिसकर्मी के बीच में झड़प और गाली-गलौज का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है और शीघ्र जांच कर जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाईट-रजत सकलेचा-एसपी0
0
Report
गरबा रियर्सल में युवती के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गरबा programme के रियर्सल में शामिल होने जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक युवती को घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना 27 सितंबर की शाम तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 27 सितंबर की शाम गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुंदन पैलेस जा रही थी। पुराना बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर वह शाम करीब 7:30 बजे कुंदन पैलेस पहुंची। वहां गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान ऑटो चालक ने युवती को घुमाने के बाद वापस छोड़ने की बात कही। उसकी बातों में आकर युवती दोबारा ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद चालक उसे मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम रेलवे डिपो की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर ऑटो रोककर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तारबाहर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा निवासी आरोपी ऑटो चालक करन भरवे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
इंदौर में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा मांगकर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन
Indore, Madhya Pradesh:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन. इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देने की कोशिश की. लेकिन प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के गेट के बाहर ही बैरिकेटिंग से रोक दिया गया. इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल देखने को मिला, जहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तनातनी भी देखने को मिली. पुलिस ने बैरिकेडिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों को धक्का देकर बाहर किया. इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ मौजूद रहे. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करती दिखाई दीं. कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन हमें रोक रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि अंदर तक नहीं घुसने दिया गया; ज्ञापन भी नहीं दे पाए.0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों के लिए मुवावजा और खाद्य राशन: सम्राट चौधरी ने निर्देश दिए
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है जिला का एरियल सर्वे किया है बैरिया के राजकीय उच्च विद्यालय बथना में मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से बात की बाढ़ राहत शिवर का निरीक्षण किया रसोई घर का निरीक्षण किया अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए कहा कि बिहार के सभी बाढ़ पीड़ितों को दशहरा से पहले मुवावजा सरकार उनके खातों में भेजेगी किसानों को फसल का मुवावजा भी जाएगा बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन निरंतर सुचारू रूप से चलता रहेगा जो लोग सामुदायिक किचन तक नहीं पहुंच सकते है उनलोगों को सूखा राशन दिया जाएगा जिला में जितने भी तटबंध टूटे है सभी का बहुत जल्द मरम्मत किया जाएगा बाढ़ से स्थाई निदान के लिए सरकार गंडक और कोशी नदी का पक्कीकरण कर बाढ़ का स्थाई निदान करेगी बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है अबकी बार बाढ़ का 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है गंडक नदी से कभी इतना पानी डिस्चार्ज नहीं हुआ था जिसके चलते कई जगह तटबंध टूट गए है सभी का मरम्मत होगा सभी बाढ़ पीड़ितों को दशहरा से पहले मुवावजा मिल जाएगा0
0
Report
सूचना उपलब्ध नहीं: कोई समाचार सामग्री नहीं मिली
Dhar, Madhya Pradesh:0
0
Report
हरियाणा में मौसम बदला, 1-2 डिग्री ताप बढ़ने की उम्मीद; किसान पकी फसल काटें जल्दी
Hisar, Haryana:हरियाणा में मौसम के मिज़ाज ने करवट ले ली है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने के चलते 5 अक्तंबर तक सूबे में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में एचएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हवाओं की दिशा बदलने से दिन के पारे में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि सुबह और शाम को हल्की रंगत ठंड की दिखेगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लिहाज़ा उन्होंने किसानों को पकी फसलों की कटाई और उठान का काम तेजी से निपटाने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
