केंद्रीय मंत्री बिट्टू और यूपी के मंत्री रघुराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
Salapura, Madhya Pradesh:कांग्रेस ने श्योपुर कोतवाली पर प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और यूपी के मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दोनों मंत्रियों ने 15-16 सितंबर को राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, उन्हें आतंकवादी कहकर इनाम घोषित करने की बात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और मंत्रियों पर मामला दर्ज करने की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
