श्योपुर में चीतों की जान जाने पर कार्रवाई की मांग
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की जान जाने के मामले में ट्रेंकुलाइजेशन और प्रोजेक्ट से जुड़े वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवा और पर्यावरण प्रेमी सोमवार को दोपहर 1 बजे श्योपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव: नवरात्रि-दशहरा को लेकर डीएम की बैठक, लापरवाही पर होगा एक्शन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आगामी नवरात्रि और दशहरा सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, यातायात और मूर्ति विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। नगर निकायों को साफ-सफाई, फॉगिंग और चूना छिड़काव कराने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। खाद्य विभाग को मिलावटखोरी रोकने के लिए जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने मूर्ति पंडालों पर पुलिस की तैनाती, डीजे की ऊंचाई नियंत्रित रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, रामलीला आयोजक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बाइट डीएम उन्नाव घनश्याम मीणा
