कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दीपावली पर एक दीया मुकेश मल्होत्र के लिए लगाओ
Vijaypur, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर में एक सभा के दौरान कहा कि दीपावली पर एक दीया मुकेश मल्होत्रा के नाम जलाएं और उन्हें वोट देकर लोकतंत्र की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि रामनिवास जी के पास पेट्रोल पंप, दुकानें, बिल्डिंग, कॉलेज, हजारों बीघा जमीन और तीन हवेलियां हैं। इसके अलावा, आरटीओ में उनके भाई और बेटा भी राजनीतिक पदों पर हैं, लेकिन विजयपुर में अब तक कोई नया नेता उभर नहीं सका है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
