476355
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्योपुर DM को कहा- गड़बड़ी की तो हैसियत हम बताएंगे!
Karahal, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्योपुर के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान नए DM किशोर कन्याल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह वही DM हैं जिन्होंने एक पीछड़े वर्गीय के व्यक्ति से यह कहा था कि, "तेरी हैसियत क्या है?" पटवारी ने आरोप लगाया कि DM को इनकी आवाज दबाने के लिए सरकार ने यहां नियुक्त किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि DM ने कोई गड़बड़ी की, तो उनकी हैसियत जनता चुनाव में बताएगी और कानून अपना काम करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उरुरगे के राजदूत ने मोदी के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALBERTO ANTONIO GUANI AMARILLA (AMBASSADOR OF URUGUAY TO INDIA) ON PM NARENDRA MODI TO BECOME INDIA'S LONGEST CONTINUOUSLY SERVING PM ON JUNE 10TH/ 12 YEARS OF PM NARENDRA MODI LED CENTRAL GOVERNMENT/ US PRESIDENT DONALD J. TRUMP’S STATEMENT/ ACTING PRESIDENT OF VENEZUELA DELCY RODRÍGUEZ’S INDIA VISIT/ RUSSIA-UKRAINE CONFLICT/ WEST ASIA CRISIS/RELATIONSHIP BETWEEN INDIA & URUGUAY/ EAM S. JAISHANKAR TO VISIT URUGUAY दिल्ली: भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बनने पर, भारत में उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो एंटोनियो गुआनी अमरीला कहते हैं, "मुझे यकीन है कि आप लोग जश्न मना रहे होंगे क्योंकि उन्होंने इन बारह वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है। हम यह समझते हैं। मुझे नहीं पता कि भारत पहले कैसा था, लेकिन मैंने अपने कई साथियों और दोस्तों से सुना है कि उन्होंने सचमुच इस देश को बदल दिया है, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, और उन्होंने भारतीय लोगों को बेहतर और आरामदायक ज़िंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित किया है—और जिस तरह से उन्होंने खुद को अपने लोगों की भलाई के लिए समर्पित किया है, वह काबिले-तारीफ़ है। यह एक ऐसा country है जहाँ लोग भविष्य को लेकर उम्मीदें रखते हैं। इन सबमें प्रधानमंत्री मोदी के प्रोत्साहन और उनकी कोशिशों का बहुत बड़ा हाथ है, और भारत आज जिस मुकाम पर पहुँचा है—न सिर्फ़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में, बल्कि साथ ही उनका असली मकसद भी यही है: 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना..."0
0
Report
उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड कैंप: 15 मई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान
Noida, Uttar Pradesh:मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित जनों से अपील करता हूं कि 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी पात्रजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य कैम्प पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों के लिए कार्ड अनुमन्य है। मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि कैम्प में जाकर,कार्ड बनवाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज वाली इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।0
0
Report
दमोह में विशाल पेड़ गिरने से सड़क जाम, प्रशासन को घंटों हटाने में देरी
Damoh, Madhya Pradesh:सड़क पर गिरा विशाल पेड़ नहीं हटा सका प्रशासन कई घंटे तक लगा जाम.. एंकर/ दमोह जिले के प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से दिन भर सैकड़ों।लोग परेशान रहे जाम में फंसे रहे और घंटों बाद भी प्रशासन महज एक पेड़ को नहीं हटा पाया। मामला जिले के तेंदूखेड़ा तारादेही मार्ग का है यहां अल सुबह एक विशाल पेड़ धराशाई हो गया और इसमें मुख्य मार्ग को बंद कर दिया, ये 24 घंटे चलने वाला मार्ग है लिहाजा सुबह से ही लोगों ने पुलिस और पीडब्ल्यू डी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन दोपहर तक यहां कोई नहीं पहुंचा और उसका नतीजा ये हुआ कि सड़क के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया, बस कार ट्रक और बाइक की लंबी कतारें लग गई और कई बीमार लोग भी इस जाम का शिकार हुए। दोपहर को पहुंची प्रशासन की टीम ने पेड़ को हटवाने का काम किया लेकिन ये समय घटों का रहा और इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने खासी नाराजगी जाहिर की हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: RAS नीरज मिश्रा को एपीओ नियुक्ति; शिवगंज (सिरोही) के उपखंड अधिकारी थे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।RAS नीरज मिश्रा एपीओ। शिवगंज (सिरोही) उपखंड अधिकारी के पद पर थे नीरज। कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश।0
0
Report
यमुनोत्री NH पर भारी भूस्खलन, स्यानाचट्टी के पास मार्ग बंद; लाखों यातायात प्रभावित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी ब्रेकिंग। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन होने से बंद।। नेशनल हाईवे बंद होने से मार्ग के दोनों तरफ फंसे वाहन और यात्री।। NH विभाग बड़कोट की मशीनरी जुटी हाइवे खोलने में।। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि यातायात को रोका।।0
0
Report
24 घंटे में कौशांबी में लाइनमैन हत्याकांड ka खुलासा, तीन गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में हुए सनसनीखेज लाइनमैन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के विवाद में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। 8 जून की सुबह चरवा थाना क्षेत्र के बाराडोली गांव के जंगल में एक संदिग्ध बाइक मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश की तो एक युवक का शव बरामد हुआ। मृतक की पहचान पंसौर गांव निवासी 30 वर्षीय राजू उर्फ लाइनमैन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कौशांबी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मीरनपर गांव निवासी अंगद, उसकी पत्नी राजकुमारी और बेटे लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का कटा हुआ सिर, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार, कुल्हाड़ी, खुर्पी और फावड़ा बरामद किया। इसके अलावा फील्ड यूनिट के साथ जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो घर की दीवारों पर भी खून के छींटे पाए गए, जिससे हत्या घर के अंदर किए जाने की पुष्टि हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी अंगद ने बताया कि मृतक राजू उसकी बेटी से बातचीत करता था और उसे परेशान करता था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। 7 और 8 जून की रात राजू उनके घर पहुंचा, जहां उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए सिर और मोबाइल को जमीन में गाड़ दिया गया, जबकि धड़ और बाइक को जंगल में फेंक दिया गया। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर न सिर्फ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि मृतक का सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान मंत्री ने मोदी के 12 साल के कार्यकाल की सराहना, प्रगति का उल्लेख
Noida, Uttar Pradesh:KOTA (RAJASTHAN): HEERALAL NAGAR (RAJASTHAN MINISTER) ON 12 YEARS OF PM NARENDRA MODI LED CENTRAL GOVERNMENT कोटा, राजस्थान: राजस्थान सरकार के मंत्री हीरालाल नागर ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के बारे में कहा, "भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में जनजागरण करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों को लेकर, चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर हो, रेल कनेक्विटी, रोड कनेक्टिविटी को लेकर हो, जिस तरह देश ने प्रगति की है, लोगों की आय बढ़ी है... प्रधानमंत्री मोदी ने डीज़ल-पेट्रोल का कम उपयोग करने का आह्वान किया, इसपर लोगों ने ध्यान दिया... आम जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, इसी का यह उदाहरण है कि वे जो भी आह्वान करते हैं जनता उसका अनुसरण करती है... पहले भारत को पिछड़ा और कमजोर देश समझा जाता था लेकिन हमने वह पहचान बदली है। यह भारत की बढ़ती ताकत का नतीजा है कि आज विश्व में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है..."0
0
Report
BJP नेताओं की Salt Lake कार्यालय में बैठक, CID के घर पहुंचने पर टीएमसी पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:SALT LAKE, KOLKATA (WEST BENGAL): BJP LEADERS MEET AT PARTY OFFICE IN SALTLAKE/ VISUALS/ INDRANIL KHAN (WEST BENGAL MINISTER), RATNA DEBNATH (BJP), SANKAR SIKDER (BJP), TARUNJYOTI TEWARI (BJP), TAPAS ROY (WEST BENGAL MINISTER), PURNIMA CHAKRABORTY (BJP), SAJAL GHOSH (BJP) भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक हुई।" भाजपा विधायक शंकर सिकदर ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ विधायकों की बैठक पर कहा, "कल जो घटना हुई है उसके बाद कई बैठकें होंगी क्योंकि TMC की सरकार में ये लोग अपनी बात नहीं रख पाए थे... जो दीदी लड़ाई करके पश्चिम बंगाल की सत्ता में आई थी, वे आज वह दीदी नहीं है, यह जनता भी समझ गई है इसलिए उन्होंने परिवर्तन किया।" भाजपा विधायक सजल घोष ने ममता बनर्जी के आवास पर CID टीम पहुँचने पर कहा, "चोरों की दीदी के घर CID गई है... TMC खत्म हो गई है... 2016 में जब से दीदी भतीजे को लाई तब से वह बदल गई थी..." भाजपा विधायक इंद्रनील खान ने लोकसभा स्पीकर को 20 TMC सांसदों के लिखे पत्र पर कहा, "...केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ट्रिपल स्पीड से डबल ईंजन की सरकार चला रही है, उससे प्रभावित होकर सभी लोग प्रोत्साहित हो रहे हैं।"0
0
Report
प्रशासनिक सुधार विभाग ने लक्ष्मणगढ़ में सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कार्मिकों में मची खलबली एंकर इन्ट्रो- प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग सचिवालय जयपुर की टीम ने आज लक्ष्मणगढ़ पहुंचकर लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय सहित क्षेत्र के सरकारी विभागों के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसके कारण लक्ष्मणगढ़ सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों में खलबली मची। टीम ने लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, सीबीईओ ऑफिस , विद्युत विभाग कार्यालय सहित विभिन्न कार्यलयो का निरीक्षण किया। प्रशासनिक सुधार विभाग सचिवालय के अतिरिक्त निदेशक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार के निर्देशानुसार आज टीम ने लक्ष्मणगढ़ के सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजपत्रित के 36 में 9 ओर अराजपत्रित के 186 में से 45 कर्मचारी, अधिकार अनुपस्थिति पाये गये। साथ ही सरकारी कार्यालयों में अव्यवस्थाओ की सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम में सहायक शासन सचिव रामस्वरूप बिश्नोई, सहायक अनुभागाधिकारी अधिकारी चेनाराम भदाला, मनोज पंवार और लिपिक ग्रेड द्वितीय वीर सिंह मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के वार्ड 6 में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना, तालाब रोड स्थित वार्ड नंबर 6 में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भीम गुहाला, निवासी नीमकाथाना के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बिधाननगर पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता को 8 दिन पुलिस कस्टडी, प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके
Noida, Uttar Pradesh:BIDHANNAGAR, NORTH 24 PARGANAS (WEST BENGAL): FORMER BIDHANNAGAR MAYOR & TMC LEADER SABYASACHI DUTTA SENT TO 8-DAY POLICE CUSTODY AMID ARREST, PROTESTORS HURL EGGS/ VISUALS बिधाननगर के पूर्व मेयर और TMC नेता सब्यसाची दत्ता को गिरफ्तार के बाद 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा; प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर गली में अचानक की छज्जा गिर जाने से 6 श्रद्धालु घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके में बांके बिहारी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर गली में अचानक की छज्जा गिर जाने से कुल पांच छह लोग घायल हो गए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई आपको बता दे यह हादसा वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बाँके बिहारी गेट नम्बर 4 के जाने वाले रास्ते पर हुआ बताया जा रहा है कि सुशील गोस्वामी के मकान के छज्जे पर बंदर कूदे जाने से छज्जा गिर गया इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है । मंदिर हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि बहुत ही दुखद हादसा हुआ है इस हादसे में पांच लोग दबे है इस बारे में शिव सदर पी सिंह का कहना है कि बांके बिहारी जाने वाले गेट नंबर 4 के निकट सुशील गोस्वामी के मकान पर बंदर कूदने से अचानक छज्जा गिर गया इसमें 6-7 लोग दब गए जिनका उपचार चल रहा है बाइट.... दिनेश गोस्वामी सदस्य कमेटी हाई पावर बाइट .....पी पी सिंह सी ओ सदर0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.493 किग्रा गांजा बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार ।3.493 किलो गांजा बरामद । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई। समस्तीपुर जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 3 किलो 493 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय बताए जा रहे हैं। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई。 जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस को 8 जून को सूचना मिली थी कि दूधपुरा गांव में कुछ लोग अपने घरों में गांजा छिपाकर उसकी बिक्री और तस्करी कर रहे हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दूधपुरा गांव में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान किशोरी साह के घर की तलाशी ली गई, जहां से 1 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद साह के घर में भी छापेमारी की, जहां से 2 किलो 442 ग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों जगहों से कुल 3 किलो 493 ग्राम गांजा बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दूधपुरा वार्ड संख्या-4 निवासी चंद्रिका प्रसाद साह और उनके बेटे किशोरी साह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गांजा तस्करी के कारोबार से जुड़े हुए थे और इलाके में इसकी सप्लाई करते थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो अलग-अलग घरों से गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।0
0
Report
नोएडा के राजनिगंधा चौक पर वाहन में आग, दमकल ने आग बुझाई
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UP): VEHICLE CATCHES FIRE AT RAJNIGANDHA CHOWK, FIRE BRIGADE DOUSES FLAMES0
0
Report
रामशिला टेक गांव में भीषण गर्मी: श्मशान-कब्रिस्तान के पास जल स्रोत से पानी भरना मजबूरी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर- पन्ना नेशनल हाईवे पर बसे रामशिला टेक गाँव में भीषण गर्मी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए एक किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। शिवराजपुर ग्राम पंचायत के इस गांव में पेयजल संकट इतना गहरा है कि ग्रामीणों को गांव से एक किलोमीटर दूर श्मशान और कब्रिस्तान के पास बने जल स्रोत से पानी भरना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिला। गाँव दो पंचायतों - चंद्रनगर और शिवराजपुर - के बीच फंसा है। प्रशासनिक उलझन का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। नेशनल हाईवे पर होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। यह तस्वीर हर घर जल योजना के दावों की जमीनी हकीकत बयान करती है। कब तक ग्रामीण श्मशान-कब्रिस्तान के सहारे प्यास बुझाएंगे? जनपद सीईओ ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है।0
0
Report
Advertisement
