476337
कांग्रेस विधायक जंडेल का भगवान शिव पर विवादास्पद बयान, क्या होगा अगला कदम?
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की भगवान शिव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों ने विधायक के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू किया। इसके बाद श्योपुर कोतवाली थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वीडियो में विधायक जंडेल भगवान शिव का नाम लेते हुए अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। उनके खिलाफ श्योपुर और अन्य क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव का 157 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर डिप्टी सीएम कार्यक्रम बलरामपुर जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को 157 करोड़ 4 लाख रुपये के 191 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। खेल मैदान आरागाही-ताम्बेश्वरनगर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की, जबकि सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, डिप्टी सीएम के साथ सभी नेताओं ने आरगाही मैदान में वृक्षारोपण भी किये, समारोह में 126 करोड़ के 171 कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ के 20 नए कार्यों की आधारशिला रखी गई। डिप्टी सीएम अरुण साव ने रामानुजगंज में pwd और नगरीय निकाय से जुड़े अफसरों की बैठक भी ली..साथ ही डिप्टी सीएम सूर्यप्रकाश मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में भी शामिल हुए और उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी सिर्फ अच्छा खेल नहीं खेलता बल्कि अपना स्वास्थ्य भी सुधारता है। मंत्री रामविचार नेताम बोले स्वर्गीय पुत्र की स्मृति में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है0
0
Report
कालसी के कचटा में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी फरार
चकराता स्लग: पति ने किया धारदार हथियार से पत्नी का कत्ल विकासनगर अंतर्गत कालसी तहसील के कचटा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिर फिरे पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। गांव में अचानक हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना कालसी के कचटा गांव की है, जहां आरोपी 25 वर्षीय मनोज ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय नीलम की बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है मनोज ने घर में रखी पाठल से नीलम के गले पर वार कर अचानक हमला बोल दिया, नीलम की चीख-पुकार सुनकर घर वाले और आप पड़ोस के लोग मौके पहुंचे तो तब तक नीलम ने दम तोड़ दिया था, जबकि आरोपी पति मनोज फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग ने शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसडीएम कालसी प्रेम लाल के मुताबिक मनोज और नीलम की शादी पांच साल पहले हुई थी, प्रथमदृष्टया हत्या का कारण गृहक्लेश सामने आया है। बताया कि मामलों की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जारी है और फरार आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
संभल में सोत नदी प्रवाह पुनरुद्धार कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का SDM आशुतोष तिवारी ने किया निरीक्षण
Chandausi, Uttar Pradesh:तहसील चन्दौसी क्षेत्र में सोत नदी के पुनरुद्धार एवं उसके प्राकृतिक प्रवाह को सुचारु करने का कार्य लगातार जारी है। ग्राम नगला से ग्राम बरई होते हुए करीब 22 से 25 किलोमीटर की दूरी में प्रवाहित होने वाली सोत नदी के अधिकांश हिस्से में वर्तमान में पानी का प्रवाह सुचारु बना हुआ है। वहीं नदी के शेष हिस्से में आवश्यक साफ-सफाई और नदी के मार्ग को सुगम बनाने का कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य नदी के प्राकृतिक प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना और उसे उसके मूल स्वरूप में लाना है। एसडीम आशुतोष तिवारी ने मौके पर बृहस्पतिवार शाम 4:00 के करीब पहुंच निरीक्षण किया वहीं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी और संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बालोद में खनिज न्यास की बैठक राजनीति बीच घिरी, सांसद न रहने से तकरार
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक सियासी गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक में जहां सांसद की गैरमौजूदगी ने आंतरिक कलह के कयासों को हवा दी, वहीं कांग्रेस विधायकों ने कार्यों के आबंटन में भेदभाव का आरोप लगाकर मोर्चा खोल दिया, विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बैठक का बहिष्कार किया तो विधायक संगीता ने व्यव की जानकारी ना देने का आरोप लगाया। काफी लंबे समय बाद बालोद में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, लेकिन यह बैठक विकास चर्चाओं से ज्यादा राजनीतिक विवादों को लेकर सुर्खियों में आ गई। बैठक में सांसद की अनुपस्थिति ने सबको चौंका दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के भीतर कार्यों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। सांसद लगातार खनिज न्यास मद के कार्यों की जांच की मांग करते रहे हैं, जिसे उनकी नाराजगी और गैरमौजूदगी का मुख्य कारण माना जा रहा है। बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक "बैठक में हमने साफ तौर पर पूछा कि कौन सी राशि कहां खर्च हो रही है? इस बात की कोई जानकारी न हमें दी जा रही है और न ही पंचायतों के सरपंचों को। आखिर प्रशासन क्या छुपाना चाह रहा है? सांसद महोदय का न आना भी यह साबित करता है कि अंदरूनी स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं है." विधायक ने किया बैठक का बहिष्कार वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों को जानबूझकर विकास कार्यों से वंचित रखा जा रहा है। बाइट - कुंवर सिंह निषाद, विधायक "जहां कांग्रेस के विधायक हैं, वहां जानबूझकर काम रोका जा रहा है। खनिज न्यास की तकनीकी परिधि का हवाला देकर हमें काम ही नहीं दिया जा रहा। जिस बैठक में मेरे विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता के हकों की कोई बात न हो, वहां मेरी क्या उपयोगिता है? इसलिए हमने इसका बहिष्कार किया। लंबे समय बाद हुई थी बैठक लंबे इंतजार के बाद हुई इस बैठक से जिले को बड़े विकास कार्यों की उम्मीद थी, लेकिन सांसद की दूरी और विधायकों के तीखे तेवरों ने साफ कर दिया है कि DMFT फंड के आबंटन को लेकर जिले में सियासी तकरार अभी और तेज होगी आज सांसद नगरी के दौरे पर थे, अब जन सांसद बालोद आयेंगे तब ये स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर वे बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए।0
0
Report
NH-30 के पास पंडरीपानी में भीषण सड़क हादसा, 8 घायल
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर NH-30 में पंडरीपानी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार टो वाहन ने एक आटो , 5 बाइकें एवं एक कार को मारी टक्कर, 8 लोगों के घायल होने की जानकारी, परपा थाना क्षेत्र की घटना मौके पर पहुंची पुलिस, गुस्साई भीड़ ने टो वाहन चालक को जमकर पीटा।0
0
Report
कांग्रेस ने चुनाव अधिकारी के विरोध के चलते विरोध प्रदर्शन की घोषणा की
Idar, Gujarat:સાબરકાંઠામાં ચૂંટણી પંચના અધિકારી જ્ઞાનેશકુમારના विरोधને લઈ કોંગ્રેસે આંદોલનનું એલાન કર્યું છે. હિંમતનગર કોંગ્રેસ કાર્યાલયમાં વિપક્ષ નેતા તુષાર ચૌધરીએ પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજી આગામી કાર્યક્રમોની માહિતી આપી હતી. કોંગ્રેસ દ્વારા 12 ઓક્ટોબરે હિંમતનગરમાં વિરોધ પ્રદર્શન યોજવાની જાહેરાત કરવામાં આવી છે. 1 નવેમ્બરે દિલ્હીના રામલીલા મેદાન ખાતે યોજાનારા વિરોધ પ્રદર્શનમાં પણ મોટી સંખ્યામાં કાર્યકરો જોડાશે એવો જણાય છે. હિંમતનગરમાં કોંગ્રેસ કાર્યાલય ખાતે વિપક્ષ નેતા તુષાર ચૌધરીએ પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજી હતી.ચૂંટણી પંચના અધિકારી જ્ઞાનેશકુમારના વિરોધને લઈ કોંગ્રેસ દ્વારા આગામી દિવસોમાં विरोध કાર્યક્રમો યોજવાના હોવાથી આ ખૂબ મહત્વના સમાચાર છે. આ આખા મુદ્દે કોંગ્રેસે આગામી દિવસોમાં વિરોધને વધુ ઉગ્ર બનાવવાની જાહેરાત કરી છે.0
0
Report
Advertisement
आयोध्या में अखिलेश यादव के दौरे पर दावा: बीजेपी हटाने का लक्ष्य 2027 यूपी चुनाव
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADHESH): AWADHESH PRASAD (SP/MP, AYODHYA) ON AKHILESH YADAV'S AYODHYA VISIT / 2027 UTTAR PRADESH ASSEMBLY ELECTIONS / BJP REMOVAL CLAIM0
0
Report
उत्तराखंड के जंगलों में साल बोरर से पेड़ों पर मंडराया बड़ा संकट
Noida, Uttar Pradesh:टॉप: चकराता स्लगं : उत्तराखंड के जंगलों में साल बोरर का अटैक उत्तराखंड के जंगलों की शान 'साल' के पेड़ों पर आठ दशक पुराना खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। 1940 के दशक में जिस 'होपलो' कीट यानी 'साल बोरर' की पहली बार पहचान कालसी वन प्रभाग के टिमली जंगलों में हुई थी, वही کیट आज फिर से कालसी, चकराता और देहरादून के जंगलों को खोखला कर रहा है। दशकों बाद इस 'साइलेंट किलर' की वापसी से वन महकमे में हड़कंप है। देखिए इस बड़े पर्यावरणीय संकट पर हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट。 वर्तमान में कालसी, चकराता और देहरादून वन प्रभाग के हजारों बेशकीमती पेड़ इस कीट की चपेट में हैं। संकट इतना बड़ा है कि वन विभाग को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 'ट्रैप ट्री' यानी पेड़ों का ही जाल बिछाकर और अन्य वैज्ञानिक विधियों के जरिए करीब 4 लाख होपलो बीटल्स को पकड़कर नष्ट किया जा चुका है। अगर संक्रमण की रफ्तार पर जल्द ब्रेक नहीं लगा, तो प्रभावित इलाकों में हजारों पेड़ों के कटान की नौबत आ सकती है। बहरहाल इस महामारी से निपटने के लिए वन विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम और देहरादून स्थित FR I की एक संयुक्त टास्क फोर्स मोर्चे पर डटी है। जिसके जरिए जंगलों की सघन फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रभावित पेड़ों को चिन्हित कर उनके आसपास ट्रैप लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस कीट के पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए रिसर्च जारी है। उम्मीद है कि जिस तरह 1940 के दशक में भी इन जंगलों ने इस कीट को मात दी गई थी, आज भी विशेषज्ञों की वैज्ञानिक मुस्तैदी से जौनसार बावर और पछुवादून के ये बेशकीमती जंगल फिर से सुरक्षित हो सकेंगे।0
0
Report
सिवनी: घंसौर चोरी केस में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.8 लाख के जेवरात बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी: घंसौर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार सिवनी के घंसौर में पुलिस ने दो सूने मकानों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पिपरटोला और बरौदामाल में सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राकेश साहू और संजू उर्फ संजय बर्मन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि स्पेशल: त्योहार की रंगत, पूजा-पाठ और गीत-संगीत की ताजा खबर
Dantewada, Chhattisgarh:0
0
Report
बीकानेर में गोलीबारी से हड़कंप, CCTV में वारदात कैद; पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी खबरफायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप!गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद हुई फायरिंगहंगामा और फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैदआपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा पूरा मामलामुक्ता प्रसाद और नयाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ी घटनामामले में पुलिस ने कई आरोपियों को किया राउंडअपफिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी0
0
Report
दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0: युवाओं के साथ साइबर सुरक्षा पर बड़ा सम्मेलन
New Delhi, Delhi:दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0 का आयोजन, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर Indian Army Terrier Cyber Quest 3.0 Conclave का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम United Service Institution of India USI, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस कॉन्क्लेव का आयोजन Indian Army और CyberPeace की ओर से किया गया। कार्यक्रम में Vice Chief of the Army Staff की गरिमामयी उपस्थिति रही। तेजी से बदलते डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में साइबर क्षेत्र में बढ़ते खतरों, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और युवाओं में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर इस कार्यक्रम के दौरान चर्चा की गई। Terrier Cyber Quest के जरिए साइबर क्षेत्र में नई प्रतिभाओं और युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके स्कूली बच्चों में साइबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण कदम है0
0
Report
Advertisement
सिवनी के लखनादौन में अवैध शराब के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी: लखनादौन में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार सिवनी के लखनादौन में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम करनपुर हाईवे के पास दबिश देकर लखन नामदेव को पकड़ा। उसके कब्जे से 60.70 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 28 हजार 480 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है。0
0
Report
बिलासपुर में ऑटो-रिक्शाओं के पंजीयन और पहचान बोर्ड अनिवार्य
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में संचालित ऑटो-रिक्शा के पंजीयन और पहचान बोर्ड लगाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने ऑटो संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने वाहनों में आवश्यक पहचान बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 30 से 40 हजार ऑटो-रिक्शा संचालित होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सभी ऑटो का पंजीयन कर उनकी समग्र जानकारी उपलब्ध रखना जरूरी है। कई ऑटो चालक गाँवों और जिले के अलग-अलग हिस्सों में यात्रियों को लेकर जाते हैं। ऐसे में किसी यात्री की शिकायत या असुविधा और सुरक्षा की स्थिति में वाहन और चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।0
0
Report
गोरखपुर में डायवर्जन के कारण पेंटर की मौत, चालक की तलाश जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रूट डायवर्जन के चलते सड़क हादसे में पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। बेलीपार थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पेंटर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी 57 वर्षीय रामफल निषाद गोरखपुर में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई गुड्डू निषाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक गुड्डू चला रहे थे और रामफल पीछे बैठे थे। उचगांव पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के डायवर्जन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रामफल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गुड्डू निषाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है। बतायाजाता है कि एनएच-24 पर मरम्मत कार्य के चलते मरवड़िया कुआं चौकी से सेवई चौराहे तक करीब चार किलोमीटर की एक लेन बंद है। ऐसे में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्जन के चलते यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
