icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा मंडल में 2x25 केवी विद्युत प्रणाली से ट्रेनें तेज, बिजली स्थिर

Noida, Uttar Pradesh:कोटा मंडल में हाईस्पीड ट्रेनों के लिए बिजली व्यवस्था मजबूत, 596 ट्रैक किलोमीटर पर 2×25 केवी सिस्टम सक्रिय - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज。 - कोटा मंडल में 596 ट्रैक किलोमीटर पर आधुनिक 2×25 केवी विद्युत प्रणाली सक्रिय。 - सालाबाद से मुरहेसी रामपुर तक 128 ट्रैक किलोमीटर रेलखंड पर नई विद्युत प्रणाली चार्ज。 - भरतपुर में कोटा मंडल का चौथा 2×25 केवी ट्रैक्शन सब-स्टेशन शुरू。 - सुवासरा, गंगापुर सिटी और रामगंजमंडी के बाद भरतपुर में भी ट्रैक्शन सब-स्टेशन सक्रिय。 - नई व्यवस्था से एक ही रेलखंड पर अधिक ट्रेनों के संचालन के दौरान बिजली की मांग पूरी करने में मिलेगी मदद。 - ओवरहेड विद्युत प्रणाली की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज में गिरावट कम करने और स्थिर बिजली आपूर्ति में मिलेगी सहायता。 - ऑटोमैटिक सिग्नलिंग वाले रेलखंडों पर कम अंतराल में ज्यादा ट्रेनें चलाने की क्षमता होगी मजबूत。 - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत करने की दिशा में कदम。 - कोटा मंडल में अब तक 12 सब-सेक्शनिंग पोस्ट, 7 सेक्शनिंग पोस्ट और 4 ट्रैक्शन सब-स्टेशन इस व्यवस्था में शामिल。
0
0
Report

आजमगढ़ में 29 नवंबर की महारैली NDA की ताकत दिखाने का दावा

Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में आगामी 29 नवंबर की महारैली को लेकर मंत्री ओमप्रकाश ने बैठक कर किया बड़ा दावा, SIR पर विपक्ष को घेरा। जनपद आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हॉल में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगामी 29 नवंबर 2026 को होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महारैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि 29 नवंबर को सामाजिक समरसता महारैली आजमगढ़ में NDA की राजनीतिक ताकत दिखाई देगी। जहां सुभासपा और NDA के नेता अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री राजभर ने विपक्षी दलों के बूथ प्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी BLO से कोई गलती हुई है, तो राजनीतिक दलों के बूथ प्रतिनिधि क्या कर रहे थे? मतदाता सूची में नामों की स्थिति की पुष्टि आधिकारिक सूची से करने की बात भी कही। पंचायत चुनाव और NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिलहाल तैयारियां चल रही हैं, दशहरा मेले के बाद बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीटों के बंटवारे पर फैसला होता है। समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने परिवारवाद, संपन्न वर्ग और अपराधियों को लेकर टिप्पणी की।
0
0
Report

रायपुर: मिठाई दुकानों पर बड़ा खाद्य नियंत्रण एक्शन, 150 किलोग्राम मिठाई नष्ट

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल खुद पहुंचे मैदान में तेलीबांधा की 3 मिठाई दुकानों समेत 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण गंदगी और स्वच्छता में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित स्वच्छता में सुधार तक कम से कम 3 दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश खोवा, पनीर, लड्डू और मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर होगी न्यायालयीन कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर विभाग सख्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन का निरीक्षण अभियान रहेगा जारी
0
0
Report
Advertisement

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों पर निशाना

Rajsamand, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद दौरातीन विधानसभा क्षेत्रों में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में साधा निशाना. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज पंचायती राज चुनावों के सिलसिले में राजसमंद जिले के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों—कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं- राजसमंद पहुँचकर उपमुख्यमंत्री ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दौरे के दौरान सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सरदारगढ़ पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी अनिल खटिक के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। सरदारगढ़ के बाद दीया कुमारी केलवा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद के वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी करणवीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे खमनोर क्षेत्र के कुंठवा गाँव पहुँचीं, जहाँ वार्ड 7 के प्रत्याशी मदन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। कुंठवा के बाद उनके कुरज गाँव में भी चुनाव प्रचार करने और जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रहा। पंचायती राज चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

SC-ST केस में जयराम मंडल को जेल, बिरबल पासवान के आरोपों पर विवाद

Munger, Bihar:एससी-एसटी केस में जयराम मंडल को भेजा जेल।मनरेगा योजनाओं में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर हुआ था विवाद- बिरबल पासवान ने मारपीट व रंगदारी के आरोप में दर्ज कराया था केस टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के तिलकारी गांव से जुड़े एससी-एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित जयराम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि आरोपित को हरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि गांव में मनरेगा की करीब 74 योजनाओं में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर विवाद हुआ था। जयराम मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और डीडीसी के यहां परिवाद दाखिल किया था। मामले की जांच के लिए निदेशक डीआरडीए के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने कई योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी किया था। ग्रामीणों ने बिरबल पासवान पर दिव्यांग होने के बावजूद मनरेगा में मजदूरी का लाभ लेने, उनकी पत्नी के विद्यालय में रसोइया रहते हुए मनरेगा मजदूरी लेने तथा नाबालिग पुत्री के नाम पर जाब कार्ड बनाए जाने सहित कई आरोप लगाए थे। गांव में नाबालिगों के जाब कार्ड और कथित फर्जी भुगतान का मामला भी उठाया गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच, 21 सितंबर को एक योजना स्थल पर काम रोकने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बिरबल पासवान ने जयराम मंडल सहित अन्य के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए जयराम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया。
0
0
Report

मदन दिलावर ने कांग्रेस को चूहों की दल कहा, भ्रष्टाचार के आरोप

Noida, Uttar Pradesh:मदन दिलावर का कांग्रेस पर हमला, बोले- “कांग्रेस चूहों का दल है, जो कुतर-कुतर कर सत्ता का रास्ता तैयार करना चाहती है।” मदन दिलावर बोले- “अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार अलीबाबा चालीस चोरों की गैंग थी।” कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया, बोले- कांग्रेस अब कभी देश की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अशोक गहलोत सरकार पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बोले- गरीब जनता के पीने के पानी को भी डकार गई कांग्रेस की सरकार। अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए बोले- “हो सकता है, उन्होंने भी पानी के खेल में कमीशन खाया हो, तैयार रहो, आपकी भी बारी आ सकती है।” पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी का जिक्र कर दिलावर बोले- “अब सरगनाओं की बारी आ सकती है, तैयार रहें。” दिलावर ने कहा- भाजपा सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगी。 पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर अपनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव दौररे पर हैं। चेचट पंचायत समिति के भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन। भाजपा प्रत्याशियों को 17 में से 17 वार्ड जिताकर पंचायत समिति में पहला बोर्ड बनाने की अपील की।
0
0
Report

चतरा जंगल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: 5 बाल अपचारी गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: लावालौंग के जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, एसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा; 5 बाल अपचारी निरुद्ध चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जंगल में एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जाँच में आत्महत्या प्रतीत होने वाला यह मामला असल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई निर्मम हत्या निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य वारदात में संलप्त पाँच बाल अपचारियों को निरुद्ध कर लिया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया गया कि यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुई थी। आरोपी लड़के और लड़कियां अपने घरों से करीब 8 किलोमीटर दूर जंगल में मिलने पहुंचे थे। वहाँ इन सभी ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखना शुरू किया, जिससे वे उत्तेजित हो गए। जब मृतका ने उनके इस कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे लटका दिया गया था। पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन की जाँच की, तो उनकी सर्च हिस्ट्री में पोर्न वीडियो देखने के पुख्ता सबूत मिले हैं। पूछताछ के दौरान भी उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटनास्थल और मृतिका के शरीर से मिले भौतिक साक्ष्यों को एफएसएल (FSL) जाँच के लिए भेज दिया गया है। इस संदर्भ में लावालौंग थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज कर बीएनएस (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की सुसंगत धाराओं के तहत सभी पांचों बाल अपचारियों को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के उद्भेदन और छापामारी दल में सदर एसडीपीओ सनी वर्धन, सिमरिया अंचल निरीक्षक पंकज कच्छप, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु0अ0नि0 विधायक प्रसाद यादव समेत सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदार शामिल रहे। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान घटी इस अमानवीय घटना से पूरे जिले में हड़कंप और भारी आक्रोश का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा ग्रामीण में 3 दिन में 60 लाख के नशीले पदार्थों की दो बड़ी कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:कोटा ग्रामीण के रास्तों से गुजरने लगे नशा तस्कर, 3 दिन में दो बड़ी कार्रवाई, 60 लाख का मादक पदार्थ जब्त कोटा। मध्यप्रदेश से सटे कोटा ग्रामीण के इलाकों से एक बार फिर नशा तस्करों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मध्यप्रदेश के मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्कर पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक सप्लाई करते हैं। इस दौरान तस्कर कोटा ग्रामीण के इटावा, सुल्तानपुर, मोड़क और रामगंजमंडी सहित आसपास के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। कोटा ग्रामीण पुलिस ने पिछले तीन दिनों में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों में करीब 60 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त किए हैं।
0
0
Report

मिहींपुरवा नगर में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर निकला पथ संचलन

MLMadan lalFollow7m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिहींपुरवा नगर में स्वयंसेवकों द्वारा विजयदशमी उत्सव शस्त्र पूजन तथा पथ संचलन कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन के प्रति जागरुक करते हुए पर्यावरण तथा समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भी समझने की बात कही यह भी अवगत कराया गया कि संगठन 100 वर्ष की यात्रा को तय करने में अनेकों यातनाएं संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहन किया विषम परिस्थिति काल में संघ के सदस्य को जेल में भी डाला गया और कई बार संघ पर प्रतिबंध भी लगाया गया परंतु संगठन अपने ध्यय मार्ग से विचलित नहीं हुआ और आज 100 वर्ष की यात्रा को सफल बनाकर अपने उद्देश्य के साथ अग्रसर है कार्यक्रम में जिला के संघ संचालक बाबूलाल शर्मा संचालक सुरेश वर्मा जिला कार्यवाहक तीरथ राम नगरसह संचालक हुकुमचंद सहित विश्व हिंदू परिषद सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top