icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर दशहरा: फूल रथ परिक्रमा में हादसा टला, स्कूटी सवार रथ चपेट से बचा

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बस्तर दशहरा के फूल रथ परिक्रमा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, दरअसल रथ परिक्रमा के दौरान बीती रात एक स्कूटी सवार रथ के चपेट में आ गया, बताया जा रहा है कि रथ की रस्सी में स्कूटी का पहिया फंस गया, इस दौरान स्कूटी सवार शख्स स्कूटी सहित रथ के पहियों की तरफ खींचता चला गया, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी सवार को संभाला जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया, रथ खींचने वाले ग्रामीणों ने भी इस दौरान सहयोग दिखाया और स्कूटी सवार शख्स को बचाने के लिए रथ को रोक दिया, बता दें कि रथ परिक्रमा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है लेकिन स्कूटी सवार कैसे रथ के करीब पहुंच गया इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे है।
0
0
Report
Advertisement

39 लाख 33 हजार 560 रुपये धोखाधड़ी: नैनीताल से दो आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री और डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 ₹ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नैनीताल उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है दोनों ही आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दरअसल 2 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार चौरसिया ने स्मृति नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2025 में इंडियामार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ था जिसके बाद ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा डाटा एंट्री का कार्य दिलाने की बात कही गई इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल स्टील कारोबार कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का कार्य प्रारंभ किया गया जिसके कुछ समय बाद डाटा करप्ट होने के बात सामने आई और समस्या को सुलझाने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 39 लाख 33 हजार 560₹ की राशि जमा कराई गई लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया कई बार संपर्क करने के बाद भी राजेश कुमार चौरसिया को कोई जवाब नहीं मिला तब राजेश चौरसिया को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है तब उसने संबंधित लेनदेन के तमाम साक्ष्य और डिजिटल दस्तावेज बैंक खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की तो विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पता चला क संबंधित शातिर ठग हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड में आए जिसके बाद फॉरेन मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दुर्ग पुलिस की एक टास्क टीम वहां पहुंची है दोनों ही आरोपी उत्तराखंड नैनीताल के ही रहने वाले हैं शातिर आरोपी रामनिवास और राहुल बेस्ट को गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग ले आई है जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report

सिमडेगा में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए पुलिस ने मॉकड्रिल किया प्रदर्शन

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस के द्वारा उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए अपनी तैयारी का मॉकड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में विभिन्न विंग के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया साथ ही विभिन्न प्रकार से उपद्रवियों से कैसे निपटा जाता है इसका प्रदर्शन करते हुए इसकी तैयारी पुख्ता की गई । एसपी श्रीकांत ने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी का जायजा लिया गया तथा अपनी तैयारियों को दुरुस्त किया गया。
0
0
Report
Advertisement

प्रशांत किशोर के बयान पर भाजपा का तीखा हमला; जंगलराज का आरोप गलत

Patna, Bihar:बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटना को लेकर सम्राट सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जब अपराधियों को चुनकर सदन में भेजा जाएगा और सरकार अपराधियों के हाथ में होगी, तो अच्छे समाज, अच्छे लोगों और रोजगार की कल्पना कैसे की जा सकती है। प्रशांत किशोर ने पुलिस-प्रशासन पर अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी और बालू माफिया से पैसा कमाने तथा अपराध को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। प्रशांत किशोर के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना और गोली मारने जैसी हिंसक भाषा को प्रोत्साहित करना निंदनीय है। संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि यह आरजेडी के जंगलराज का सूट-बूट वाला अपडेटेड वर्जन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा, तकनीक और विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में बिना तथ्यों के आरोप लगाकर बिहार की जनता को बरगलाना उचित नहीं है। संजय सरावगी ने प्रशांत किशोर से मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी मामले और स्पीडी ट्रायल को लेकर तथ्य सार्वजनिक करने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस तरह की बयानबाजी को देख और समझ रही है।
0
0
Report
Advertisement

किसानों से रिश्वत मांगने वालों पर विजय शर्मा की सख्त चेतावनी, कार्रवाई की धमकी

Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा स्लेग: रिश्वतखोरों को डिप्टी CM की खुली चेतावनी! हेडिंग: किसानों से पैसे मांगे तो खैर नहीं! विजय शर्मा बोले—एक-एक दिन मुरकीटा जाबे! कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोहारा में एसडीएम कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि राजस्व मामलों में किसानों से काम के बदले पैसे मांगने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को “एक-एक दिन मुरकीटा जाबे” कहते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। दरअसल, लोहारा में धान खरीदी से जुड़े मामले में किसानों ने शिकायत की थी। शिकायत सामने आते ही उप मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे बैठकर बातचीत की और संबंधित पटवारी के निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बाद पटवारी संघ ने भी उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निलंबन पर सवाल उठाए। इस पर विजय शर्मा ने दो टूक कहा कि पटवारी काम नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चुपचाप पैसे देने की जरूरत नहीं है। यदि कोई काम के एवज में रिश्वत मांगता है, तो सीधे उन्हें फोन करें। विजय शर्मा के इस सख्त तेवर और बयान का वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि इस चेतावनी का सरकारी तंत्र पर कितना असर पड़ता है।
0
0
Report

बैतूल में 75 दिन 75 कदम: प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की जनता की पहल

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल सामने आई है। शहर के कुछ जागरूक लोगों ने 75 दिन 75 कदम अभियान शुरू किया है, जिसमें हर दिन सड़क पर 75 कदम के दायरे में पड़े प्लास्टिक और पॉलीथिन कचरे को साफ किया जा रहा है। खास बात ये है कि यह अभियान किसी एनजीओ या संस्था के बैनर तले नहीं, बल्कि लोगों ने स्वप्रेरणा से शुरू किया है। इसी अभियान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए और खुद सड़क पर उतरकर पॉलीथिन कचरा साफ किया। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हम सभी पर्यावरण और स्वच्छता की बातें तो करते हैं, लेकिन खुद कोई अभियान शुरू नहीं करते। आम लोगों की ऐसी पहल समाज को जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। 75 दिन,75 कदम अभियान लगातार 75 दिनों तक चलेगा। रोजाना छोटे-छोटे कदमों से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की इस मुहिम को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मतदाता सूची संशोधन शुरू: हर बूथ पर BLO, 12 नवंबर सूची, 11 दिसंबर दावे-आपत्तियाँ

Lucknow, Uttar Pradesh:मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा TT मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आज से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक फॉर्म-6 से नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 से नाम हटवाने और फॉर्म-8 से विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। खास बात ये है कि आप 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या विवरण में किसी प्रकार का सुधार कराना चाहते हैं, तो शनिवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
0
0
Report

हिंडोली के बैंक एटीएम गैस कटर से काटे; पुलिस गश्त पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के हिंडोली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा नयागांव स्थित बैंक की अशोक नगर ब्रांच के एटीएम को बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से काट दिया। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को पिस्तौल दिखाकर डराया और स्टोर रूम में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस बड़ी वारदात ने हिंडोली पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। सवाल यह है कि देर रात बेखौफ बदमाश गैस कटर लेकर वारदात करते रहे और पुलिस गश्त कहां थी? सूचना के बाद हिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं बैंक अधिकारी एटीएम में रखी राशि और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
0
0
Report

पुरंदर मिश्रा: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और दंड संभव

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के मामले में पुरंदर मिश्रा का बयान लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी और दंड भी मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव काम के मामले में बहुत सख्त है. गलत करेगा उसको रावण की तरह दंडित किया जाएगा. CM ने कल हेल्पलाइन की बैठक में पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को निलंबित किया था.....पीएम आवास निर्माण में लापरवाही करने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR दर्ज कराया था..... शराब घोटाले में हुए कार्रवाई कांग्रेस के लगाये गए आरोपों पर पुरंदर ने कहा - कांग्रेस का भ्रष्टाचार प्रमाणित हो गया है उनके अधिकारी नेता आधे जेल में है आधे बेल में, यदि हमारे अधिकारी नेता भी ग़लत है तो आप भी शिकायत करिए कार्रवाई होगी, मंहगाई पर पुरंदर मिश्रा ने कहा - समय के साथ दाम बढ़ते है…इनकम भी बढ़ रहा है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top