476337
कराहल में CM डॉ मोहन यादव ने 38 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Sheopur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार शाम हेलीकॉप्टर से कराहल पहुंचे। उन्होंने तेंदू पत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरित की और 38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। अपने संबोधन में सीएम ने कई विकास योजनाओं का जिक्र किया, जिसमें लाड़ली बहना योजना भी शामिल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबाला में कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीतिक गरमी तेज, पीएम पुतले के प्रदर्शन पर तकरार
Ambala, Haryana:अंबाला में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले पर जूते-चप्पलों की बौछार करने के विरोध में भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा ने इस प्रदर्शन को लेकर एसपी अंबाला को शिकायत सौंप कार्रवाई करने की मांग की है। अंबाला शहर में हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले पर उनकी तस्वीर लगाकर जूते और चप्पल बरसाए गए थे। इस घटना को लेकर अंबალა भाजपा में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसी के विरोध में आज भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी अंबाला को एक लिखित शिकायत सौंपी और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने कांग्रेस की मानसिकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष विरोध के नाम पर मर्यादाओं को लांघ रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि जिस पार्टी के बड़े नेता खुद प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने की संस्कृति को बढ़ावा देते हों, उनके कार्यकर्ताओं से ऐसी ही ओछी मानसिकता की उम्मीद की जा सकती है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि इस निंदनीय कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने चाहिए। मनदीप राणा - जिलाध्यक्ष। अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले पर तस्वीर लगाकर जूते-चप्पल बरसाने के मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि भाजपा जिला पदाधिकारियों की ओर से इस संबंध में एक लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में बताया गया है कि पॉलिटेक्निक चौक पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री के चित्र पर अमर्यादित तरीके से जूते-चप्पल मारे गए, जो कि बेहद आपत्तिजनक है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले में कानूनी जाँच कर रही है और तथ्यों के आधार पर जो भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई बनती होगी, उसे पूरी सख्ती के साथ अमल में लाया जाएगा।0
0
Report
नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर पेपर लीक पारदर्शिता मांग
Nuh, Haryana:जंतर मंतर प्रकरण और छात्रों के आंदोलन को लेकर हरियाणा के नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शाहिदा खान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग उठाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान ने कहा कि देशभर के छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों और अन्य नेताओं पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता हाजी अख्तर और इब्राहिम इंजीनियर ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें, परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों पर संसद में तत्काल चर्चा कराई जाए तथा छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और मुकदमे वापस लिए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने कहा कि देश की जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार के रवैये का आकलन कर रही है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।0
0
Report
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परशुराम धाम में पूजा कर प्रदेश की समृद्धि मांगी
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परशुरामपुरी में परशुराम धाम का दौरा किया और पूजा की।0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर में निर्माण अनियमितताओं पर 3.19 करोड़ की वसूली के निर्देश
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं पर जिला पंचायत प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा जारी आदेश में नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड के 30 ग्राम पंचायत सचिवों से कुल 3 करोड़ 19 लाख 67 हजार रुपये की वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई उन मामलों में की जा रही है, जहां निर्माण कार्यों के लिए राशि का आहरण तो कर लिया गया, लेकिन कार्य पूर्ण नहीं कराया गया या वित्तीय अनियमितता सामने आई। 21 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संबंधित सचिवों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देशित किया गया है कि संबंधित सचिवों के विरुद्ध आरआरसी (भू-राजस्व वसूली) की कार्रवाई कर पूरी राशि की वसूली सुनिश्चित करें तथा पंचायत खाते में राशि जमा होने की जानकारी जिला पंचायत को उपलब्ध कराएं। जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक 40.82 लाख रुपये की वसूली ओरछा विकासखंड के सचिव प्रेम विश्वकर्मा से प्रस्तावित है, जबकि नारायणपुर विकासखंड में कार्तिक नेतो से 40.32 लाख रुपये और विनोद गावड़े से 31.22 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। इसके अलावा विमल तिवारी (25.86 लाख), जितेंद्र कुमेटी (22.73 लाख), जुड्डी कश्यप (16.11 लाख), सुरेश साहू (12 लाख) और अन्य सचिव भी वसूली सूची में शामिल हैं। जिला पंचायत की इस कार्रवाई को पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग या अपूर्ण निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
बूथ जीत ही चुनाव जीत: भाजपा के बूथ सम्मेलन से सियासी धार तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन पर कहा, "बूथ जीता तो चुनाव जीता। संगठन का आधार ही कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के दम पर हम चुनाव लड़ते हैं इसलिए आज बूथ का सम्मेलन था तो सभी कार्यकर्ता यहां मौजूद थे..."0
0
Report
अनंतनाग आतंकवादी घटना से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर न करें: JK पुलिस का निर्देश
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Kashmir Zone Police Said It has been observed that certain media organizations and members of the public are circulating photographs and videos related to the terror incident in Anantnag. Cyber Police J&K cautions all media organizations and the general public to refrain from sharing, publishing, forwarding, or circulating such content on any platform. Dissemination of such material may hamper ongoing investigations, compromise public security, and attract legal action under the relevant provisions of law. Strict action shall be taken against violators.0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी में चोरी: तीन महिलाएं और एक युवती बनी अपराधी, CCTV फुटेज सामने
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। अरावली विहार सेक्टर 11 के दो घरों में चोरी हुई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को महिलाओं ने अंजाम दिया है। वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, मामला भिवाड़ी के फूलबाग थाना अंतर्गत अरावली विहार सेक्टर 11 का है, जहाँ तीन महिलाओं और एक युवती ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसती हैं और वहां रखा महंगा सामान चुराकर फरार हो जाती हैं। चोरी के दौरान महिलाओं को जब सीसीटीवी कैमरों की जानकारी मिली तो उन्होंने बड़ी चालाकी से कैमरे बंद कर दिए, हालांकि कैमरे बंद होने से पहले उनकी चोरी कैमरे के कैद हो चुकी थी, चोरी के बाद बाइक नुमा जुगाड़ रिक्शा मौके पर पहुंचा और महिलाएं चोरी का सामान उसमें लादकर फरार हो गईं। घटना का पता चलते ही दोनों पीड़ित फूलबाग थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ितों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह चोरी सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुई। फिलहाल फूलबाग थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं और उनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
आंगई थाना: अवैध पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 पशु मुक्त, 3 गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस की पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कट्टीघर जा रही 2 पिकअप गाड़ियाँ जब्त; 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार। पिकअप गाड़ियों से ढूंसे-ढूंसे कर भरे कुल 16 पशुओं को कराया मुक्त। मुखबिर की सूचना पर चिलाचौंद गांव के पास की गई कार्रवाई। आँगई SHO कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई। सरमथुरा (धौलपुर) एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थाना पुलिस द्वारा इन दिनों अवैध पशु परिवहन के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आँगई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान भैंस एवं पड्डाओं से भरी 2 पिकअप गाड़ियाँ जब्त कर 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जो मध्यप्रदेश से यूपी कट्टीघर ले जा रहे थे। मामले में आँगई थाना पुलिस ने संगठित अपराध एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी की तरफ से अवैध रूप से पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चिलाचौंद गांव के समीप पिकअप गाड़ियों को रुकवाकर जांच की गई, जिसमें वाहन मालिक द्वारा गाड़ी में भैंस एवं पड्डाओं को बेरहमी क्रूरता पूर्वक भरकर अवैध रूप ले जाया जा रहा हैं। जिस पर आँगई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 पशुओं को मुक्त करवाकर 2 पिकअप गाड़ियाँ को जब्त कर लिया हैं एवं साथ में 3 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि भविष्य में भी पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
चिड़ावा में EWS आरक्षण 10% की मांग, निकाय-पंचायत चुनावों में प्रतिनिधित्व के लिए जोर
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में EWS राजनीतिक आरक्षण की उठी मांग विप्र फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन निकाय-पंचायत चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग प्रदेश में EWS आयोग गठन की भी उठाई मांग खर्चीले चुनावों से EWS वर्ग हो रहा दूर— शर्मा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में विप्र फाउंडेशन की ओर से बुधवार को एसडीएम किरणपाल को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में प्रस्तावित निकाय एवं पंचायत चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने तथा EWS आयोग के गठन की मांग उठाई गई। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सुभाष शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को आरक्षण के माध्यम से राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है। इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए। सुभाष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में चुनाव अत्यधिक खर्चीले हो चुके हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कई योग्य और सक्षम लोग संसाधनों के अभाव में चुनाव लड़ने से वंचित रह जाते हैं। यदि EWS वर्ग को राजनीतिक आरक्षण मिलेगा तो उन्हें भी जनप्रतिनिधि बनने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से EWS आयोग के गठन की भी मांग की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की सके। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
रामनगर के प्रदर्शन में मोदी सरकार पर निशाना, लाठीचार्ज के विरोध की तेज नारेबाजी
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी। रामनगर के लखनपुर चौक पर प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां और बैनर थे, युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की गई और घटना की निंदा की गई। संयुक्त संघर्ष समिति की सदस्य सरस्वती जोशी ने कहा कि कुछ युवा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे; उनके अनुसार प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और संसद मार्च के दौरान भी शांतिपूर्वक रैली के समय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिक का अधिकार है; उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा ले रही है। संयुक्त संघर्ष समिति घोर निंदा करती है और चेतावनी दी कि भविष्य में भी युवाओं पर इसी प्रकार की कार्रवाई हुई तो रामनगर की जनता सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारों की आवाज उठी, समिति ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पाती तो जिम्मेदार लोगों को पद से इस्तीफा देना चाहिए; वक्ताओं ने सरकार से संवाद अपनाने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने नारों के साथ तख्तियां दिखाई: “सबको शिक्षा, सबको काम, लड़कर लेंगे नौजवान”, “छात्र-नौजवानों का दमन बंद करो”, “मोदी सरकार शर्म करो” और “शिक्षा मंत्री बर्खास्त करो”; लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की अपील की गई।0
0
Report
कीचड़युक्त सड़क से आवागमन को मजबूर ग्रामीण, बरसात में बढ़ी परेशानी
Deoria, Uttar Pradesh:विकासखंड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत पाननकुंडा के दक्षिणी टोला में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। ऐसे में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण हरिश्चंद्र यादव, गुलाब यादव, हरेंद्र यादव, भोला, चंदन शर्मा, नागेंद्र, अवधेश यादव, नन्हेंलाल, अखिलेश शर्मा, संजय निषाद, राहुल, सुरेंद्र, हरिवंश निषाद, उमेश यादव, छेदी, रामवृक्ष मौर्य, विजय सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पाननकुंडा के दक्षिणी टोला की सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को कीचड़ और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।0
0
Report
तरन तारन में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जांच तेज
Tarn Taran Sahib, Punjab:सेहत विभाग अलर्ट मोड पर, सिविल सर्जन बोले—संदिग्ध मौत की जांच जारी; पुलिस क्वार्टर्स में फॉगिंग और लार्वा सर्वे तेज, लोगों से सावधानी बरतने की अपील एंकर तरन तारन जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। कस्बा झब्बाल में एक युवक की डेंगू से संदिग्ध मौत के बाद डेंगू को लेकर चिंता बढ़ गई है। मृतक की पहचान वरदान के रूप में हुई है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों का दावा है कि उसकी मौत डेंगू के कारण हुई है। हालांकि, सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक रिपोर्ट में डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर, तरन तारन पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर्स में रहने वाली 15 वर्षीय एक युवती डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। उसका उपचार जारी है और स्वास्थ्य विभाग उसकी लगातार निगरानी कर रहा है। मामले के सामने आने के बाद विभाग की टीम ने पुलिस क्वार्टर्स का दौरा कर घरों के बाहर रखे पानी से भरे मिट्टी के बर्तन और अन्य जलभराव वाले स्थानों को खाली करवाया। साथ ही पूरे इलाके में फॉगिंग और लार्वा रोधी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सिविल अस्पताल में छह बेड का विशेष डेंगू वार्ड बनाया गया है, जहां उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और बुखार होने पर तुरंत सरकारी या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की अपील की। सिविल सर्जन के अनुसार डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द, कमजोरी, त्वचा पर लाल चकत्ते, मतली और उल्टी शामिल हैं। गंभीर स्थिति में प्लेटलेट्स तेजी से कम हो सकती है, इसलिए लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बचाव के लिए लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, कूलर, गमले और टंकियों का पानी नियमित रूप से बदलना चाहिए, पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए, मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले उपाय अपनाने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि डेंगू के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच व उपचार कराकर इस बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।0
0
Report
Advertisement
शंकर पांडे पर कोर्ट का शिकंजा: चल और अचल संपत्ति कुर्की की चेतावनी
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर एक लाख के इनामी शंकर पांडे पर कानून का शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर मुनादी, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी सचिन चौरसिया अपहरण कांड में एक लाख के इनामी शंकर पांडे पर बड़ा एक्शन कोर्ट के आदेश पर गौशाबाद स्थित आवास पर कराई गई मुनादी बीएनएसएस की धारा 84 के तहत पुलिस ने पढ़कर सुनाया अदालत का आदेश पेश न होने पर चल और अचल संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी अपहरण मामले में पहले से जारी है गैर-जमानती वारंट पुलिस बोली—गिरफ्तारी के लिए लगातार दी जा रही दबिश विनीत राय हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी है शंकर पांडे फरार अपराधियों पर गाजीपुर पुलिस का शिकंजा लगातार हो रहा है और सख्त गाजीपुर के चर्चित सचिन चौरसिया अपहरण कांड में फरार चल रहे कटरा गैंग के सरगना और एक लाख रुपये के इनामी शंकर पांडे पर अब कानून का शिकंजा और कसता जा रहा है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को उसके गौशाबाद स्थित आवास पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस की धारा 84 के तहत मुनादी कराई। कोतवाली पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अदालत का आदेश पढ़कर सुनाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शंकर पांडे निर्धारित समय के भीतर अदालत में पेश नहीं होता है तो उसकी चल और अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। गौरतलब है कि यह कार्रवाई वर्ष 2024 में व्यापारी सचिन चौरसिया के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में की गई है। आरोप है कि शंकर पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन चौरसिया का स्कॉर्पियो में अपहरण किया था। लगातार फरार रहने के कारण उसके खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। शंकर पांडे का नाम चर्चित विनीत राय हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी के रूप में सामने आ चुका है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और यदि वह जल्द अदालत में पेश नहीं होता तो अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी。0
0
Report
जालौन में आवारा सांडों के आतंक के बीच बुल फाइटिंग वायरल, बच्चों की सुरक्षा खतरे
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में थमने का नाम नहीं ले रहा आवारा सांडों का आतंक, सरकारी स्कूल के बाहर सांडों के बीच देखने को मिली जबरजस्त जंग, स्कूल के बाहर सांडों के बीच बुल फाइटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सांडों की लड़ाई से इलाके में मची अफरा-तफरी, नगरपालिका के दावों की खुली पोल, सांडों की लड़ाई के बीच घर जा रहे बच्चों और राहगीरों को हुई भारी परेशानियां, आएदिन सांडों के बीच बुल फाइटिंग के बावजूद नगर पालिका बेखबर आवारा जानवरों से स्थानीय लोग परेशान, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर स्तिथ कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक के बाहर का मामला।0
0
Report
पीड़ित ने खूं से मुख्यमंत्री योगी को खत लिखकर पुलिस कार्रवाई नहीं—जांच की मांग
Kasganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के सोरों कस्बे में एक पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बुधवार को जिलाधिकारी को यह पत्र सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अर्पित गुप्ता का आरोप है कि 18 जुलाई की रात उनके बंद मकान और दुकान का ताला तोड़कर विपक्षी पक्ष के दर्जनों लोगों ने लूटपाट की। उनका कहना है कि आरोपित घर और दुकान से लाखों रुपये का सामान तथा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद ले गए। जिसकी फुटेज सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में है लेकिन पीड़ित को कोई फुटेज नहीं दे रहा है। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिखा और जिलाधिकारी को सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है इससे पहले भी पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।0
0
Report
Advertisement
