मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयपुर में किया भव्य रोड शो, भाजपा की शक्ति प्रदर्शन
Vijaypur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को हेलीकॉप्टर से विजयपुर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री एदल सिंह कंसाना सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के समर्थन में विजयपुर नगर में सामुदायिक अस्पताल से सुनवई तिराहे तक भव्य रोड शो किया और जनता से वोट की अपील की। इस रोड शो में हजारों की भीड़ उमड़ी जिससे भाजपा ने विजयपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
