icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476332
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow22 Oct 2024, 01:40 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना में बाढ़ से स्थिति भयावह, मीसा भारती ने सरकार पर फेल आरोप

Patna, Bihar:राजद सांसद मीसा भारती बाढ़ को लेकर कहा मैं भी अपने इलाकों का निरीक्षण करने गई थी हालत काफी खराब है काफी पानी आया है लेकिन बिहार सरकार पूरे मामले में फेल हो गई है उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से पता था उसके बावजूद सरकार ने कोई भी काम नहीं किया लोगों को राहत नहीं मिल पा रहा है लोग परेशान है। किसानों का अनाज डूब चुका है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है लोग परेशान है सरकार को पहले से इंतजाम करना चाहिए हमारे लोकसभा क्षेत्र में भी स्थिति काफी खराब है और अब तो स्थिति यह भी है कि बाढ़ के साथ-साथ जंगली सुअर को भी कर सकते हैं आतंक बढ़ गया है।
0
0
Report

गंगा जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू करने के निर्देश

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक तरफ जहां लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं तो वहीं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह भी स्वयं पूरे हालात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनके निवारण का उपाय कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बलिया पहुंचे थे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की एवं आश्रय स्थल पर तत्काल कम्युनिटी किचन सहित पशु चारे एवं मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां-जहां भी कम्युनिटी किचन चल रहे थे वह सारे कम्युनिटी किचन आज से ही शुरू कर दिए जाएंगे प्रशासन को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि अगले दो से तीन दिनों में हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे और गंगा के जलस्तर में भी कमी आ जाएगी। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है सरकार एवं जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं रही है और उसके निवारण का भी उपाय कर रही है ।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत के नए SP मेधा भूषण की सख्त चेतावनी: अपराधी पानीपत छोड़ दें

Panipat, Haryana:पानीपत छोड़ दो पुलिस की पकड़ होगी और मजबूत\nपानीपत में अपराध पर लगेगी लगाम, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस\nपानीपत। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने पदभार संभालते ही जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। एसपी ने जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।\nएसपी मेधा भूषण ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, व्यक्तिगत अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं और नाबालिग बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रयास रहेगा कि 60 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाए। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और सुपरवाइजरी अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।\nसाइबर अपराध और ट्रैफिक पर भी नजर\nपानीपत में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस की सड़कों पर मौजूदगी बढ़ाने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।\nजनता के लिए 24 घंटे खुले पुलिस के दरवाजे\nएसपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत रखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, डीएसपी और एसपी कार्यालय के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। लोग बिना किसी संकोच के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।\nअपराधियों को दो टूक संदेश\nपदभार संभालते ही एसपी मेधा भूषण ने अपराधियों को भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अधिक सख्त होगी। अपराधी पानीपत छोड़ दें, क्योंकि अब अपराध और अपराधियों पर पुलिस की पकड़ और मजबूत होगी।\nबाइट मेधा भूषण एसपी
0
0
Report

ललन सिंह: बाढ़ कोई नई नहीं, मुंगेर-जमालपुर में पेयजल योजनाओं को मंजूरी

Munger, Bihar:मुंगेर पहुंचे सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह समय-समय पर जनता के बीच पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुने और उसके समाधान का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि वह इसी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि मुंगेर और जमालपुर की सबसे प्रमुख समस्याओं में पेयजल की समस्या शामिल है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुडको की टीम ने दोनों शहरों के प्रत्येक वार्ड में जाकर सर्वेक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि मुंगेर शहर के लिए 177 करोड़ रुपये और जमालपुर शहर के लिए 102 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है। फिलहाल दोनों योजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के पूरा होने के बाद मुंगेर और जमालपुर शहर में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ कोई नई चीज नहीं है, हर साल आती है। इस बार गंगा का जलस्तर थोड़ा अधिक बढ़ा है, लेकिन वर्ष 2016 में इससे भी ज्यादा जलस्तर रहा था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार क्या कदम उठा सकती है, इस पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे।
0
0
Report

उदयपुर के कोटड़ा में रक्षाबंधन पर हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर: #Udaipur #कोटड़ा: हत्या का आरोपी गिरफ्तार। अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक की हत्या का मामला। 10 वे दिन सुलझा हत्या का मामला। पुलिस उप अधीक्षक डूंगर सिंह चुंडावत सहित प्रभुलाल मीणा, खेमराज, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार सहित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंच। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह था मामला: कोटड़ा कस्बे के स्वरूपगंज रोड पर रक्षाबंधन पर युवकों में झगड़ा हुआ जिसमें गांधी सरना के धोली नहरी निवासी उमेश पिता उदा को चाकू से मार दी गई जिससे उमेश घायल हो कर गिर पड़ा, गम्भीर हालत में घायल को अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने से रेफर कर दिया, जिसे एम बी हॉस्पिटल उदयपुर में मृत घोषित किया गया। मृतक के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अड़े हुए, 9 दिन से शव का नहीं हुआ था अंतिम संस्कार। क्षेत्र के कोटड़ा, मांडवा, पानरवा पुलिस जुटी हुई थी अनुसन्धान में।
0
0
Report
Advertisement

माही नदी के दायें तटबंध के टूटने से सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा

Chapra, Bihar:सारण में बाढ़ के बीच माही नदी के तटबंध में टूटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कोठियां-मुजौना से पट्टी शीतलपुर की ओर जाने वाले माही नदी के दायां तटबंध में टूटान के बाद आसपास के इलाकों में पानी फैलने का खतरा बढ़ गया है। तटबंध टूटने की खबर मिलते ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू कराया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, माही नदी के दायां तटबंध के करीब 7.5 किलोमीटर पर हुआ टूटान सुबह तक 12 मीटर था, जो बढ़कर 18 मीटर हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर कैंप कर निगरानी शुरू कर दी। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता समेत संबंधित अधिकारी भी लगातार तटबंध पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से टूटान को नियंत्रित करने और तटबंध को मजबूत करने के लिए आवश्यक संसाधन और मानवबल मौके पर लगाया गया है। अधिकारियों का लक्ष्य रात तक स्थिति को नियंत्रित करने का है। राहत और बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इधर, तटबंध टूटने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आसपास के लोगों को पानी फैलने और खेतों एवं बस्तियों के प्रभावित होने की चिंता सता रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों तथा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई है। तटबंध की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधान सचिव, गृह विभाग पंकज कुमार, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और विधायक करिश्मा राय ने भी मौके पर पहुंचकर तटबंध का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और मरम्मती एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार राहत, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। तटबंध की मरम्मती पूरी होने तक प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें मौके पर लगातार निगरानी में जुटी हैं। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती तटबंध के टूटान को नियंत्रित कर पानी के फैलाव को रोकना है। ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी डिपो में संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, बस संचालन प्रभावित

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी गोला गोकर्ण नाथ डिपो के रोडवेज बस स्टेंड पर संविदा कर्मियों ने अनिश्चित कालीन धरना चालू कर दिया है। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने रोडवेज के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसमें अवैध वसूली से लेकर अधिकारियों को मोहम्मदी के विधायक और दर्जाप्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप के दवाब में कार्य करने की बात कही गई है। वहीं रोडवेज बस डिपो के ए आर एम महेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। मामला एक ड्राइवर से जुड़ा है । के.के. पाण्डेय नाम के ड्राइवर का ड्राइविंग टाइम पर हार्ट अटैक आया था जो इलाज के लिए अपने घर गया था। मगर दुबारा ड्राइविंग के लिए मेडिकल फिटनेस नहीं दे पाया। ये यूनियन के लोग उसे बस के चालक को जबरन ज्वाइन करवाना चाहते है। लेकिन इसके कारण कई बसों का संचालन में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

जहानाबाद में 110 पौधे लगाकर पर्यावरण और बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बड़ी पहल देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में 110 पौधे लगाए गए। भीटी स्कूल और कर्पूरी ठाकुर छात्रावास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री जी ने पर्यावरण असंतुलन से बच्चों में बढ़ रही गंभीर बीमारियों पर चिंता जताई, और राजनीति के गरमाते सवालों पर भी बड़ा बयान दिया। खान एवं भूतत्व और कला संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने स्कूल परिसर के चारों ओर 110 औषधीय और वैज्ञानिक महत्व वाले पौधे रोपे। स्काउट एंड गाइड, फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों और मोहल्ला वासियों ने सहयोग दिया। मंत्री ने कहा कि नीम, पीपल, बरगद, आंवला और जामुन जैसे पौधे पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए वरदान होंगे। 110 वृक्ष अब परिसर के चारों तरफ लगे। पीपल, बरगद, नीम, आंवला के औषधीय गुण हैं और विज्ञान ने भी इसे पर्यावरण के लिए उपयुक्त बताया है। इससे मोहल्ला वासियों और कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के विद्यार्थियों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान वैश्विक पर्यावरण संकट पर गंभीर चिंता जताई गई। नेपाल में ग्लेशियर पिघलने से बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जिसे निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार है। पर्यावरण असंतुलन से कम उम्र के बच्चों में हो रही बीमारी पर भी दुख जताया गया और कहा गया कि 12-14 साल के बच्चों को हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। इसलिए यह वृक्षारोपण आवश्यक था। चंद्रवंशी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी भव्य प्रतिमा कर्पूरी ठाकुर छात्रावास परिसर में जल्द स्थापित की जाएगी। राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी बोलने का अधिकार है; किसी को बनाना या हटाना उनके अधिकार के बाहर है। नीतीश के बाद सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। बढ़ते प्रदूषण के दौर में जहानाबाद की यह पहल सराहनीय कदम है। पर्यावरण बचाने और कर्पूरी ठाकुर की विरासत को नमन करने का संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सरई में चोरी के लोहे से भरी पिकअप पकड़ी, करीब 5 लाख का माल बरामद

Singrauli, Madhya Pradesh:चोरी के लोहे से लदी पिकअप पकड़ाई, 5 लाख का माल बरामद.. सरई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के लोहे से भरी पिकअप पुलिस ने पकडा.. पीकअप में छड़, एंगल, सरिया और लोहे के पार्ट्स मिले.. पुलिस के मुताबिक करीब 5 लाख रुपये का है बरामद लोहे का सामान.. रेलवे तिराहा सरई के पास गश्त के दौरान पुलिस ने वाहन को रोका.. कागजात नहीं दिखा सका चालक, पुलिस ने पिकअप समेत सामान किया जब्त.... 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 106(1) में कार्रवाई.. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी धारा 379, 34 भादवि के तहत दो मामले दर्ज बताए गए हैं।।
0
0
Report

चोलगाम के अलहिलाल इंस्टीट्यूट में सिरेत-ए-नबी पर विशेष परीक्षण, 1100 छात्रों ने भाग लिया

Kulgam, الہلال ایجوکیشنل ریزیڈنشل انسٹیٹیوٹ چولگام، کولگام میں جموں و کشمیر یتیم فاؤنڈیشن کے زیرِ اہتمام سیرت النبی ﷺ پر مبنی ایک خصوصی سیرت ٹیسٹ کا انعقاد کیا گیا، جس میں ضلع کولگام اور شوپیان کے مختلف اسکولوں سے آئے تقریباً 1100 طلبہ و طالبات نے شرکت کی۔ اس موقع پر ادارے کے پرنسپل شوكت حسین نے کہا کہ اس امتحان کا مقصد بچوں کو سائنس اور دیگر جدید علوم کے ساتھ ساتھ اسلامی تعلیمات، بالخصوص سیرت النبی ﷺ سے روشناس کرانا ہے۔ انہوں نے کہا کہ سیرت النبی ﷺ ہمیں والدین کے ساتھ محبت و احترام، اچھے اخلاق اور معاشرے میں بہتر کردار ادا کرنے کا درس دیتی ہے۔ ان کا کہنا تھا کہ موجودہ دور میں نوجوانوں میں منشیات کے بڑھتے رجحان کے پیشِ نظر بچوں کو سیرت النبی ﷺ کی تعلیمات سے جوڑنا انتہائی ضروری ہے، کیونکہ جو بچہ سیرت النبی ﷺ کو سمجھے گا، وہ اپنی زندگی میں بہتر راستے کا انتخاب کر سکے گا۔
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top