icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476337
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow14 Oct 2024, 10:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर में कांग्रेस नेता के साथ मारपीट, चार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Bikaner, Rajasthan:Story - कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा सहित अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार वही कल पुलिस ने चारों आरोपियों को पंजाब से पकड़ा दो दिन से मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ Intro - बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है मामले के मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है एससी-एसटी सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा, दिलेर अहमद और मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा की पिछले दो दिनों से पुलिस को तलाश थी उप अधीक्षक एससी-एसटी सेल अरविंद भारद्वाज ने बताया कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पंजाब से पकड़ा गया है गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है गौरतलब है कि वार्ड 50 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी अब मुख्य आरोपी सहित आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

चौरासी थाना के लूट गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं भेष में छिपे थे

Dungarpur, Rajasthan:लूट की वारदात का खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, महिलाओं के भेष में छिपे थे आरोपी डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के वेश में जंगलों और पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बिना नंबर की पावर बाइक भी जब्त की हैं। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के सीआई रतनलाल जटिया ने बताया कि 30 अगस्त 2026 की रात करीब 2:30 बजे प्रार्थी कृष्णा मीणा अपने साथी मानशंकर और अमिशा के साथ बाइक से डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की तरफ जा रहा था। गोरदा घाटा के पास पीछे से आई एक पावर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकवा लिया और मारपीट करते हुए 5,000 रुपये नकद व 2 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से सूचना मिली कि लाडसौर गांव के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और वे महिलाओं के वेश में जंगलों में छुप रहे हैं। इस पर चौरासी थाना पुलिस ने लाडसौर के जंगलों में दबिश देकर 5 आरोपियों को पृथक-पृथक ठिकानों से हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीने और मौज-शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने लाड़सोर निवासी शैलेष पिता सुरेश नानोमा, विजय पिता कांतिलाल नानोमा, राहुल पिता गटूलाल नानोमा, डूंगर पिता खेमजी बरंडा और ताराचंद पिता देवीलाल नानोमा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबरी पावर बाइक जब्त कर ली हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

कानपुर के बाद नोएडा में समोसे स्वास्थ्य पर सवाल, तेल की गुणवत्ता पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:KANPUR में समोसा खाने से तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद नोएडा में भी उठे सवाल लखनऊ में समोसा खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आने के बाद अब नोएडा में भी समोसे की गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर इसके असर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी को लेकर हमारी टीम ने नोएडा के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल सेक्टर-18 में ग्राउंड रिपोर्ट की। यहां समोसे की दुकानों पर पहुंचकर समोसा खाने आए लोगों से बातचीत की गई और उनसे जाना गया कि आखिर समोसा उनके स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। ग्राउंड पर मौजूद ज्यादातर लोगों ने माना कि समोसा स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लोगों का कहना था कि सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि दुकानों पर समोसा बनाने के लिए किस तरह के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है और उस तेल को कितनी बार इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोगों ने कहा कि बाहर का तला-भुना खाना खाने से पेट संबंधी समस्याओं के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। बावजूद इसके स्वाद के चलते लोग समोसा खाने से खुद को रोक नहीं पाते। लोगों ने यह भी कहा कि दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे तेल की गुणवत्ता और साफ-सफाई की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो। फिलहाल लखनऊ की घटना के बाद नोएडा में भी लोग सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। सवाल यही है कि स्वाद के लिए खाया जाने वाला समोसा कहीं हमारी सेहत पर भारी तो नहीं पड़ रहा?
0
0
Report

निकाय चुनाव: पारदर्शी ईवीएम और सुरक्षा उपायों के साथ शांतिपूर्ण मतदान

Jaipur, Rajasthan: आगामी नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. सिंह ने शुक्रवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम और मतदान कर्मियों का पारदर्शी रेंडमाइजेशन किया जा रहा है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतदान दलों के वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी। प्रशासन ने पेड न्यूज और भ्रामक खबरों पर निगरानी के लिए एमएमसी का गठन किया है। मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की गई।
0
0
Report
Advertisement

पटना में बाढ़ प्रभावित इलाके दौरे के बीच तेजस्वी यादव ने संजय झा पर हमला

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की उसकी बयान पर की तेजस्वी यादव एनआरआई राजनेता है जमकर संजय झा पर हमला कर दिया है उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जदयू को बर्बाद कर दिया है आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत क्या है किसी से छुपी नहीं है आज पार्टी की स्थिति क्या है सबको पता है यह लोग टीटीएम करते रहेंगे अमित शाह जीका यह लोग अमित शाह जी का टीटीएम करते हैं इसीलिए उनके बेटी को सुप्रीम कोर्ट में जगह सभी लोगों को एडजस्ट करने में लगे हैं क्या संजय झा जी विदेश नहीं घूमते हैं। उनकी बच्चियों तो विदेश नहीं पड़ी है वह अप डाउन तो करते ही रहते हैं हम तो ऐसी बात नहीं करते हैं हम तो बिहार के हैं बिहार के सदैव रहेंगे मेरी जन्म भूमि है मेरी कर्मभूमि है यही मेरा मरना जीना है किसी के का देने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है यह लोग दिन भर बीजेपी में रहा है दिल्ली में रहे हैं और अरुण जेटली जी के साथ बाद में जनता दल यूनाइटेड भेज दिया गया भाजपा के द्वारा की पार्टी को बर्बाद किया सके ए लोंग टर्म प्रोग्राम पे उसमें यह सफल हो गए हैं नीतीश जी को बर्बाद कर दिया नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए निकल गए हैं उन्होंने कहा मैं जा रहा हूं लोगों से मिलेगा लोगों से बातचीत करूंगा उनकी क्या परेशानी है हालत को देखूंगा उसके बाद सरकार और सरकार के अधिकारियों से बातचीत करूंगा
0
0
Report

जयपुर में जन्माष्टमी शोभायात्रा पर भारी ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग रोक

Jaipur, Rajasthan:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर 5 सितंबर को जयपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम 4:30 बजे श्री गोविंद देवजी मंदिर परिसर से रवाना होकर जलेबी चौक, बांदरवाल गेट, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यू गेट चौराहा, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़ और चांदपोल बाजार होते हुए श्री गोपीनाथ जी मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात के खास बंदोबस्त किए गए हैं。 4 बजे से इन बाजारों में पार्किंग पर रोक.... शोभायात्रा को देखते हुए शाम 4 बजे से कई प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। इनमें हवा महल बाजार, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, चांदपोल बाजार और बगरूवालों का रास्ता शामिल हैं。 शोभायात्रा के रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट्स.... शोभायात्रा रवाला होने तक श्री गोविंद देवजी मंदिर और जलेबी चौक की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बांदरवाल गेट की ओर शोभायात्रा पहुंचने से पहले सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाले यातायात को चार दरवाजा की ओर तथा बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक की ओर जाने वाले यातायात को रामगंज चौपड़ और त्रिपोलिया की तरफ डायवर्ट किया जाएगा。 बड़ी चौपड़ पहुंचने से पहले रामगंज चौपड़, सांगानेरी गेट और त्रिपोलिया की तरफ से बड़ी चौपड़ आने वाले यातायात को वैकल्पिक समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा। बापू बाजार में प्रवेश से पहले न्यू गेट से बापू बाजार की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा。 न्यू गेट और त्रिपोलिया पर भी वाहन संचालन पर रहेगी पाबंदी शोभायात्रा के न्यू गेट पहुंचने से पहले रामनिवास बाग चौराहा, नेहरू बाजार और त्रिपोलिया टी-पॉइंट से चौड़ा रास्ता की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं त्रिपोलिया गेट पहुंचने से पहले बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया और छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया टी-पॉइंट की ओर किसी भी प्रकार का यातायात त्रिपोलिया बाजार में नहीं आ सकेगा。 छोटी चौपड़ पहुंचने से पहले अजमेरी गेट, चौगान चौराहा और संजय सर्किल से छोटी चौपड़ की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चांदपोल बाजार में शोभायात्रा पहुंचने पर बगरूवालों के रास्ते में सामान्य यातायात का संचालन भी रोक दिया जाएगा。 भारी वाहनों समेत ई-रिक्शा पर भी रोक.... शोभायात्रा के दौरान परकोटा क्षेत्र सहित निर्धारित मार्गों पर हल्के माल वाहक, ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ऑटो रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। एमआई रोड, अशोका मार्ग और रामनिवास बाग क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी निर्धारित व्यवस्था लागू रहेगी。 परकोटा क्षेत्र में JCTSL और सिटी बसों का संचालन प्रतिबंधित.... कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान शहर में संचालित JCTSL और सिटी बसों का परकोटा क्षेत्र में संचालन प्रतिबंधित रहेगा। एमआई रोड पर चलने वाली बसों को यातायात का दबाव अधिक होने पर डायवर्ट किया जाएगा。 हालांकि अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए समानांतर और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें。 पुलिस की अपील: जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान जयपुर के पुराने शहर में जाने वाले लोग घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन को ध्यान में रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में CSR से आधुनिक लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नई सुविधाएं

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की पहल पर CSR के सहयोग से जेके सीमेंट द्वारा सूचना केंद्र में आधुनिक लाइब्रेरी तैयार की गई है। लाइब्रेरी का संचालन अब नगर परिषद चित्तौड़गढ़ करेगी। यहां करीब 100 विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा है। इंटरनेट, वाई-फाई, AC, स्मार्ट टीवी, CCTV और निर्बाध बिजली के लिए इन्वर्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग अध्ययन परिसर बनाए गए हैं। नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव ने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी के संचालन के लिए ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी और चौकीदार की व्यवस्था भी की गई है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थानी NCC कैडेट्स ने सप्त शक्ति हॉर्स शो में 15 मेडल जीतकर दिखाया दम

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में देशभर के घुड़सवारों के बीच राजस्थान के NCC कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ‘सप्त शक्ति हॉर्स शो’ में राजस्थान NCC के कैडेट्स ने ड्रेसज से लेकर शो जंपिंग और टेंट पैगिंग तक में शानदार प्रदर्शन किया। बीकानेर और उदयपुर की दोनों R&V स्क्वाड्रन के कैडेट्स ने 15 मेडल अपने नाम किए। खास बात ये कि कुछ कैडेट्स ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कई कैडेट्स ने पहले से मिली सफलता को और आगे बढ़ाया। जयपुर में आठ दिनों तक चला देश का प्रतिष्ठित नेशनल कॉम्पीटिशन.. ‘सप्त शक्ति हॉर्स शो’। भारतीय सेना की 61 कैवेलरी यूनिट और इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सेना, नौसेना, BSF और देश की दूसरी आर्म्ड फोर्सेस की यूनिट्स के साथ कई हॉर्स राइडिंग क्लब्स ने हिस्सा लिया। इसी बड़े मंच पर राजस्थान NCC के कैडेट्स ने भी अपने घुड़सवारी कौशल का प्रदर्शन किया। राजस्थान NCC निदेशालय की 1 राज R&V स्क्वाड्रन बीकानेर और 2 राज R&V स्क्वाड्रन नवानिया, उदयपुर के कैडेट्स ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ड्रेसाज, शो जंपिंग, टेंट पैगिंग, रिंग पैगिंग और एक्यूमेलेटर राउंड...हर इवेंट में कैडेट्स ने घोड़े पर संतुलन, नियंत्रण और अपनी घुड़सवारी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसका नतीजा यह रहा कि राजस्थान की झोली में 15 मेडल आए। NCC के उपमहानिदेशक एयर कमोडोर एसके आनंद ने कहा कि कैडेट्स में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं, आत्मविश्वास और सही अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने NCC का मकसद सिर्फ अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कैडेट्स को अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना भी है। हॉर्स राइडिंग जैसा खेल आम तौर पर महंगा और कम लोगों की पहुंच वाला माना जाता है, लेकिन NCC के जरिए कैडेट्स को ट्रेनिंग के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उतरने का मौका मिल रहा है, और यही मौका अब राजस्थान के इन कैडेट्स की उपलब्धियों में नजर आ रहा है। इन उपलब्धियों में अंडर ऑफिसर युवराज सिंह राठौड़ का नाम उभरा है। युवराज NEC, AEC, SEC, दो RDC और NHS जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं; अब तक उनके नाम 35 मेडल और दो ट्रॉफियाँ हैं। वहीं सीनियर अंडर ऑफिसर अंश कर्णावत ने ‘सप्त शक्ति हॉर्स शो’ में ही 8 मेडल अपने नाम किए। अंश NEC, AEC, SEC, दो RDC और NHS में भी हिस्सा ले चुके हैं। अब तक उनके खाते में 18 मेडल और दो ट्रॉफियाँ हैं। इन मेडल्स की कहानी सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि संघर्ष और जुनून की भी है। चूरू के एक साधारण परिवार से आने वाले कॉर्पोरल मंदीप सिंह महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी में BA फाइनल ईयर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ घुड़सवारी की तैयारी और परिवार की आर्थिक मदद के लिए पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम काम करते हैं। इसके बावजूद घुड़सवारी के जुनून में कोई कमी नहीं आई। मंदीप AEC और NHS में हिस्सा ले चुके हैं और अब तक दो मेडल जीत चुके हैं। उनका सपना घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना है। बाइट – कर्नल सामयाल प्रेमकुमार, कमांडिंग ऑफिसर, 1 राज R&V स्क्वाड्रन। एक तरफnational स्तर की कठिन प्रतियोगिता… दूसरी तरफ सीमित संसाधनों के बीच तैयारी लेकिन राजस्थान के NCC कैडेट्स ने साबित कर दिया कि मौका और सही मार्गदर्शन मिले तो प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली जलभराव से गुरुग्राम-दिल्ली यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रूट जारी

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम *ट्रैफिक एडवाइजरी* आप सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि अचानक मूसलाधार बरसात होने के कारण दिल्ली में शिव मूर्ति के पास अत्यधिक जल भराव हो गया है जिस कारण गुरुग्राम से दिल्ली जाते समय यातायात का दबाव भी हो गया है। आप सभी वाहन चालकों की सुरक्षा व यातायात को सुगम बनाये रखने के लिए सभी वाहन चालक इफको चौक से यू टर्न लेकर एमजी रोड सड़क मार्ग के रास्ते आया नगर बॉर्डर दिल्ली के रास्ते अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हुए एयरपोर्ट जाएंगे।
0
0
Report

मीरा-भायंदर में पर्यूषण पर मांस बिक्री रोक को लेकर BJP बनाम MNS उलझा गया

Noida, Uttar Pradesh:मीरा-भायंदर में पर्यूषण के दौरान मांस की बिक्री को लेकर राजनीति गरमा गई है. MNS ने BJP की मांग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. BJP पार्षद भरत कोठारी ने जैन समुदाय के पर्यूषण त्योहार का हवाला देते हुए मांग की है कि मीरा-भायंदर में 8 से 16 सितंबर तक, यानी पूरे आठ दिनों के लिए मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाए. सरकारी नियमों के अनुसार, पर्यूषण के दौरान केवल दो दिनों के लिए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध होता है. इस मांग का विरोध करते हुए, MNS के शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने BJP पर सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि वे जानबूझकर समाज में जाति-आधारित मतभेद पैदा करने और "आग में घी डालने" की कोशिश कर रहे हैं. राणे ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तय नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई फैसला लिया, तो MNS ज़ोरदार आंदोलन करेगी. बाइट: भरत कोठारी, BJP पार्षद. बाइट: संदीप राणे, MNS शहर अध्यक्ष, मीरा-भायंदर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top