476337
श्योपुर ईको सेंटर के पास बस ड्राइवर के साथ मारपीट, लोडिंग वाहन के ड्राइवर और अन्य लोगों ने की मारपीट
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर शहर के दीनदयाल बस स्टेंड से पहले गाड़ी निकालने को लेकर भोपाल के लिए जा रही बस और लोडिंग वाहन के ड्राइवरों के बीच झगड़ा हो गया। इस विवाद का बदला लेने के लिए लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने फोन करके कई लोगों को बुला लिया। ये लोग बस को श्योपुर शहर के बाहर ईको सेंटर के पास रोककर बस ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। बस संचालक को सूचना मिलते ही उन्होंने भी अपने लोगों को मौके पर भेज दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक साथी गंभीर रूप से झुलसा
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक साथी गंभीर रूप से झुलसा प्लेस-जालौन यूपी डेट-11-06 2026 एंकर जालौन के कोटरा क्षेत्र के मौजा हिलगना में गुरुवार की शाम को दर्दनाक घटना घटित हुई। शाम को आई तह आंधी और बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के दौरान बिजली गिरने से एक भैंस और पांच बकरियों की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसान गोविंद यादव (50 वर्ष), निवासी छोटी माता, अपने साथी शानू पठान (35 वर्ष), निवासी मंडी बाजार के साथ खेतों में भैंस और बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान शाम को अचानक मौसम बदल गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत खेत की ओर दौड़े। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत जिला अस्पताल उरई पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही गोविंद यादव ने दम तोड़ दिया। शानू पठान का इलाज जारी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह मौके पर पहुंची और राजस्व टीम को निर्देश दिए। वहीं, इस दर्दनाक घटना में शानू पठान की एक भैंस और पांच बकरियों की भी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायल शानू पठान के इलाज का खर्च भी सरकार वहन करेगी। एसडीएम ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। बाइट:- हारून खान--म्रतक के परिजन0
0
Report
आगमी पर्व मोहर्रम को लेकर वजीरगंज चौकी पर ताजियेदारों के साथ बैठक
Saray Kaji, Uttar Pradesh:बहराइच फखरपुर क्षेत्र वजीरगंज पुलिस चौकी परिसर में उप जिला अधिकारी अखिलेश कुमार क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।सीओ ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन तलवारों का लहराना मातम के रूप में नहीं करेगा यदि कोई ऐसा करता है तो उस के खिलाफ शक्त कार्रवाई की जायेगी। वजीरगंज कर्बला मैदान जनपद का सबसे बड़ा मैदान इस कर्बला में दर्जनों गांव से पहुंचती हैं ताजिया। सुरक्षा के दृष्टि से सभी ताजिया दारों से अपील करते हुए थाना अध्यक्ष संजीव चौहान ने कहा कि आप सभी लोग इस पर्व को शांति पूर्वक मनाए। ताजिये की ऊंचाई ज्यादा न रखें। जरा सी लापरवाही के कारण बिजली के हई वोल्टेज की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम अखिलेश कुमार ने कहा यदि किसी भी क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं साफ सफाई रास्ते में जल भराव या रास्ते को लेकर अगर समस्या हो तो तत्काल समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी सहित ज्ञान चंद वर्मा फारुक खान सज्जन खान, खालिद अंसारी, रफीक अंसारी, शाहिद खान, अकबाल खान, सहित क्षेत्र के तमाम ताजिया दार मौजूद रहे।0
0
Report
करनाल में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तेज आंधी-तूफान, बारिश से भारी नुकसान
Karnal, Haryana:लोकेशन करनाल करनाल मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश हुई शुरू तेज हवा काफी ज्यादा चल रही है और अब बारिश भी काफी तेज हो रही है मौसम विभाग की चेतावनी देने के कुछ ही मिनट बाद तेज हवा चलनी शुरू होगी और आंधी चलने लगी और उसके थोड़ी देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गयी काफी ज्यादा तेज ऑफर हवा और तूफान चल रहा है वहीं लोगों का कहना है कि आज मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एकदम से तेज आंधी और तूफान आया है इससे काफी नुकसान हुआ है सबसे ज्यादा नुकसान तो बिजली का हुआ है बिजली बंद हो जाएगी बिजली आएगी नहीं और कई जगह सड़क पर पेड़ भी गिरे हुए हैं0
0
Report
Advertisement
दानापुर स्टेशन पर इंजन खराब: डाउन लाइन की ट्रेनें करीब दो घंटे रुकीं
Danapur, Bihar:दानापुर स्टेशन पर इंजन में खराबी, डाउन लाइन की कई ट्रेनें करीब दो घंटे तक प्रभावित दानापुर: दानापुर रेलवे स्टेशन पर आरा–दुर्ग एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण डाउन लाइन की रेल सेवाएं करीब दो घंटे तक प्रभावित रहीं। इस वजह से पीछे से आने वाली लगभग दस ट्रेनों का परिचालन विलम्बित हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरा से खुलकर दानापुर पहुंची आरा–दुर्ग एक्सप्रेस के इंजन में हाई वोल्टेज सप्लाई से जुड़े पेंडुलम क्लिप (Pendulum Clip) में खराबी आ गई। खराबी के कारण इंजन में विद्युत प्रवाह बाधित हो गया और इंजन अचानक बंद हो गया। इंजन के ठप पड़ने से डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं। सूचना मिलने के बाद दानापुर रेल मंडल के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी टीम ने समस्या का समाधान कर इंजन को फिर से चालू किया। इसके बाद आरा–दुर्ग एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया और धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य हो सका। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण परिचालन प्रभावित हुआ था, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। वहीं, देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।0
0
Report
मुज़फ़्फ़रनगर मुठभेड़: शुभम घायल, रॉकी अपहरण-हत्या का पर्दाफाश
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ़्फ़रनगर ब्रेकिंग पुलिस में बदमाशों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ में हत्यारा शुभम हुआ घायल रॉकी का अपहरण कर की थी हत्या 3 हत्यारोपी पहले जा चुके है जेल पत्नी बेटा व उसका दोस्त जा चूका है जेल शुभम ने अपने खेत मे दबाया था शव पुलिस ने तमँचा कारतूस बाइक की बरामद पुलिस को देखते ही कान पकड़कर मांफी थाना सिकेड़ा के राजवाह रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
महुलिया खुर्द में आठ वर्षीय बच्ची कुत्तों के हमले से मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले के महुलिया खुर्द गांव में गुरुवार को घर से खेलने निकली एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची की कुत्तों के हमले में मौत हो गई। बच्ची एक गड्ढे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक महुली थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द गांव निवासी मो. मुश्ताक की आठ वर्षीय पुत्री माहरा खातून गुरुवार को अपनी छोटी बहन के साथ घर से थोड़ी दूरी पर बगीचे में खेलने गई थी। जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई । परिजनों के अनुसार कुछ समय बाद बागीचे की ओर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो माहरा बागीचे में पानी से भरे गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके सिर के एक हिस्से में गहरी चोट लगी थी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कागजी कार्यवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
भड़ाना के जन्मदिन पर रक्तदान कैम्प: मोदी सरकार के 12 साल सुशासन का जश्न
Ajmer, Rajasthan:एंकर - राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना का जन्मदिन आज समारोह के साथ मनाया गया... प्रधानमंत्री के 12 वर्षीय शासन काल मे देश में हुए विकास और आम जनता में पीएम मोदी के विश्वास को लेकर इस मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया... भड़ाना के समर्थकों ने इस मौके प्रेम मोदी की प्रेरणा से अनेक सामाजिक सरोकार के सेवा कार्य किए.. अपने जन्मदिन और मोदी सरकार के 12 वर्ष सुशासन के मौके पर भड़ाना ने अपने समर्थकों के साथ स्वयं भी रक्तदान किया.. इस मौके पर रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट वितरित कर उनकी हौंसला अफहाही की गई... इससे पूर्व रक्तदान स्थल पहुंचे भड़ाना को उनके सार्थकों ने कंधे पर उठा लिया और जोरदार उनके समर्थन में नारेबाजी की.. देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष भड़ाना ने बताया कि देश में सुशासन देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षीय कार्यकाल के चलते देश के विकास की गति को तेज रफ्तार मिली है। बाइट - ओमप्रकाश भडाणा, अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड, राजस्थान0
0
Report
नाणा आमलिया सड़क मार्ग पर टेम्पो पलटने से 9 घायल, शादी समारोह में जा रहे लोग
Pali, Rajasthan:नाणा आमलिया सड़क मार्ग पर टेम्पो पलटने की घटना, हादसे में 9 लोग घायल जिसमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल, शादी समारोह मे शामिल होने टेम्पो से जा रहे थे लोग, ऐसे में टेम्पो का टायर निकलने के चलते हुआ है हादसा, घायलों को 108 की मदद से नाणा सामुदायिक अस्पताल लाया, प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा के लिए घायलों को बाली के जिला अस्पताल किया रेफर, नाणा थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे।0
0
Report
खेरवाड़ा में कलेक्टर के दौरे के दौरान अटल जन सेवा शिविर में ग्रामीणों की कमी उजागर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से खबर, कलेक्टर गौरव अग्रवाल का नयागांव दौरा, नयागांव के उपखंड कार्यालय पंचायत समिति का दौरा किया, पंचायत समिति में अटल जन सेवा शिविर में की जनसुनवाई, दौरे में स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही हुई उजागर, प्रचार प्रसार के अभाव में महज दो पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे, कलेक्टर के दौरे की सुचना विभाग के अधिकारियों को थी आमजन को नहीं, ऐसे में 10-12 ग्रामीणों के अलावा नहीं था कोई फरियादी, जनसुनवाई में बिजली विभाग कि अनियमितता का मुद्दा जोरों से उठा0
0
Report
Advertisement
मऊ में गैंगस्टर नवीन सिंह उर्फ रिंकू की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले में जिला प्रशासन ने गैंगस्टर नवीन सिंह उर्फ रिंकू की लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर संपत्ति को प्रशासनिक कब्जे में लिया जिलाधिकारी आनंद वर्धन के आदेश पर हुई कार्रवाई। जांच में पाया गया कि उसने अपराध से अर्जित धन का उपयोग कर अपनी पत्नी और मां के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियां खरीदी थीं।0
0
Report
गर्भवती महिला को हेलीपैड से देहरादून एयर एम्बुलेंस से जीवनदान
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में_yamuna घाटी के बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती 27 वर्षीया गर्भवती राखी देवी पत्नी अभिषेक सिंह ग्राम पौन्टी तहसील बड़कोट को प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। सुविधा के अभाव के कारण प्रसव पीड़िता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परिवार ने जिला प्रशासन से हैली एम्बुलेंस के लिए मदद मांगी, जिसके बाद गर्भवती को बड़कोट हेलीपैड से देहरादून के उच्च केंद्र भेजा गया। प्रशासन की तत्परता से एयर एम्बुलेंस से प्रसव पीड़िता को जीवन दान मिला और उसका उपचार अब उच्च केंद्र में चल रहा है।0
0
Report
जी न्यूज ने साइबर ठगी से बचने के लिए अजमेर कर्मचारियों को सचेत किया
Ajmer, Rajasthan:निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार को निभाने वाले जी न्यूज राजस्थान लोगों से लगातार साइबर अपराधों से बचने के लिए लालच नहीं करने की अपील कर रहा है.. और लोगों को सचेत भी कर रहा है कि अपने गाड़े खून पसीने की कमाई को ठगों के हाथ लगने से बचाये.. इसका उदाहरण आज अजमेर के अराई में उस वक्त देखा गया जब जी न्यूज के स्थानीय सहयोगी उमेश कुमार शर्मा ने चिकित्सा कर्मियों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचा लिया... घटना के अनुसार विभाग के एक कर्मचारी को ठगों ने नायब तहसीलदार बन कर फोन किया और फील्ड स्टाफ के नम्बर मांगे.. नम्बर देने के बाद ठग ने 35 हजार रुपए तुरंत ऑनलाइन डालने के लिए कहा.. मौके पर मौजूद जी सहयोगी उमेश को जानकारी मिली तो उसने तुरंत उस नम्बर पर संपर्क कर वास्तविकता जानने का प्रयास किया.. जिससे ठग की कलई खुल गई और सिलसिलेवार होने वाले साइबर ठगी से चिकित्सा कर्मियों को बचा लिया.. इस पर BCMO ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए...अरांई ब्लॉक गोठियाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्निशियन कमल किशोर जांगिड़ के मुताबिक एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को अजमेर कलेक्ट्रेट कार्यालय से नायब तहसीलदार अशोक मीणा बताया। फोन करने वाले ने फील्ड स्टाफ और एएनएम के मोबाइल नंबर मांगे तथा कुछ कर्मचारियों से 35 हजार रुपये खाते में जमा करवाने की बात कही थी...0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज मंत्री रवि नारायण नायक ने रिश्तों के बारे में गम्भीर आरोपों से इनकार किया
Sambalpur, Odisha:କହ୍ନେଇଆ କୁମାର ଙ୍କ ସମ୍ପର୍କ ଟୁକଡେ ଟୁକଡେ ଗେଙ୍ଗ ପରି ବିଛିନ୍ନତାବାଦୀ ଙ୍କ ସହ ରହିଛି,ବୋଲି ବିରୋଧ ପ୍ରକଟ କଲେ ପଞ୍ଚାୟତି ରାଜ ମନ୍ତ୍ରୀ ରବି ନାରାୟଣ ନାୟକ |0
0
Report
सम्बलपुर विधायक के दावे पर कांग्रेस में हंगामा, ICU स्थितियों पर बहस
Sambalpur, Odisha:କଂଗ୍ରେସ ପୁଟ ପୁଟ କରୁଛି ICU ରେ ଅଛି କହିଲେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଧାୟକ ଜୟ ନାରାୟଣ imist୍ର |ଆକ୍ରୋଶ ରାଲି କୁ କଂଗ୍ରେସ ବଚାଓ अଭିଯାନ _bູଲି କହିଲେ ଜୟ |ସୂଚନା ଥାଉ କି ଗତକାଲି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଆୟୋଜିତ ୟୁବ ଛାତ୍ର କଂଗ୍ରେସ ର ଆକ୍ରୋଶ ରାଲି ହୋଇଥିବା ବେଳେ କଂଗ୍ରେସ କୁ ଟାର୍ଗେଟ କରି ଏଭଳି ଟିପ୍ପଣୀ ଦେଇଛନ୍ତି ଜୟ Navigator|0
0
Report
जरूरतमंद की मदद में असली साथी की पहचान
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
