476355
भाजपा जिलामंत्री ने पार्टी को चेताया, कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर चिंता
Karahal, Madhya Pradesh:भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री शिवराम शिवहरे ने अपनी ही पार्टी को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जो उपचुनाव में नुकसानदायक साबित हो सकती है। शिवहरे ने वरिष्ठ नेताओं से समय रहते इस ओर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने चिंता जताई कि स्थानीय नेताओं की नाराजगी रामनिवास रावत के लिए समस्या बन सकती है। उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं को ठेकेदार भी कहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगाघाट चा राजा’ का भव्य आगमनोत्सव, राजधानी मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : शुक्लागंज। गणपति बप्पा के भव्य आगमनोत्सव के साथ शनिवार को शुक्लागंज भक्तिमय हो उठा। ‘गंगाघाट चा राजा’ की भव्य आगमन यात्रा शुक्लागंज थाने के पास से शुरू होकर पूरी राजधानी मार्ग होते हुए साकेतपुरी पहुंची। यात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से राजधानी मार्ग गूंज उठा। आगमन यात्रा में श्री निवास ध्वज पथक के ढोल-ताशों ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं DJ YASH की भक्ति धुनों और राहुल महाकाल की विशेष प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कनक शर्मा के मंच संचालन के बीच भव्य आतिशबाजी और साउंड-लाइट शो आकर्षण का केंद्र रहा। गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री निवास ध्वज पथक के द्वारा साथ चल रहे ध्वज दर्जनों ढोल मंजीरे की धुन ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। बच्चो के हाथों में ध्वज और मंजीरा लेकर बजाते हुए नजर आए। यात्रा में अनेक तरह की झांकियां देखकर लोगों में झांकियां को देखने के लिए उत्साहित रहे। साकेतपुरी पहुंचने के बाद अब ‘गंगाघाट चा राजा गणेशोत्सव समिति’ की ओर से 12वें वार्षिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2015 से शुरू हुई गणेशोत्सव की यह परंपरा अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। 14 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन गणपति बप्पा की आरती, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा एवं सामुदायिक भोजन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजक समिति ने भव्य आगमन यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और आगामी 14 दिवसीय गणेश महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की। यात्रा के दौरान पूर्व पालिका प्रतिनिधि राजेश गुप्ता और गोल्ड, मनोज मिश्रा, अभिलाष मिश्रा, शिवेंद्र सिंह बघेल, विकास, योगेश मिश्रा, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे0
0
Report
धनबाद मंडल के स्टेशन निरीक्षण में महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा की
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने शनिवार को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक पतरातू स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेलवे से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एनटीपीसी पकड़ी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ माल परिवहन और कोयला लदान से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महाप्रबंधक ने बानादाग साइडिंग का भी निरीक्षण किया और वहां माल लदान एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का कार्यक्रम आगे भी जारी है。0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा
ACHALPUR, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा तुलसी सदन से अंबेडकर चौराहे तक निकली यात्रा, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। तुलसी सदन से शुरू हुई शोभायात्रा अंबेडकर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी मांग को लेकर जनजागरण किया।शोभायात्रा के समापन पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई।महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि रामजन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। शोभायात्रा का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को शासन तक पहुंचाना और लोगों को इस विषय के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शोभायात्रा की रणनीति तैयार की थी। इसमें यात्रा के आयोजन और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई थी।शोभायात्रा में मंडल प्रभारी अनुज सिंह, किन्नर समाज की संजना नंद गिरी समेत महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण अभियान जारी रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
प्रॉपर्टी के लालच में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की पत्थर से कूचकर की निर्मम हत्या, हत्यारा गिरफ्तार
Deo Gaon, Uttar Pradesh:आज दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 19:30 बजे आनंदी यादव उम्र करीब 50 वर्ष निवासिनी ग्राम चंद्रपुरवा, थाना सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर, द्वारा अपनी माता रामश्री, उम्र करीब 74 वर्ष, के सिर पर से ईंट से प्रहार कर हत्या किए जाने की सूचना थाना सुमेरपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सुमेरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा गया तो रामश्री आंगन में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए। आरोपी आनंदी यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जांच प्रचलित है।0
0
Report
UP NEWS : रुपए मांगने पर बुजुर्ग पर डीज़ल डालकर आग लगाई,तीन पर केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में एक बुजुर्ग पर डीजल डालकर आग लगाने का गांव के युवक पर आरोप लगा है आग से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में जिसके परिजन एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुजुर्ग के पुत्र ने एक नामजद सहित 3 लोगों पर थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दरअसल मामला पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव का है जहां के रहने वाले रामदास पुत्र बालक राम उम्र 50 वर्ष का कहना है कि गांव के रहने वाले राजेश कुमार के ऊपर उसके 62 हजार रुपए आ रहे है।आरोप है जब रामदास अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी रास्ते में रामदास ने राजेश से रुपए मांगे आरोप है राजेश और उसके दोनों पुत्र गाली गलौज करने लगे इतने में राजेश का पुत्र डीज़ल ले आया तीनों ने पकड़कर रामदास के ऊपर डीज़ल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बुजुर्ग की पत्नी रामप्यारी जिन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टर रामबचन पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।0
0
Report
सरमथुरा में दहशत: पथराव, लूटपाट और हाईवे जाम से बाजार थम गया
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में असामाजिक तत्वों ने फैलाई दहशत, पुलिस पर पथराव- दुकानों में तोड़फोड़ धौलपुर-करौली टायगर रिजर्व के विरोध में 32वें दिन सरमथुरा में हालात बिगड़े, धरना स्थल पर आंदोलन शांतिपूर्ण रहा लेकिन शहर में असामाजिक तत्वों ने हाईवे जाम कर बाजार में लूटपाट-तोड़फोड़ कर दी, एसपी विकास सांगवान ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और पांचों सर्किल का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। धौलपुर- सरमथुरा में शनिवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। धरना स्थल पर आंदोलन शांतिपूर्ण जारी था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने धौलपुर-करौली हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया और पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। सूचना पर एसपी विकास सांगवान मौके पर पहुंचे और कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह से बाजार बंद, लोगों में दहशत का माहौल: शनिवार सुबह से ही असामाजिक तत्वों की दहशत के चलते सरमथुरा का बाजार पूरी तरह बंद रहा। शहरवासी घरों में दुबके रहे और पूरे कस्बे में भय का माहौल बन गया。 बाईपास और करौली रोड पर रेस्टोरेंट-दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़: दोपहर में असामाजिक तत्वों ने बाईपास, करौली रोड, कैलादेवी तिराहा, अग्रवाल कॉलोनी और बाड़ी बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। हाईवे और बाईपास पर रेस्टोरेंट, दुकानों और घरों में लूटपाट-तोड़फोड़ की और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। अग्रवाल कॉलोनी में घरों पर पथराव से लोग भयभीत हैं। पुलिस पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, पुलिस ने खदेड़ा: करौली रोड बाईपास पर समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें सरमथुरा, मनियां, सैंपऊ सीओ और थाना पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पत्थरबाजों को खदेड़ा, हाईवे से पत्थर हटाकर जाम खुलवाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया。 हाईवे पर यातायात बाधित, राहगीर हुए परेशान: हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगाने से लंबा जाम लग गया। धौलपुर-करौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बाद में पत्थर हटाकर यातायात सुचारू कराया。 पुलिस की अपील- शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें: पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की जाएगी。 पांचों सर्किल का बल तैनात, एसपी ने संभाला मोर्चा: एसपी विकास सांगवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों सर्किल के सीओ, थाना पुलिस और डीएसटी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर नजर है, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में गणेश चतुर्थी पर ट्रैफिक प्लान बदलेगा, डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन लागू
Jaipur, Rajasthan:गणेश चतुर्थी पर जयपुर में ट्रैफिक प्लान बदलेगा, कई रास्तों पर डायवर्जन। जयपुर गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। मोती डूंगरी मंदिर के लिए QR कोड जारी किया गया है; इसे स्कैन कर पार्किंग उपलब्धता और यातायात की स्थिति की जानकारी ली जा सकेगी। मंदिर के आसपास सीमित पार्किंग को देखते हुए आमजन से रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग और राजस्थान यूनिवर्सिटी की पार्किंग का अधिकतम उपयोग करने की अपील की गई है। इन इलाकों में नो-व्हीकल जोन रहेगा: त्रिमूर्ति सर्किल से JDA चौराहा, RBI तिराहे से गणेश मंदिर के बीच रतनेशाही रोड और धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। इसके अलावा यातायात के दबाव के अनुसार कई मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा। शांति पथ, मालवीय नगर पुलिया, गोपालपुरा पुलिया, रामबाग चौराहा और RBI तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 15 जगह पार्किंग की व्यवस्था श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए की गई है; इनमें सुबोध कॉलेज, सुबोध स्कूल, राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, समाज विज्ञान विभाग, पटेल रोड, प्रशासनिक भवन और रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग शामिल हैं। रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में करीब 1500 चार पहिया और 1000 दोपहिया वाहनों की क्षमता निर्धारित की गई है। इन प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग व्यवस्था रहेगी: आरोग्य पथ से गांधी सर्किल, पृथ्वीराज टी-पॉइंट से रामबाग चौराहा, त्रिमूर्ति सर्किल से राजा पार्क चौराहा, रामबाग चौराहा से JDA चौराहा और JDA चौराहा से तुलसी सर्किल तक। पार्किंग से मंदिर तक जाने के लिए JCTSL बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और मंदिर प्रशासन की ओर से पार्किंग स्थलों से मंदिर तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा की सुविधा भी रहेगी। JLN मार्ग से आने वालों को सलाह देते हैं कि मानसरोवर, सांगानेर और जगतपुरा क्षेत्र से अधिकतम टोंक रोड का उपयोग करें; अत्यावश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन निर्बाध रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गणेश चतुर्थी के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।0
0
Report
ब्रिक्स समिट 2026: मुख्यमंत्री और मंत्री एक ही बस में भारत मंडपम के लिए रवाना
ब्रिक्स समिट 2026 | अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एक ही बस में साथ बैठकर भारत मंडपम के लिए रवाना हुए, जहाँ वे ब्रिक्स गाला डिनर में शामिल होंगे।0
0
Report
मैनपुरी-दो दिन से लापता युवक का शव किशनी थाना क्षेत्र की तरिहा नहर में तैरता हुआ मिला।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला मनू गांव से दो दिन पहले लापता हुए 22वर्ष के युवक का शव शनिवार को किशनी थाना क्षेत्र की तरिहा नहर में तैरता हुआ मिला। युवक ने गुरुवार सुबह सिंहपुर नहर में छलांग लगाई थी। छलांग लगाने के बाद से ही पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष ऊदल सिंह और रामनगर चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नगला मनू निवासी नीरज जाटव (22) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर शव की पहचान कराई,नीरज का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया,पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कमला मार्केट में पाइपलाइन फटी, पानी ने इलाके को जलमग्न कर दिया
New Delhi, Delhi:सेंट्रल दिल्ली के अजमेरी गेट स्थित कमला मार्केट में पानी के तेज बहाव ने एक बड़ा दृश्य बना दिया। यह तस्वीर नेपाल की नहीं बल्कि दिल्ली के मध्य जिले की है। पानी का तेज बहाव देखकर जलप्रलय की याद ताजा हो जाती है। कमला मार्किट इलाके में पानी की लाइन टूटने के बाद यह मंजर सामने आया। हालिया नवीनीकरण काम के दौरान फ्लाईओवर निर्माण के लिए शुरू हुई खुदाई से दिल्ली जल बोर्ड की एक मुख्य पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट और आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी का दरिया बह निकला, जिससे दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी हुई। स्थिति को देखते ही दिल्ली जल बोर्ड की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पानी की सप्लाई बंद कर दी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। जल बोर्ड की टीम मोर्चा संभाल कर मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है ताकि इलाके में जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल हो सके।0
0
Report
खड़गवां में स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विकासखंड खड़गवां में स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वृहद पुल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विकास कार्यों की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से खड़गवां क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ आवागमन सुगम होगा। पुलों के निर्माण से बरसात के दौरान आवागमन की समस्याओं से भी ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि गांवों का विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है。0
0
Report
रामगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी को लेकर रिजॉर्ट में हुई पुलिस-कार्यकर्ता भिड़ंत
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी को ले जाने होटल पहुंची पुलिस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प अलवर में 12 निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद अब नगर निकायों में बोर्ड बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में रख रहे हैं। वहीं, बाड़ेबंदी से प्रत्याशी को अपने पक्ष में ले जाने के प्रयासों के आरोप भी सामने आ रहे हैं। रामगढ़ नगर पालिका के 35 वार्डों में मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशियों को अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में ठहराया गया है। शनिवार रात अचानक रामगढ़ पुलिस और अकबरपुर थाना पुलिस जाप्ते के साथ रिजॉर्ट पहुंची। पुलिस ने वार्ड नंबर 10 के निर्दलीय प्रत्याशी योगेश और उनकी पत्नी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि योगेश के परिजनों की ओर से शिकायत दी गई थी कि उन्हें और उनकी पत्नी को जबरन ले जाया गया है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस दोनों को छुड़ाने के लिए रिजॉर्ट पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर प्रत्याशी की उसके घरवालों से फोन पर बात भी कराई। बातचीत में योगेश ने कहा कि वह अपनी मर्जी से रिजॉर्ट में आए हैं और उनका किसी ने अपहरण नहीं किया है। घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ की पूर्व विधायक साफिया जुवेर खान भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जु़बेर खान ने आरोप लगाया कि देर रात पुलिस रिजॉर्ट पहुंची और एक महिला और पुरुष को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, जबकि मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। उन्होंने इसे तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि भाजपा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों नगर पालिकाओं में चुनाव हार रही है, इसलिए पुलिस के जरिए प्रत्याशियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर की गई थी। पूरे घटनाक्रम के बीच अब रामगढ़ में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
तेजवीर हत्याकांड: परिजनों ने डीएसपी कार्यालय के सामने न्याय की मांग की
Karnal, Haryana:करनाल, घरौंडा में तेजवीर हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को मृतक के परिजनों के साथ समाज के सैकड़ों लोग डीएसपी कार्यालय पहुंचे। घरौंडा। तेजवीर हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को मृतक के परिजनों के साथ समाज के सैकड़ों लोग डीएसपी कार्यालय पहुंचे। लोगों ने सर्विस स्टेशन मालिक जय किशन पर आरोपी नेपाली युवक को कथित तौर पर शह देने के आरोप लगाए और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार सुबह सर्विस रोड पर राइस मिल के पास नेपाली युवक उत्तम कुमार ने तेजवीर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन स्थानीय लोगों की मारपीट में घायल होने के बाद उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डीएसपी मनोज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद सर्विस स्टेशन मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाइयॉ होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, आरोपी की एक और कथित वीडियो सामने आई है, जिसमें वह सर्विस स्टेशन की छत पर डंडे से दीवारों पर वार करता नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर आरोपी के नशे या मानसिक तनाव में होने की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.0
0
Report
पटना की लोक अदालत: ट्रैफिक चालान जमा करने को भीड़, आधी फाइन माफी से हलचल
Patna, Bihar:पटना के लोग गाडी गाडी चलाने के दौरान ट्राफिक रूल्स का कितना उल्लंघन करते हैं यह भीड़ उसका ही उदाहरण है . आज पटना में ट्राफिक चालान को लेकर गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जहां हजारों लोग ट्राफिक चालान जमा करने पहुंचे. पटना जिला परिवहन कार्यालय और ट्राफिक पुलिस के सौजन्य से लगाए गए लोक अदालत में लोगों को आधा फाइन माफ़ करने के आदेश हुए थे लिहाजा लोगो की भीड़ लोक अदालत में उमड़ पड़ी . लोक अदालत में आये लोंगो ने कहा की पटना ट्राफिक पुलिस ने चालान काटने में कई बार ज्यादती की है और इसका खामियाजा आम गाडी चलाने वालो को हो रही है . लोग जब अपना चलन जमा करने पहुंचे तो भारी भीड़ को लेकर निराश भी हुए क्योंकि काउंटर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था . ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए लोग सुबह 8 बजे से कतार में आ गया थे . लोक अदालत में कुल 32 काउंटर में से तीन काउंटर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे . लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गयी थी . बावजूद लोग काउंटर तक नहीं पहुँच पा रहे थे .0
0
Report
NIA crackdown: 10 sites linked to LeT network raided in Jammu and Kashmir
New Delhi, Delhi:जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, LeT के नेटवर्क से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी... जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। NIA की टीमों ने कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में कुल 10 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया。 यह मामला पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के हैंडलर्स और जम्मू-कश्मीर में उनके लिए काम करने वाले कथित ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के नेटवर्क से जुड़ा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किस तरह मदद, ठिकाना, आने-जाने की सुविधा और दूसरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही थी。 ग्रेनेड और गोलियों की बरामदगी से शुरू हुई जांच.. मामले की शुरुआत 31 मार्च 2026 की देर रात हुई थी। श्रीनगर के जकूरा इलाके में एक नाका चेकिंग के दौरान LeT से कथित रूप से जुड़े एक OGW को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हैंड ग्रेनेड और जिंदा गोलियां बरामद हुई थीं। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े कुछ नागरिकों और स्थानीय मददगारों के बारे में जानकारी सामने आई। जांच एजेंसी को संदेह है कि यह नेटवर्क आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में छिपाने, सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने, आवाजाही कराने और जरूरी सामान पहुंचाने में मदद करता था。 पाकिस्तान से सीधे जुड़े हैंडलर्स की भी जांच... NIA अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान में बैठे LeT के हैंडलर्स और स्थानीय लोगों के बीच संपर्क किस माध्यम से होता था। इसके अलावा आरोपियों के फोन और दूसरे संचार माध्यमों, पैसों के लेन-देन, आवाजाही तथा हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है。 आज की तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े कुछ आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामग्री जब्त/सुरक्षित की है। इनकी जांच दूसरे सबूतों के साथ मिलाकर की जाएगी。 NIA का कहना है कि जांच अभी जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश में कितने लोग शामिल हैं और किसकी क्या भूमिका थी। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी भी हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
