476337
श्योपुर में व्यापारी से बैग लूटने का प्रयास नाकाम, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर में 14 अक्टूबर को एक व्यापारी से नोटों से भरा बैग लूटने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किया गया एक कट्टा, दो कार और एक बाइक भी बरामद हुई। एसपी वीरेंद्र जैन ने प्रेसवार्ता में इस सफलता का खुलासा किया। पुलिस की इस कामयाबी पर व्यापारी वर्ग ने एसपी और उनकी टीम का सम्मान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक नगर पालिका निकाय नामांकन में भारी भीड़, भाजपा-कांग्रेस के मुकाबले रोचक जंग
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह टोंक लांबा हरि सिंह में नगर पालिका निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद में नामांकन भरने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। कई लोग पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे तो कुछ लोग चुपचाप नगर पालिका पहुंच निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह के समक्ष 20 वार्डों में 103 आवेदको ने नामांकन दाखिल किया। प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस ,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सौपी प्रत्याशियों के नामों की सूची। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी घासीलाल दल बल के साथ मौजूद रहे। भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ ही चुनावी चर्चा शुरू हो गई। वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस से देवरानी और भाजपा से जेठानी आमने-सामने और निर्दलीय उम्मीदवार ने ताल ठोकने से मुकाबला रोचक बन गया।0
0
Report
एसीबी ने उदयपुर में जेईएन के रिश्वत मामले में बड़ा ट्रैप किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने देबारी विद्युत विभाग लजे जेईएन को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया। आरोपी निर्माणाधीन मकान में घरेलू बिजली कनेक्शन की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की राशि मांग रहा था। एसीबी एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी के समक्ष पेश होकर बताया कि उसने ई-मित्र के माध्यम से निर्माणाधीन मकान पर घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद 18 अगस्त को जेईएन सागर मीणा और लाइनमैन प्रेम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए डीपी और पोल लगाने की आवश्यकता है। इसके बाद मीणा ने सरकारी डिमांड राशि के अलावा परिवादी से 35000 रिश्वत के रूप में मांगे थे। परिवादी अपने एक अन्य साथी के साथ जेईएन से मिला और रिश्वत की राशि 15000 कर दी गई। शिकायत के सत्यापन के दौरान जेईएन ने ₹5000 रिश्वत पहले ले लिए। बाकी ₹10000 लेते हुए एसीबी ने आज उसे ट्रैप कर लिया। वही एसीबी की टीम आरोपी सागर मीणा के उदयपुर और बांसवाड़ा स्थित मकान में भी तलाशी ले रही है。0
0
Report
कोटा समेत कई नगर निकायों में नामांकन अंतिम दिन: प्रत्याशी संख्या में उछाल
Kota, Rajasthan:कोटा.. नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को अंतिम दिन पूरी हो गई। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कुल 548 प्रत्याशियों ने 600 नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं इटावा नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 187 प्रत्याशियों ने 196 नामांकन, सुल्तानपुर नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 133 प्रत्याशियों ने 141 नामांकन और सांगोद नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए 123 प्रत्याशियों ने 130 नामांकन दाखिल किए हैं। रामगंजमंडी नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए 194 प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 220 नामांकन दाखिल किए, जबकि सुकेत नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 143 प्रत्याशियों ने 149 नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी और 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे अंतिम समय तक चली। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण इन दोनों दिनों नामांकन दाखिल नहीं किए गए। अब 1 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एडीएम सिटी के कक्ष में नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। इसके बाद 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
Advertisement
बारां अटरू में नामांकन दौरान टिकट कटने पर भाजपा नेता पर ईंट से हमला
Baran, Rajasthan:बारां के अटरू नगर पालिका चुनाव के नामांकन के दौरान हंगामा देखने को मिला जहां पर टिकिट नहीं मिलने पर भाजपा नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट से हमला कर दिया हालांकि मुकेश मिश्रा वाल बाल बच गये बारां के अटरू नगर पालिका चुनाव के नामांकन के दौरान अटरू में विवाद और हंगामे की खबर सामने आई है。 नामांकन प्रक्रिया के समय भाजपा नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट से हमला किया गया। सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे टिकट कटने की नाराजगी और राजनीतिक रंजिश को कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों की सूची में काट-छांट और टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष था, इसी असंतोष के चलते नामांकन स्थल पर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते विवाद और हमले में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया。 पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत या पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
बिहार मंत्री की चप्पल प्रकरण पर अजय कुमार ने जांच की मांग, चिराग–मांझी पर तंज
Samastipur, Bihar:मंत्री की चप्पल से पिटाई पर अजय कुमार का तंज- यह बिहार के सम्मान की पिटाई, जांच हो ।चिराग–मांझी की आरक्षण के बयानबाजी को बताया मनुस्मृति बाली सत्ता को खुश करने के लिए चूहा-बिल्ली का खेल, खेल रहे है । बिहार में इन दिनों काफी चर्चा हो रही है कि बिहार सरकार के एक मंत्री की कथित तौर पर दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में चप्पल से पिटाई हुई है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अब इस विवाद पर चुटकी लेते हुए सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने इस कांड के जांच की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह देखा हूं । दुर्भाग्य इस बिहार का है कि किसी मंत्री के बारे में यह कहा जा रहा है कि होटल में उसकी पिटाई हुई है । यह एक मंत्री की पिटाई नहीं पूरे बिहार की मान सम्मान की पिटाई हुई है, अगर हुई है तो.. सरकार को जांच करनी चाहिए । जो गुनहगार है उसकी सजा भी होनी चाहिए । हालांकि उन्होंने मंत्री का नाम नहीं लेते हुए कहा कि जिनके बारे में कहा जा रहा है उन्होंने कहा कि कोई साबित कर दे तो मे रिजाइन कर दूंगा । लेकिन कोई बात सामने आ रही है तो सरकार को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करना चाहिए। वहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर चिराग पासवान और जीत राम मांझी के बीच हुए बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि असल में इन दोनों में होड़ लगी है कि यह मनुवादी की राज्यसत्ता में दोनों कितना मक्खन लगाने में सफल होते है उसका कम्पीटिशन चल रहा है । यूजीसी के लेकर ही यह मामला सामने आया है । हालांकि आरक्षण का लाभ वास्तविक तौर पर तब तक नहीं मिलेगा जब तक सभी चीजों में आरक्षण नहीं मिलेगा । जमीन में भी आरक्षण देने चाहिए ताकि सभी भूमिहीनों को जमीन मिल सके तो उसे रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा । लेकिन चिराग पासवान और जितन राम मांझी चूहा बिल्ली का खेल खेल रहे हैं । दिल्ली में जो सत्ता बैठी हुई है वह मनुस्मृति को मानने वाली है । इसी यूजीसी को दबाने के लिए यह दोनों बटरिंग में लगे हुए हैं ।यह दोनों नहीं चाहते है कि आरक्षण दलित को मिले。0
0
Report
चलती स्विफ्ट डिजायर बनी आग का गोला, बच्चों समेत परिवार ने कूदकर बचाई जान
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... कार में आग जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र के दिल्ली सहरानपुर हाइवे पर रास्ते में कॉफी पीने के लिए जलालाबाद जा रहे एक परिवार की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब चलती स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। कार में चार छोटे बच्चों समेत सवार लोगों ने आनन-फानन में गाड़ी रोककर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी सवार बाल-बाल बच गए। आप को बता कि जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र के गांव ख़्वाड़ी निवासी दीपक और पुनीत अपने परिवार के चार छोटे बच्चों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 15 एफई 7087 में सवार होकर रात के समय जलालाबाद कॉफी पीने जा रहे थे। जैसे ही वे थाना भवन-दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित अजीज पेट्रोल पंप से कुछ आगे पहुंचे, तभी अचानक चलती कार में आग लग गई।वही कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। पुनीत के अनुसार, उन्होंने तत्काल गाड़ी रोककर स्थिति देखी और सभी लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। परिवार के लोग बच्चों समेत आनन-फानन में कार से नीचे उतर गए। उनके बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि लपटों के बीच धमाकों की आवाज भी सुनाई देती रही। चलती कार के अचानक आग का गोला बनने से हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक अपने वाहन रोककर दूर खड़े हो गए। कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर भीड़ को दूर कराया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाया। बाद में सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। वही हादसे में कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि दीपक, पुनीत और चारों बच्चे समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कार में आग किस वजह से लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का मनेन्द्रगढ़ में तीखा प्रदर्शन
Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ में जिला कांग्रेस एमसीबी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर को राजनीतिक कार्रवाई बताया और इसे वापस लेने की मांग की。 यह प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ के राजीव गांधी चौक पर किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने एफआईआर की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह एफआईआर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के मामले में दर्ज की गई है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एफआईआर तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी। पार्टी ने देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
डिंडौरी में बदहाल सड़कों के कारण अस्पताल पहुंचना मुश्किल
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिंडौरी में विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच बदहाल सड़कों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। zee मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।दरअस्ल करंजिया विकास खण्ड के पनकू टोला में एक बीमार वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खाट का सहारा लेना पड़ा। तीन दिन से बीमार कमला बाई की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन गांव तक वाहन पहुंचने लायक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकी。 मजबूरी में ग्रामीण महिला को खाट पर लिटाकर कंधों के सहारे पैदल मुख्य मार्ग तक लेकर पहुंचे, जिसके बाद वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया。 ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में रास्ते की हालत और खराब हो जाती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव तक सर्वमौसम सड़क बनाने की मांग की है。0
0
Report
राहुल गांधी पर FIR: छुआछूत के विरोध के बाद कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
Datia, Madhya Pradesh:छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी पर FIR क्यों: कांग्रेस दतिया। राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को किला चौक पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष Ashok Dangibagda ने किया। दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण के मामले में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जबकि छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि अपमान और भेदभाव करने वालों पर कार्रवाई कब होगी? जिला कांग्रेस अध्यक्ष Ashok Dangibagda ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज FIR को लोकतांत्रिक और सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताया。 प्रदर्शन में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव Narendra Gurjar सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
तोखन साहू के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने की चर्चा, केंद्र मंत्री पद पर चर्चा तेज
Raipur, Chhattisgarh:केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने की चर्चा. इन चर्चाओं के बीच तोखन साहू का इस मसले पर बयान, हंसते हुए हाथ जोड़कर कहा- 'मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता, पार्टी जो आदेश करती है, वो करता हूं'. बड़ा सवाल ये कि तोखन साहू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने तो छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्र में कौन बनेगा मंत्री? इनके नाम की चर्चा0
0
Report
छत्तीसगढ़ में बारिश का माहौल, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
Raipur, Chhattisgarh:आज छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश. उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में अति से सीमांत बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान. रायपुर में भी दिनभर होगी बारिश, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान0
0
Report
वार्ड 142 चुनाव: मीना डंडोरिया को टिकट, भगवती देवी प्रत्याशी बनीं
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 142 बना चर्चा का केंद्र कांग्रेस ने बड़े चेहरों को उतारा मैदान में कांग्रेस ने वार्ड 142 से पूर्व राज्यमंत्री की मां मीना डंडोरिया को दिया टिकट पूर्व राज्यमंत्री दीपक डंडोरिया की मां को दिया टिकट बीजेपी ने प्रत्याशी की सूची में वार्ड 142 से मंजू महावर का नाम किया था जारी लेकिन फिर बीजेपी ने किया बदलाव, मंजू महावर की जगह भगवती देवी को बनाया प्रत्याशी बदलाव को लेकर बीजेपी ने कहा मंजू महावर के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं हुए थे, इसलिए प्रत्याशी को बदला0
0
Report
Advertisement
उल ubेड़िया रजिस्ट्र्री कार्यालय में भ्रष्टाचार विभाग के अधिकारी गिरफ्तार
Howrah, West Bengal:উলুবেড়িয়া সাব রেজিস্ট্রি অফিসে রাজ্যে পুলিশের দূর্নীতি দমন শাখার আধিকারিকদের হানা। টাকা নেওয়ার সময় হাতেনাতে ধৃত আধিকারিক জীবনকৃষ্ণ দাস। অভিযোগ দীর্ঘদিন ধরে দলিল করার জন্য কারো থেকে ১০০০০ অথবা ২০০০০ বা তার ও বেশী টaka নেওয়া হত। আজ প্রেমানন্দ কর ল ক্লাকের অভিযোগের ভিত্তিতে ২০০০০ টাকা নিতে গিয়ে হাতে হাতে ধরা পড়েন তিনি।0
0
Report
31 मई तक शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित, देवीनगर की शिक्षिका ने जीवन अस्थिर होने की बताई
Dinajpur, Rangpur Division:সুপ্রিম কোর্টের নির্দেশে ৩১ শে মে পর্যন্ত চাকরি থাকছে শিক্ষক দের৷ সাময়িক স্বস্তিতে শিক্ষকরা। সাময়িক স্বস্তি কথাটায় তীব্র আপত্তি রায়গঞ্জের দেবীনগর কে,সি,আর বিদ্যাপীঠের শিক্ষিকা কৃষ্ণ মৃত্তিকা নাথ এর। তার কথায় জীবনটা এলোমেলো হয়ে যাচ্ছে। সিস্টেমের কাছে স্বস্তি দেওয়ার আবেদন কৃষ্ণ মৃত্তিকা। বাইটঃ কৃষ্ণ মৃত্তিকা নাথ (শিক্ষিকা) 3108ZG_NDIN_TCHR_REAC_R0
0
Report
जर्जर Howrah बस टर्मिनस को मल्टी-लेवल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना
Howrah, West Bengal:জীর্ণ হাওড়া বাস টার্মিনাস বদলে হবে আধুনিক ট্রান্সপোর্ট হাব, বড় পরিকল্পনা রাজ্য সরকারের। দীর্ঘদিনের জীর্ণ হাওড়া বাস টার্মিনাসকে এবার আধুনিক রূপ দেওয়ার পরিকল্পনা নিয়েছে রাজ্য সরকার। সোমবার হাওড়া স্টেশন সংলগ্ন বাস টার্মিনাস এলাকা পরিদর্শন করে এমনই পরিকল্পনার কথা জানালেন নগরোন্নয়ন প্রতিমন্ত্রী উমেশ রাই।বর্তমান বাস টার্মিনাসের বেহাল পরিকাঠামো, ভাঙাচোরা ছাদ, অপরিচ্ছন্ন পরিবেশ এবং যাত্রীদের সমস্যার কথা উল্লেখ করে মন্ত্রী জানান, প্রথমে অস্থায়ী বাসস্ট্যান্ড তৈরির কাজ শুরু হবে। ইতিমধ্যেই তার পরিকল্পনা তৈরি হয়েছে। এরপর তৈরি হবে বড় ও আধুনিক বাস টার্মিনাস। মন্ত্রী জানান, ভবিষ্যতেই হাওড়া বাস টার্মিনাসকে মাল্টি-লেভেল ট্রান্সপোর্ট হাব হিসেবে গড়ে তোলার পরিকল্পনা রয়েছে। তাঁর স্বপ্ন অনুযায়ী, গ্রাউন্ড ফ্লোরে থাকবে বাসস্ট্যান্ড। প্রথম তলায় থাকবে ট্যাক্সি, ওলা, উবের, র্যাপিডো-সহ বিভিন্ন পরিবহণের ব্যবস্থা। উপরের তলায় থাকতে পারে মার্কেট, মাল্টিপ্লেক্স ও সিনেপ্লেক্স। প্রকল্পটি বড় হওয়ায় বিশেষজ্ঞদের পরামর্শ নিয়ে চূড়ান্ত পরিকল্পনা তৈরি করা হবে বলে জানান উমেশ রাই। রেল, কেএমডিএ, হাওড়া পুরনিগম ও জেলা প্রশাসনকে নিয়ে যৌথভাবে কাজের পরিকল্পনাও রয়েছে।আজ সংশ্লিস্ট দপ্তরের আধিকারিকদের নিয়ে এলাকা পরিদর্শন করেন মন্ত্রী।0
0
Report
Advertisement
