Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sheopur476337

श्योपुर में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी जारी, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Nov 21, 2024 02:26:12
Salapura, Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आदिवासी समुदाय की स्वास्थ्य सुरक्षा गंभीर चुनौती बनी हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर बेधड़क अपने क्लिनिक चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से आदिवासी समुदाय की स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Mar 15, 2026 07:07:58
Almora, Uttarakhand:चैत्र संक्रांति के अवसर पर अल्मोड़ा में पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह बच्चों की टोलियां जंगलों से बुरांश, फ्योंली, कचनार और सरसों के फूल एकत्र कर घर-घर की देहरियों पर पहुंचीं। बच्चों ने देहरियों पर फूल और चावल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान “फूलदेई, छम्मा देई, जतुक दैले उतुक सैई” जैसी पारंपरिक लोकपंक्तियां गाईं। बदले में घरों के लोगों ने बच्चों को गुड़, चावल, मिष्ठान और धन देकर आशीर्वाद दिया। लोक परंपरा में देहरी को घर की समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। फूलदेई के साथ कुमाऊं में भिटौली परंपरा की भी शुरुआत मानी जाती है। इस पर्व को वसंत ऋतु, नवजीवन और नए संवत्सर के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 15, 2026 07:05:47
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने वाला लोक पर्व 'फूलदेई' आज प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देहरादून में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ​इस अवसर पर पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति और कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे मंत्री के आवास पर पहुंचे। बच्चों ने घर की देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला-उतुके सई” जैसे सुरीले लोकगीत गाए। बच्चों के इस उत्साह ने शासकीय आवास के वातावरण को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। कृषि मंत्री ने बच्चों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 15, 2026 07:05:30
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी बारिश का अलर्ट ग्वालियर , भिंड, मुरैना, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला बालाघाट में होगी बारिश पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ की वजह से बदल रहा मौसम प्रदेश के बाकी इलाकों में हीट वेव दौर जारी 17 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिमी भारत को कर रहा प्रभावित जिसके चलते प्रदेश में बादल, बारिश, आंधी और गरज चमक का दौर रहेगा जारी 16 मार्च: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर 17 मार्च: सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर 18 मार्च: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शनिवार को नर्मदापुरम के बाद खरगोन सबसे गर्म रहा...यहां पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मंडला, रतलाम, दमोह, खंडवा, खजुराहो, रायसेन, शाजापुर, गुना, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी, बैतूल, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, उमरिया, सागर और धार में तापमान 37 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। पभोपाल में पारा 37.2 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 37.7 डिग्री रहा
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 15, 2026 07:04:42
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा यानी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी और श्रीराम यंत्र की पूजा करेंगी। कार्यक्रम को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो संदेश जारी कर कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी अतिथियों को नाम के साथ विशेष प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिन पर कोड नंबर अंकित होगा। यह प्रवेश पत्र पूरी तरह नॉन ट्रांसफरेबल होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही किसी भी आमंत्रित व्यक्ति के साथ कोई अंगरक्षक भी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सिख समुदाय के लोगों को केवल कानूनन अनुमन्य छोटी कृपाण ले जाने की अनुमति होगी, इसके अलावा किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चूंकि इसी दिन से नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है, इसलिए कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए फलाहार की समुचित व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। साथ ही अतिथियों को यह भी पहले से सूचित कर दिया जाएगा कि उन्हें मंदिर परिसर में किस द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 15, 2026 07:04:14
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 15, 2026 07:03:39
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 15, 2026 07:03:19
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच जहां शहरों में लोग परेशान हैं, वहीं जबलपुर के पास एक गांव ऐसा है जहां रसोई गैस की टेंशन नहीं है। बंदरकोला नामक यह गांव बरगी विधानसभा के अंतर्गत आता है। करीब 400 परिवारों वाले इस गांव में अधिकांश लोग रसोई एलपीजी सिलेंडर नहीं बल्कि गोबर गैस से बनने वाली बायोगैस से चलते हैं; गांव के लगभग 75 प्रतिशत परिवारों ने अपने घरों में बायोगैस प्लांट लगा रखा है, जिससे एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कीमतों से राहत मिल रही है। बताया गया है कि यह गांव स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुका है। ढाई हजार आबादी वाले इस गांव में घरों के पीछे गोबर गैस प्लांट लगाए गए हैं; इन्हीं प्लांट से बनने वाली बायोगैस के जरिए ग्रामीणों के घरों में चूल्हा जलता है। बंदरकोला गांव में गोबर गैस की शुरुआत पूर्व सरपंच अजय पटेल ने की थी; उन्होंने वर्ष 2013 में सबसे पहले अपने घर में गोबर गैस प्लांट लगाया। घर में गाय होने के कारण गोबर की पर्याप्त उपलब्धता थी, जिसे प्लांट आसान से चलने लगा। यह देखकर ग्रामीणों की रुचि बढ़ी और कई लोगों ने अजय पटेल से अपने घरों में बायोगैस प्लांट लगाने की इच्छा जताई। धीरे-धीरे यह पहल पूरे गांव में फैल गई। कुछ ही समय में लगभग 75 प्रतिशत घरों में गोबर गैस प्लांट लग गए, जिसे आज भी रसोई का चूल्हा जल रहा है। अजय पटेल का कहना है कि ऊर्जा के स्रोत के रूप में गोबर गैस एक अच्छा विकल्प है, इससे गोपालन भी हो जाता है और बिना किसी लागत के चूल्हा भी जलता है। बताया गया है कि बंदरकोला गांव में एक बड़ी गौशाला भी है, जहां से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गोबर निकलता है; इसे देखते हुए साल 2019 में गौशाला के पीछे गोबर गैस का प्लांट तैयार किया गया। इससे ना केवल गौशाला की जरूरतें पूरी हो चुकी हैं बल्कि आसपास के कुछ घरों तक भी गैस की आपूर्ति हो गई है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 15, 2026 07:02:59
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ ठाकुर राम जानकी राम कचहरी मंदिर की संपत्ति को लेकर कब्जेदारी का विवाद गहरा गया है। मंदिर के महंत शशिकांत दास ने राजस्व अधिकारियों और विपक्षी पक्ष पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।महंत शशिकांत दास के मुताबिक मंदिर की संपत्ति को लेकर मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन था और सुनवाई के दौरान लेखपाल सर्वेश मिश्रा का बयान होना था। लेकिन कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद लेखपाल कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसी बीच आरोप है कि विपक्षी पक्ष के साथ मिलकर नायब तहसीलदार के यहाँ से गुपचुप तरीके से नया वसीयतनामा तैयार कराया गया और उसके आधार पर दाखिल-खारिज का आदेश भी करा लिया गया।महंत का कहना है कि इस मामले में पहले से ही ऊपरी अदालत में मुकदमा लंबित था, ऐसे में निचली अदालत को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं था। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नायब तहसीलदार से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई और अपने वकील के माध्यम से नोटिस भी भेजा।इसके बाद नायब तहसीलदार ने अपने आदेश को वापस ले लिया। वहीं महंत का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में उन्हें धमकियां भी मिलीं। जिसके बाद उन्होंने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया। अदालत ने धारा 156(3) के तहत कोतवाली पुलिस को तीन दिन के भीतर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 15, 2026 07:01:58
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में लूट की वारदात का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने लूट की घटना में शामिल चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी, कार, मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को संडीला थाना क्षेत्र के टिकरा कला गांव निवासी सर्वेश पाल ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी उमा के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान टिकरा कला के पास एक कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और 10 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन तथा उनकी पत्नी के पायल और टॉप्स लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना संडीला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल आरोपी गद्दीखेड़ा मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से विवेक नाम का आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी शिवम, शुभम और सूरज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,100 रुपये नगद, एक डिजायर कार, एक मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा भी घायल हो गए। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विवेक पर पहले से भी लूट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 15, 2026 07:01:29
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी है रायबरेली के एक स्वयं सहायता समूह की। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित पूजा स्वयं सहायता महिला समूह महिलाओं को स्वावलंबन प्रदान कर रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर एनटीपीसी की प्राचीर से लगे एक छोटे से गांव सराय सहजन मे यह समूह संचालित है। यह समूह, एलईडी बल्ब, अगरबत्ती, मिठाई के डब्बे और धूप बत्ती का निर्माण करता है। इस समूह में संचालिका प्रीति दूबे समेत कुल ग्यारह सदस्य हैं जो दिन भर मे पांच सात घंटे काम करके दस से बीस हज़ार रुपये कमाती हैं। समूह संचालिका प्रीति दूबे के मुताबिक इन ग्यारह सदस्यों के अलावा आसपास के तीन ग्राम सभाओं मे संचालित स्वयं सहायता समूह को उनका समूह तकनीकि सहयोग भी प्रदान करता है। प्रीति दुबे के पति का लगभग सात माह पहले मार्ग दुर्घटना मे देहवसान हो गया है लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। झांसी की रानी जैसी बन दुनिया को जीतने का हौसला रखने वाली प्रीति दुबे को यह हिम्मत भी ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के चलते ही संभव हो सकी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top