icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरगी बस से 7.158 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, यात्री बस से 7 किलो गांजा बरामद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस से गांजा तस्करी कर रहे 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी से बरगी आ रही पवन बस क्रमांक MP50ZK1297 में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास बस को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें संदिग्ध युवक दीपक वर्मन (23), निवासी प्रेम सागर झंडा चौक, हनुमानताल, जबलपुर के गहरे नीले रंग के बैग और प्लास्टिक की पन्नी में भूरे सेलो टेप से लिपटे चार पैकेट मिले। जांच करने पर पैकेटों में गांजा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में बरगी थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश दोहरे सहित थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
0
0
Report

उमरिया के करन गौतम की भारतीय जूनियर हॉकी टीम में नियुक्ति, जिले में खुशी की लहर

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया निवासी 18 वर्षीय करन गौतम का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम के लिए हुआ है, उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने करन को बधाई दी है. उमरिया के ज्वालामुखी कलोनी के रहने वाले करन अजय गौतम जो की पेशे से शिक्षक हैं के पुत्र हैं, तीन वर्ष पूर्व इनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम के लिए हुआ था. हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण करन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में चयनित हुए और कई मैचो में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे देखते हुए इनका चयन इंडियन हॉकी کی जूनियर टीम के लिए हुआ है. सब जूनियर इंडिया कैंप चंडीगढ़ में अभ्यास मैच में भी करन ने इंटरनेशनल मैच में जीते और तीन गोल्ड मेडल हासिल किये और भारतीय हॉकी की जूनियर टीम का हिस्सा बने. नवंबर माह में ईजीप्ट में होने वाले हॉकी के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनायें प्रदान की है。
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: परमार ने शिक्षा के लिए दो प्रमुख मांगें रखीं

Shajapur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को शाजापुर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के गांधी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश गान की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिथियों का तुलसी के पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।\n\nमंत्री परमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां\n\nकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इंदरसिंह परमार ने मध्यप्रदेश के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश नए स्वरूप में अस्तित्व में आया था। वर्ष 1956 से लेकर आज तक प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। एक समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के अन्य राज्यों के साथ कदम मिलाकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से देश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक बदलाव और विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासوں से देश और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाईं।\n\nविधायक भीमावद ने रखीं दो प्रमुख मांगें\nकार्यक्रम के दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मंत्री इंदरसिंह परमार के समक्ष क्षेत्र की उच्च शिक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। विधायक ने कहा कि शाजापुर के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय को इंजीनियरिंग महाविद्यालय के रूप में उन्नयन किया जाए। इसके साथ ही शासकीय विधि महाविद्यालय शाजापुर में विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम) की कक्षाएं प्रारम्भ की जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़े।\nप्रतिभावान विद्यार्थियों को वितरित किए चेक\nकार्यक्रम के दौरान कृषि क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं और भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।\nआयोजन में कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, महेंद्र तारणेकर, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
0
0
Report

दमोह में ई-रिक्शा का चौंकाने वाला हादसा: साढ़े تین साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Damoh, Madhya Pradesh:ई रिक्शा बन साढ़े तीन साल के मासूम का काल, दबकर हुई दर्दनाक मौत... यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि ये ई बाइक या ई रिक्शा हादसे की वजह बन सकते है और कभी भी कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है, हम आपको डरा नहीं रहे बल्कि सतर्क और सावधान कर रहे है क्योंकि एमपी के दमोह जिले से एक ऐसी ही दर्दनाक खबर सामने आई है जहां एक ई रिक्शा ने एक घर का चराग़ बुझा दिया और साढ़े तीन साल के एक मासूम बच्चे की मौत ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। मामला जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के गांव सुरगी का है यहां रहने वाले देवेंद्र अहिरवाल नाम के शख्स के आंगन में उनका ई रिक्शा खड़ा था , सुबह सुबह सब अपने काम में लगे थे कि उसी वक्त उनका उनका बेटा अजीत इस ई रिक्शा के पास पहुंचा आटो में चाबी लगी हुई थी और मासूम ने चाबी घुमाई एक्सीलेटर घुमाया और ऑटो दौड़ पड़ा, कुछ दूर जाने पर ऑटो अनियंत्रित हुआ और पलट गया, इस ऑटो के नीचे मासूम दब गया, परिजन और आसपास के लोग दौड़े आटो को उठाया मासूम को निकाला और उसे हिंडोरिया के सिविल अस्पताल लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर मासूम की दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया यहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। इस मासूम की मौत के बाद परिजनों की स्थिति बेकार है वहीं इलाके ने मातम फैल गया है। घटना लापरवाही का बड़ा उदाहरण भी कही जा सकती है। ई रिक्शा ने स्टार्ट होने के बाद आवाज नहीं आती और न ही इसमें गैर सिस्टम है लिहाजा एक्सीलेटर को घुमाते ही वो चल पड़ता है, आवाज न आने की वजह से लोग देख भी नहीं पाते या उनका ध्यान इस तरफ नहीं जाता इस घटना में भी यही हुआ और इसके अलावा जो बड़ी लापरवाही सामने आई वो रिक्शा ने चाबी लगी छोड़ देना भी है। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को सावधान सतर्क रहने की सीख दी है जिन घरों में ये ई बाइक ई रिक्शा जैसे वाहन है वो लोग लापरवाही न बरते छोटी छोटी चीजों पर ध्यान दें ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन सके।
0
0
Report

अमरोहा में एकतरफा प्यार से निकाह रुका; दूल्हे को गोली मारने की धमकी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में एकतरफा प्यार में टूटा निकाह! दूल्हे को मिली गोली मारने की धमकी, 4 घंटे थाने में चला हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते शादी टूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के अर्शद नामक युवक ने दूल्हे को फोन कर धमकी दी कि बारात लेकर आया तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र से आने वाली बारात थाने पहुंच गई। दूल्हा दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर है। दुल्हन ने पुलिस को दिए बयान में अर्शद से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से माता-पिता की पसंद से शादी करने की बात कही। दुल्हन के भाई शहजाद ने भी धमकी भरे फोन को साजिश बताया। दोनों पक्षों के बीच करीब चार घंटे तक पंचायत और हंगामा चलता रहा। रात 12 बजे बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पुलिस ने आरोपी अर्शद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

RJD ने लगाया आरोप: निर्दलीय MLC ने BJP में ली सदस्यता, अयोग्य घोषित करने की demand

Patna, Bihar:बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष साथ ही अंजुम आरा की आई कि बाइट है मनोज झा वाला पहले भेजे है उसी ने से लगा लिया जाय। RJD ने बिहार विधान परिषद के हालिया चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने वाले दो विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना संविधान की tenth अनुसूची के तहत दल-बदल कानून का उल्लंघन है। मनोज झा सांसद राज्यसभा RJD। ARJD सांसद मनोज झा ने सारण और तिरहुत से नवनिर्वाचित निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की सदस्यता पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों नवनिर्व Schönited MLC ने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। मनोज झा ने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतता है और उसके बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक निर्दलीय सदस्य सदन में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन दे सकता है, लेकिन वह किसी दल की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सकता उन्होंने यह भी कहा कि मैं विधान परिषद के सभापति से अनुशंसा करूंगा कि राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को अयोग्य घोषित किया जाए और उन्हें किसी भी विधानमंडल दल का सदस्य बनने की अनुमति नहीं दी जाए। वही मनोज झा और RJD के आरोप पर संजय सरावगी ने कहा वो दोनों माननीय विधान पार्षद ने भाजपा को सपोर्ट दिया, तो भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंदन हुआ। तो आएंगे तो भाजपा के पट्टे से ही तो होगा... तो उन लोगों ने समर्थन दिया है भारतीय जनता पार्टी और एनडीए, में इन लोगों में आस्था प्रकट करते हुए उन्होंने समर्थन दिया है। अरे भाई कहे तो समर्थन दिया है। आए हैं तो समर्थन दिया है उन लोगों ने। चार बार कहे तो एक ही बात को दोहरा रहे हैं। वही जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की देखिए दोनों माननीय विधान पार्षद जो निर्दलीय हैं, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को लेकर के या फिर समर्थन को लेकर के, फैक्ट क्या है दोनों में, इसको तो स्पष्ट दोनों एमएलसी, श्री बंशीधर बृजवासी जी या फिर श्री राहुल राज जी, दोनों ही कर सकते हैं, दूसरा तो कोई बोल नहीं सकता। और ये कंप्लीट ये उनका मामला है, उनका मसला है, जेडीयू का तो इससे कहीं कोई कंसर्न है ही नहीं। वही दोनों MLC की बात की जाए तो वह पलटे हुए दिखे पहले बंशीधर ब्रजवासी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं सदस्यता लिया है लेकिन बात जब आगे बढ़ी तो पलट गये बोले कि बंशीधर ब्रजवासी ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।
0
0
Report

बेल्ट्रॉन कर्मियों ने राज्यकर्मी दर्जा और नोडल विभाग की मांग पर बिहार में धरना दिया

Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR एंकर मधुबनी समाहरणालय के सामने सैकड़ो बेल्ट्रॉन कर्मियों ने राज्यकर्मी का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी। संघ के आह्वान पर मधुबनी सहित सूबे के 38 जिलों में एक साथ आयोजित हुआ धरना और रोड मार्च प्रोग्राम। बिहार राज्य डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न विभागों में कार्यरत्त बेल्ट्रॉन कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया । धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत sैकड़ों कर्मी शामिल हुए। संघ के जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार झा ने कहा कि वे लोग लंबे समय से विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सरकारी कार्यों के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन सेवाओं एवं विभागीय कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी सेवा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संघ के नेताओं ने कहा राज्य सरकार से कर्मियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने तथा उनकी मांगों को लिखित आदेश के माध्यम से लागू करने की अपील की। वक्ताओं ने एक स्वर में बेल्ट्रॉन कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग की। साथ ही कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन एवं हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा。
0
0
Report

हांसी रोडवेज हड़ताल: 259 बसें प्रभावित, यात्रियों की मुश्किल बढ़ी

Hansi, Haryana:हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम का दूसरा दिन, यात्री परेशान हांसी की 71 समेत 259 बसों के पहिए थमे, बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित, कर्मचारियों की दोटूक- खाते में पैसे आने तक खत्म नहीं होगी हड़ताल हांसी। रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम जनता पर साफ दिखाई देने लगा है। हांसी बस स्टैंड पर रविवार सुबह से ही यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए पूछताछ केंद्र के चक्कर काटता रहा। घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं मिलने पर यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर रखा है। हड़ताल के चलते हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इससे लोकल और लंबे रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का लंबित भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब s141 रही चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस एवं मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देने के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल होकर प्रदेशव्यापी चक्का जाम कर सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल के कारण हांसी बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कृष्ण और सोनू ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। हांसी के ट्रैफिक मैनेजर सतबीर सिंह यादव ने बताया कि हड़ताल खत्म करवाने के लगातार प्रयास किए गए हैं। यूनियन नेताओं के साथ बातचीत जारी है। चंडीगढ़ में भी अधिकारियों के स्तर पर बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि हांसी सब-डिपो की सभी 71 बसों पर हड़ताल का असर पड़ा है और सभी रूट प्रभावित हुए हैं। विभाग की कोशिश है कि बातचीत के माध्यम से जल्द समस्या का समाधान निकले और बसों का संचालन दोबारा शुरू हो सके। फिलहाल एक तरफ रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर अड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ बसों का संचालन बंद होने से आम यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब सबकी नजर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली अगली बातचीत पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ देहात में बदमाशों ने व्यापारी से 2.40 लाख रुपये लूटे, पुलिस जांच जारी

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ देहात क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है. मथुरा के पशु मेले में भैंस खरीदने जा रहे व्यापारियों को रास्ते में रोककर हथियारबंद बदमाशों ने 2 लाख 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली. वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक मेरठ जिले के थाना मुंडाली क्षेत्र स्थित ग्राम लोटी निवासी संदीप और उसका भाई आकाश छोटा हाथी वाहन में सवार होकर मथुरा पशु मेले में भैंस खरीदने के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनका वाहन थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असरा के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने पेट्रोल मांगने के बहाने वाहन को रुकवाया. वाहन रुकते ही हथियारबंद बदमाश मौके पर आ धमके और दोनों भाइयों को बंधक बना लिया. विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे 2.40 लाख रुपये लूट लिए. लूट की सूचना मिलते ही एसपी मधुबन कुमार सिंह, एएसपी महेश कुमार, सीओ सิตี้ दीपक चतुर्वेदी और हापुड़ देहात थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया. पुलिस ने इलाके में कांबिंग भी की. अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि हापुड़ देहात में एक लूट की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. जानकारी मिली कि दो व्यक्ति मथुरा पशु मेले में खरीदारी के लिए जा रहे थे. असरा गांव के जंगल में उनके साथ तीन व्यक्तियों द्वारा लूट कारित की गई, जिसमें उनके अनुसार 2 लाख 40 हजार रुपये छीन लिए गए. इस संबंध में चार टीमों का गठन कर जांच-पड़ताल की जा रही है और शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा. घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर थाना हापुड़ देहात में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गठित टीमें विभिन्न बिंदुओं पर तेजी से काम कर रही हैं और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा. बाइट - महेश कुमार सिंह, एएसपी हापुड़
0
0
Report

कासगंज में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

KSKshitij SinghFollow3m ago
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को बारह पत्थर मैदान, सोरों गेट, कासगंज में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में श्री रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष मेगा शिविर समिति एवं प्रथम अपर जिला जज, जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े न्यायिक अधिकारी एवं सचिव श्री शालिनी विधेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए जाने के साथ सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को संबंधित विभागों की योजनाओं, सुविधाओं और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। शिविर के माध्यम से आमजन को विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस प्रकार वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर जनसामान्य को कानूनी जागरूकता प्रदान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
0
0
Report
Advertisement

दौसा में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार थमा, प्रमुख दावेदारी तेज

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग तीन अक्टूबर को ऐसे में आज सायंकाल थमेगा चुनाव प्रचार सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी चुनावी रण में दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना चुनावी मैदान में तीनों ही प्रत्याशी माने जा रहे जिला प्रमुख के दावेदार पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के पुत्र रोहित बंशीवाल भी चुनाव मैदान में इन्हें भी माना जा रहा प्रधान का दावेदार ऐसे में चारों नेताओं की प्रतिष्ठा भी दाव पर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 3 अक्टूबर को मतदान होगा ऐसे में चुनाव प्रचार का शोर आज सायंकाल थमेगा तीसरे चरण में दौसा जिले की 24 जिला परिषद सदस्यों की सीट और आठ पंचायत समिति के 142 सदस्यों के लिए मतदान होगा तीसरे चरण के चुनाव में जिले के चार नेताओं की प्रतिष्ठा भी दाव पर है सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी मैदान में है , तो वही पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भी पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही है वहीं दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी चुनावी रण में है तीनों ही प्रत्याशी जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार भी हैं तो वहीं पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे रोहित बंशीवाल भी पंचायत समिति सदस्य के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं यह भी नांगल राजावतान के प्रधान के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं जीत किसकी होगी और किसकी हार यह तो मतदाता तय करेंगे लेकिन चारों ही नेता अपने परिवार के सदस्यों को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं एक और जहां प्रत्याशी और उनके परिजन जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा के नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयश्री दिलवाने के लिए गांव-गांव पहुंच रहे हैं भाजपा से राज्यसभा सांसद अलका सिंह ने कई प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया तो वही दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है बाइट विक्रम बंशीवाल विधायक सिकराय बाइट कौशल्या देवी विक्रम की मां बाइट देवांगना भूपेश की बेटी बाइट ममता भूपesh पूर्व मंत्री बाइट अलका सिंह राज्यसभा सदस्य भाजपा बाइट मुरारीलाल मीणा सांसद दौसा
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top