476337
दीवाली से पहले प्रशासन ने फटाखा दुकानों का किया निरीक्षण!
Budhera, Madhya Pradesh:दशहरे के बाद अब दीवाली के नजदीक आते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। एसडीएम मनोज गढ़वाल, तहसीलदार अर्जुन भदौरिया, एसडीओपी अर्चना राजीव कुमार गुप्ता, और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश दुबे ने शनिवार को शहर में स्थित फटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। दुकानदारों, ग्राहकों और आस-पास के रहवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना सिगोरी हाजत में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पत्नी ने आरोप लगाये
Danapur, Bihar:पटना के सिगोरी थाना हाजत में कैदी ने फांसी लगाई इलाज के दौरान पटना एम्स में हुई मौत, मौत से मचा हड़कंप, पत्नी ने पुलिस पर थाने से छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का लगाया गंभीर आरोप। पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना के हाजत में एक कैदी बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया मृतक युवक की पहचान गया जिला के चाकन गांव निवासी 30 वर्षीय अजय मांझी के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा, पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार एवं पाली अनुमंडल तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर मृतक अजय मांझी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार बीते रात्रि सिंगोड़ी थाना को ईंट भट्टा मालिक शरद यादव नामक युवक के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें पैसे को लेकर अजय मांझी और उसके साथियों के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए अजय मांझी और उसके दो अन्य साथी को पूछताछ के लिए थाना लाया था और इसी दौरान तीनों को उन कैदियों के साथ हाजरत में रखा गया सुबह 4:00 बजे चौकीदार के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर गमछा लगाकर आत्महत्या कर लिया इसके बाद उसे आनन-फानन में पटना एम्स लाया गया ।लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने ईंट-भट्ठा मालिक और पुलिस पर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि अजय के साथ मारपीट की गई थी और उसे थाने से छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक के द्वारा मेरे पति को पैसा देने के लिए बुलाया गया था और मारपीट करने के बाद उसे सSigori थाने को सौंप दिया गया जिसके बाद रात में पुलिस द्वारा मेरे पति को छोड़ने के लिए 50000 की मांग की गई थी और सुबह हमने पैसा देकर आने की बात कही थी। इधर पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि ईंट भट्टा मालिक शरद यादव और अजय मांझी के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शरद यादव ने आवेदन दिए थे और उसी आधार पर अजय मांझी और उसके दो अनसाथी को थाना पूछताछ के लिए लाया गया। इसी दौरान जब सब कैदी हाजत में सो रहे थे तभी अजय मांझी ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए उसे एम्स लाया गया लेकिन मौत हो गयी। फिलहाल इस घटना को लेकर मृतक के परिवार से भी बयान लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।0
0
Report
झारखंड कांग्रेस का ओबीसी कॉलम मांगने के लिए पैदल मार्च 16 सितंबर
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ओबीसी मोर्चा आगामी 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका मोरहाबादी से राजभवन लोक भवन तक एक विशाल पैदल मार्च निकालेगा। यह मार्च आगामी जनगणना प्रपत्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए भी एक अलग कॉलम और यूनिक साइंटिफिक डिजिटल कोड की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस विशाल पैदल मार्च की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोर्डिनेटर रबिन्द्र वर्मा, राजेश्वर सिंह यादव समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। जलेश्वर महतो कहा कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें केंद्र से गणना प्रपत्र में ओबीसी के लिए एक अलग कॉलम शामिल करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रपत्र में ओबीसी कॉलम शामिल करने से इस समुदाय की वास्तविक आबादी का पता लगाने में मदद मिलेगी।0
0
Report
धनबाद में अवैध कोयला खनन से जानलेवा खतरा, बीसीसीएल पर सवाल उठे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अवैध कोयला खनन का खेल एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुम्हारपट्टी स्थित अम्बे आउटसोर्सिंग के बॉर्डर इलाके में रविवार को अवैध खनन के दौरान अचानक चाल धंस गई। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव करते हुए मलबे में फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पूर्व मंत्री जालेश्वर महतो ने कहा लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर बीसीसीएल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन से हादसे हो रहे हैं और इन घटनाओं की जिम्मेदारी बीसीसीएल की है। जालेश्वर महतो ने कहा कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां बीसीसीएल का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने हाल के दिनों में छात्राबाद, सिजुआ-अंगारपतरा और बीसीसीएल एरिया-3 में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार बीसीसीएल कार्रवाई की बात करती है, लेकिन इसके बावजूद घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के अवैध खनन हादसे में चार की मौत, विधायक ने गठजोड़ पर आरोप लगाए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिसमें दबने से चार लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले को खाकी और खादी के गठजोड़ से जुड़ा बताते हुए स्थानीय विधायक और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर भी निशाना साधा। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार से कई लोग पनपे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को भी मैनेज करने की कोशिश हो सकती है। विधायक जयराम महतो ने कहा कि इसके बावजूद वह घटना स्थल का दौरा करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे। हादसे के बाद अवैध कोयला खनन को लेकर एक बार फिर प्रशासन की भूमिका और स्थानीय स्तर पर चल रहे कथित अवैध कारोबार पर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
बैतूल के माँ चंडी दरबार मामले में प्रशासन बनाम आदिवासी आस्था का संग्राम
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल के प्रसिद्ध माँ चंडी दरबार में रविवार को आस्था और अधिकार की लड़ाई ने जोर पकड़ लिया। चिचोली तहसील के गोधना गांव स्थित चंडी दरबार में जिलेभर से पहुंचे आदिवासियों और सर्व समाज के भक्तों ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान मंदिर परिसर में बलि देकर भी आक्रोश जताया गया। दरअसल सदियों पुराने इस देवस्थल के संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी समाज का आरोप है कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंदिर का संचालन एक स्थानीय यादव परिवार को सौंप दिया गया, जिसके बाद वर्षों से चली आ रही पूजा-पाठ की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया और पुरानी संचालन समिति को भंग कर दिया गया। इतना ही नहीं पुराने मंदिर के ढांचे को हटाकर नए मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। आदिवासी समाज का कहना है कि गोंडवाना शासनकाल से माँ चंडी उनकी आराध्य हैं और चंडी दरबार केवल किसी एक परिवार की संपत्ति नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके विरोध में आज पेशा ग्राम सभा का आयोजन कर मंदिर तोड़ने विरोध दर्ज कर संचालन ग्राम सभा को सौंपने का निर्णय लिया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इस पूरे मामले के लिए प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं। आरोप है कि मंदिर के सार्वजनिक और धार्मिक महत्व से जुड़े जरूरी तथ्यों को प्रशासन ने कोर्ट के सामने पर्याप्त रूप से नहीं रखा। वहीं विवाद बढ़ने के बाद संबंधित परिवार की ओर से हर संभव सहयोग की बात कही जा रही है, जबकि प्रशासन भी पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश में जुटा है। चंडी दरबार में हर रविवार और बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सदियों पुरानी आस्था, स्थानीय समुदाय की भावनाओं और मंदिर के संचालन को लेकर शासन-प्रशासन आखिर कौन सा रास्ता निकालता है। क्योंकि अगर इस विवाद का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो माँ चंडी दरबार का यह विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकता है।0
0
Report
बिलासपुर में मोदी जन्मदिन समारोह: एक महीने चलेगा सेवा-समर्पण अभियान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर बीजेपी ने बड़े स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी की है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने तक सेवा से संकल्प के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को जनसेवा और प्रभु सेवा के रूप में समर्पित किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और देश में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए अन्न योजना, वंदे भारत, बुलेट ट्रेन और हवाई सुविधाओं के विस्तार का जिक्र किया। बीजेपी के मुताबिक, न्यायधानी बिलासपुर में इस दौरान 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 सितंबर को दीप प्रज्वलन के साथ अभियान की शुरुआत होगी। स्कूलों में बच्चों के लिए चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। संस्कृति विभाग और पार्टी के सहयोग से प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और भारत की विकास यात्रा पर आधारित 25 से 30 मिनट का नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा।सेवा की कहानियां कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा। इसके अलावा सेवा ज्योति कलश यात्रा और पदयात्रा निकाली जाएगी। करीब 250 मोटर sाइकिलों का जत्था बनारस पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक करेगा। वहीं सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर लगाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। सुशासन संवाद के जरिए पंचायत से संसद तक लोगों को जोड़ने की तैयारी है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा के कांवड़ मेले में 18 लाख से अधिक भक्त जलाभिषेक के लिए तैयार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। gोंडा जिले में मनाए जाने वाले प्रदेश के सबसे बड़े कजरी तीज त्यौहार को लेकर आज कर्नलगंज के सरयू घाट से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु अपने कावड़ में जल लेकर बाबा पृथ्वीनाथ और दुःखहरण नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए निकल चुके हैं। 3 लाख से अधिक श्रद्धालु अभी भी अपने कावड़ में जल भर रहे हैं और रास्ते में ही हैं जो सरयू कटरा घाट करनैलगंज पहुंच रहे हैं। आस्था की डुबकी लगाकर 18 लाख से अधिक श्रद्धालु इस बार गोंडा के ऐतिहासिक बाबा पृथ्वीनाथ, दुःखहरण नाथ, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किए जाने की संभावना जताते हैं। गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह इस बार 14वें वर्ष अपने पिता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दोबारा सांसद पहुंचने की कामना को लेकर करनैलगंज सरयू तट से कावड़ में जल लेकर 30 किलोमीटर पैदल निकले चुके हैं। देर रात्रि में दुःखहरण नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे और भगवान भोलेनाथ से चाहेंगे कि हमारे पिता बृजभूषण शरण सिंह दोबारा संसद पहुंच जाए। पिछले वर्ष इन्होंने स्वास्थ्य और महिला पहलवानों से जुड़े मामलों की कामना की थी जिसमें बृजभूषण शरण सिंह को राहत मिली थी। गोंडा शहर में एलबीएस चौराहे से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक बैरिकेडिंग करके रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं के आने-जाने में दिक्कत न हो। वहीं बाबा पृथ्वी नाथ मंदिर से 1 मीटर की दूरी पर भी बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि जलाभिषेक में बाधा न आये।0
0
Report
शामली से ताजा खबर: क्या बदल रहा है हालात?
Shamli, Uttar Pradesh:शामली से खबर0
0
Report
नहर में महिला को बचाने के लिए दो छात्रों ने जान दांव पर लगाई
Naugarh, Uttar Pradesh:अगली खबर महराजगंज से है...जहां दो स्कूली छात्रों ने ऐसी बहादुरी दिखाई...जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है...नहर में डूब रही महिला को बचाने के लिए दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना छलांग लगा दी... इन दोनों छात्रों ने सिर्फ एक महिला की जान नहीं बचाई...बल्कि ये भी दिखाया कि हिम्मत उम्र की मोहताज नहीं होती...आज इन दोनों के हाथ में प्रशस्ति पत्र है...लेकिन असली सम्मान उस महिला की जिंदगी है, जिसे इन दोनों बच्चों के साहस ने बचा लिया...0
0
Report
Advertisement
उमंग सिंघार का दावा—मध्यप्रदेश नकली बन गया, शराब कांड पर सरकार पर हमला
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के गंधवानी में शराब कांड पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कहीं मध्यप्रदेश का नाम आगे चलकर 'नकली मध्यप्रदेश' ना हो जाये !! प्रदेश में अब सबकुछ नकली मिल रहा है, सरकार जनता की आवाज नहीं सुन रही, ये सरकार ही नकली हो गयी है: उमंग सिंघार मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंधवानी में गणेश मूर्ती वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर आज हर चीज नकली मिल रही है। ऐसा लगता है कहीं किसी दिन मध्यप्रदेश का नाम नकली मध्यप्रदेश ना हो जाये ! श्री सिंघार ने आगे कहा कि नकली कफ सिरप से बच्चों की मौत हुई, दवाइयां नकली मिल रही हैं, पानी भी नकली, खाद भी नकली मिल रही है और अब तो शराब भी नकली मिलने लगी है, जिससे 30 से ज्यादा लोगों की बंडा में मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है ये सरकार ही नकली हो गयी है, जो जनता की आवाज नहीं सुन रही।0
0
Report
होटल में डॉक्टर के साथ युवती मिलने पर हंगामा, पत्नी ने युवती को बाहर खींचा
Noida, Uttar Pradesh:रामगंजबालाजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 स्थित एक होटल में डॉक्टर के साथ युवती मिलने के बाद हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की पत्नी होटल पहुंची और वहां युवती को देखकर नाराज हो गई। पत्नी ने युवती को होटल से बाहर खींचकर कार में बैठा लिया। महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ युवती को पहले भी कई बार देख चुकी है। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। दोनों केशवपुरा, कोटा निवासी बताए जा रहे हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की पड़ताल कर रही है。0
0
Report
श्वेत पत्र मांग पर कांग्रेस पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, गरीब आवास रोकने का आरोप
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री आवास के मामले पर भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस को श्वेत पत्र जारी करने की मांग करने से पहले ये बताना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान गरीबों का प्रधानमंत्री आवास क्यों रोक कर रखा? आज रोज 1600 प्रधानमंत्री आवास रोज छत्तीसगढ़ में बन रहा है तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है0
0
Report
Advertisement
डोटासरा ने निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के बारे में बड़ा बयान दिया
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हाईलाइट: निकाय चुनाव परिणाम से पूर्व डोटासरा ने दिया बड़ा बयान, हिम्मत है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को उठाकर बताओ एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बगडी गांव के दौरे पर आये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गांव में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर फतेहपुर विधायक हाकम अली, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान मदन सेवदा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी और निर्वतमान सरपंचों पूर्व पार्षदो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ओर ग्रामीण मौजूद थे। बगड़ी गांव के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को 51 किलो फुलों की माला ओर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में गुंडाराज कायम है। मुख्यमंत्री अगर विकास के काम करवाते तो प्रत्याशियो को उठाने की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निर्दलीय प्रत्याशियो को उठाकर बाड़ाबंदी करने में लगे। उन्होंने कहा की अगर हिम्मत है तो कांग्रेस सिम्बल के एक भी प्रत्याशी को उठाकर बताएं। उसको दिन में तारे दिखा दुंगा। डोटासरा ने इस मौके पर मंच पर गमछा डांस भी किया। बाइट 1 गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजस्थान0
0
Report
चलती कार में भ्रूण लिंग परीक्षण: गिरफ्तार गैंग का पर्दाफाश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्राइम ब्रांच और थाना नंदग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने चलती कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, अल्ट्रासाउंड किट बैग और आई-10 कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (46) निवासी विश्वास नगर, शाहदरा, दिल्ली और गौरव कुमार (35) निवासी गोविंदपुरम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह तीन से चार महीने की गर्भवती महिलाओं के भ्रूण का लिंग परीक्षण करता था। इसके बदले महिलाओं से 15 से 25 हजार रुपये लिए जाते थे। ग्राहक तलाशने और अन्य काम में गौरव सहयोग करता था। दोनों कार को किसी सुनसान स्थान पर खड़ा कर वहीं जांच करते थे। उनके पास कोई वैध लाइसेंस या डिग्री नहीं है। कपिल के खिलाफ पहले भी पीसी-पीएनडीटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना नंदग्राम में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
सीमलवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक पंचायत चुनाव के लिए मोर्चा मजबूत करेगी
Dungarpur, Rajasthan:बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा थे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कटारा ने की। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक वटवृक्ष की तरह है, जिसने हमेशा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम किया है। उन्होंने बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रत्याशी चयन को लेकर भी अहम रणनीति बनी। पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने चुनाव में जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले और कार्यकर्ताओं की पसंद के उम्मीदवारों को ही टिकट दिए जाने पर जोर दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर एक मजबूत टीम तैयार करने का निर्देश दिए। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने और पार्टी के हर आह्वान पर एकजुट होकर ताकत दिखाने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
