476337
एबीवीपी का श्योपुर कॉलेज में धरना प्रदर्शन: 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Salapura, Madhya Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने श्योपुर पीजी कॉलेज में कन्या छात्रावास चालू करने और बड़ौदा-कराहल बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिला संयोजक आशुतोष मित्तल और छात्र नेता गणेश शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर दो घंटे तक नारेबाजी की। अंत में, प्रभारी प्राचार्य ने मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। छात्र नेताओं ने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर गंभीर आरोप, धमकी-हमले का मामला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर गंभीर आरोप रेप के आरोप में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर प्रधान पद प्रत्याशी के पिता को धमकाने का आरोप。 परसावां गांव में गायत्री प्रसाद प्रजापति के भाई हैं ग्राम प्रधान, अब प्रधान पद प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए。 अभिषेक प्रजापति का दावा—जेल से फोन कर पिता को धमकाया गया。 भतीजे अरुण प्रजापति और उनके भाई समेत 3-4 लोगों पर असलहों के साथ घर पहुंचकर जानलेवा हमला करने का आरोप。 आरोप—गाली-गलौज करते हुए हमला किया, किसी तरह जान बचाकर भागे अभिषेक。 दावा—गांव में विकास कार्यों की कमियां उजागर करने से नाराज थे आरोपी。 पीड़ित प्रधान पद प्रत्याशी अभिषेक प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की。 अब सवाल—जेल में बंद पूर्व मंत्री तक फोन की पहुंच कैसे हुई? प्रधान पद की सियासत में धमकी और हमले के आरोपों से मचा हड़कंप。 वहीं पूर्व मंत्री के भतीजे ने सभी आरोपों को बताया, निराधार0
0
Report
फिरोजाबाद में चलती कार आग का गोला, तीन यूवक सकुशल बच निकले
Firozabad, Uttar Pradesh:चलतीं कार बनी आग का गोला ANC - यूपी के फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक आग का गोला बन गई, अंदर बैठे लोगों के होश उड़ गए और कार सवार तीनों युवकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी, इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
नीरज सिंह बोले- अखिलेश यादव के विधायक की संलिप्तता से कानून-व्यवस्था चरमरा सकती है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विशाल यादव हत्याकांड पर कहा, "...विशाल यादव के परिवार के लोगों ने उनके(अखिलेश यादव) विधायक पर सीधा आरोप लगाया है और कहा है कि विधायक की पूरी संलिप्तता है। कानून-व्यवस्था का राज है और कोई भी हो, उसके साथ अन्याय नहीं होगा। कानून अपना काम करेगा। ये कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी का असली चरित्र भी उजागर करता है। उनका केवल और केवल सत्ता पाने का लक्ष्य है। इसके अलावा प्रदेश के लिए उनका कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। यदि उनकी सत्ता में वापसी हुई तो मान लीजिए कि कानून-व्यवस्था यहां हमेशा के लिए चरमरा जाएगी..." )0
0
Report
Advertisement
आगरा सिकंदरा: पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, कार से बेसुध मिला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सिकंदरा में पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान सुनारी चौराहे के पास कार में बेसुध हालत में मिला युवक ब्लेड से दोनों हाथों की नसें काटने की कोशिश का मामला गश्त कर रहे प्राची टावर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की पड़ी नजर पुलिस ने तत्काल कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला पुलिस ने प्राथमिक उपचार देकर यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया युवक को गंभीर हालत में ICU में कराया गया भर्ती कार से ब्लेड और ड्रॉअर से सुसाइड नोट हुआ बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान किरावली निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई, चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की सूझबूझ से बची युवक की जान0
0
Report
आगरा में तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई, दो यात्रियों की मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग तेज रफ्तार स्लीपर बस पीछे से ट्रक में घुसी, स्लीपर बस के चालक को नीद की झपकी आने से हुआ हादसा , हादसे में दो सवारियों की हुई मौत,आधा दर्जन सवारी हुई घायल, माइलस्टोन 152,155 के करीब लगभग रात्रि ढाई बजे हुआ हादसा, सूचना मिलने पर थाना खंदौली पुलिस पहुंची मौके पर, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल, आगरा थाना खंदौली क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे की घटना0
0
Report
यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा लैंडस्लाइड, यातायात बंद
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी।। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड।। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड होने से सारीगाड़-कंडारी लिंक मोटर मार्ग और NH यमुनोत्री बंद।। लिंक मोटर मार्ग और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों मार्गों पर आवागमन बंद।। NH विभाग बड़कोट जुटा मार्ग खोलने में।।0
0
Report
Advertisement
हनुमान अंश की निर्माता अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज दर्शन किए
Haldwani, Uttarakhand:देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुँचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 21 वर्षीय अनूप्रिया नागर को India’s Youngest Producer के रूप में पहचान मिली है। दर्शन के बाद उन्होंने नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की और SSP नैनीताल से शिष्टाचार भेंट भी की। देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर अपने परिवार और सहयोगियों के साथ कैंची धाम पहुंचीं। उनके साथ लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे। कैंची धाम पहुंचकर अनूप्रिया नागर ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम की आध्यात्मिक महिमा और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की, अनूप्रिया नागर ने धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने पुलिस के प्रयासों को लेकर संतोष जताया, दर्शन के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता और फिल्म की विषयवस्तु एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी साझा की।0
0
Report
बर्डोद में पक्षीघर उद्घाटन: पिता की याद में मुकेश स्वर्णकार की पहल
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद: इन्ट्रो(कोटपूतली बहरोड) बर्डोद पक्षियों, परिंदों के संरक्षण और उन्हें भीषण मौसम से बचाने के उद्देश्य से कस्बे के मुकेश स्वर्णकार ने अपने पिता स्वर्गीय मोहनलाल स्वर्णकार की याद में पक्षी घर बनाकर अनूठी पहल करते हुए पुण्य का कार्य किया। पक्षीघर का उद्घाटन बहरोड कोर्ट अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दाताराम यादव ने मुख्य अतिथि पद से फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हुकमचन्द शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए, शुभकामनाएं दी。0
0
Report
पश्चिमी जिलों की सड़कों पर गड्ढे बड़ा खतरा, बारिश में हादसों की आशंका
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिलों की सड़कों पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ता खतरा; राहगीरों की बढ़ी परेशानी बरसात के दिनों में हो सकते बड़े हादसे पश्चिमी जिलों में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है। कई प्रमुख मार्गों और संपर्क सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ चुका है और गड्ढों की गहराई इतनी अधिक है कि रात के समय इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासन। लोगों के मुताबिक, सड़क पर बने गड्ढों के कारण पहले भी कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। खासकर तेज रफ्तार दोपहिया वाहन और रात के समय गुजरने वाले वाहन इन गड्ढों की वजह से जोखिम में रहते हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। कई जगह गड्ढों को अस्थायी तौर पर भरने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ समय बाद सड़क फिर से खराब हो गई। जिसके चलते बारिश में और भी गंभीर समस्या हो सकती है । बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खतरनाक हो सकती है। पानी भरने के बाद गड्ढों की वास्तविक गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, यातायात का दबाव अधिक रहने वाले मार्गों पर सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है। कई जगह वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक लेन बदलते हैं, जिससे जाम के साथ-साथ टक्कर का खतरा भी पैदा होता है। संबंधित विभाग से मांग की है कि केवल गड्ढे भरने की औपचारिकता के बजाय क्षतिग्रस्त सड़क की गुणवत्ता के साथ स्थायी मरम्मत कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहाँ चेतावनी संकेतक और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में लंबे समय तक सड़कों की खराब स्थिति को नजरअंदाज करना आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग कब तक कार्रवाई करता है और पश्चिमी जिलों की बदहाल सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
पीलीबंगा में मकान की छत गिरी, परिवार मलबे में, मदद की गुहार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पीलीबंगा में मकान की गिरी छत, वार्ड नंबर 04 में मजदूर पंकज नायक के मकान की छत अचानक गिरी, कमरे में रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट, खुले आसमान के नीचे आया परिवार, रोजी-रोटी और सिर छिपाने का गहरा संकट, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन व भामाशाहों से लगाई मदद की गुहार, गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि0
0
Report
बेगूं में मेघवंशी समाज की शोभायात्रा से रामदेव जयंती का उल्लास, शहर गूँज उठा
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में भादवी बीज और बाबा रामदेव की जयंती के अवसर पर मेघवंशी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा की शुरुआत राजबाग के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी, लालबाई फूलबाई चौक पहुंचने पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला, शोभायात्रा में मेघवंशी समाज के युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए, बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया, आयोजन में समाज की एकजुटता भी देखने को मिली0
0
Report
पंचकुला में तेज बारिश और वज्रपात, लोगों में दहशत
Panchkula, Haryana:पंचकूला में तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश जारी। पंचकूला में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया, वहीं सड़कों पर भी पानी जमा होना शुरू हो गया। हिमाचल प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश को लेकर जारी अलर्ट के बीच पंचकूला में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के दौरान पंचकूला और आसपास के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी सूचना है। तेज हवाओं और बिजली कड़कने के कारण लोगों में दहशत का माहौल भी देखने को मिला। मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन और संबंधित विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेष रूप से घग्गर नदी और बरसाती नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
जमालपुर रेल कारखाने में ठेकेदारों के अत्याचार, कर्मचारियों के बयानों से हड़कंप
Munger, Bihar:ठेकेदारों के कहर से कराह रहा है रेल कारखाना, प्राइवेट कंपनी द्वारा रेलवे कर्मचारी को पीटने का वीडियो हुआ वायरल. संघर्ष मोर्चा ने कहा रेलवे कर्मचारियों को पीटने वाली एनएफ फोर्गिंग कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करें अधिकार, नहीं तो जमालपुर में होगा आंदोलन. मुंगेर: एशिया प्रशिद्ध जमालपुर कारखाना में अधिकारियों की लालफीता/shahi बढ़ते कमीशनखोरी के कारण जमालपुर रेल कारखाना अपराधियों का अड्डा बन गया है जहां आए दिन कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं अन्य घटनाएं आम सी हो गई है. शनिवार को कारखाना के डब्लू सी एस 2 के टेक्नीशियन 3 कर्मचारी देवन कुमार को डबल्यूआरएस 3 में काम करने के दौरान एनएफ फोर्गिंग के कर्मचारी द्वारा मारपीट की गयी और घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. वही इस मामले को लेकर पीड़ित रेलवे कर्मी ने थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है, पीड़ित रेलवे कर्मी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि मालगाड़ी के डब्बे में ब्रैक सिलेंडर फिटिंग के दौरान नट लगा रहे थे तभी एनएफ फोर्गिंग कंपनी के ठेकेदार द्वारा बोला गया मेरा नट है जिसका मैंने विरोध किया कि यह कारखाना का है, जिसके बाद कंपनी के कर्मचारियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. वही इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाप्रमुख जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि यहां पदस्थापित पदाधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए कारखाना को बदनाम करने की साजिश के तहत कारखाना को अपराधियों का अखाड़ा बना दिया है जिसके जद में रेल कर्मचारी आते ही रहते हैं 2 साल पूर्व भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से सरोज चौधरी की मौत के साथ ऐसी कई घटना है जिसे स्थानीय लोग भूले नहीं है बावजूद रेलवे के बड़े अधिकारी की खामोशी समझ से पड़े है। उन्होंने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ ही रेल कारखाना के प्रबंधक से इस पूरे घटना की जांच की मांग करते हुए कहा की रेलवे वैसे कंपनी और ठेकेदार को अविलंब ब्लैक लिस्टेड करे जो रेलवे कर्मचारी एवं अधिकारियों पर धौस जमा कर डरा धमका कर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है अन्यथा इसके और भी गंभीर परिणाम सामने आएंगे.0
0
Report
पंचकमল में पदाधिकारियों की प्रतिदिन ड्यूटी से भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत
Chandigarh, Chandigarh:पंचकमल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे पदाधिकारी चंडीगढ़, 13 सितंबर। भाजपा हरियाणा में प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियमित ड्यूटी निर्धारित की है। इसके तहत 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष अथवा मंत्री सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचकमल में मौजूद रहकर प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। आज यहां जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके साथ निरंतर संवाद भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, मंडलों और बूथों से कार्यकर्ता प्रतिदिन अपनी बात, सुझाव और संगठन से जुड़े विषय लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में पदाधिकारियों की नियमित उपलब्धता से उनकी बात सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने और संबंधित विषयों पर समन्वय स्थापित करने में सुविधा होगी。 उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक को संगठन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना है। कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और स्थानीय विषयों के माध्यम से संगठन को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है, जिससे आवश्यक विषयों पर समयबद्ध तरीके से समन्वय किया जा सके। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता की बात भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद की यह नियमित व्यवस्था कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का सहज माध्यम उपलब्ध कराएगी और प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 16 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 17 सितंबर को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 18 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, 19 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, 20 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 21 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, 22 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 23 सितंबर को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 24 सितंबर को प्रदेश मंत्री हरविंदर कोहली, 25 सितंबर को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा, 26 सितंबर को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन, 27 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 28 सितंबर को प्रदेश मंत्री नागेंद्र शर्मा, 29 सितंबर को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 30 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, 1 अक्टूबर को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर पंचकमल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।0
0
Report
नोएडा में पंडित अपहरण: दो गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- नोएडा में पंडित के अपहरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार जौनपुर में पूजा कराने गए पंडित अनिल कुमार तिवारी को बनाया गया था बंधक आरोपियों ने परिजनों से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी मनोकामना पूरी नहीं होने पर पूजा में खर्च पैसे वापस लेने का अजीब तर्क पूजा के बहाने पंडित को दोबारा जौनपुर बुलाकर बंधक बनाने का आरोप पुलिस ने 11/12 सितंबर की रात मुखिया मार्केट के पास से दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पंडित अनिल तिवारी को सकुशल बरामद किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष यादव उर्फ बाबा और प्रवेश यादव उर्फ गोरे के रूप में हुई आशीष के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद प्रवेश यादव के पास से अवैध चाकू बरामद पुलिस जांच में जुटी कि वारदात में और कितने लोग शामिल थे थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
