सिरथैयापुरा गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले की विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरथैयापुरा गांव में मंगलबार को एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार युवक ग्राम सिरथैयापुरा निवासी घायल हो गया, जिसे विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार बुधवार से जारी है। सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ को केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
