icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीएम के आश्वासन के बाद जारा जिबली स्कूल में कक्षा 11 शुरू होगी

Pithoragarh, Uttarakhand:मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जारा जिबली विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर आमरण अनशन समाप्त पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली के उच्चीकरण की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा आमरण अनशन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत धरना स्थल पहुंचे और अनशनकारियों से वार्ता की। इस दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी अनशनकारियों की बातचीत कराई गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में कक्षा 11वीं की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसके बाद अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ योगेंद्र सिंह और भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने राज्य आंदोलनकारी रूप सिंह धामी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन सिंह धामी का अनशन समाप्त कराया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि सात दिनों तक चले संघर्ष में ग्रामीणों की एकजुटता और धैर्य की जीत हुई है। मुख्यमंत्री का आश्वासन क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आंदोलन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जौलजीबी भगत मेहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रुकुम बिष्ट, शकुंतला दताल, जिला पंचायत सदस्य देवराज बिष्ट, सागर बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: ई-रिक्शा टक्कर की हत्या, पुलिस ने दो गिरफ्तार

Lakhimpur, Uttar Pradesh:Name_Dileep Mishra लखीमपुर खीरी के फरधान थाना इलाके में लापता बीते 5 अगस्त से लापता ऑटो चालक हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे की वजह ई-रिक्शा की टक्कर को बताया जा रहा है। आपको बता दिन बीते 5 अगस्त से लापता युवक को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस ऑफिस पर हंगामा और घेराव किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने सीसीटीवी और डीआर के साथ कई तकनीकी पहलुओं के साथ मामले की जांच शुरू की जिसके बाद मामले में दो संबंधित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली और उनकी निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से शव बरामद कर लिया गया। पूरी घटना में प्रयोग किया गया ई रिक्शा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर के 10 साल पुराने जमीन विवाद का हल DM के निर्देश पर समझौता

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 10 साल पुराना जमीन विवाद DM की पहल से हुआ समाधान - जनता दरबार में महिला ने लगाई थी DM से गुहार - पति की मौत के बाद से देवर द्वारा 180 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप - महिला वर्ष 2017 से सिविल कोर्ट में मुकदमा लड़ने के बावजूद नहीं मिला न्याय - 2019 में भी दाखिल हुआ मुकदमा फिर भी नहीं मिला न्याय - DM महेंद्र सिंह तंवर ने 7 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश - SDM न्यायिक पडरौना डॉ. संतराज सिंह बघेल मौके पर पहुंच गांव में लगाई चौपाल - समझौते के तहत महिला को 180 वर्ग मीटर के बदले 240 वर्ग मीटर दिखाई गई जमीन - दोनों पक्षों की सहमति से 10 साल पुराना विवाद खत्म - अब महिला को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से मिली राहत - छितौनी नगर पंचायत का मामला।
0
0
Report
Advertisement

घोरावल तालाब में मगरमच्छ दिखना हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ दिया

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में तालाब में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 5 फीट लंबा मादा मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया। मामला भरौली गांव का है, जहां प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मत्स्य पालन करने वाले सुनील सोनकर ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और रस्सी व बांस के सहारे ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के मुताबिक पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 5 फीट लंबा मादा मगरमच्छ है, जिसे मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से कहीं भी मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव का है।
0
0
Report

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ शिविर में भक्तों की सेवा का संदेश दिया

Delhi, Delhi:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता बुद्धा गार्डन पार्क में बनाए गए कांवड़ शिविर पहुंची, जहाँ पर कावड़ शिविर में कावड़ियो से मुलाक़ात हुई और उनके ऊपर फुल बरसाए, कावड़ियो को नमन कर उनको प्रसाद वितरण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कावड़ियो को नमन, यह बहुत बड़ा पल है दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगो को कावड़ियो की सेवा करने का मौका मिला। पहले परमिशन समय पर नहीं मिल पाती थी, बीजेपी की सरकार बनी हमने तय किया की कावड़ समिति को परेशानी नहीं होने देगें, पहले निवेदन समिति करती थी सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब कावड़ समिति को परेशानी नहीं है। सफाई व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थाएँ सरकार ने अपने ऊपर ली है, 1200 यूनिट फ्री बिजली की व्यवस्था की गई समिति पैसा कावड़ियो पर खर्च करे, हमारे लिए यह मेमोंटे और पटके की जरूरत नहीं है। कावड़ियो की सेवा करे। अगर कोई कमी है तो बताए, हम आप लोगो के साथ है。
0
0
Report
Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक वेशभूषा में रैली, ढोल-नगाड़ों ने माहौल मोहा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलेभर के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा, अस्त्र-शस्त्र और वाद्ययंत्रों के साथ रैली के रूप में शहर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच निकली रैली में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। रैली का जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सुखाड़िया स्टेडियम में किया गया। इससे पहले जीरो माइल चौराहे पर राणा पूंजा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति, बोली, भाषा और पुरखाई विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक बद्री भगोरा ने कहा कि आदिवासियों की मुख्य परंपराओं, बोली, भाषा, रीति-रिवाज और संस्कृति को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके साथ ही संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनजागरण की आवश्यकता बताई गई। मुख्य वक्ता ने कहा कि मानव अधिकारों के संदर्भ में आदिवासियों की अपनी विशेष पहचान और पुरातन संस्कृति है। अनुसूचित क्षेत्रों में संविधान के अनुच्छेद 244 के तहत प्रभावी नीतियों की पालना की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। घटिया कला टीम की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में गेर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। आयोजकों ने कहा कि इस टीम को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिले तो कलाकार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शहर में रैली को लेकर विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की गई। यातायात शाखा की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए गए। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ सहित अन्य अधिकारियों ने सुबह से ही मौके पर पहुंचकर पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी के चलते कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए।
0
0
Report

हजारा गांव से छोटी काशी गोला को श्रद्धालूओ का जत्था रवाना

ASAtinesh ShuklaFollow4m ago
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:रिपोर्ट अतिनेश शुक्ला घुंघचाई।शारदा पार इलाके में सावन माह के दौरान भगवान शिव की आराधना के लिए रविवार को हजारा, सिद्धनगर शास्त्रीनगर गांव के कांवड़ियों का समूह भीरा के शारदा तट के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली से गाने बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुआ है । ये श्रद्धालु शारदा के घाट से गंगाजल भरकर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सैकड़ों श्रद्धालु आशीष यादव,राजू यादव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से शारदा घाट के लिए निकलेहजारा गांव किनारे खेतों में भूमि कटान कर रही गांव की ओर बढ़ रही शारदा मैया को रोकने के लिए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ भगवान शिव से कटान रोकने की प्रार्थना कर पूजा अर्चना करने जा रहे हैं हजारा के राजू यादव आशीष यादव*
0
0
Report

विश्व आदिवासी दिवस जालोर में श्रद्धा और समाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया

Jaipur, Rajasthan:भील शबरी बस्ती जालौर में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस जालोर- ठाकुर जी मंदिर, भील शबरी बस्ती जालौर में विश्व आदिवासी दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पंच-पटेलों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, शिक्षा एवं सामाजिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के पुष्पेंद्र राणा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने समाजजनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के साथ सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनोहर राणा ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
0
0
Report
Advertisement

चूरू में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज; गिरफ्तारी की सूचना

Churu, Rajasthan:12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, तारानगर पुलिस थाना में मामला दर्ज, चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पीड़िता के दादा की ओर से तारानगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची मंदिर से अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे टॉफी देने का बहाना कर अपने पास बुलाया और उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचाया, जिसके बाद वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग तारानगर थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर तारानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही एक व्यक्ति को तारानगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं इस संबंध में तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मामले को लेकर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।
0
0
Report

मोरबी के वांकानर तहसील के समथेरवा गांव में अज्ञात युवक की हत्या, एलसीबी ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार

Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग morshi Morbi जिले के वांकानेर तहसील के समथेरवा गांव पासेથી अজন્યા युवकની હત્યા કરેલી લાશ મળવાનો મામલો જિલ્લાની એલસીબી ની ટીમ દ્વારા હત્યાના ગુનામાં છ આરોપીની કરવામાં આવી ધરપકડ આરોપી સંદીપ ઝાલરીયા ના ઘરમાં ચોરી કરવા ઘૂસી ગયેલાં અજાણ્યા વ્યક્તિને માર મારીને હત્યા કરી તાલેંટા હળવદના મથક ગામ પાસે આવેલ કારખાને લઈ જઈને પ્લાસ્ટિકના પાઈપ તથા પટ્ટી વડે માર મારતા યુવાનનું મોત થયું હત્યાના ગુનામાં સંદીપ ઝાલરીયા, એલિસભાઈ ઝાલરીયા, દિવ્યેશભાઈ ઝાલરીયા, મુન્નો ગોલતર, રાજેશભાઈ ડાભી અને રાજીવ શ્રીવાસ્તવ નામના છ આરોપીની ધરપકડ
0
0
Report

पूरनपुर-बंडा हाईवे पर आवारा पशुओं की जंग, घंटों लगा रहा जाम घुंघचाई थाने के सामने आपस में भिड़े सांड

ASAtinesh ShuklaFollow8m ago
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:पूरनपुर।पूरनपुर-बंडा हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को घुंघचाई थाने के सामने हाईवे पर दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। दोनों पशु काफी देर तक सींग मारकर लड़ते रहे।सांडों की लड़ाई के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीर और वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कोई भी हादसा न हो जाए, इस डर से लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखते रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रोजाना लगा रहता है। प्रशासन और नगर पालिका की टीम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।हादसे का खतरा, प्रशासन मौन ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख बंद किए बैठा है।लोगों ने मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशालाभेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top