श्योपुर के बारखेड़ा गांव में किसान के घर घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप
Vijaypur, Madhya Pradesh:श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र के बारखेड़ा गांव में बुधवार रात एक विशालकाय मगरमच्छ किसान के घर में घुस गया। किसान ने मगरमच्छ को देखकर शोर मचाया, जिससे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने रातभर मगरमच्छ को बांधने की कोशिश की और वन विभाग को सूचना दी। हालांकि, वन विभाग की टीम गुरुवार सुबह तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
