icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476337
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow9 Oct 2024, 10:36 am

श्योपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे वीरपुर का दौरा, कई जनप्रतिनिधियों के साथ होंगे मौजूद

Salapura, Madhya Pradesh:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के वीरपुर तहसील मुख्यालय आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:15 बजे वीरपुर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, और क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन

Hanumangarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव-2026 के मध्यनजर पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट खबर हनुमानगढ़ से हैं, जहाँ एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में आगामी पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज सदर थाना क्षेत्र के गांव डबली राठान में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग march निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ सिटी मीनाक्षी एवं एसडीएम हनुमानगढ़ श्याम सुंदर द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च गांव के मुख्य बाजार, कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से होकर निकाला गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन को चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव अथवा भय में आए बिना मतदान करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने आमजन से आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक सूचनाएं नहीं फैलाने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा जाति, धर्म एवं समुदाय के आधार पर वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने, अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के वितरण तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई।
0
0
Report

रावतसर में कुम्हार धर्मशाला का भव्य उद्घाटन; मंत्री समेत कई नेतागण पहुँचे

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के रावत्तर से खबर श्री कुम्हार धर्मशाला रावतसर का हुआ भव्य उद्घाटन राज्य मंत्री व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय तक रहे मुख्य अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में सभी समाजों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची भी रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने शिरकत की कुम्हार धर्मशाला समिति अध्यक्ष अर्जुनराम ढूंढाडा ने जताया सभी का आभार
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में वृहद मेगा शिविर आयोजित: 196 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow3m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत केगांधी प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की।जिसमे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लगभग 196 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विश्वकर्मा योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट के चेक, आवास व पेंशन प्रमाण पत्र, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, लैपटॉप, टूलकिट और सिलाई मशीनें वितरित की गईं।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।इस अवसर पर जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर और विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।
0
0
Report

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र शुरू: हवन-पूजन के साथ हुई शुरुआत

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow6m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:, विदेशी सैलानियों ने भी की शिरकत पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन वन विभाग के अधिकारियों और वन मंत्री की मौजूदगी में हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सत्र के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और यूके (ब्रिटेन) जैसे देशों से विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिला है। ​तराई के नज़ारे और बाघों की बढ़ती संख्या खींच रही है पर्यटकों को ​वर्ष 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया पीलीभीत अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बना रहा है। जंगलों में लगातार बढ़ रही बाघों की संख्या और तराई क्षेत्र के सुंदर नज़ारे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।​​इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए कई बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आसानी से सफारी का आनंद ले सकते हैं।साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए थारू हट, वाटर हट और ट्री हट की विशेष सुविधा शुरू की गई है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए 'सप्त सरोवर' पर एक नई कैंटीन खोली गई है, जहां पर्यटकों को खास बंगाली व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।​9 नवंबर तक की सभी बुकिंग्स फुल ​प्रवेश द्वार से लेकर जंगलों तक जबरदस्त उत्साह का माहौल है। स्थिति यह है कि सत्र के पहले दिन से लेकर 9 नवंबर तक की सभी बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं। विदेशी मेहमानों के साथ-साथ फिल्म जगत के दिग्गजों की मौजूदगी ने इस बार के सत्र को और भी खास बना दिया है।​ डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग, गेस्ट हाउस और बंगाली व्यंजनों से जुड़ी कैंटीन शामिल हैं। पर्यटन सत्र की शुरुआत में ही विदेशी मेहमानों का यहां पहुंचना एक सकारात्मक शुरुआत है। ​प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुभइया नल्ला मुत्थो ने बताया कि वे यहां पहली बार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। वे यहां की नहरों, बाघों और वन्यजीवों पर अध्ययन कर फिल्म बनाएंगे। उन्होंने इससे पहले भी इको-टूरिज्म और जंगलों से जुड़ी कई फिल्में की हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर खिलाफ प्रदर्शन तेज किया

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के जगजीवन स्टेडियम से पूरे शहर में निकाला पैदल मार्च, सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दर्जनों डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में भभुआ शहर में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। जगजीवन स्टेडियम भभुआ से शुरू हुआ यह पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी जायज मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त मोर्चा के सदस्य धनंजय पांडेय ने बताया कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अपने जीवन का सबसे बहुमूल्य समय राज्य सरकार की सेवा में समर्पित कर दिया है। अधिकांश कर्मियों की सरकारी नौकरी में जाने की अधिकतम आयु सीमा भी अब समाप्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सरकार को मानवीय और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी कर्मियों की सेवा का समायोजन कर उन्हें बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देना चाहिए। वहीं, मोर्चा के सदस्य अभिषेक पांडेय ने कर्मियों की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में अपनी 29 वर्षों की लंबी सेवा देने के बाद सैकड़ों कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी लंबी अवधि तक सेवा देने के बावजूद उन्हें बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ या पेंशन के खाली हाथ घर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में डाटा एंट्री ऑपरेटर रीढ़ की भूमिका निभाते हैं। सरकारी कार्यालयों में टाइपिंग से लेकर तमाम ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन इन्हीं कर्मियों के कंधों पर है, फिर भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन में शामिल ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।
0
0
Report

बेगूसराय: बर्थडे पार्टी के बाद युवक की मौत, हत्या का आरोप परिवार ने लगाया

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के नाम पर घर से निकलने वाला युवक 50 किलोमीटर दूर लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर टाल प्लाजा के समीप कार की पिछली सीट से पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उसे शराब में जहरीले पदार्थ देकर हत्या की गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संसारपुर पूर्वी हरदासचक निवासी मनोज कुमार सिंहा के 29 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो खगड़िया में जिओ कंपनी में कार चलाता था। शनिवार को वह काम पर नहीं गया था और परिवार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। ang परिजनों के अनुसार रात 9 बजे तक राजा से बात हुई थी, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह राजा के मोबाइल से ही एक दोस्त ने उसकी तबीयत खराब होने और बेगूसराय ले जाने की बात कहकर परिजनों को बुलाया। बेगूसराय पहुंचने पर परिजनों ने लाखों थाना क्षेत्र के शाहरपुर टाल प्लाजा के समीप कार देखी और राजा को पीछे की सीट पर देखकर चकित रह गए। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसके सभी दोस्त गांव के ही हैं और उनमें एक शराब कारोबार व अपराध से जुड़ा है। आशंका है कि शराब व ड्रग्स पार्टी के दौरान ओवरडोज से मौत हुई होगी। मृतक के पिता ने भी उसके दोस्तों पर शव को कार में छोड़ कर फरार हो जाने की आशंका जताई है। नगर थाना पुलिस ने मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा है; पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

कुशीनगर में शादी के इरादे से प्रेमी के घर पहुंची युवती, छत पर हंगामे के बाद विवाद

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - शादी की जिद में प्रेमी के घर पहुंची युवती - छत पर चढ़कर किया हंगामा - शादी नहीं होने पर हाथ की नस काटने और जान देने की दी धमकी - पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद युवती को छत से उतारा - थाने से लौटने के बाद प्रेमी की कपड़े की दुकान में पहुंचकर फिर किया हंगामा - प्रेमी की बहनों पर मारपीट करने का युवती ने लगाया आरोप - करीब दो सप्ताह पहले युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप - पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा - दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कर रही कार्रवाई - घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने - हाटा कोतवाली क्षेत्र हाटा नगर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

रोडवेज बस स्टेशन के पास मारपीट से युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- मारपीट में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार स्थल- रूद्रपुर, उधम सिंह नगर रोडवेज बस स्टेशन के पास युवक पर पत्थरों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दरअसल, 30 अक्टूबर की देर रात रोडवेज स्थित अमन टी स्टॉल के सामने रम्पुरा निवासी राजेश के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बरेली के राधिका अस्पताल में राजेश की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चेतन वर्मा को रोडवेज बस अड्डे के पास से, जबकि प्रेम प्रशांत और गौरव कुमार को आवास विकास स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर मौके से वह पत्थर भी बरामद किया जिससे राजेश के सिर पर बार किये गए थे, और फोरेंसिक की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top