श्योपुर जिला अस्पताल के कर्मचारियों का वेतन 3-4 माह से रुका, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Salapura, Madhya Pradesh:श्योपुर जिला अस्पताल में सफाई कर्मी, वॉर्ड बॉय, सुरक्षा कर्मी और कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों को 3-4 माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनमें आक्रोश बढ़ गया है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
