465001
शाजापुर में कबाड़ दुकान में मिलीं नगरपालिका की चोरी हुई चद्दरें
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के हाट मैदान स्थित एक कबाड़खाने में नगरपालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड से चोरी की गई लोहे की चद्दरें मिलीं। नगरपालिका अध्यक्ष ने सीएमओ और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चद्दरों को जप्त किया। जांच में पता चला कि नगरपालिका के कचरा वाहन में इन चद्दरों को यहां लाकर बेचा गया था। इस मामले में नगरपालिका कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका है। साथ ही, कबाड़खाना भी अतिक्रमण में बना हुआ पाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौसानी टैंकर फंसने के बाद कांडा में ईंधन बहाली की उम्मीद बढ़ी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, फिलिंग सेंटरों के लिए पेट्रोल-डीजल लेकर आ रहा टैंकर कौसानी में सड़क पर मलबा आने के कारण रास्ते में फंस गया था। सड़क खुलने के बाद अब टैंकर को कांडा की ओर रवाना किया जा रहा है। ऐसे में आज फिलिंग सेंटरों पर ईंधन की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते स्थानीय लोगों को वाहनों के संचालन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।0
0
Report
महराजगंज के आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी निरीक्षण शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज आकांक्षी ब्लॉकों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी एंकर उत्तर प्रदेश शासन के नियोजन विभाग द्वारा सीमांत जनपद महराजगंज में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिले के छह आकांक्षी विकास खंडों में 5 से 8 अक्टूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण और आधारभूत सुविधाओं समेत करीब 60 निर्धारित इंडीकेटरों पर विकास कार्यों की प्रगति को परखा जा रहा है। अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट 9 अक्टूबर तक शासन के नियोजन विभाग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। वीओ-1 महराजगंज जिले के छह आकांक्षी विकास खंडों में शासन की विशेष निगरानी शुरू हो गई है। 5 से 8 अक्टूबर तक विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी अलग-अलग ब्लॉकों का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मकसद है सरकारी योजनाओं की फाइलों में दर्ज प्रगति और जमीन पर उनकी वास्तविक स्थिति के बीच की तस्वीर को सामने लाना। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा,कृषि और संबद्ध सेवाओं, आधारभूत ढांचे तथा सामाजिक विकास से जुड़े करीब 50 से 60 निर्धारित इंडिकेटर पर योजनाओं की स्थिति जांची जा रही है। स्कूलों में पेयजल,बिजली,फर्नीचर और शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था का भी स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है आकांक्षी ब्लॉक रतनपुर नौतनवा के बड़हरा में विशेष सचिव SAD गौरव वर्मा ने पहुंच कर सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का स्थल निरीक्षण किए हैं मीडिया के साथ बातचीत के दौरान विशेष सचिव गौरव वर्मा ने बताया शासन के नियोजन विभाग के द्वारा प्रदेश के जितने भी आकांक्षी ब्लॉकों हैं उनकी जांच करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं इसी के तहत ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग स्वास्थ्य बाल विकास समेत आईसीडीएस विभाग कुल पांच तरह की इंडिकेटर पर ब्लॉक किस तरह से परफॉर्म कर रहा है उसकी जांच और स्थल निरीक्षण के लिए शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं बाइट गौरव वर्मा, विशेष सचिव (SAD) यूपी सरकार0
0
Report
निगम कमिश्नर ने सड़क निर्माण लागत और गुणवत्ता की जांच की बात कही
Muju, Jeonbuk State:मामले में निगम कमिश्नर ने बताया कि करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान बनाई जा रही रिटर्निंग वॉल की गुणवत्ता को लेकर सामने आए सवालों पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद गुणवत्ता संबंधी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है。0
0
Report
Advertisement
बस्सी के पालावाला जाटान में डीएपी खाद घोटाले के आरोप; पिकअप जब्त
Dudu, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) तुंगा थाना क्षेत्र पालावाला जाटान में डीएपी खाद को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन सामने आया है. ग्रामीणों ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक पर मिलीभगत कर डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं. मामले को लेकर ग्रामीणों ने समिति के बाहर धरना देते हुए ताला जड़ दिया और कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों के अनुसार बीती रात डीएपी खाद से भरी एक पिकअप निवाई (टोंक) की तरफ ले जाई जा रही थी. अभयपुरा गांव के पास ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया और खाद से भरी गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर बस्सी और तुंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि किसानों के लिए आई डीएपी खाद को चोरी-छिपे बाहर भेजा जा रहा था. इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने समिति के बाहर प्रदर्शन किया और पुतला दहन भी किया. ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की तत्काल जांच और समिति का ऑडिट कराया जाए. साथ ही समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक को निलंबित करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक समिति का ताला नहीं खोला जाएगा. मामले की सूचना उप-रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण, एसडीएम बस्सी और कृषि अधिकारी बस्सी को भी दी गई है. तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह का कहना है कि खाद से भरी पिकअप को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.0
0
Report
राहुल गांधी के लोकतंत्र बचाने के ऐलान: मोदी-शाह-भागवत पर कार्रवाई का दावा
New Delhi, Delhi:राहुल गांधी ने कहा- देखिए, यहाँ पर कुछ समय पहले तकरीबन 300 लोकसभा और राज्यसभा के एमपीज़ आए थे और हम चाहते थे… इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और उनके जो दो colleagues हैं, उनसे मिलना चाहते थे। यहाँ पर पुलिस ने हमें रोका। हम देश के रिप्रेजेंटेटिव्स हैं… हम देश की आवाज़ को रिप्रेजेंट करते हैं। पता नहीं क्यों 300 एमपीज़ को यहाँ पर रोका गया और फिर उसके बाद अब हमें यहाँ बैठा रखा है। 50 गज दूर इलेक्शन कमीशन (का मुख्यालय) है। हमें जाने नहीं दे रहे हैं। बात समझ नहीं आ रही है… क्या प्रॉब्लम है? इलेक्शन कमीशन का काम इलेक्शन को ठीक से चलाने का है। 300 एमपीज़ ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं और ज्ञानेश कुमार जी डरे हुए हैं। तो पता नहीं देश में क्या हो रहा है। अगर रिप्रेजेंटेटिव्स को इलेक्शन कमीशन नहीं मिलेगा, तो फिर लोकतंत्र का क्या मतलब है? On a question that how will you counter these things, Shri Rahul Gandhi said- We are not only countering them, we are going to destroy them. Maybe you are not watching what is going on. एक अन्य प्रश्न पर कि कब तक आप लोग रहेंगे, श्री राहुल गांधी ने कहा- मैंने पहले भी बोला है… बीजेपी जो बोले, उसमें मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने के लिए यहाँ खड़ा हुआ हूँ। मेरे साथ यहाँ पर कुछ घंटे पहले 300 लोकसभा और राज्यसभा के एमपीज़ आए थे। वे भी देश में लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार... इन लोगों ने देश के लोकतंत्र को ख़त्म कर दिया है... इस बात को पूरा देश मानता है। इस बात को देश के युवा मानते हैं और समझते हैं। यहाँ पर जो मुझे अभी रोक रहे थे, पुलिस वाले, वो भी यही कह रहे हैं कि हम जानते हैं... तो रिएलिटी मालूम है। देश को नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी करके हाईजैक किया है, अमित शाह जी ने हाईजैक किया है, मोहन भागवत जी ने हाईजैक किया है और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की है। आप देख लीजिए, इनमें से सारे के सारे… मैं सोच-समझकर कहता हूँ, सुन लीजिए… इनमें से सारे के सारे लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई होगी। आप देखना, इनमें से एक व्यक्ति बचकर नहीं जाएगा… चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, चाहे वो अमित शाह हों, चाहे वो ज्ञानेश कुमार हों, चाहे वो मोहन भागवत हों।0
0
Report
PBM अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टर के खिलाफ गाली-गलौज के आरोप पर हंगामा मचाया
Bikaner, Rajasthan:PBM अस्पताल में एक बार फिर हंगामा हुआ। नर्सिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी के आरोपों से मामला गरमाया है। सीनियर चिकित्सक आर.के. काजल पर नर्सिंग अधिकारी से गाली-गलौज के आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है और डॉक्टर काजल से माफी मांगने की मांग रखी है। माफी नहीं मांगने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी गई है। अस्पताल परिसर में नर्सिंग स्टाफ की नाराजगी भी दिखी और मामले के समाधान की मांग उठी है। नर्सिंग स्टाफ ने अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है तथा अस्पताल प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
युवती ने इरफान पर 60 लाख की ठगी और धर्म परिवर्तन के दबाव आरोप लगाए
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: थाईलैंड से आई एक युवती ने युवक इरफान पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मामले में पीड़िता ने एडीसीपी शिवा सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा, "मैं शिकायत करना चाहती हूं, मैं उसे अपना पति कहती हूं, उसने पिछले दो सालों में मुझसे पैसे लिए थे हमने थाईलैंड में शादी की थी.. मुझे बस अपने पैसे वापस चाहिए। कल मैं उसके घर गई और मुझे पता चला कि उसने शादी कर रखी है। उसने पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन उसने मुझसे झूठ बोला कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। कल मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने कहा कि अगर मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, तो वह मुझे पैसे नहीं देगा...मैं बिना किसी को बताए उसके घर चली गई। उसकी शादी को तो 14 साल हो चुके हैं। मुझे यह बात अभी पता चली है... कानपुर, उत्तर प्रदेश: एडीसीपी शिवा सिंह ने कहा, "आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को एक थाईलैंड की सिटीजन हमारे ऑफिस में आई हैं। अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है कि एक कानपुर का व्यक्ति जिसका नाम इरफान है, उसके द्वारा इनसे झूठे तथ्य बताकर पहले शादी की, जिससे इंस्टाग्राम पर इनकी बातचीत शुरु हुई थी और इनसे लगभग 60 लाख रुपए भी लिए हैं... इस संबंध में इन्होंने हमें अपनी सारी चीजें बताई हैं, अब हम इनसे एक एप्लीकेशन ले रहे हैं और हमने अपनी जांच इसमें शुरू भी कर दी है और आगे इसमें विधिक कार्रवाई हम अमल में ले रहे रहे हैं..."0
0
Report
समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) ने लगाई पंचायत
Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)के जिला अध्यक्ष शिवराम उपाध्याय की अगुवाई में मंगलवार को इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय पर किसान पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों ने कई समस्याएं उठाईं। पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने समस्या निराकरण के लिए भरोसा दिलाया।नायब तहसीलदार हरिशंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय प्रताप मिश्र समेत भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
झुंझुनूं के अस्पताल में सुरक्षा सवाल, जनाना वार्ड में बार-बार मोबाइल चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — झुंझुनूं के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। अस्पताल के जनाना विंग के वार्डों में मोबाइल चोरी की घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है। आरोप है कि अस्पताल में आए दिन मोबाइल चोरी हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मोबाइल चोरी की तीन शिकायतें कोतवाली पुलिस को दी गई हैं। इनमें जनाना वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। एक बुजुर्ग के जेब से मोबाइल चोरी होने का आरोप है, जबकि एक महिला के दो मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई है। महिला ने करीब 10 दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था और उसने अपनी बच्ची को अस्पताल के जनाना वार्ड में भर्ती कराया था। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच सरहाने से दो मोबाइल चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने गार्ड, स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। परिजन के अनुसार, मामले की पुलिस में शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों ने 3-4 संदिग्ध युवकों को पकड़ा था और हाथापाई तक की स्थिति बन गई। आरोप है कि संदिग्ध युवकों को अस्पताल के गार्ड के हवाले किया गया, लेकिन बाद में उन्हें बाहर छोड़ दिया गया। परिजन का सवाल है कि यदि अस्पताल में संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया था तो उन्हें पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? एक अन्य मरीज के परिजन राजकुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में वे दो बार कोतवाली थाने गए और रिपोर्ट भी दी, लेकिन अभी तक मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल के गार्ड से शिकायत की तो गार्ड की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगातार सामने आ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर प्रवेश और निकासी की निगरानी, संदिग्ध लोगों की जांच और वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। मरीजों का आरोप है कि पहले सुरक्षा व्यवस्था में खामी है और चोरी की घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने से समस्या और गंभीर हो रही है। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन इन घटनाओं को लेकर क्या कदम उठाता है और पुलिस मोबाइल चोरी के मामलों में कब तक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद करती है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में खेत से विवाद ने दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी
Chanwal, Himachal Pradesh:खेत से निकलने का विवाद और देखते ही देखते खूनी खेल... हमीरपुर में दोनों पैरों से दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई... खेत से निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद रिश्तों के खून तक पहुंच गया...परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है0
0
Report
मथुरा वृंदावन गुमशुदी मामले में पुलिस ने पोस्टर से खोज तेज की
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--वृंदावन क्षेत्र में गुमशुदगी और जांच प्रकरणों के संबंध में मथुरा पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। पूर्व में आए ऐसे ही एक प्रकरण में संबंधित जिलों से समन्वय स्थापित कर, हमारी टीमों ने गुमशुदा को सकुशल बरामद किया है। हमारी आम जनता से अपील है कि यदि किसी भी व्यक्ति को ऐसी कोई आशंका या शंका होती है, तो वे तत्काल अपने संबंधित जिले और थाने में नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। हमारी निर्धारित एसओपी (SOP) के तहत पीड़ित परिवार को हर संभव अपेक्षित मदद और सहयोग पुलिस द्वारा प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर पोस्टर लगाना खोजबीन की स्थापित प्रक्रिया का ही हिस्सा है। पुलिस प्रशासन भी अपनी स्थापित कार्यप्रणाली के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आश्रमों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे पोस्टर चस्पा कराता है ताकि त्वरित सूचनाएं प्राप्त हो सकें। वर्तमान में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आश्रम परिसर में परिजनों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या मारपीट की जो बातें कही जा रही हैं, ऐसी कोई भी शिकायत या तथ्य अब तक स्थानीय पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। सभी पक्षों को धैर्य बनाए रखने के लिए समझाया गया है और आवश्यक काउंसलिंग भी की जा रही है। प्रकरण (रसिक दुलारी शरण मामले) की जांच के संबंध में हमारी कई टीमें लगातार एक्टिव हैं। जांच का दायरा विस्तृत करते हुए पीड़ित के सगे-संबंधियों, मित्रों और करीबियों से पूछताछ कर सभी महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जहां तक डीवीआर (DVR) के संज्ञान में होने के बावजूद कुछ वीडियो वायरल होने का प्रश्न है, इस तथ्य को पुलिस जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी डिजिटल और भौतिक साक्ष्य वैज्ञानिक व वैधानिक सत्यता की जांच हेतु पुलिस अभिरक्षा में पूरी तरह प्रिजर्व्ड और सुरक्षित हैं। पुलिस निष्पक्षता के साथ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
जालौन में पानी भरी बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम अंश की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पानी भरी बाल्टी में डूबकर एक साल के मासूम बच्चे की मौत, मां के साथ ननिहाल आया मासूम खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा, पानी भरी बाल्टी में 5 मिनट तक तड़पते रहने के बाद मासूम ने तोड़ा दम, आनन-फानन में परिजन सीएचसी कालपी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, 1 साल के मासूम अंश की हुई मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बना बुरा हाल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज का मामला।0
0
Report
Advertisement
शोहरतगढ़ में सपा का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च,
Shohratgarh, Uttar Pradesh:समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च निकाला गया। अखिलेश यादव के निर्देश पर गड़ाकुल तिराहे से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च कर माल्यार्पण किया गया।मार्च के दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र बचाना है, वोट बचाना है” के नारे लगाए गए। राष्ट्रगान गाया गया और वोट बचाने का संकल्प लिया गया। मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों को विफल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बचाने के लिए सपा आंदोलनरत है। संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ कर सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी बताई गई।कार्यक्रम में सपा शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष शकील शाह, अजय चौरसिया, गोपाल फौजी समेत कई नेता मौजूद रहे।0
0
Report
बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, राजमार्ग जाम
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से हुई झड़प। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर राजधानी राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन। सरकार विरोधी नारों से गूंजा माहौल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारी से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रदर्शन। ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और अखिलेश यादव को रिहा करने की माँग।0
0
Report
फरीदाबाद की वोल्वो बस से शराब तस्करी: 10 लाख से अधिक बरामद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में वोल्वो बस से शराब तस्करी का खुलासा, 10 लाख से ज्यादा की शराब बरामद फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए वोल्वो बस से अंग्रेजी शराब की करीब 250 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। शराब को फरीदाबाद से बिहार ले जाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि शराब की पेटियां फरीदाबाद के सेक्टर-58 स्थित शराब ठेके से बस में लोड की गई थीं। इसके बाद इन्हें वोल्वो बस के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब तस्करी के लिए इस बार अलग तरीका अपनाया गया था। सामान्य वाहनों के बजाय वोल्वो बस का इस्तेमाल कर शराब को दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। मामले में पुलिस अब शराब के ठेका संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। ठेका संचालक को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक नोटिस के बावजूद वह अभी तक जांच में शामिल नहीं हुआ है। क्राइम ब्रांच बरामद शराब के स्रोत, उसे बिहार भेजने वाले नेटवर्क और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप को ठेके से किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से बस में लोड किया गया था।0
0
Report
Advertisement
