Back
शाजापुर के शुजालपुर मंदिर में दानपेटी चोरी, तीन अज्ञात बदमाश सीसीटीवी में कैद
MJManoj Jain
Jan 05, 2026 17:01:22
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिले के शੁजालपुर मंडी इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे रोकड़िया हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मंडी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रात 3 बजे तीन अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी चुराने की कोशिश कर रहे थे, जिनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बदमाशों ने पहले मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद वे बिना जूते उतारे मंदिर में दाखिल हुए और दानपेटी को उठाकर बाहर ले आए। वारदात के दौरान दो बदमाश मंदिर के अंदर सक्रिय थे, जबकि एक बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। दानपेटी को बाहर लाने के बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड से उसे खोलने का प्रयास किया और उसमें से नकदी निकालकर बैग में भर रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोग जाग गए। शोर सुनकर तीनों बदमाश दानपेटी वहीं छोड़कर रेलवे पार्किंग की ओर भाग निकले। बदमाशों द्वारा कितनी नकदी ले जाई गई, इसका फिलहाल अनुमान नहीं लगाया जा सका है। मंदिर समिति की सूचना पर पुलिस ने तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report