Back
शाजापुर में आशा कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन-भत्तों की मांग तेज
MJManoj Jain
Feb 26, 2026 13:21:19
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर में आशा एवं आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ जिला इकाई ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में एकत्र होकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को मंदिर परिसर में ही ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एक रैली निकालकर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचीं और वहां भी ज्ञापन दिया。
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने पूर्व घोषित ₹1000 की वार्षिक वृद्धि तथा केंद्र सरकार से जारी ₹1500 की राशि के भुगतान की मांग की। उन्होंने मानदेय में अनियमित कटौती और भुगतान में देरी जैसे मुद्दों को भी उठाया。
अन्य मांगों में सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, नियमितीकरण और टीम बेस्ड इंसेंटिव शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक माह की 5 तारीख तक नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, पे-स्लिप जारी करने और ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल व डेटा उपलब्ध कराने की भी मांग की。
मध्यप्रदेश आशा,आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ की जिला अध्यक्ष मोना प्रजापति ने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि महीनों तक लंबित रहती है, जिससे आर्थिक संकट गहरा रहा है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे आंदोलन नहीं, बल्कि सम्मानजनक व्यवहार और अपने अधिकार चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMALI MUKTA
FollowFeb 26, 2026 16:30:540
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 26, 2026 16:30:280
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 26, 2026 16:18:270
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 16:18:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:17:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 26, 2026 16:17:420
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 16:17:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 16:16:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:16:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 26, 2026 16:16:1698
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 16:15:5536
Report
STSharad Tak
FollowFeb 26, 2026 16:15:340
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 26, 2026 16:15:100
Report