Back
सलसलाई पुलिस ने ट्रांसफार्मर तेल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार
MJManoj Jain
Mar 06, 2026 08:49:34
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिले की सलसलाई पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल वाहन और 141 लीटर ट्रांसफार्मर तेल सहित 5 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया यह घटना 7 फरवरी 2026 की रात को ग्राम खरसोदा और चौकी मुरादाबाद के जंगलों में हुई थी। अज्ञात चोरों ने यहां लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चुरा लिया था। इस संबंध में थाना सलसलाई में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 43/26 और 44/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आमिर पिता शब्बीर उम्र 30 वर्ष, निवासी जुगनवाड़ी, शाजापुर और असलम उर्फ बाबू पिता वली मोहम्मद (38 वर्ष, निवासी हरायपुरा, शाजापुर) को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य साथी भय्यु पिता महमुद पठान (निवासी नयापुरा, शाजापुर) और जमील (पप्पु) जलील खां (निवासी शाजापुर) को भी शामिल होना बताया,ये दोनों आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नागपुर, अजमेर और अन्य जिलों में फरारी काट रहे थे और शाजापुर आते ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 7 फरवरी की रात को ग्रामीणों ने चोरी में इस्तेमाल एक वाहन को पकड़ लिया था, हालांकि आरोपी भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई जायलो कार (एमपी 09 बीसी 1453) और 141 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया है। जब्त किए गए ट्रांसफार्मर ऑयल की कीमत 16,920 रुपये और जायलो कार की कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्त सामान की कीमत 5 लाख 16 हजार 920 रुपये है। बाईट- जनक सिंह रावत थाना प्रभारी सलसलाई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowMar 06, 2026 14:00:460
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 06, 2026 14:00:290
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 06, 2026 14:00:160
Report
0
Report
DRDivya Rani
FollowMar 06, 2026 13:51:17Panchkula, Haryana:भाजपा ने हरियाणा से पश्चिम बंगाल चुनाव-2026 के लिए नेताओं की सूची जारी की
0
Report
STSharad Tak
FollowMar 06, 2026 13:51:070
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 06, 2026 13:50:54Chandigarh, Chandigarh:बादशाह वाले मामले पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की बाइट ANI से भी आई होगी
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 13:50:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 13:50:040
Report
0
Report
ADArjun Devda
FollowMar 06, 2026 13:49:260
Report
CSCharan Singh
FollowMar 06, 2026 13:49:080
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 06, 2026 13:48:460
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 06, 2026 13:48:290
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 06, 2026 13:48:160
Report