465333
पिपलोद के डेहरिया गांव में भाई ने भाई की ली जान
Piplod, Madhya Pradesh:पिपलोद के डेहरिया गांव में जमीन जोतने के बाद हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लोहे की घन से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने पिपलोद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल आरोपी अभी फरार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी की 80-20 राजनीति पर बयान, इंडिया गठबंधन मजबूत होकर मैदान में उतरेगा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 80 और 20 की राजनीति पर इस बार इंडिया गठबंधन और मजबूती के साथ मैदान में होगा 27 के बाद 29 की भी दशा और दिशा तय हो जाएगी हमारे पास मेकैनिज्म है संगठन है अखिलेश यादव राहुल गांधी का घर जोड़ होगा और एक बेहतर राजनीति के लिए इटिया गठबंधन को मजबूत किया जाएगा0
0
Report
सहारनपुर माता शाकुम्भरी देवी मंदिर मेला की तैयारियों को जिला प्रशासन अलर्ट।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना मिर्जापुर शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित माता शाकुम्भरी देवी मंदिर मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित हुई। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 03 कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे तथा 01 अस्थायी थाना भी स्थापित किया जाएगा। मन्दिर परिसर में पानी आने की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। आपदा के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम भी गठित की गई है।0
0
Report
परबतसर रेंज में नर लेपर्ड की मौत, संभावित टेरिटोरियल फाइट संकेत
Didwana, Rajasthan:एंकर - परबतसर से इस वक्त की बड़ी खबर है। परबतसर रेंज के अधीन वनखंड पीलवा क्षेत्र के ग्राम सीडीयास में बुधवार को एक नर लेपर्ड का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत लेपर्ड की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद रेंजर राकेश मालाकार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद लेपर्ड के शव को सुरक्षित तरीके से परबतसर रेंज परिसर लाया गया। रेंजर राकेश मालाकार के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला दो लेपर्ड के बीच हुए आपसी संघर्ष यानी टेरिटोरियल फाइट का प्रतीत हो रहा है। रेंज परिसर में पशु चिकित्साक अधिकारियों के गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा मृत नर लेपर्ड का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लेपर्ड के शव का सम्मानपूर्वक निस्तारण किया गया। रेंजर राकेश मालाकार ने बताया कि लेपर्ड की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा मेडिकल बोर्ड की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की अग्रिम जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने से हादसे कम होंगे
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ (अलवर)। कस्बे में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका ने जमीनी स्तर पर पहल शुरू की है। नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह की पहल पर बुधवार दोपहर बाद अलवर-दिल्ले हाईवे पर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर लगाने का काम शुरू कराया गया। गोविंदगढ़ मोड़, स्टेट बैंक के पास, बस स्टैंड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। इससे हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों की गति नियंत्रित होने और हादसों में कमी आने की उम्मीद है। नगर पालिका कर्मचारियों ने कस्बे के मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां दिनभर पैदल राहगीरों, दुकानदारों और दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही रहती है। बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों के तेज गति से गुजरने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए नगर पालिका ने इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया। दस दिन पहले हुआ था दर्दनाक हादसा स्थानीय दुकानदार आशीष साहनी और राजू नगीना वाले ने बताया कि करीब दस दिन पहले बड़ौदा बैंक के सामने तेज रफ्तार टेलर ने नाबालिग किशोरों को कुचल दिया था। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना के बाद कस्बेवासियों में हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। लोगों की मांग पर शुरू कराया गया काम कस्बेवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह से अलवर-दिलर हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने इसे प्राथमिकता में शामिल किया और बुधवार से काम शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोविंदगढ़ मोड़ से बस स्टैंड तक बाजार क्षेत्र होने के कारण सड़क पर पैदल राहगीरों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। वहीं हाईवे होने के कारण बड़े वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। ऐसे में स्पीड ब्रेकर लगने से वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ेगी और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए चेयरमैन प्रेम सिंह का आभार जताया। बाइट: आशीष साहनी, दुकानदार बाइट: राजू नगीना वाले, दुकानदार0
0
Report
धरियावद के पुराने अस्पताल परिसर में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे ओपीडी शुरू
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद के उप जिला चिकित्सालय के पुराने अस्पताल परिसर में मरीजों और आमजन को नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से 7 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार पुराने अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी संचालित होगी। इसके लिए तीन चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग दिनों में जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार डॉ. अनिल सैनी सोमवार और शुक्रवार को ड्यूटी देंगे। डॉ. सचिन जागीर मंगलवार और गुरुवार को तथा डॉ. बृजेश मीणा बुधवार और शनिवार को मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह व्यवस्था पुराने अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को निर्धारित समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इससे धरियावद क्षेत्र के मरीजों को नियमित ओपीडी सुविधा मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
बुजुर्ग महिला से लूट का खुलासा, गुजरात से दो शातिर गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाने के सीआई मनीष कुमार ने बताया कि गामठवाडा निवासी तुलसी बुनकर ने सागवाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी | रिपोर्ट में बताया था कि 17 सितम्बर को वह गामठवाडा से गोल चौराहे की तरफ जा रही थी, तब रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने बांसवाड़ा जाने वाली गाड़ियों का पता पूछने के बहाने उन्हें डरा-धमकाकर सूनी गली में ले गए। आरोपियों ने उनके कानों से सोने के झुमके और कान चैन निकाल लिए तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने घटना की जानकारी उस समय किसी को नहीं दी, और बाद में अपने बेटे जितेन्द्र को बताकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी | थानाधिकारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व आसपास के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साधनों का सहारा लिया। अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर गुजरात के मोडासा में दबिश दी और दोनों संदिग्धों को डिटेन कर सागवाड़ा थाने लाया गया। शुरुआत में आरोपियों ने घटना से इंकार किया, लेकिन मनोवैज्ञानिक एवं कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया। जिस पर पुलिस ने गुजरात निवासी शंकर भाई व प्रकाश भाई को गिरफ्तार किया | वही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वृद्धा से लूटे गए सभी सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने राजस्थान व गुजरात राज्य में इस तरह की कई अन्य लूट व ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के साटोला गांव में राजनीतिक दबाव के आरोप, मकान पर कार्रवाई की खबर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी तहसील क्षेत्र के साटोला गांव में मकान पर पीडब्ल्यूडी की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया। भाजपा छोड़कर 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता दिनेश माली के मकान पर कार्रवाई के लिए जेसीबी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। दिनेश माली के परिवार ने आरोप लगाया कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के पांच दिन बाद ही मकान को लेकर पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई शुरू की गई। परिवार ने इसे राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से राजनीतिक दबाव के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी ने मकान के बाहर सड़क पर रोड़ी-गिट्टी रखे होने और इससे दुर्घटना की आशंका को लेकर नोटिस दिया था। अब मकान पर कार्रवाई की तैयारी की सूचना से ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों का दावा है कि मकान मुख्य सड़क से 10 फीट से अधिक दूरी पर है। मामले को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को शिकायत भी भेजी गई है। शिकायत में चुनावी आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दबाव में कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जबरन तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई तो वे इसका विरोध करेंगे।0
0
Report
साहिबाबाद में इंद्रप्रस्थ योजना डी-ब्लॉक के फ्लैटों में आग, दमकल टीमों ने घंटों बाद पाया काबू, जनहानि नहीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ योजना के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैटों में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद को इंद्रप्रस्थ योजना के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैटों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर साहिबाबाद से दो और लोनी से एक फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बिल्डिंग लोअर ग्राउंड से तृतीय तल तक बनी हुई है। आग अपर ग्राउंड से लेकर तीसरी मंजिल तक फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने हौज लाइन फैलाकर पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाया। निरीक्षण में सामने आया कि आग फ्लैटों के पीछे की बालकनी और कमरों में लगी थी। अपर ग्राउंड फ्लोर पर विक्रम सिंह, प्रथम तल पर वेदांत भारद्वाज और द्वितीय तल पर हिमांशु चौधरी के फ्लैट प्रभावित हुए। तीसरी मंजिल बैंक द्वारा बंद बताई गई। आग से बालकनी में रखा सामान और प्रत्येक तल के एक-एक कमरे में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हुआ है。0
0
Report
रोहतक: प्रेमी युगल की हत्या, नहर में फेंके शव; दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:रोहतक के हसनगढ़ गांव में प्रेमी युगल की हत्या कर नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही हत्या को अंजाम देने के पीछे क्या वजह रही, इसके बारे में भी पूछा जा रहा है। आसोदा थाना एरिया में नहर के अंदर 4 अक्टूबर की शाम को एक महिला व एक पुरुष का शव मिला था, जिनकी पहचान दिल्ली निवासी संदीप पुत्र राजसिंह व यूपी निवासी कविता के रूप में हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव हसनगढ़ के रहने वाले दो युवकों ने इनकी हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के लिए नहर में फेंका था। खरखौदा मोड़ पर बीयर पीने के दौरान हुआ झगड़ा संदीप व कविता दोनों गाड़ी लेकर खरखौदा मोड़ पर गए, जहां अपने 2 दोस्तों नितेश पुत्र सुभाष व नितेश पुत्र शिवनाराण को बीयर लेकर आने के लिए कहा। दोनों आरोपी जब बीयर लेकर गए तो बीयर पीने के दौरान कविता व संदीप का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान संदीप ने बीयर की बोतल से कविता की हत्या कर दी। शराब के नशे में दोस्तों से भी हुआ झगड़ा कविता की हत्या करने के बाद संदीप का अपने दोस्तों के साथ भी झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नितेश ने बीयर की बोतल से संदीप की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी घबरा गए और संदीप व कविता के शवों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपियों ने दोनों के शव नहर में फेंक दिए और गाड़ी लेकर फरार हो गए। दोनों के शव आसोदा एरिया में मिले। संदीप व कविता 26 सितंबर को घर से निकले। संदीप की हसनगढ़ गांव में परचून की दुकान थी, जिसे करीब 3-4 माह पहले ही छोड़ दिया और यूपी निवासी कविता के साथ गांव आकर रहने लगा। इसके बाद भी हसनगढ़ आना-जाना लगा रहता। संदीप जब हसनगढ़ में रहता था तो आरोपी नितेश उनके पड़ोस में ही रहते थे, जिनके साथ अच्छी जान-पहचान थी। 30 सितंबर को संदीप ने की मां से बात; 30 सितंबर के बाद संदीप का फोन बंद हो गया, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में कॉलेज जमीन विवाद: बच्चे बाउंड्री तोड़कर मैदान में दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में कॉलेज की जमीन को लेकर ऐसा विवाद भड़का कि पढ़ाई करने वाले बच्चे ही बाउंड्री तोड़ने मैदान में उतर गए जमीम विवाद में बच्चों के मौके पर पहुंचने की पूरी कहानी क्या है...इन सवालों का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा0
0
Report
कोटा के मोहम्मद यकीन हत्याकांड: कब्र से शव निकाला गया, फोरेंसिक पुष्टि जारी
Jaipur, Rajasthan:कोटा के मोहम्मद यकीन हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। 29 सितंबर को शंभूपुरा नए एयरपोर्ट के पास कार में गोली लगा शव मिलने के बाद अब पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए कब्र से शव निकलवाया है। एफएसएल टीम ने शव से जरूरी सैंपल लिए हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और दूसरे एंगल से जांच में जुटी है। ये तस्वीरें कोटा के बोरखेड़ा कब्रिस्तान की हैं, जहां बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में मोहम्मद यकीन का शव कब्र से बाहर निकाला गया। तालेड़ा थाना अधिकारी मुकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दरअसल, 29 सितंबर को शंभूपुरा स्थित नए एयरपोर्ट के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। शरीर पर गोली के निशान मिले थे। शुरुआती जांच के बाद से ही पुलिस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर हत्यारे की तलाश में जुटी है। अब मामले की फोरेंसिक जांच को आगे बढ़ाते हुए शव को कब्र से निकलवाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी सैंपल लिए और जांच के बाद शव को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस अब मृतक की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और घटनाक्रम से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच ओर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मोहम्मद यकीन हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। शव से लिए गए एफएसएल सैंपल और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस अब हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है。0
0
Report
राजा वर्मा की मौत: पार्थिव शरीर रांची लाया गया, पारिवार को सहायता का भरोसा
Ranchi, Jharkhand:वियतनाम में रांची किशोरगंज का रहने वाला राजा वर्मा का सड़क दुर्घटना में विगत दिनों मौत हो गई थी सरकार के पहल से राजा वर्मा का पार्थिव शरीर वियतनाम से रांची लाया गया था आज श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और सांसद महुआ माजी पहुंचे उनके आवास उनके परिवार के लोगों से की मुलाकात वही श्रम विभाग के मंत्री की और से मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तरफ से 5 लाख का चेक भी मृतक के परिवार को सौंपा गया मंत्री और सांसद दोनों ने ही परिवार के लोगों को आस्वस्थ किया है कि उनका हर संभव मदद सरकार की तरफ से किया जाएगा ।0
0
Report
Advertisement
अनंत सिंह ने मोकामा में जनआशीर्वाद कार्यक्रम के साथ पटना स्नातक चुनाव प्रचार तेज किया
Barh, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर आज मोकामा विधायक अनंत सिंह नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर पहुंचे। जनआशीर्वाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनंत समर्थक जुटे। अनंत सिंह का ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने मंच से अनंत सिंह पर गीत प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। यह आयोजन पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में किया गया था। बाइट अनंत सिंह, मोकामा विधायक छोटू सिंह, पूर्व जेडीयू नेता0
0
Report
2047 तक विकसित भारत: मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा संकल्प पर जोर
Deoghar, Jharkhand:देवघर सराफ स्कूल प्रांगण में आज को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत सेवा संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने सेवा संकल्प और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।संबोधन के बाद सराफ स्कूल परिसर से फवारा चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। फवारा चौक पहुंचने के बाद वहां सेवा ज्योति स्थापित की गई। इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, गंगा नारायण सिंह और जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने फवारा चौक का नाम सेवा ज्योति चौक रखने का आह्वान किया सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को सेवा और विकास कार्यों से लगातार जुड़कर काम करना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट : निशिकांत दुबे सांसद गोड्डा लोकसभा0
0
Report
Sant Kabir Nagar: चोरी के तीन शातिर गिरफ्तार; ट्राली और ट्रैक्टर बरामद
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने दुधारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करते तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई एक ट्राली और घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जातेगढहा-दुबौलिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त चोरी की गई ट्राली को बेचने के लिए बस्ती ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त दुधारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।0
0
Report
Advertisement
