Back
21 दिन के अभियान में 913 वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़कर छोड़ दिया गया
MJManoj Jain
Nov 04, 2025 13:25:08
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिले में वन्यजीवों को पकड़ने का 21 दिवसीय अभियान मंगलवार, 4 नवंबर को संपन्न हो गया। वन विभाग ने दक्षिण अफ्रीका की विशेष टीम के सहयोग से 15 अक्टूबर को यह अभियान शुरू किया था। इस दौरान कुल 913 वन्यजीवों, जिनमें 846 काले हिरण और 67 नीलगाय शामिल हैं, को सुरक्षित पकड़ा गया। इन सभी को प्रदेश के विभिन्न अभ्यारणों में छोड़ा गया है। पकड़े गए वन्यजीवों को कूनो नेशनल पार्क (श्योपुर), गांधी सागर अभ्यारण (मंदसौर) और नौरादेही अभ्यारण (सागर) में स्थानांतरित किया गया। यह अभियान किसानों की फसलों को हिरण और नीलगायों से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से चलाया गया था। वन्यजीवों को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से 'बोमा पद्धति' का उपयोग किया गया, जिसे एक आधुनिक और सुरक्षित तकनीक माना जाता है। अभियान के दौरान वन विभाग और दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों ने मिलकर कई चरणों में वन्यजीवों को पकड़ा। 20 अक्टूबर को कालापीपल तहसील के इमलीखेड़ी क्षेत्र से 45 हिरण पकड़े गए। इसके बाद 22 अक्टूबर को इसी क्षेत्र से 34 और 23 अक्टूबर को अरन्याकलां से 69 हिरण पकड़े गए, जिन्हें गांधी सागर अभ्यारण भेजा गया। 24 अक्टूबर को अरन्याकलां से 147 हिरणों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया। 29 अक्टूबर को उमरसिंगी (पोलायकलां) से 153 हिरणों को पकड़कर नौरादेही अभ्यारण, सागर स्थानांतरित किया गया। 30 अक्टूबर को 53 हिरणों को कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर भेजा गया। 31 अक्टूबर को लाहौरी क्षेत्र से 59 नीलगाय पकड़ी गईं, जिसके बाद 1 नवंबर को 8 और नीलगाय पकड़ी गई। 2 नवंबर को चेतनपुरा (अकोदिया) से 163 हिरणों को गांधी सागर अभ्यारण, मंदसौर भेजा गया। 3 नवंबर को चेतनपुरा (अकोदिया) से 40 हिरण पकड़े गए। अभियान के अंतिम दिन, 4 नवंबर को डूंगलाय (शुजालपुर) क्षेत्र से 142 हिरणों को सुरक्षित रूप से कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर स्थानांतरित किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OBOrin Basu
FollowNov 04, 2025 17:16:510
Report
KKKARAN KHURANA
FollowNov 04, 2025 17:16:320
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 17:16:170
Report
DRDivya Rani
FollowNov 04, 2025 17:15:550
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 04, 2025 17:15:35Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जबलपुर में स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित जीवन उत्कर्ष महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 04, 2025 17:15:260
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 04, 2025 17:15:150
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 17:09:140
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 04, 2025 17:08:510
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 04, 2025 17:08:390
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 04, 2025 17:08:040
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 04, 2025 17:07:370
Report