Back
परिवारिक विवाद के चलते गौरव शर्मा ने जहर खाया, ससुर-साले पर आरोप
MJManoj Jain
Jan 28, 2026 12:35:26
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर की द्वारका कॉलोनी में रहने वाले गौरव शर्मा ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर बुधवार को जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना मुरादपुर रोड की बताई जा रही है। जहर सेवन से पहले युवक के दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उसने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों को जानकारी मिलने पर गौरव शर्मा को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि मामले से जुड़े वीडियो संज्ञान में आए हैं। उन्होंने बताया कि युवक की पत्नी द्वारा पहले मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी, वहीं गौरव शर्मा ने भी अपने ससुर और साले के खिलाफ शिकायत की थे। दोनों पक्षों की शिकायतें थाने में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की चिकित्सकीय स्थिति और बयान प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहर खाने से पहले युवक गौरव शर्मा के दो वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में गौरव ने अपने ससुर और साले पर घर-परिवार बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उसने प्रशासन से उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। पहले वीडियो में गौरव शर्मा ने कहा कि वह आज अपना जीवन समाप्त करने जा रहा है। उसने अपनी इस स्थिति के लिए सिर्फ अपने ससुर को जिम्मेदार ठहराया। गौरव के अनुसार, उसके ससुर ने उसका घर-परिवार बर्बाद करने का काम किया है। गौरव ने अपने साले कपिल व्यास को भी दोषी बताया। उसने कहा कि उन दोनों (ससुर और साले) ने नहीं चाहा कि किसी का घर बसे। गौरव ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उसके ससुर और साले को अति उत्तम सजा दी जाए। दूसरे वीडियो में गौरव ने फिर दोहराया कि उसकी मौत का कारण उसका साला और ससुर हैं, क्योंकि उन्होंने उसका घर-परिवार बर्बाद कर दिया। उसने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें सजा-ए-मौत दी जाए। गौरव ने मुख्यमंत्री से भी अपील की कि उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि उसके ससुर ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया है। उसने प्रशासन से बस इतना ही कहना चाहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 28, 2026 14:07:120
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 28, 2026 14:06:510
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 28, 2026 14:06:340
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 28, 2026 14:06:110
Report
SBSantosh Bhagat
FollowJan 28, 2026 14:05:480
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 28, 2026 14:05:060
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 28, 2026 14:04:460
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 28, 2026 14:04:260
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 28, 2026 14:04:080
Report
LSLaxmi Sharma
FollowJan 28, 2026 14:03:080
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 28, 2026 14:02:500
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 28, 2026 14:02:120
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 28, 2026 14:01:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 28, 2026 14:01:300
Report